Saturday, June 27, 2026
Home Blog

शहीद सैनिक की पत्नी के साथ फर्जी कर्नल ने किया यौन शोषण: बाद में ब्लैकमेल करके पौने 2 करोड़ रुपए लिए ऐंठ

0

पीड़िता ने महिला थाने में दी शिकायत

चण्डीगढ़ । एक शहीद सैनिक की पत्नी ने स्वयं को भारतीय सेना का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ यौन शोषण व करोड़ो रुपए की ठगी गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विस्तृत शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शहीद सैनिक की पत्नी प्रगति बाजपेई ने आज यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि उनके पति एलएन द्विवेदी वर्ष 2022 में राजस्थान के सूरतगढ़ में ड्यूटी के दौरान एक रिहर्सल करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद राहुल आर्य नामक व्यक्ति ने स्वयं को उनके शहीद पति का अच्छा जानकार कहकर परिचय दिया तथा भारतीय सेना में कर्नल पद पर कार्यरत बताते हुए उनका विश्वास जीता व उनके सैनिक पति का अटका हुआ डेथ क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। दिसम्बर में पंचकूला निवासी राहुल आर्य ने कानपुर निवासी प्रगति बाजपेई को उनका काम कराने के सिलसिले बुलाया व इसके लिए बाकायदा एयर टिकट्स भी करवा दीं और रास्ते भर में कैब आदि का खर्चा भी उठाया। तब मोहाली में स्थित सैनिक रेस्ट हाउस में रुकी प्रगति बाजपेयी से राहुल आर्य प्रॉपर फौजी की वर्दी में मिलने आया। उसके बाद 8 फरवरी 2023 को राहुल आर्य ने फिर से प्रगति बाजपेयी को उनके काम के सिलसिले में बुलाया। इस बार उसने प्रगति से सैनिक रेस्ट हाउस में खुद न मिलकर उन्हें पंचकूला में स्थित हॉलिडे इन में बुलाया व उन्हें लिवाने हेतु बंटी नामक एक युवक को भेजा। हॉलिडे इन में राहुल आर्य अपने पिता के साथ मौजूद था। यहां उसने प्रगति बाजपेयी को खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वे सुध-बुध खो बैठीं। बाद में जब प्रगति बाजपेयी को होश आया तो उन्होंने खुद को नग्नावस्था में पाया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। वे कमरे में अकेली थीं, परन्तु राहुल आर्य का पर्स पड़ा हुआ था जिसमें उसका आधार व कुछ अन्य कार्ड आदि थे, जिनकी उन्होंने मोबाइल से फोटो खींच लीं। कुछ देर बाद जब राहुल आर्य उनसे मिला तो उन्हें उनकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा व 30 लाख रुपए की मांग रख दी। तब से लेकर लगभग डेढ़ साल तक उसने प्रगति बाजपेयी से ब्लैकमेल करके करीब पौने 2 करोड़ रूपए ऐंठ डाले। इसके बाद तंग आकर प्रगति बाजपेयी ने मिलिट्री पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें पहले पुलिस में एफआईआर कराने की सलाह दी।

इस पर प्रगति बाजपेयी ने बीती 18 जून को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित महिला थाने में अपनी शिकायत दी, जिसपर कल 24 जून को प्रगति बाजपेयी को बुलाया गया व पूरी बात सुनी। इसके बाद पुलिस ने 8 फरवरी 2023 को प्रगति बाजपेयी को मोहाली से पंचकूला लेकर आए कार चालक बंटी को तलब किया तो उसने बताया कि राहुल आर्य शायद दुबई चला गया है और उसके भी लगभग डेढ़ लाख रूपए झांसा देकर मार लिए हैं।प्रगति बाजपेयी ने स्वयं स्तर पर भी राहुल आर्य के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो पता चला कि आरोपी ने भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र बना रखा हुआ है व फौजी की वर्दी भी पहनता है। इसके अलावा वो अपने को हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारद्वाज का भतीजा तथा चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष भी बताता है। ये भी पता चला कि दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में कुछ वर्ष पहले उसके खिलाफ रेप केस में मामला दर्ज हुआ था व वह तीनेक साल के लिए तिहाड़ में भी बंद रहा था। उसका बाप भी नौकरियां लगवाने के नाम पर ठगियां मारता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी, फर्जी पहचान प्रस्तुत करने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

सेक्टर-30, वार्ड नं. 18 में नागरिकों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने की बैठक

0

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने सेक्टर-30, वार्ड नं. 18 के नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में लोगों ने लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नगर निगम से संबंधित मुद्दे उठाए। नरेश अरोड़ा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों के लिए प्रतिबद्ध रही है।

पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया भंडारा

0

निस्वार्थ सेवा और श्रद्धा ही अन्न भंडारे की सबसे बड़ी शक्ति : ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रुंगटा

पंचकूला। धार्मिक दृष्टि से किसी भी अन्न भंडारे का सबसे बड़ा महत्व निस्वार्थ सेवा और श्रद्धा को दिया जाता है। केवल तिथि, नक्षत्र या योग से अधिक महत्वपूर्ण भाव, स्वच्छता, सम्मान पूर्वक भोजन परोसना और जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाना माना जाता है। यह बात ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-1, इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला में आयोजित 220वें अन्न भंडारे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अन्नदान को भारतीय संस्कृति में महादान माना गया है। जब यह सेवा निस्वार्थ भाव, समर्पण और मानवता की भावना के साथ की जाती है, तो इसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। अन्न भंडारे का उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक सम्मान पूर्वक सहायता पहुँचाना भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अन्न भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया तथा ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

BHAGWANT MANN HAS CROSSED ALL LIMITS; HE MUST RESIGN & REPENT: AKSHAY SHARMA

0

GURU SAHIB’S DISRESPECT BY BHAGWANT MANN IS MOST SHAMEFUL ACT: AKSHAY SHARMA

AMRITSAR, JUNE 24: Demanding the Chief Minister’s immediate resignation, BJP’s Amritsar North leader Akshay Sharma on Wednesday said that anyone who has ever dared to challenge the authority of Sri Akal Takht has peeished. “There can never be any bigger contempt of our Sikh religious ethos and faith. Nobody can be greater than Sri Guru Granth Sahib Ji and our Gurus Sahibs,” Akshay Sharma said here while leading a protest march here this afternoon to demand CM resignation. “Anyone who has ever disrespected Sikh pride has perished. Bhagwant Mann is on that path. He must resign and repent, he added.

The march was joined by hundreds of citizens demanding resignation of chief minister. The anger against CM and his immoral ways is palpable and Punjabis won’t ever forgive him, Akshay added.

अक्षय शर्मा ने फूंका भगवंत मान का पुतला, मांगा इस्तीफा

0

भगवंत मान द्वारा गुरु साहिब का अपमान करना बेहद शर्मनाक हरकत है: अक्षय शर्मा

अमृतसर । पंजाब के मुख्यमंत्री के तुरंत इस्तीफ़े की मांग करते हुए, हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने बुधवार को कहा कि जिस किसी ने भी श्री अकाल तख्त के अधिकार को चुनौती देने की हिम्मत की है, उसका पतन हुआ है। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा, “हमारी सिख धार्मिक मान्यताओं और आस्था का इससे बड़ा अपमान कभी नहीं हो सकता।

उन्होंने भगवंत मान का पुतला जलाया ओर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और हमारे गुरु साहिबानों से बड़ा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा, “जिस किसी ने भी सिखों के गौरव का अपमान किया है, उसका पतन हुआ है। भगवंत मान भी उसी रास्ते पर हैं। उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए और प्रायश्चित करना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की मांग करने वाले सैकड़ों नागरिक इस मार्च में शामिल हुए ओर जमकर नारेबाजी की। अक्षय ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके अनैतिक तौर-तरीकों के ख़िलाफ़ लोगों में साफ़ तौर पर गुस्सा है और पंजाबी उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।

AKSHAY SHARMA SOUNDS POLL BUGLE; MEETS BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN DURING PUNJAB VISIT TODAY

0

SAYS PM MODI’S LEADERSHIP AND KEWAL DHILLON JI’S STEWARDSHIP WILL LEAD PUNJAB TO PEACE, STABILITY AND PROGRESS

AMRITSAR/LUDHIANA, JUNE 22: Launching the poll bugle from Amritsar North Constituency on Monday, the BJP leader Akshay Sharma today here said that under PM Narendra Modi and National President Nitin Nabin Ji’s leadership, stability, peace and progress will return to Punjab.”BJP will win 2027 Polls under our state President Kewal Dhillon ji as each and every Punjabi has realised the failure of AAP regime in maintaining law and order, Akshay said here while his meeting earlier this afternoon with the BJP National President Nitin Nabin at there Halwara International Airport in presence of the Punjab BJP President Kewal Singh Dhillon, and Rajya Sabha MP Dr. Vikramjit Singh Sahney. Senior BJP leaders including Kirit Dhillon Baljit Singh, & Sanchit Sharma were also present during the meeting here. Stressing that only BJP can provide impactful governance, Akshay said all other parties have let down our Punjab and the name seeped in glory has been criminally tarnished by AAP’s callous approach towards peace and law and order.

Akshay, who commands a formidable popularity amongst all sections of voters of Amritsar, further said that Nitin Nabin Ji’s has assured to take all issues of Amritsar on priority with the Centre Government for their efficacious resolution. “In my meeting with our National President Nitin Nabin ji, I impressed upon our concerns over rampant drug abuse, worrying unemployment levels and lowering standard of government schools under AAP regime, Akshay said while adding that the top BJP leadership has assured him of fulsome support to Punjab and its concerns.”BJP is synonymous with progress and development, Akshya said and Punjabis will not now give the reins of the state to anyone else other than the BJP.”In 2027, Punjab will get back on path of progress and development, Akshay added.

अक्षय शर्मा ने फूंका चुनावी बिगुल, पंजाब दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

0

कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में पंजाब में लौटेगी शांति, स्थिरता और विकास

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा।अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता को समझ चुकी है। उन्होंने यह बात आज हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हुई मुलाकात के बाद कही। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राज्यसभा सदस्य डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेताओं में किरीत ढिल्लों, बलजीत सिंह और संचित शर्मा सहित अन्य नेता भी बैठक में उपस्थित थे।

अक्षय शर्मा ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही प्रभावी और जवाबदेह शासन देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने पंजाब को निराश किया है और आम आदमी पार्टी सरकार के रवैये के कारण प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है।अमृतसर में विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रियता रखने वाले अक्षय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अमृतसर से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे, बेरोजगारी और आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों के गिरते स्तर जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब और यहां की जनता से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।अक्षय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और प्रगति का पर्याय है और पंजाब की जनता अब राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पंजाब एक बार फिर विकास, शांति और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर होगा।

गंगूराम्स के प्रतिष्ठित समूह से जुड़ा आधुनिक बेकरी ब्रांड CakeRMon ने हाल ही में पंचकूला  में  अपने नए आउटलेट्स की शुरुआत की

0

पंचकूला। गंगूराम्स के प्रतिष्ठित समूह से जुड़ा आधुनिक बेकरी ब्रांड CakeRMon ने हाल ही में पंचकूला  में  के सेक्टर 9   पंचकूला  और सेक्टर 20   पंचकूला  में अपने नए आउटलेट्स की शुरुआत की है, जिसके साथ ब्रांड ने ट्राइसिटी क्षेत्र में कदम रखा है। वर्ष 1892 में स्थापित गंगूराम्स की 130 से अधिक वर्षों की विरासत से प्रेरित CakeRMon पारंपरिक गुणवत्ता, विश्वास और स्वाद को आधुनिक बेकरी उत्पादों के साथ प्रस्तुत करता है। आउटलेट पर ग्राहकों के लिए 100% एगलेस उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें फ्रेश क्रीम केक, कस्टमाइज्ड सेलिब्रेशन केक, पेस्ट्री, चीज़केक, डेज़र्ट्स और ताज़ा बेक किए गए स्नैक्स शामिल हैं। बेकरी उत्पादों के अलावा, कैफे में कोलकाता-स्टाइल काठी रोल्स, पिज्जा, बर्गर, पफ्स और विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ भी परोसे जाते हैं, जिससे ग्राहकों को एक संपूर्ण कैफे और डाइन-इन अनुभव मिलता है। देशभर में अपनी बढ़ती उपस्थिति के साथ CakeRMon का उद्देश्य ट्राइसिटी के उपभोक्ताओं तक प्रीमियम बेकरी उत्पादों और हर खास अवसर के लिए बेहतरीन सेलिब्रेशन केक पहुँचाना है।

सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील कर्मचारियों ने लंबित वेतन को लेकर संजय टंडन से हस्तक्षेप की मांग की

0

टंडन ने यू.टी शिक्षा सचिव से की बात, शिक्षा सचिव ने एक सप्ताह में वेतन जारी करने का आश्वासन दिया

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन से मुलाकात की। कर्मचारियों ने अप्रैल और मई माह का वेतन न मिलने तथा बेहतर वेतन और सेवा शर्तों की मांग को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों के प्रतिनिधियों टंडन को बताया कि स्कूलों में महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बावजूद उन्हें पिछले दो महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिसके कारण उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने टंडन से आग्रह किया कि वह इस मामले को चंडीगढ़ प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष उठाकर उनके लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करवाएं। कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद टंडन ने यू.टी शिक्षा सचिव से बातचीत की और उनसे इस मामले पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। शिक्षा सचिव ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का लंबित वेतन एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संजय टंडन ने कहा कि मिड-डे मील कर्मचारियों जैसे मेहनती कर्मियों का वेतन किसी भी परिस्थिति में लंबित नहीं रहना चाहिए। ये कर्मचारी स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनके कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा के समान सुविधाएं प्रदान करने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में मिड-डे मील सहायकों को केवल 4,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जबकि हरियाणा में उनके समकक्ष कर्मचारियों को 7,000 रुपये प्रति माह दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से हरियाणा की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि चंडीगढ़ में मिड-डे मील कर्मचारियों को वर्ष में केवल 10 महीने का भुगतान किया जाता है, जबकि हरियाणा में उन्हें 11 महीने का मानदेय मिलता है। उन्होंने यह लाभ चंडीगढ़ के कर्मचारियों को भी दिए जाने की मांग की। टंडन ने कहा कि मैं हरियाणा के समान मानदेय और 11 माह के भुगतान की उनकी जायज मांगों का भी मजबूती से समर्थन करूंगा। ये कर्मचारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आते हैं और उनकी मांगों पर तत्काल एवं संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए। संजय टंडन ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा उन्हें उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित और समय पर पारिश्रमिक दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संजय टंडन ने ‘छबील’ में भाग लेकर लोगों को मीठा जल वितरित किया

0

चंडीगढ़ । वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने एक ‘छबील’ में भाग लेकर लोगों को मीठा एवं शीतल जल वितरित किया। यह छबील भारत विकास परिषद, दक्षिण शाखा-5, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-46 स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई थी। टंडन ने इस सेवा कार्य में सहभागिता करते हुए भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत प्रदान करने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। टंडन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। गर्मी के चरम मौसम में राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा एवं ताजगी भरा जल उपलब्ध कराना सच्ची मानवता की मिसाल है। उन्होंने कहा, “भारतीय संस्कृति हमें सदैव यह संदेश देती रही है कि ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।’ जब समाज के लोग एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आते हैं, तो इससे सामाजिक एकता मजबूत होती है और करुणा तथा जिम्मेदारी जैसे हमारे साझा मूल्यों को बल मिलता है। उन्होंने भारत विकास परिषद, दक्षिण शाखा-5 के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और स्वयंसेवकों को उनकी सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी।