Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 3

मात-पिता गौधाम महातीर्थ में नन्दनी ऑडिटोरियम का हुआ भव्य शुभारम्भ

सेवा सम्मान समारोह में समाजसेवियों का हुआ सम्मान

मोहाली । मात-पिता गौधाम महातीर्थ, गाँव खल्लौर बनूड़–अम्बाला रोड, मोहाली में आयोजित 174वें मासिक भंडारे के अवसर पर नव-निर्मित अत्याधुनिक वातानुकूलित “नन्दनी ऑडिटोरियम” का भव्य शुभारम्भ अंतरराष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य राजेश्वरानन्द महाराज के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौभक्त एवं समाजसेवी उपस्थित हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। हवन-यज्ञ, सत्संग एवं भजन-कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर रहे तथा साक्षात कामधेनु स्वरूपा नन्दनी गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनिर्मित नन्दनी ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है। पूर्णतः वातानुकूलित यह विशाल सभागार अब वर्षभर आयोजित होने वाले सत्संग, आध्यात्मिक प्रवचनों, धार्मिक कार्यक्रमों, सेवा सम्मान समारोहों एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए श्रद्धालुओं को अत्यंत आरामदायक वातावरण प्रदान करेगा। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में भी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के लंबे समय तक सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेवा सम्मान समारोह रहा, जिसमें समाज में माता-पिता की सेवा, गौसेवा, निर्धन कन्याओं के विवाह, मानव सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक समाजसेवियों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में मानव सेवा, शिक्षा एवं कृष्ण भक्ति की प्रेरणास्रोत, कृष्णा सखी काजल मंगलमुखी , गौमाता के अनन्य भक्त एवं पर्यावरण प्रेमी केके अग्रवाल , वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं संस्कृति संरक्षक सरदार करमजीत सिंह चिल्ला व धर्मनिरपेक्षता और मानव सेवा के प्रेरणास्रोत कुणाल जिंदल शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रस्टी कश्मीरी लाल गुप्ता,सुरनेश सिंगला,अमरजीत बंसल,प्रधान सुभाष सिंगला,उप प्रधान कपिल वर्मा,प्रेस सेक्रेटरी सूरत वालिया,भंडारा इंचार्ज जीवन कुमार बब्बू एडिशनल सेक्टरी,सह खजांची पंकज जयसवाल, आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, बाबा बारन वाले खालसा जी, बाबा गुरप्रीत सिंह जी, श्री सतपाल सिंह पूनिया जी, डॉ. दिलावर सिंह जी, श्री संजय शर्मा जी, श्री प्रीतम सिंह जी, श्री यशपाल सिंह जी, श्री सोहरण सिंह जी, श्री जोगिंदर सिंह जी, श्री अमर सिंह जी, श्री फरियाद खेड़ा जी, श्री दिलबर सिंह जी, खालसा विशाल उपस्थित थे ।

छह वर्षीय बच्ची समेत 150 कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित किया गया

मोहाली । कैंसर सर्वाइवर डे पर रविवार को मैक्स अस्पताल, मोहाली के कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में छह वर्षीय बच्ची समेत लगभग 150 कैंसर सर्वाइवर शामिल हुए। कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर की प्रेरणादायक कहानियों को उजागर किया गया और कैंसर के इलाज के दौरान शीघ्र निदान, समय पर उपचार और निरंतर सहयोग के महत्व पर बल दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए, मेडिकल ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर-मैक्स अस्पताल, डॉ सचिन गुप्ता ने कहा, कैंसर से बचना शक्ति दृढ़ संकल्प और कैंसर के इलाज में हुई प्रगति का प्रमाण है। कई प्रकार के कैंसर का शीघ्र निदान और बहु-विषयक दृष्टिकोण से प्रबंधन करने पर सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर ने कैंसर पर विजय पाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, और आशा, दृढ़ता और स्वस्थ होने की कहानियों से दूसरों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम, नियमित जांच और मजबूत सहायता प्रणालियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। छह वर्षीय अर्निका की रक्त कैंसर से लड़ाई ने न केवल उसकी हिम्मत की परीक्षा ली, बल्कि उसके परिवार का मनोबल भी बढ़ाया। उसके माता-पिता याद करते हैं कि पिछले साल जब उसे यह बीमारी पता चली तो निराशा के साए में उनकी नन्ही बेटी ने ही उन्हें अवसाद से बाहर निकाला और योद्धाओं की तरह लड़ना सिखाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अर्निका ने दूसरों से आग्रह किया कि वे बिना किसी भय के बीमारी का सामना करें और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें। यही अदम्य साहस जालंधर की 43 वर्षीय अमृतपाल कौर में भी था, जिन्होंने चौथे चरण के फेफड़ों के कैंसर का पता चलने पर भी उम्मीद नहीं छोड़ी। अमृतपाल कौर ने बताया, मैं खुद से कहती रही कि यह सिर्फ एक बीमारी है और यह मुझे थोड़े समय के लिए ही कमजोर कर सकती है। अंततः मेरी आशा और दृढ़ता इसे जीत लेगी।

वार्ड-16 से विजयी भाजपा पार्षद रणजीत सिंह रेड्डी का सम्मान समारोह आयोजित

डेराबस्सी (दयानंद /शिवम)। वार्ड नंबर-16 से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए पार्षद एवं पूर्व नगर कौंसिल प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी के सम्मान में रविवार को रेड्डी एन्क्लेव स्थित गुरुद्वारा साहिब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखंड पाठ के भोग उपरांत वार्ड निवासियों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।समारोह के दौरान भाजपा पार्षद रणजीत सिंह रेड्डी तथा भाजपा पार्षद मोनिका मोदगिल को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एस.एम.एस. संधू, संजीव खन्ना और भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेड्डी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के सभी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और स्थानीय निवासियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं संजीव खन्ना और एस.एम.एस. संधू ने रणजीत सिंह रेड्डी को जीत की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी डेराबस्सी क्षेत्र में भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी। नेताओं ने नगर कौंसिल चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किए जाने तथा वार्डबंदी के दौरान मतदाताओं के स्थानांतरण संबंधी मुद्दों पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई।समारोह में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रेड्डी एन्क्लेव, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आदर्श नगर, शिव मंदिर कमेटी गोविंद विहार तथा अमरदीप नगर कॉलोनी सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने रणजीत सिंह रेड्डी को सम्मानित कियाl कार्यक्रम में पूर्व इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सैनी, सुमित सहोता, हैप्पी कौशल, हरविंदर सिंह मिन्ना, वरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह बब्बू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. बेनीपाल ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, वार्डवासियों, मित्रों और भाजपा नेताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

पंचकूला। पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज-1, इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला में अपना 218वां अन्न भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने बताया कि प्रत्येक दिन चार अभिजीत मुहूर्त होते हैं, जिनकी जानकारी किसी योग्य पंडित या ज्योतिषाचार्य से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभिजीत मुहूर्त में किए गए कार्य अत्यंत शुभ एवं फलदायी माने जाते हैं। ऐसे शुभ समय में अन्न भंडारे का आयोजन करने से उसका पुण्यफल कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अभिजीत मुहूर्त आता है और इस अवधि में किए गए कार्यों के सफल होने की मान्यता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से अन्न भंडारों का आयोजन किया जाता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य जारी रहेंगे।

वोग आईवियर ने कृति सेनन को शाहिद कपूर के साथ बनाया अपना नया चेहरा

जालंधर/अमृतसर । वोग आईवियर ने मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन को अपना नया महिला ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। इस भूमिका में वह शाहिद कपूर के साथ शामिल हुई हैं, जो लंबे समय से ब्रांड का चेहरा रहे हैं। नई पीढ़ी की व्यक्तिगत पहचान और आत्मविश्वास को केंद्र में रखते हुए, ब्रांड ने अपना नया कैंपेन ‘Vogue Eyewear Journeys’ लॉन्च किया है। यह अभियान न केवल फैशनेबल है, बल्कि आज के युवाओं की सोच से भी मेल खाता है। नेशनल अवॉर्ड विनर और पैन-इंडिया स्टार कृति सेनन, वोग आईवियर के लिए एक आधुनिक सोच लेकर आई हैं। अपने खास ‘पर्सनल स्टाइल’ और युवाओं के साथ गहरे जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली कृति, अपनी सहजता से ब्रांड की चंचल और कॉन्फिडेंट इमेज को जीवंत करती हैं। इस अवसर पर कृति सेनन ने कहा, “वोग आईवियर ट्रेंड में रहने वाला, वर्सेटाइल और मेरे व्यक्तिगत स्टाइल का प्रतिबिंब है। मैं उनके नए कैंपेन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ, जो निरंतर बदलाव और खुद के व्यक्तित्व के नए पहलुओं को खोजने की भावना को दर्शाता है। यह कैंपेन आत्म-खोज की इस यात्रा को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। शाहिद कपूर ने साझा किया, “वोग आईवियर के साथ मेरी यात्रा हमेशा सहज और निरंतर विकसित होने वाली रही है। यह कैंपेन उसी भावना को दर्शाता है। कृति का ब्रांड से जुड़ना इसमें एक नई ऊर्जा लेकर आया है। उनका अपना एक मजबूत और अलग नजरिया है, जो इस कैंपेन को खूबसूरती से पूरा करता है।

Sending BJP National General Secretary Tarun Chugh to the Rajya Sabha is an Honour for Dedicated Workers: Akshay Sharma

0

Amritsar: BJP leader from the Amritsar North Assembly constituency, Akshay Sharma, expressed happiness over the nomination of BJP National General Secretary Tarun Chugh as a Rajya Sabha candidate from Madhya Pradesh, describing it as a recognition of the party’s dedicated and grassroots workers. Akshay Sharma said that Tarun Chugh’s political journey is a living example of the BJP’s worker-centric political culture. Starting his organizational career as a booth in-charge during his student days, he has risen through the ranks to become a National General Secretary and now a Rajya Sabha candidate. This demonstrates that in the BJP, hard work, dedication, and commitment to the organization are duly recognized and rewarded. He said that Tarun Chugh, who hails from Amritsar, has carved a distinct identity for himself in national politics and has played a significant role in strengthening the party organization across various states of the country. The party leadership’s decision to send him to the Rajya Sabha serves as an inspiration for millions of BJP workers. Akshay Sharma further stated that Tarun Chugh possesses extensive organizational experience, and his presence in the Rajya Sabha will help raise issues related to Punjab’s interests, border areas, industry, youth, and development more effectively at the national level. He thanked Prime Minister Narendra Modi, the BJP National President, and the central leadership for their decision, stating that the party has chosen to elevate a leader who has dedicated his entire life to the organization. According to Sharma, this decision reinforces the BJP’s commitment to recognizing and encouraging sincere and devoted workers.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को राज्यसभा भेजना समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान : अक्षय शर्मा

0

अमृतसर । अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है। अक्षय शर्मा ने कहा कि तरुण चुग का राजनीतिक जीवन भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने छात्र जीवन से संगठन में कार्य करते हुए बूथ इंचार्ज से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री और अब राज्यसभा उम्मीदवार तक का सफर तय किया है। यह दर्शाता है कि भाजपा में मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अमृतसर की धरती से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले तरुण चुग ने देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अक्षय शर्मा ने कहा कि तरुण चुग के पास संगठनात्मक कार्य का लंबा अनुभव है और राज्यसभा में उनकी उपस्थिति पंजाब के हितों, सीमावर्ती क्षेत्रों, उद्योग, युवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने में सहायक होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक ऐसे नेता को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है जिसने अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित किया।

प्रेस क्लब जीरकपुर 8004 की नई कार्यकारिणी गठित, बलविंदर वर्मा (विक्की) बने प्रधान

0

पत्रकारों के हितों की रक्षा और प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया संकल्प, पूर्व प्रधान मनिंदर सिंह का किया सम्मान

जीरकपुर । प्रेस क्लब जीरकपुर 8004 की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार बलविंदर वर्मा (विक्की) को प्रेस क्लब जीरकपुर 8004 का नया प्रधान चुना गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।नव-निर्वाचित प्रधान बलविंदर वर्मा विक्की ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब जीरकपुर 8004 को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा और पत्रकारों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेस क्लब हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय या दुर्व्यवहार होने पर प्रेस क्लब मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।इस दौरान बलविंदर वर्मा विक्की ने पूर्व प्रधान मनिंदर सिंह द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान प्रेस क्लब के विकास और पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने मनिंदर सिंह को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्लब ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा।बैठक में संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। नव-निर्वाचित प्रधान ने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब जीरकपुर 8004 का कोई भी सदस्य यदि किसी अवैध गतिविधि या संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन से क्लब के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया और उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में प्रेस क्लब जीरकपुर 8004 पत्रकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगा।

Sports Activities Are a Powerful Tool to Keep Youth Away from Drugs: BJP Leader Akshay Sharma

Amritsar: BJP leader from the North Assembly constituency, Akshay Sharma, attended the 5th Kabaddi Tournament as the Chief Guest during the annual fair organized at the holy Tap Asthan of the revered Baba Dayal Shah Ji. On this occasion, he felicitated participating players and encouraged them for their dedication to sports. The event was organized under the leadership of Chief Sewadar Bachittar Singh Sehna Wali, with the support of J.P. Sarpanch, the Gram Panchayat, and the local congregation. A large number of devotees, sports enthusiasts, and local residents participated in the fair and sports competitions. Addressing the gathering, Akshay Sharma said that sports are not only a means of physical fitness but also a powerful medium to instill discipline, dedication, and positive thinking among youth. He emphasized that at a time when drug abuse has emerged as a major social challenge, games like Kabaddi, Hockey, Cricket, and other sports can play a significant role in guiding young people toward a better future. He further stated that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the Central Government is continuously promoting sports and creating opportunities for young talent to excel. According to the BJP, a healthy and empowered youth population forms the foundation of a strong and prosperous nation.

Therefore, encouraging sports tournaments and developing sports infrastructure in villages is the need of the hour. Appealing to the youth, Sharma urged them to make sports an integral part of their lives and stay away from social evils such as drug addiction. He said that a young person who sweats on the playground is less likely to fall into the trap of drugs, and that sports can play a vital role in making Punjab drug-free and progressive. At the conclusion of the event, players were honoured for their performances, while the organizing committee also felicitated the Chief Guest. Prayers were offered for the prosperity of the region, a bright future for the youth, and harmony within society. BJP leaders Pappu Mahajan, Vikrant Shori, and several other dignitaries were also present on the occasion.

खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम: भाजपा नेता अक्षय शर्मा

अमृतसर । ब्रह्मलीन धन-धन बाबा दयाल शाह जी तप स्थान पर आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के दौरान आयोजित 5वें कबड्डी टूर्नामेंट में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का आयोजन मुख्य सेवादार बचित्तर सिंह जी सेहनवाली की अगुवाई में जे पी सरपंच , ग्राम पंचायत और स्थानीय संगत के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने मेले एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अक्षय शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का साधन नहीं बल्कि युवाओं को अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब नशे की समस्या समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है, तब कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट और अन्य खेल युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा का मानना है कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसलिए गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं और खेल मैदानों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। अक्षय शर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला युवा कभी भी नशे की गिरफ्त में नहीं आता और खेलों के माध्यम से ही पंजाब को नशामुक्त और तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। समारोह के अंत में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में आपसी भाईचारे की कामना की गई।इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू महाजन, विक्रांत शोरी सहित अन्य उपस्थित थे।