Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 4

Sports Activities Are a Powerful Tool to Keep Youth Away from Drugs: BJP Leader Akshay Sharma

Amritsar: BJP leader from the North Assembly constituency, Akshay Sharma, attended the 5th Kabaddi Tournament as the Chief Guest during the annual fair organized at the holy Tap Asthan of the revered Baba Dayal Shah Ji. On this occasion, he felicitated participating players and encouraged them for their dedication to sports. The event was organized under the leadership of Chief Sewadar Bachittar Singh Sehna Wali, with the support of J.P. Sarpanch, the Gram Panchayat, and the local congregation. A large number of devotees, sports enthusiasts, and local residents participated in the fair and sports competitions. Addressing the gathering, Akshay Sharma said that sports are not only a means of physical fitness but also a powerful medium to instill discipline, dedication, and positive thinking among youth. He emphasized that at a time when drug abuse has emerged as a major social challenge, games like Kabaddi, Hockey, Cricket, and other sports can play a significant role in guiding young people toward a better future. He further stated that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the Central Government is continuously promoting sports and creating opportunities for young talent to excel. According to the BJP, a healthy and empowered youth population forms the foundation of a strong and prosperous nation.

Therefore, encouraging sports tournaments and developing sports infrastructure in villages is the need of the hour. Appealing to the youth, Sharma urged them to make sports an integral part of their lives and stay away from social evils such as drug addiction. He said that a young person who sweats on the playground is less likely to fall into the trap of drugs, and that sports can play a vital role in making Punjab drug-free and progressive. At the conclusion of the event, players were honoured for their performances, while the organizing committee also felicitated the Chief Guest. Prayers were offered for the prosperity of the region, a bright future for the youth, and harmony within society. BJP leaders Pappu Mahajan, Vikrant Shori, and several other dignitaries were also present on the occasion.

खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम: भाजपा नेता अक्षय शर्मा

अमृतसर । ब्रह्मलीन धन-धन बाबा दयाल शाह जी तप स्थान पर आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के दौरान आयोजित 5वें कबड्डी टूर्नामेंट में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का आयोजन मुख्य सेवादार बचित्तर सिंह जी सेहनवाली की अगुवाई में जे पी सरपंच , ग्राम पंचायत और स्थानीय संगत के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने मेले एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अक्षय शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का साधन नहीं बल्कि युवाओं को अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब नशे की समस्या समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है, तब कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट और अन्य खेल युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा का मानना है कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसलिए गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं और खेल मैदानों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। अक्षय शर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला युवा कभी भी नशे की गिरफ्त में नहीं आता और खेलों के माध्यम से ही पंजाब को नशामुक्त और तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। समारोह के अंत में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में आपसी भाईचारे की कामना की गई।इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू महाजन, विक्रांत शोरी सहित अन्य उपस्थित थे।

पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

पंचकूला । पुरुषोत्तम पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-I, पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में अपना 217वां ‘अन्न भंडारा’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में यह पूर्णिमा तीन साल में आई है जो एक बार आने वाले दुर्लभ महायोग है। यह दिन भगवान श्री हरि विष्णुजी को समर्पित है। इस पावन अवसर पर अन्नदान एवं सेवा कार्यों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक भोजन पहुंचाना मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और ट्रस्ट इसी भावना के साथ निरंतर सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से अन्न भंडारों का आयोजन किया जाता है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सेवा एवं परोपकार के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

जेईई एडवांस्ड 2026 के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के जेईई एडवांस्ड 2026 में क्वालीफाई हुए 35 छात्रों को मंगलवार को आकाश एजुकेशन, चंडीगढ़ सेंटर में सम्मानित किया गया।आकाश सेंटर के शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में, ईशान गोयल ने 272 अंकों के साथ एआईआर 113 हासिल की । सार्थक गौतम ने 210 अंकों के साथ एआईआर 992, आरव सिंह एआईआर 2448 और 179 अंक, भरत मलिक एआईआर 2512 और 178 अंक और अर्शप्रीत सिंह ने एआईआर 2533 और 178 अंक प्राप्त किये । अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों में अमितोज तुर्का एआईआर 3293, महित सिंगला एआईआर 4164, अजय प्रताप सिंह एआईआर 4500, अनमोल वर्मा एआईआर 4708 और समर सिंगला एआईआर 5243 शामिल हैं।छात्रों के अनुसार, उन्हें अपनी तैयारी के दौरान निरंतर मार्गदर्शन, शैक्षणिक सहायता और मेंटरशिप प्राप्त हुई। छात्रों ने कहा, अध्ययन सामग्री, कक्षा सत्र, मॉक टेस्ट और नियमित मूल्यांकन ने हमें अपनी अवधारणाओं को मजबूत करने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की।उन्होंने आगे कहा, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए, डिप्टी रीजनल डायरेक्टर -आकाश एजुकेशनल, जसदीप सिंह बाबरा ने कहा, जेईई एडवांस्ड 2026 में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हमें बेहद गर्व है। उनकी सफलता अटूट समर्पण, अनुशासित तैयारी और उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रबल इच्छा का परिणाम है।

चंडीगढ़ में 16 मई को सजेगा हिमाचली संस्कृति का भव्य उत्सव

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन आयोजित करेगा ‘प्रथम वार्षिक उत्सव न्यूंदर-2026’

मुख्य अतिथि सांसद अनुराग ठाकुर सहित कई गणमान्य हस्तियां रहेंगी उपस्थित

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन द्वारा 16 मई 2026 (शनिवार) को “प्रथम वार्षिक उत्सव न्यूंदर-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर-36 स्थित एमसीएमडीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में शाम 5 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग ठाकुर (सांसद, हमीरपुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा तथा सांसद कांगड़ा-चंबा डॉ. राजीव भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कारपूलिंग कर ईंधन बचाने का प्रयास किया जायेगा और साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बल दिया जायेगा। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन आशा जसवाल और अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश में बसे हिमाचलियों को एक मंच पर जोड़ना तथा युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से परिचित करवाना है। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली संस्कृति की विविध रंगत देखने को मिलेगी। समारोह का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा की प्रस्तुति होगी, जो अपने लोकप्रिय हिमाचली लोकगीतों से समां बांधेंगे। साथ ही पारंपरिक हिमाचली नाटी एवं झमाकड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी। कार्यक्रम में हिमाचली व्यंजनों “धाम” का विशेष प्रबंध किया गया है, जहां आने वाले लोग पारंपरिक स्वाद का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा हिमाचल के गौरवशाली इतिहास, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने ट्राइसिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे हिमाचली समुदाय तथा संस्कृति प्रेमियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन यह आयोजन हिमाचली संस्कृति, भाईचारे और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आशा जसवाल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी हिमाचली पहचान और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के महासचिव सुरेश राणा और मीनाक्षी ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहिन्द्र निराला, केसी मलकानिया और राकेश शर्मा, प्रेस सचिव स्मिता कोहली, सचिव राजपाल डोगर, जनक सिंह राणा, मस्तान सिंह, साक्षाी शर्मा, विशाल डोगरा, जीएल बतरा, रजनी ठाकुर और देवेन्द्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजीव ठाकुर तथा कानूनी सलाहाकार किरपाल सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया प्रवक्ता अंकज डढवाल सहित आमंत्रित अतिथि पिंकी ठाकुर और वीरेन्द्र सिंह ठाकुर व अन्य शामिल हुये।

मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो : सतगुरु माता

पंचकुला/मोहाली/चंडीगढ़ । श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण दिव्य वातावरण में संत निरंकारी मिशन द्वारा युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में परम् श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में भावपूर्ण संत समागम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने सतगुरु के पावन दर्शन एवं अमृतमयी प्रवचनों को श्रवण कर आत्मिक शांति, आनंद एवं दिव्य प्रेरणा का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में फरमाया कि बाबा जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेमा भक्ति का दिव्य उदाहरण रहा। उन्होंने प्रेरित किया कि मानव जीवन का प्रत्येक क्षण सार्थक बने और हर पल इंसानियत, करुणा एवं मानवीय मूल्यों का प्रमाण प्रस्तुत करे। बाबा जी ने सदैव यही शिक्षा दी कि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर मानवीय गुण विकसित कर निराकार का आसरा लेते हुए सार्थक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीयें। सतगुरु माता ने फरमाया कि यदि किसी के जीवन में दुख, पीड़ा या संघर्ष है, तो हमारा कर्तव्य उसे बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रेम, संवेदनशीलता और सहयोग से उसे शांत करना है। जीवन ऐसा हो जो रिश्तों में प्रेम एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करे। यही बाबा जी की शिक्षाओं का सार और सच्ची मानवता का स्वरूप है। सतगुरु माता ने समझाया कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के पश्चात जीवन केवल व्यक्तिगत सीमाओं तक नहीं रहता, बल्कि समस्त मानवता की सेवा, कल्याण और उत्थान का माध्यम बन जाता है। सच्ची सेवा दिखावे से परे प्रेम, विनम्रता और निस्वार्थता से परिपूर्ण होती है, जबकि वास्तविक भक्ति शब्दों से आगे बढ़कर व्यवहार, विचार और कर्मों में झलकती है। अमर संत अवनीत जी के समर्पित जीवन का उल्लेख करते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि सच्चा समर्पण वही है जिसमें सेवा का भाव केवल विचारों में नहीं, बल्कि व्यवहार और प्राथमिकताओं में स्पष्ट दिखाई दे। उन्होंने गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों के साथ संगत, सेवा और भक्ति को सर्वोपरि रखकर यह प्रेरणा दी कि पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में रहते हुए भी पूर्ण निष्ठा से समर्पित जीवन जिया जा सकता है। अंत में सतगुरु माता जी ने आशीर्वाद दिया कि प्रत्येक जीवन सेवा, सुमिरण और सत्संग को अपनी प्राथमिकता बनाए तथा हर हृदय निराकार में समर्पित होकर प्रेम, शांति और मानवता बाँटने का सशक्त माध्यम बने। आयोजन के मध्य गीतकारों, कवियों और विचारकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हृदय की गहन अनुभूतियों को अभिव्यक्त किया। जहाँ हर शब्द, हर स्वर दिल की गहराईयों से होते हुए आत्मा को छू गया। किसी ने बाबा जी की दिव्य शिक्षाओं का प्रेरक संदेश सुनाया, तो किसी ने उनके सौम्य व्यक्तित्व, सेवा-समर्पण और मानवता के कल्याण हेतु किए गए कार्यों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं की रचनाओं व शब्दों में बाबा जी के हृदय स्पर्शी प्रेम का प्रतिबिम्ब परिलक्षित होता दिख रहा था। बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणा आज भी श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित है। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज उनके संदेशों को आगे बढ़ाते हुए सेवा, समर्पण और सद्भाव का प्रकाश फैला रही हैं। उनके मार्गदर्शन से विश्व में मानवता, एकता और भाईचारे का संदेश निरंतर प्रसारित हो रहा है।

फोर्टिस मोहाली ने दुर्लभ ट्रिपल स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट कर तीन लोगों की जान बचाई, 11 घंटे चली जटिल सर्जरी

फोर्टिस मोहाली में अपनी तरह का ऐसा पहला मामला, जिसमें इस तरह का सफल प्रयास किया गया


चंडीगढ़। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने सफलतापूर्वक एक दुर्लभ और काफी अधिक जटिल थ्री-वे किडनी पेयर्ड डोनेशन किया है, जिसे आमतौर पर ट्रिपल स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्रिया ने एंड-स्टेज रीनल डिज़ीज़ (किडनी की गंभीर बीमारी) से जूझ रहे तीन मरीज़ों को नई ज़िंदगी दी है। यह ऐतिहासिक प्रक्रिया ऑर्गेन ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है और यह दिखाती है कि दानदाता और प्राप्तकर्ता के बीच बेमेल होने की चुनौतियों को दूर करने में इनोवेटिव ट्रांसप्लांट प्रोग्राम्स की भूमिका कितनी बढ़ रही है। इस जीवन-रक्षक प्रोसीजर को डॉक्टरों की एक टीम ने अंजाम दिया, जिसका नेतृत्व डॉ. साहिल रैली, कंसल्टेंट, किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली और डॉ. एन्ना गुप्ता, कंसल्टेंट, रीनल साइंसेज एंड किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने किया। इस प्रक्रिया में दानदाता-प्राप्तकर्ता के तीन जोड़े शामिल थे, जो ब्लड ग्रुप के बेमेल होने के कारण ट्रांसप्लांट नहीं करवा पा रहे थे। ट्रिपल स्वैप मॉडल के ज़रिए, हर दानदाता ने दूसरे परिवार के एक ऐसे प्राप्तकर्ता को किडनी दान की, जिसका ब्लड ग्रुप उससे मेल खाता था। इस तरह ट्रांसप्लांट की एक साइक्लिकल सीरीज़ बनी, जिससे तीनों मरीज़ों को सफलतापूर्वक मेल खाने वाले अंग मिल सके। इस अत्यधिक कोऑर्डिनेटेड सर्जरी में लगभग 10 से 11 घंटों तक तीन ऑपरेशन थिएटरों में एक साथ छह ऑपरेशन किए गए। इस प्रक्रिया को 20 से अधिक हेल्थ प्रोफेशनल्स की एक मल्टी-डिसप्लनरी टीम ने अंजाम दिया। इस टीम का नेतृत्व डॉ. साहिल रैली, कंसल्टेंट, किडनी ट्रांसप्लांट, डॉ. रोहित डढ़वाल, सीनियर कंसल्टेंट, यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी विभाग, डॉ. एन्ना गुप्ता, कंसल्टेंट – रीनल साइंसेज और किडनी ट्रांसप्लांट, डॉ. अमित कुमार, हेड, एनेस्थीसिया, डॉ. अंजना शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, एनेस्थीसियोलॉजी, डॉ. जसमीत कौर, सीनियर कंसल्टेंट, एनेस्थीसियोलॉजी, डॉ. दिनेश कुमार, कंसल्टेंट, एनेस्थीसियोलॉजी, डॉ. राजेश कुमार हरीश, कंसल्टेंट, एनेस्थीसियोलॉजी और डॉ. प्रियंका जैन, हेड, ट्रांसप्लांट आईसीयू ने किया। इस प्रोसीजर के महत्व को समझाते हुए, डॉ. साहिल रैली, कंसल्टेंट, किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने कहा कि ट्रिपल स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांटेशन के सबसे जटिल प्रोसीजर्स में से एक है और इसके लिए असाधारण मेडिकल तालमेल, नैतिक निगरानी और परिवारों के बीच आपसी भरोसे की ज़रूरत होती है। यह प्रक्रिया इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे साइंस, टीम वर्क और करुणा मिलकर एक ही समय में कई लोगों की जान बचा सकते हैं। किडनी पेयर्ड डोनेशन के ज़रिए, हम उन मरीज़ों की मदद कर पाते हैं, जिन्हें अगर यह सुविधा न मिलती, तो शायद उन्हें एक मैचिंग डोनर के इंतज़ार में सालों तक डायलिसिस पर ही रहना पड़ता। इस प्रक्रिया के फ़ायदों के बारे में बात करते हुए, डॉ.एन्ना गुप्ता, एसोसिएट कंसल्टेंट, रीनल साइंसेज एंड किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने कहा कि किडनी पेयर्ड डोनेशन उन मरीज़ों के लिए एक असरदार समाधान के तौर पर उभरा है, जिनके परिवार में डोनर मौजूद तो हैं, लेकिन मैच न होने की दिक्कतों की वजह से वे ट्रांसप्लांट नहीं करवा पाते। ट्रिपल स्वैप व्यवस्था में, डोनर 1, प्राप्तकर्ता 2 को किडनी देता है; डोनर 2, प्राप्तकर्ता 3 को किडनी देता है; और डोनर 3, प्राप्तकर्ता 1 को किडनी देता है। इस तरीके से ग्राफ़्ट रिजेक्शन (किडनी का शरीर द्वारा अस्वीकार किया जाना) का खतरा काफ़ी कम हो जाता है और महंगी व ज़्यादा जोखिम वाली डीसेंसिटाइज़ेशन थेरेपी की ज़रूरत भी खत्म हो जाती है। इसमें सफलता की दर काफी अधिक बढ़ जाती है।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अन्न भंडारे का आयोजन

पंचकूला। गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण (11 मई 1951) के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-I, पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में 214वें ‘अन्न भंडारे’ का आयोजन किया गया। इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर अन्न भंडारे का आयोजन सेवा, परोपकार और मानवता के सर्वोच्च मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी आग्रह किया कि वे ऐसे शुभ अवसरों पर अन्न भंडारों का आयोजन कर समाजसेवा में योगदान दें। अन्न भंडारे में स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बड़ी संख्या में लोगों को ताज़ा भोजन परोसा गया। इस आयोजन ने सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

24 साल के चंडीगढ़ के उद्यमी ने एआई से रियल एस्टेट में एक नई क्रांति की शुरुआत की, ऐसा कुछ जो दुनिया नहीं कर पाई

घर लेने के लिए जो जानकारी जुटाने में महीनों लग जाते थे, उसे डोरिट सिर्फ 10 मिनट में प्रदान करने में सक्षम

चंडीगढ़ । जहां एक ओर वैश्विक रियल एस्टेट सेक्टर अभी भी ब्रोकर्स, बिचौलियों और बेचने के पारंपरिक तरीकों पर बहुत ज्यादा निर्भर है, वहीं चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र से जुड़े 24 साल के एक आंत्रप्रेन्योर, आगमन भाटिया ने अपने प्रॉपटेक स्टार्टअप डोरिट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रियल एस्टेट को सीधे ग्राहकों के दरवाज़े तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। फिलहाल, दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियां – जैसे प्रॉपलेक्सिटी एआई, गूगल जैमिनी, ओपनएआई और एंथोरॉपिक- मुख्य रूप से आईटी, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में रेवोल्यूशन लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं; लेकिन आगमन दुनिया के सबसे ज़्यादा असंगठित सेक्टर्स में से एक – रियल एस्टेट – में समाधान पेश कर रहे हैं। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैश्विक रियल एस्टेट के भविष्य को नए सिरे से नया आकार दे सकता है, ठीक वैसे ही जैसे फिनटेक ने बैंकिंग को और ई-कॉमर्स ने रिटेल बिज़नेस को बदल दिया था। आगमन भाटिया, को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (सीपीओ), डोरिट और केएस भाटिया, को-फाउंडर और सीईओ, डोरिट ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विस्तार के एक नए फेज और टेक्निकल डेवलपमेंट की घोषणा करने के साथ-साथ यह जानकारी भी साझा की कि डोरिट किस तरह रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। गौरतलब है कि आगमन भाटिया, के.एस. भाटिया के बेटे हैं। के.एस. भाटिया चंडीगढ़ कैपिटल रीजन के एक ऐसे सफल उद्यमी हैं, जिन्होंने एक दशक पहले ‘पम्पकार्ट’ के ज़रिए पम्प इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी। आगमन और के एस भाटिया ने डोरिट के एक्सपीरियंस सेंटर्स के विस्तार को लेकर भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की। डोरिट के इस नए इनोवेशन के बारे में बात करते हुए आगमन भाटिया ने कहा कि “डोरिट का लक्ष्य ग्राहकों के दरवाज़े तक वर्चुअल अनुभव पहुंचाना है। कोई भी संभावित ग्राहक डोरिट ऐप के ज़रिए अपने घर बैठे ही, बिल्कुल मुफ़्त में, किसी भी प्रॉपर्टी की वर्चुअल बुकिंग कर सकता है। इसके बाद, कंपनी का एक प्रतिनिधि (पार्टनर) एक ‘मेटा हेडसेट’ लेकर ग्राहक के पास जाता है और उस हेडसेट के ज़रिए ग्राहक को उनकी पसंद के क्षेत्र या शहर में मौजूद कई प्रॉपर्टीज़ का वर्चुअल अनुभव कराता है। आगमन ने बताया कि “ग्राहक एआई से बात कर सकते हैं और प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं, जैसे कमरों का साइज़, फ़्लैट की उपलब्धता, सुविधाएं, आस-पास के इलाके, प्रॉपर्टी की कीमत में बढ़ोतरी, एक्यूआई, आस-पास के स्कूल आदि के बारे में कुछ भी। संभावित ग्राहक ऐप में दिए गए तुलना चार्ट के ज़रिए वर्चुअल टूर करके प्रॉपर्टीज़ की तुलना कर सकते हैं। इसके बाद, एआई का ओओआरए (ऊरा) ग्राहक के लिए साइट विज़िट का प्लान बनाता है और गूगल मैप पर वह प्लान शेयर करता है। इस तरह, गूगल मैप की मदद से ग्राहक कुछ ही दिनों में 5-7 प्रॉपर्टीज़ देख लेते हैं और डील पक्की कर लेते हैं; ऐसा करने में आमतौर पर 2-3 महीने लग जाते थे। इस बीच, दोनों ने एआई की नई और बेहतर क्षमताओं को पेश किया और डोरिट के एक्सपीरियंस सेंटर्स के विस्तार का ऐलान किया। डोरिट का पहला एक्सपीरियंस सेंटर जून में नोएडा में शुरू होने वाला है, और उत्तरी भारत में विस्तार के पहले चरण में चंडीगढ़, शिमला और गुड़गांव शामिल हैं। के.एस.भाटिया ने बताया कि “ये सेंटरएआई, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) की मदद से प्रॉपर्टी को बड़े पैमाने पर और पूरी तरह से देखने का अनुभव देंगे।

एसोचैम ने किया हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन

राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्त पंजाब के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

चंडीगढ़ । एसोचैम द्वारा हेल्थ ब्यूटी एंड वेलनेस सिम्पोजियम 2026 के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस संगोष्ठी में नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, वेलनेस लीडर्स, उद्यमियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा भारत में स्वास्थ्य सेवाओं, वेलनेस, मेडिकल टूरिज्म, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एवं महिला सशक्तिकरण के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया , माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्त पंजाब जैसे अभियानों के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण हेतु सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में राकेश भल्ला , चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने आर्थिक विकास, नवाचार एवं सामाजिक कल्याण में स्वास्थ्य एवं वेलनेस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। दृश्मीत सिंह बुट्टर , को-चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने अपने विषयगत संबोधन में भारत के वेलनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने हेतु एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली एवं उद्योग तथा सरकार के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उद्योग जगत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए मानव गुप्ता , चेयरमैन, एसोचैम हरियाणा स्टेट काउंसिल ने वेलनेस एवं प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उद्योगों में रोजगार एवं निवेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। मानिक बत्रा , चेयरमैन, एसोचैम जम्मू-कश्मीर यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत में हेल्थ टूरिज्म, वेलनेस इंफ्रास्ट्रक्चर एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की उभरती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अपने विशेष संबोधन में प्रसिद्ध आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष , फाउंडर, जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन लाने हेतु प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, समग्र वेलनेस एवं आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान एसोचैम के उद्योग सदस्यों को उद्योग विकास एवं सामाजिक कल्याण में उनके योगदान के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया। अपने मुख्य संबोधन में गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्र निर्माण में एसोचैम के निरंतर प्रयासों की सराहना की तथा हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी की वर्षों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की। राज्यपाल ने एसोचैम के सहयोग से चंडीगढ़ में चलाए गए टीबी मुक्त अभियान की विशेष सराहना करते हुए इसे सरकार, उद्योग एवं संस्थानों के संयुक्त प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, जो जमीनी स्तर पर सार्थक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने उद्योग जगत एवं सभी हितधारकों से टीबी मरीजों को गोद लेने, उपचार एवं पोषण कार्यक्रमों को सहयोग देने, जागरूकता फैलाने तथा ऐसे अभियानों को चंडीगढ़ से आगे अन्य क्षेत्रों तक विस्तारित करने की अपील की। उन्होंने नशा मुक्ति के महत्व पर भी जोर देते हुए सभी वर्गों से “नशा मुक्त पंजाब” के लक्ष्य को साकार करने हेतु जागरूकता अभियान, पुनर्वास सहायता, काउंसलिंग सेवाओं एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उपचार आधारित व्यवस्था से रोकथाम आधारित स्वास्थ्य प्रणाली की ओर बढ़ने, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने, हेल्थकेयर इनोवेशन एवं स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने तथा वेलनेस सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संगोष्ठी में तीन महत्वपूर्ण विषयगत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें ग्लोबल हेल्थ एवं मेडिकल टूरिज्म, फार्मा एवं वेलनेस इंडस्ट्री इनोवेशन तथा नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पहले सत्र में भारत को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में स्थापित करने हेतु नीति निर्माण, आयुष एकीकरण एवं निवेश को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस सत्र में सौरभ जोशी , मेयर, चंडीगढ़ यूटी, आचार्य मनीष , फाउंडर, जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल , ईश शर्मा , एम डी एवं पी एच डी , जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल, रवि कुमार डूरमा , पूर्व निदेशक, आयुर्वेद स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी, पंजाब सरकार तथा मानिक बत्रा , चेयरमैन, एसोचैम जम्मू-कश्मीर यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने भाग लिया। दूसरे सत्र में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने हेतु ए आई , स्टार्टअप्स, एम एस एम ई’स , स्किल डेवलपमेंट एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट के उपयोग पर चर्चा की गई। इस सत्र में नरेंदर त्रिपाठी , वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस एंड रेगुलेटरी अफेयर्स, बैकफ़ो फार्मास्युटिकल्स , सोमवीर आनंद,सी ई ओ इनोवेशन पंजाब , वी जे एस वोहरा , मैनेजिंग ट्रस्टी, ज्योत चैरिटेबल ट्रस्ट तथा अरुण गोयल , मैनेजिंग डायरेक्टर, अम्बिका फार्मा प्रमुख वक्ता रहे। तीसरे सत्र “नारी शक्ति” में नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। इस सत्र में अनुराधा छगती, सचिव, सोशल वेलफेयर एवं वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (सामाजिक कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास), चंडीगढ़ यूटी प्रशासन, हरप्रीत कौर बबला, पूर्व मेयर, चंडीगढ़ यूटी, श्रेया ठाकुर, फेमिना मिस इंडिया 2026 टॉप 8, मिस हिमाचल 2025 रनर-अप एवं मिस नॉर्थ इंडिया सुपरमॉडल 2024 रनर-अप, दिशा मलिक, प्रसिद्ध डिजिटल क्रिएटर (डिजिटल कंटेंट निर्माता) एवं पब्लिक फिगर (जनप्रिय हस्ती), तरण सिंगला, न्यूट्रिशनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) एवं ग्लोबली ट्रस्टेड वेलनेस एक्सपर्ट (वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय स्वास्थ्य एवं वेलनेस विशेषज्ञ) तथा निम्रता कपूर, सीएचआरओ (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी), प्लाक्षा यूनिवर्सिटी ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इकबाल सिंह चीमा, को-चेयरमैन (सह-अध्यक्ष), एसोचैम पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक), पंजाब फिल्म सिटी ने सभी गणमान्य अतिथियों, साझेदारों, वक्ताओं, प्रतिनिधियों एवं उद्योग सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी को भव्य सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया।