Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 73

दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता संपन्न

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज की ओर से भारत सरकार के युवा मामले विभाग के सहयोग से “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। पहले दिन 30 छात्रों की भागीदारी के बाद, दूसरे दिन 55 से अधिक छात्रों ने मंच संभाला। प्रतियोगिता ने युवाओं को शासन और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में अपनी समझ दिखाने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया। वीरवार को कार्यक्रम का समापन दोनों दिनों के टॉप 10 परफार्मर्स को सम्मानित करने वाले पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। विजेताओं में हिमांशी, कृति, कृतिका, तमन्ना, नवीन, गुरलीन, प्रशम, नकुल, प्रशांत और गुरवीर शामिल थे। विजेता अब राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए युवा मामले और खेल मंत्रालय की जिला युवा अधिकारी संजना वत्स ने बताया कि यह कार्यक्रम देश भर के 301 नोडल जिलों में तीन स्तरों अर्थात जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। युवा मामले विभाग वर्ष 2019 से हर वर्ष इस फेस्टिवल का आयोजन करता है और इस वर्ष, राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को विकसित भारत युवा संसद के रूप में पुनः परिकल्पित किया गया है, जो विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यक्त किए गए दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है।

दूसरे दिन के सत्र में पीसीएस अधिकारी और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पनग्रेन के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक डॉ राकेश कुमार पोपली चंडीगढ़ प्रशासन के सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी नीतीश सिंगला ने भाग लिया। उन्होंने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में समापन टिप्पणी के अलावा राष्ट्र निर्माण और शासन में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरक भाषण भी दिया। उन्होंने प्रतिभागियों की गहन शोध और प्रस्तुति कौशल की सराहना की तथा इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के आयोजन छात्रों में नेतृत्व गुणों का विकास करते हैं। छात्रों ने अच्छी तरह से संरचित तर्क प्रस्तुत किए, आलोचनात्मक सोच, शोध कौशल और भारत में चुनावी प्रणाली की व्यापक समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने चुनावी सुधारों, लोकतांत्रिक शासन और एक राष्ट्र, एक चुनाव नीति के प्रभाव पर चर्चा को प्रोत्साहित किया। जीजीडीएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों के सार्वजनिक भाषण और वाद-विवाद कौशल को निखारा है, बल्कि उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति गहरी समझ भी पैदा की है। डॉ. शर्मा ने आयोजन समिति, छात्रों और सम्मानित अतिथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित की गई, जिसमें युवाओं में नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नीति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर बल दिया गया।

सीडीओई ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर क्षेत्रीय विभाजनों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया

0

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने वीरवार को “क्षेत्रीय वास्तविकताएं एवं राष्ट्रीय आकांक्षाएं: विकास लक्ष्य, चुनौतियां एवं अवसर” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसका विशेष ध्यान उत्तर-पश्चिमी भारत पर था। इस दौरान प्रो. आर.एस. घुमन ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय विभाजनों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा देने और विषम समाज पर क्षेत्रवाद के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में  संतुलित क्षेत्रीय विकास के महत्व पर जोर दिया ।वहीं यूनिवर्सिटी की अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. योजना रावत ने राष्ट्रीय विकास में एकता एवं अखंडता की भूमिका को रेखांकित किया, जबकि भावना गुप्ता, आईएएस ने राष्ट्रवाद एवं क्षेत्रवाद के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रो. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में एक पूर्ण सत्र आयोजित किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह और प्रो. हरि नायडू ने पंजाब की राजनीतिक संरचना, विचारधारा की भूमिका और विविधतापूर्ण समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने में पहचान पर अपने विचार साझा किए।

दो ऑनलाइन और तीन ऑफलाइन 80 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए:

सेमिनार में पांच तकनीकी सत्र आयोजित किए गए- दो ऑनलाइन और तीन ऑफलाइन-जहां लगभग 80 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। चर्चाओं में विकास लक्ष्यों, एनईपी 2020, महिलाओं के हाशिए पर होने और अनुच्छेद 370 सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। समारोह के समापन सत्र के दौरान, प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने मातृभाषाओं के महत्व और गोत्रों की अंतर्संबंध पर विचार-विमर्श किया। प्रो. संजय कौशिक और प्रो. डी.के. मदान ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए। प्रो. हर्ष गंधार ने सभी प्रतिभागियों और प्रस्तुतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। डॉ. रविंदर कौर ने सेमिनार की संयोजक के रूप में कार्य किया। प्रोफेसर इमैनुएल नाहर, प्रोफेसर मधुरिमा वर्मा, प्रोफेसर शीना पाल और डॉ. कमला सेमिनार की सह-संयोजक थीं। प्रो. हर्ष गांधार इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे।

बिहार सरकार के अधीन बिहार फाउंडेशन 22 मार्च को मनाएगा बिहार दिवस

0

चंडीगढ़ । पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर का बिहार फाउंडेशन, बिहार सरकार के अधीन 22 मार्च को चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित कलाग्राम में बिहार दिवस का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दस प्रतिष्ठित बिहारी व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बिहार फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्ष डॉ. रुपेश सिंह ने कलाग्राम में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि बिहार 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश शासन के दौरान एक अलग राज्य बना था और इस ऐतिहासिक दिन को हर वर्ष बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन शनिवार दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा जिसमें हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, आईएएस मुख्य अतिथि होंगे। चैप्टर सचिव बिनय शंकर झा के अनुसार, इस कार्यक्रम में बिहार के लोकगीतों सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आमंत्रित अतिथियों को पारंपरिक बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा और विभिन्न मिठाइयां परोसी जाएँगी। इसके अलावा, भागलपुरी सिल्क और मधुबनी पेंटिंग्स जैसी हस्तकला को प्रदर्शित करने के लिए 12 स्टॉल लगाए जाएँगे।
वाइस चेयरमैन नीरज सिंह ने बिहार की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए बताया कि विज़िटर्स को पौधे उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। साथ ही, हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जय श्री कृष्ण जय मधुसूदन ट्रस्ट के प्रभु नाथ शाही द्वारा संचालित ट्री एंबुलेंस भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी। चैप्टर के कोषाध्यक्ष पल्लव कुमार ने कहा कि निवेश, पर्यटन, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार की पुस्तकों और साहित्य को भी दर्शकों के बीच वितरित किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार की एक पहल है जिसका मक़सद राज्य के बाहर दुनिया भर में रह रहे बिहारी समाज के लोगों और उनके गृह राज्य के बीच जुड़ाव को और मजबूत किया जा सके और उनके बीच एक सेतु स्थापित हो।

प्रभुनाथ शाही बिहार फाउंडेशन पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर के पर्यावरण और सांस्कृतिक समिति के चेयरमैन नियुक्त

चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर की बैठक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. रुपेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान न्यू चंडीगढ़ में हुई।इस बैठक में चंडीगढ़ और उसके आस पास रहने वाले बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध सदस्यगण शामिल हुए। डॉ.रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय वायु सेना के सेवा निवृत फ्लाइट इंजीनियर,चंडीगढ़ वन विभाग के पूर्व फॉरेस्टर,पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के पूर्व सचिव और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक प्रभुनाथ शाही को उनके पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित कार्यों तथा सांस्कृतिक उत्थान के लिए सक्रियता को देखते हुए बिहार फाउंडेशन के पंजाब एंड चंडीगढ़ चैप्टर के पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया । प्रभुनाथ शाही ने फाउंडेशन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सभी का विशेष रूप से धन्यवाद किया और सभी के साथ मिलकर अपने दायित्व के निर्वहन का संकल्प लिया ।

शाही ने सभी से बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को मनीमाजरा में कलाग्राम में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह करते हुए अधिकतम जन भागीदारी का आह्वान किया । इस अवसर पर सुबह दस बजे से बिहार के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि बैठक में चंडीगढ़,मोहाली,पंचकूला,डेराबस्सी,न्यू चंडीगढ़,कालका और पिंजौर से कैप्टन जीपी सिंह,डॉ सत्यदेव पांडेय,गणेश प्रसाद सिंह,लोकेश सौरभ शर्मा,राजीव कुमार मिश्रा,सुबोध कुमार सिंह,योगेंद्र नारायण मिश्रा,संजय कुमार,प्रवीण कुमार,सौरभ कुमार,राधे कृष्ण शर्मा,मयंक मणि प्रसाद,डॉ ब्रजेन्द्र,जय प्रकाश शर्मा,सुजय कुमार पाठक,सुजीत कुमार और संजीव हंस उपस्थित रहे । सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रभुनाथ शाही की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी और 22 मार्च के बिहार दिवस के कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाने का सर्व सम्मति से स्वागत किया अंत में चेयरमैन डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने सभी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए बिहार फाउंडेशन के कार्यों में सभी से विशेष सहयोग का आग्रह किया ।

स्नो मैराथन लाहौल 23 मार्च को सिस्सू में होगी आयोजित

0

चंडीगढ़ । दुनिया की सबसे ऊंची और एशिया की एकमात्र स्नो मैराथन लाहौल का चौथा संस्करण 23 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले के अटल टनल के नार्थ पोर्टल पर स्थित सिस्सू में आयोजित किया जायेगा। लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित होने वाला यह अनूठा आयोजन लंबी दूरी के रनर्स और अल्ट्रा रनर्स को चुनौती देता रहा है।
इस वर्ष मैराथन में देशभर से 300 से भी अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जोकि चार श्रेणियों – 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर में एक दूसरे को टक्कर देंगें। यह आयोजन टॉप एंड्योरेंस एथलीट्स और एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित कर हाई एल्टीट्यूट स्नो मैराथन में भारत को ग्लोबल पहचान प्रदान करवाता है। स्नो मैराथन के पिछले एडिशन में इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी की व्यापक भागीदारी देखने को मिलती रही है। इस वर्ष इंडियन एयर फोर्स की साहसिक टीम इस चुनौती को स्वीकार कर रही है। इंडियन आर्मी लद्दाख स्काउट्स, डोगरा और कुमाऊं रेजीमेंट के एथलीटों सहित 25 टाॅप रनर्स को स्नो मैराथन में भाग लेने के लिए भेज रही है। इसके अतिरिक्त आईटीबीपी और एसएसबी जैसे पैरा मिलिट्री फोर्स अपने रनर्स और आउटडोर एथलीटों के साथ अन्य को कंपीटिशन देंगीं। इस आयोजन को लाहौल और स्पीति जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश द्वारा समर्थन प्राप्त है। मैराथन को रेड बुल, टाइगर बाम (पेन रिलीफ पार्टनर), कैंपस शूज, बिसलेरी (हाईड्रेशन) पार्टनर, बान, फास्ट एंड अप (न्यूट्रिशन पार्टनर) और फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली (मेडिकल पार्टनर) सहित अन्य स्टेकहोल्डर्स द्वारा समर्थित है।

रेड एफएम मैराथन का आधिकारिक रेडियो पार्टनर है। आर्मी एवियेटर और स्नो मैराथन के इंवेंट चीफ कर्नल अरुण नटराजन ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुये इस आयोजन के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंनें इस बात पर बल दिया कि लाहौल का विंटर वंडरलेंड रनर्स और एडवेंचर प्रेमियों के लिये एक रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। हालांकि पिघलते ग्लेश्यिर और घटती बर्फबारी तत्काल चिंता का विषय है। उन्होंनें उम्मीद जताई कि यह आयोजन नाजुक पर्यावरण की रक्षा के लिये तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता के विषय में जागरुकता बढ़ायेगा। इस अवसर पर मौजूद स्नो मैराथन के हाई एल्टीच्यूट ट्रेनर सचिन शर्मा ने भी इस रन को रनर्स के लिये एक अनूठा अनुभव बताया। उन्होंनें कहा कि यह भारत की एकमात्र ऐसी दौड़ है जो बर्फ में चुनौतीपूर्ण रन का आभास प्रदान करवाती है और प्रमिभागियों को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका देती है। इवेंट के संस्थापक और हिमालय संरक्षणवादी गौरव शिमर ने मैराथन के पर्यावरण संदेश पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भले ही यह रन उत्साही लोगों के लिये डिजाईन की गई है परन्तु इसका मुख्य उद्देश्य हिमालय और ट्रांस हिमालयी क्षेत्र के सामने आने वाली पारिस्थितिक चुनौतियों को उजागर करना है। इस तरह के उच्च और ठंडे सपोर्ट डेस्टीनेशन में भाग लेने वाले एथलीटों की किसी दुर्घटना से बचने के लिये सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आयोजकों ने भरोसा दिलवाया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये, फोर्टिस हॉस्पिटल की मेडिकल टीम आयोजन के दौरान मुस्तैद रहेगी।

एसर ने चंडीगढ़ में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया

0

चंडीगढ़ । एसर जोकि एक वैश्विक प्रौद्योगिकी लीडर है, ने चंडीगढ़ में अपना चौथा एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की घोषणा की है, जो सेक्टर 22 में स्थित है। करीब 650 वर्ग फुट के इस स्थान को इंटरएक्टिव अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां ग्राहक नवीनतम लैपटॉप, प्रीमियम गेमिंग डिवाइसेज़ और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों की खोज कर सकते हैं। लॉन्च कार्यक्रम में एसर इंडिया के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य बिक्री अधिकारी संजीव मेहतानी और रिटेल बिजनेस एवं प्रोग्राम्स मैनेजमेंट के एसोसिएट निदेशक अमित कुमार सिंह शामिल थे। माइक्रोज़ोन द्वारा संचालित यह स्टोर उन्नत उत्पादों की एक विशेष रूप से चयनित श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें उच्च-प्रदर्शन वाले लैपटॉप, प्रीमियम गेमिंग डिवाइसेज़ और अत्याधुनिक तकनीकी समाधान शामिल हैं। इसे एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे ग्राहक अत्याधुनिक गेमिंग सिस्टम से लेकर रोजमर्रा और पेशेवर उपयोग के लिए बहुउपयोगी लैपटॉप तक नवीनतम तकनीकों का पता लगा सकते हैं। यह लॉन्च कंपनी की महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जो टियर-2 और टियर-3 शहरों पर केंद्रित है। 2025 तक 300 से अधिक एक्सक्लूसिव स्टोर्स खोलने की योजना के तहत, यह स्टोर विविध ग्राहक वर्ग की सेवा के लिए रणनीतिक रूप से स्थित है, चाहे वे कैज़ुअल यूज़र्स हों या टेक्नोलॉजी प्रेमी। यह ग्राहकों को उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के लिए एक इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
चंडीगढ़ में अपने चौथे स्टोर के शुभारंभ के साथ, कंपनी टेक और गेमिंग बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रही है और उभरते बाजारों में अत्याधुनिक तकनीक लाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रही है।

सीएलएफ लिटराटी- स्प्रिंग एडिशन 2025 का आयोजन 22 मार्च को

प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय और कई अन्य ‘साहित्यिक दिग्गजों’ के साथ दिलचस्प सेशन

चंडीगढ़ । जिस लिट फेस्ट का इंतजार साहित्यप्रेमी हमेशा करते हैं, उसी चंडीगढ़ लिट फेस्ट(सीएलएफ) लिटराटी- स्प्रिंग एडिशन 2025 का आयोजन चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) द्वारा 22 मार्च, 2025 को किया जा रहा है। सीएलएफ स्प्रिंग एडीशन का आयोजन सीआईआई हैडक्वार्टर, सेक्टर 31, चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। ‘ए फेस्टिवल ऑफ आइडियाज’ थीम पर आधारित यह एक दिवसीय लिटरेरी फेस्ट नई सोच नए विचारों से सरोबार दिलचस्प और प्रेरक चर्चाओं, स्टोरी टेलिंग यानि किस्सागोई और रचनात्मक प्रेरणा के लिए लेखकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को एक साथ लाएगा। लिट फेस्ट में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है। डॉ.सुमिता मिश्रा, फेस्टिवल डायरेक्टर, सीएलएफ लिटराटी, चेयरपर्सन सीएलएस और प्रसिद्ध कवियत्री ने कहा कि “लिटाराटी एक दशक से अधिक समय से साहित्य प्रेमियों का केंद्र रहा है। इस स्प्रिंग एडीशन के साथ, हमारा लक्ष्य लेखकों और पाठकों के बीच जुड़ाव को और भी गहरा और अटूट करना है। मुख्य सेशंस और स्पीकर्स में ‘ए जर्नी थ्रू थे द लेंस ऑफ़ टाइम , रघु राय ऑन हिस लाइफ ‘- प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय के साथ एक विशेष सेशन।

भारतीय बुडो काई डु कोच ने जर्मनी में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

0

चंडीगढ़ । बुडो काई डु मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने जर्मनी में 8 से 9 मार्च 2025 तक आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय विश्व बुडो और कोबुडो फेडरेशन सेमिनार में भाग लिया। यह आयोजन एथलीटों और कोचों के लिए मार्शल आर्ट के अपने कौशल और ज्ञान का विस्तार करने का एक उल्लेखनीय अवसर था।
कोच सुमन लता शर्मा और एकमवीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने विश्व बुडो और कोबुडो फेडरेशन के अध्यक्ष, प्रसिद्ध कोच जोआचिम पीटर की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।
बुडो काई डो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने गर्व व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे टीम के समर्पण और प्रयास पर गर्व है, और मैं उनके आगामी मैचों में निरंतर सफलता की कामना करता हूं। यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार मार्शल आर्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर एथलीटों के बीच कौशल विकसित करने की दिशा में एक कदम आगे था। भारतीय बुडो काई डो टीम भविष्य की प्रतियोगिताओं में अपने सीखे हुए ज्ञान को लागू करने के लिए तत्पर है ।

मोहाली में फैशन हबीब स्मार्ट सैलून और अकादमी की तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन

0

मोहाली ( हरजिंदर सिंह, सोनू / संवाद टाइम्स ) । ब्यूटी इंडस्ट्री एक क्रांतिकारी बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि द फैशन हबीब स्मार्ट सैलून और अकादमी ने मोहाली में तीसरी शाखा का उद्घाटन किया हैं। इस मौके भारत के सबसे भरोसेमंद हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में एक्सक्लूसिव सैलून टूर, लाइव ऐप डेमो, फ्रैंचाइज़ क्यू एंड ए सेशन और रोमांचक ओपनिंग डे ऑफर शामिल थे। फैशन हबीब स्मार्ट सैलून, प्रथम तल, एससीओ नंबर 141, टीडीआई सिटी, एयरपोर्ट रोड, मोहाली में स्थित है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने कहा कि एक सदी से भी अधिक समय से फैशन हबीब ब्रांड विश्वास, गुणवत्ता और असाधारण सेवा का पर्याय रहा है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा स्मार्ट सैलून के शुभारंभ के साथ जारी है, जो ग्राहकों को एक उन्नत और निर्बाध सैलून अनुभव प्रदान करती है।
यह अभिनव पहल द फैशन हबीब के सीईओ संदीप कुमार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक सौंदर्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना है। 100+ वर्षों की प्रतिष्ठित विरासत के साथ, यह स्मार्ट सैलून आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जो आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली के अनुकूल सेवाएं प्रदान करता है।
इस अवसर पर द फैशन हबीब के सीईओ संदीप कुमार ने कहा कि “द फैशन हबीब स्मार्ट सैलून एंड अकादमी न सिर्फ सौंदर्य और ग्रूमिंग का केंद्र है, बल्कि यह सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। हमारा उद्देश्य युवा प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है, जिससे क्षेत्र में सौंदर्य उद्योग का भविष्य निखरे।
उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट सैलून फैशन हबीब ऐप के साथ अनूठा अनुभव प्रदान करता है, जिससे ग्राहक अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, सेवाओं को ट्रैक कर सकते हैं, विशेष ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स का लाभ उठा सकते हैं।

जगमोहन सिंह ने फाइनेंशियल एंपावरमेंट कार्यक्रम “कैश फ्लो समिट 2025” का किया ऐलान

0

चंडीगढ़ । कैश फ्लो विशेषज्ञ सीए जगमोहन सिंह ने ऐतिहासिक कैश फ्लो रेवोल्यूशन इंडिया टूर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और आधिकारिक रूप से आगामी कैश फ्लो समिट 2025 की घोषणा कर दी है। यह भारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल एंपावरमेंट कार्यक्रम होगा। यह इवेंट 22 मार्च को यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस समिट में दस हजार से अधिक कारोबारियों के भाग लेने की उम्मीद है, और इसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता और बिजनेस के लाभ को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
कैश फ्लो रेवोल्यूशन इंडिया टूर 21 दिनों तक चला और दस हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा के दौरान 30+ प्रमुख व्यापारिक शहरों को इसने कवर किया। यह एक तब्दीली लाने वाली पहल थी। इस यात्रा का उद्देश्य उद्यमियों को कैश-रिच और लाभदायक कारोबार खड़ा करने में मदद करना था। 15 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक जगमोहन सिंह ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में कैश-रिच बिजनेस सेशंस आयोजित किए। हजारों उद्यमियों, एमएसएमई और व्यापारिक नेताओं ने इन सेशंस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने कैश फ्लो प्रबंधन, और लाभ को बढ़ाने के साथ साथ, फाइनेंशियल कंट्रोल टूल्स और बिजनेस बजटिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल की।
जगमोहन सिंह ने इस टूर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद व्यवसायों के लिए संगठित वित्तीय शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल संख्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यवसाय की दिशा और भविष्य पर नियंत्रण प्राप्त करने की प्रक्रिया है।

कैश फ्लो समिट 2025 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“यह समिट भारतीय उद्यमियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। हमारा लक्ष्य एक सशक्त आंदोलन बनाना है, जहां व्यवसायी अपनी वित्तीय स्थिति को नियंत्रित करना, मुनाफे को बढ़ाना और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करना सीखें। भारत टूर की अभूतपूर्व सफलता के बाद, यह समिट विशेषज्ञों और बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाकर फाइनेंशियल एंपावरमेंट को और भी बड़े स्तर तक ले जाएगी।