Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 5

24 साल के चंडीगढ़ के उद्यमी ने एआई से रियल एस्टेट में एक नई क्रांति की शुरुआत की, ऐसा कुछ जो दुनिया नहीं कर पाई

घर लेने के लिए जो जानकारी जुटाने में महीनों लग जाते थे, उसे डोरिट सिर्फ 10 मिनट में प्रदान करने में सक्षम

चंडीगढ़ । जहां एक ओर वैश्विक रियल एस्टेट सेक्टर अभी भी ब्रोकर्स, बिचौलियों और बेचने के पारंपरिक तरीकों पर बहुत ज्यादा निर्भर है, वहीं चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र से जुड़े 24 साल के एक आंत्रप्रेन्योर, आगमन भाटिया ने अपने प्रॉपटेक स्टार्टअप डोरिट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रियल एस्टेट को सीधे ग्राहकों के दरवाज़े तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। फिलहाल, दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियां – जैसे प्रॉपलेक्सिटी एआई, गूगल जैमिनी, ओपनएआई और एंथोरॉपिक- मुख्य रूप से आईटी, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में रेवोल्यूशन लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं; लेकिन आगमन दुनिया के सबसे ज़्यादा असंगठित सेक्टर्स में से एक – रियल एस्टेट – में समाधान पेश कर रहे हैं। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैश्विक रियल एस्टेट के भविष्य को नए सिरे से नया आकार दे सकता है, ठीक वैसे ही जैसे फिनटेक ने बैंकिंग को और ई-कॉमर्स ने रिटेल बिज़नेस को बदल दिया था। आगमन भाटिया, को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (सीपीओ), डोरिट और केएस भाटिया, को-फाउंडर और सीईओ, डोरिट ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विस्तार के एक नए फेज और टेक्निकल डेवलपमेंट की घोषणा करने के साथ-साथ यह जानकारी भी साझा की कि डोरिट किस तरह रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। गौरतलब है कि आगमन भाटिया, के.एस. भाटिया के बेटे हैं। के.एस. भाटिया चंडीगढ़ कैपिटल रीजन के एक ऐसे सफल उद्यमी हैं, जिन्होंने एक दशक पहले ‘पम्पकार्ट’ के ज़रिए पम्प इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी। आगमन और के एस भाटिया ने डोरिट के एक्सपीरियंस सेंटर्स के विस्तार को लेकर भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की। डोरिट के इस नए इनोवेशन के बारे में बात करते हुए आगमन भाटिया ने कहा कि “डोरिट का लक्ष्य ग्राहकों के दरवाज़े तक वर्चुअल अनुभव पहुंचाना है। कोई भी संभावित ग्राहक डोरिट ऐप के ज़रिए अपने घर बैठे ही, बिल्कुल मुफ़्त में, किसी भी प्रॉपर्टी की वर्चुअल बुकिंग कर सकता है। इसके बाद, कंपनी का एक प्रतिनिधि (पार्टनर) एक ‘मेटा हेडसेट’ लेकर ग्राहक के पास जाता है और उस हेडसेट के ज़रिए ग्राहक को उनकी पसंद के क्षेत्र या शहर में मौजूद कई प्रॉपर्टीज़ का वर्चुअल अनुभव कराता है। आगमन ने बताया कि “ग्राहक एआई से बात कर सकते हैं और प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं, जैसे कमरों का साइज़, फ़्लैट की उपलब्धता, सुविधाएं, आस-पास के इलाके, प्रॉपर्टी की कीमत में बढ़ोतरी, एक्यूआई, आस-पास के स्कूल आदि के बारे में कुछ भी। संभावित ग्राहक ऐप में दिए गए तुलना चार्ट के ज़रिए वर्चुअल टूर करके प्रॉपर्टीज़ की तुलना कर सकते हैं। इसके बाद, एआई का ओओआरए (ऊरा) ग्राहक के लिए साइट विज़िट का प्लान बनाता है और गूगल मैप पर वह प्लान शेयर करता है। इस तरह, गूगल मैप की मदद से ग्राहक कुछ ही दिनों में 5-7 प्रॉपर्टीज़ देख लेते हैं और डील पक्की कर लेते हैं; ऐसा करने में आमतौर पर 2-3 महीने लग जाते थे। इस बीच, दोनों ने एआई की नई और बेहतर क्षमताओं को पेश किया और डोरिट के एक्सपीरियंस सेंटर्स के विस्तार का ऐलान किया। डोरिट का पहला एक्सपीरियंस सेंटर जून में नोएडा में शुरू होने वाला है, और उत्तरी भारत में विस्तार के पहले चरण में चंडीगढ़, शिमला और गुड़गांव शामिल हैं। के.एस.भाटिया ने बताया कि “ये सेंटरएआई, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) की मदद से प्रॉपर्टी को बड़े पैमाने पर और पूरी तरह से देखने का अनुभव देंगे।

एसोचैम ने किया हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन

राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्त पंजाब के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

चंडीगढ़ । एसोचैम द्वारा हेल्थ ब्यूटी एंड वेलनेस सिम्पोजियम 2026 के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस संगोष्ठी में नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, वेलनेस लीडर्स, उद्यमियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा भारत में स्वास्थ्य सेवाओं, वेलनेस, मेडिकल टूरिज्म, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एवं महिला सशक्तिकरण के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया , माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्त पंजाब जैसे अभियानों के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण हेतु सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में राकेश भल्ला , चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने आर्थिक विकास, नवाचार एवं सामाजिक कल्याण में स्वास्थ्य एवं वेलनेस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। दृश्मीत सिंह बुट्टर , को-चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने अपने विषयगत संबोधन में भारत के वेलनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने हेतु एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली एवं उद्योग तथा सरकार के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उद्योग जगत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए मानव गुप्ता , चेयरमैन, एसोचैम हरियाणा स्टेट काउंसिल ने वेलनेस एवं प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उद्योगों में रोजगार एवं निवेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। मानिक बत्रा , चेयरमैन, एसोचैम जम्मू-कश्मीर यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत में हेल्थ टूरिज्म, वेलनेस इंफ्रास्ट्रक्चर एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की उभरती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अपने विशेष संबोधन में प्रसिद्ध आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष , फाउंडर, जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन लाने हेतु प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, समग्र वेलनेस एवं आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान एसोचैम के उद्योग सदस्यों को उद्योग विकास एवं सामाजिक कल्याण में उनके योगदान के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया। अपने मुख्य संबोधन में गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्र निर्माण में एसोचैम के निरंतर प्रयासों की सराहना की तथा हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी की वर्षों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की। राज्यपाल ने एसोचैम के सहयोग से चंडीगढ़ में चलाए गए टीबी मुक्त अभियान की विशेष सराहना करते हुए इसे सरकार, उद्योग एवं संस्थानों के संयुक्त प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, जो जमीनी स्तर पर सार्थक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने उद्योग जगत एवं सभी हितधारकों से टीबी मरीजों को गोद लेने, उपचार एवं पोषण कार्यक्रमों को सहयोग देने, जागरूकता फैलाने तथा ऐसे अभियानों को चंडीगढ़ से आगे अन्य क्षेत्रों तक विस्तारित करने की अपील की। उन्होंने नशा मुक्ति के महत्व पर भी जोर देते हुए सभी वर्गों से “नशा मुक्त पंजाब” के लक्ष्य को साकार करने हेतु जागरूकता अभियान, पुनर्वास सहायता, काउंसलिंग सेवाओं एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उपचार आधारित व्यवस्था से रोकथाम आधारित स्वास्थ्य प्रणाली की ओर बढ़ने, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने, हेल्थकेयर इनोवेशन एवं स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने तथा वेलनेस सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संगोष्ठी में तीन महत्वपूर्ण विषयगत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें ग्लोबल हेल्थ एवं मेडिकल टूरिज्म, फार्मा एवं वेलनेस इंडस्ट्री इनोवेशन तथा नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पहले सत्र में भारत को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में स्थापित करने हेतु नीति निर्माण, आयुष एकीकरण एवं निवेश को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस सत्र में सौरभ जोशी , मेयर, चंडीगढ़ यूटी, आचार्य मनीष , फाउंडर, जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल , ईश शर्मा , एम डी एवं पी एच डी , जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल, रवि कुमार डूरमा , पूर्व निदेशक, आयुर्वेद स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी, पंजाब सरकार तथा मानिक बत्रा , चेयरमैन, एसोचैम जम्मू-कश्मीर यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने भाग लिया। दूसरे सत्र में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने हेतु ए आई , स्टार्टअप्स, एम एस एम ई’स , स्किल डेवलपमेंट एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट के उपयोग पर चर्चा की गई। इस सत्र में नरेंदर त्रिपाठी , वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस एंड रेगुलेटरी अफेयर्स, बैकफ़ो फार्मास्युटिकल्स , सोमवीर आनंद,सी ई ओ इनोवेशन पंजाब , वी जे एस वोहरा , मैनेजिंग ट्रस्टी, ज्योत चैरिटेबल ट्रस्ट तथा अरुण गोयल , मैनेजिंग डायरेक्टर, अम्बिका फार्मा प्रमुख वक्ता रहे। तीसरे सत्र “नारी शक्ति” में नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। इस सत्र में अनुराधा छगती, सचिव, सोशल वेलफेयर एवं वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (सामाजिक कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास), चंडीगढ़ यूटी प्रशासन, हरप्रीत कौर बबला, पूर्व मेयर, चंडीगढ़ यूटी, श्रेया ठाकुर, फेमिना मिस इंडिया 2026 टॉप 8, मिस हिमाचल 2025 रनर-अप एवं मिस नॉर्थ इंडिया सुपरमॉडल 2024 रनर-अप, दिशा मलिक, प्रसिद्ध डिजिटल क्रिएटर (डिजिटल कंटेंट निर्माता) एवं पब्लिक फिगर (जनप्रिय हस्ती), तरण सिंगला, न्यूट्रिशनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) एवं ग्लोबली ट्रस्टेड वेलनेस एक्सपर्ट (वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय स्वास्थ्य एवं वेलनेस विशेषज्ञ) तथा निम्रता कपूर, सीएचआरओ (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी), प्लाक्षा यूनिवर्सिटी ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इकबाल सिंह चीमा, को-चेयरमैन (सह-अध्यक्ष), एसोचैम पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक), पंजाब फिल्म सिटी ने सभी गणमान्य अतिथियों, साझेदारों, वक्ताओं, प्रतिनिधियों एवं उद्योग सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी को भव्य सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश

“मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत बैठकों का आयोजन

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहर की असली ताकत मेहनतकश लोग हैं। आप ही इस शहर की रीढ़ की हड्डी हैं। आपकी मेहनत से ही यह सिस्टम चलता है। अगर आप रुक जाएं, तो शहर रुक जाता है। उन्होंने कहा कि आज तक लोगों के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। “सड़कें, सीवर और लाइट लगाना ही विकास नहीं है। असली विकास वह है, जहां आम इंसान को बेहतर इलाज, बच्चों को शिक्षा और युवाओं को रोजगार मिले । सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी गरीब मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं और कई बार टेस्ट के पैसे न होने के कारण बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ता है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दसवीं के बाद के पांच साल जीवन की दिशा तय करते हैं। “जो इस समय को पढ़ाई में लगाता है, वह आगे बढ़ता है, नहीं तो कम वेतन वाली नौकरियों में फंस जाता है। आज 20-50 हजार रुपये की सैलरी में भी घर चलाना मुश्किल है । उन्होंने बेरोजगारी और नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए नए उद्योग, फैक्ट्रियां और रोजगार के अवसर पैदा करना जरूरी है। अक्षय शर्मा ने लोगों से अपील की कि जब भी कोई नेता वोट मांगने आए, तो उससे सवाल जरूर पूछें। “रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सवाल पूछना आपका अधिकार है। उन्होंने वोट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आपकी वोट आपकी इज्जत है। यह एक दिन का नहीं, बल्कि पांच साल का फैसला होता है। इसे कभी भी छोटे लाभों के लिए न बेचें। अंत में उन्होंने कहा कि एक विकसित परिवार, विकसित मोहल्ला और विकसित क्षेत्र मिलकर ही एक मजबूत और विकसित अमृतसर की नींव रखते हैं। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत अक्षय शर्मा द्वारा आनंद एवेन्यू, प्रीत नगर और हलका उत्तरी के अन्य क्षेत्रों में भी बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान पावन कुमार हैप्पी सरपंच, समदिश महाजन, अभे सूरी, सूरज वधवा, दिलबाग सिंह, राजपाल सिंह, बित्तू प्रधान, कुलवंत सिंह, बेबी, राम कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण “मैक्स करो, रिलेक्स करो” अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन

0

दीवारों के लिए भरोसेमंद एवं आधुनिक समाधानों के साथ घर की पेंटिंग के अनुभव को आसान बनाने के वादे को बनाया और भी मजबूत

अमृतसर । जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन “मैक्स करो, रिलेक्स करो”, का लॉन्च किया है। पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नज़र आएंगे। यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है। और एक ऐसी कहानी के ज़रिए ब्राण्ड के मुख्य वादे को जीवंत करता है जो दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सके, उन्हें लुभा सके। यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन। हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नज़रअंदाज़ किया जाता है। सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लम्बे चलने वाले परफोर्मेन्स तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा का आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लम्बे समय तक चलता है। हल्के-फुल्के और हास्यप्रद अंदाज़ में तैयार किए गए इस टीवी विज्ञापन में अक्षय कुमार एक सामाजिक समारोह की मेजबानी करते नज़र आते हैंए जहां वे उनसे पूछे जाने वाले हर सवाल का एक ही जवाब देते हैं “जेके मैक्स” फिर चाहे सवाल कुछ भी हो। इससे उनके दोस्त उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसका कारण समझ रही हैं। तभी फ्लैशबैक में उनके घर की पेंटिंग का अनुभव दिखाया जाता है, जहां हर विशेषज्ञ पुट्टी, प्राइमर और पेंट के लिए जैके मैक्स के इस्तेमाल की ही सलाह देता है। बार- बार दोहराया जाने वाला यह सुझाव उन पर ऐसा प्रभाव उत्पन्न करता है कि यह हर सवाल के लिए उनका डिफॉल्ट जवाब बन जाता है। दशकों के भरोसे और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जेके मैक्स पेंट्स दीवारों के पेंट के लिए संपूर्ण समाधान है, जो सरफेस की तैयारी से लेकर फाइनल कोट तक घर के मालिक को आत्मविश्वासए बेहतरीन परफोर्मेन्स और सहज अनुभव प्रदान करता है। इस कैंपेन के ज़रिए अक्षय कुमार ब्राण्ड के कोर मूल्यों, विश्वसनीयता निश्चिंतता और सादगी पर रोशनी डालते हैं। वे कहते हैं कि सही पेंट चुनने से पेंटिंग की प्रक्रिया में से तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है। कैंपेन पर बात करते हुए नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हैड- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, “जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाईट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलबध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफोर्मेन्स का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े। अक्षय कुमार की विश्वसनीयता और उनकी ज़बरदस्त लोकप्रियताए इन मूल्यों के साथ बखूबी मेल खाती है, जिससे हमें विश्वसनयीता भरोसे एवं सादगी के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने में मदद मिलती है। “हम समझते हैं कि घर को पेंट करवाना लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है और आज के उपभोक्ता भरोसेमंद परिणाम चाहते हैं। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए। अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्राण्ड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है। हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा” – अमनदीप मल्हारी हैड ऑफ मार्केटिंग- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा। यह कैंपेन टेलीविज़न, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टचपॉइन्ट्स पर रोलआउट किया जाएगा।

जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण “मैक्स करो, रिलेक्स करो” अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन

0

दीवारों के लिए भरोसेमंद एवं आधुनिक समाधानों के साथ घर की पेंटिंग के अनुभव को आसान बनाने के वादे को बनाया और भी मजबूत

लुधियाना / जालंधर । जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन “मैक्स करो, रिलेक्स करो”, का लॉन्च किया है। पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नज़र आएंगे। यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है। और एक ऐसी कहानी के ज़रिए ब्राण्ड के मुख्य वादे को जीवंत करता है जो दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सके, उन्हें लुभा सके। यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन। हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नज़रअंदाज़ किया जाता है। सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लम्बे चलने वाले परफोर्मेन्स तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा का आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लम्बे समय तक चलता है। हल्के-फुल्के और हास्यप्रद अंदाज़ में तैयार किए गए इस टीवी विज्ञापन में अक्षय कुमार एक सामाजिक समारोह की मेजबानी करते नज़र आते हैंए जहां वे उनसे पूछे जाने वाले हर सवाल का एक ही जवाब देते हैं “जेके मैक्स” फिर चाहे सवाल कुछ भी हो। इससे उनके दोस्त उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसका कारण समझ रही हैं। तभी फ्लैशबैक में उनके घर की पेंटिंग का अनुभव दिखाया जाता है, जहां हर विशेषज्ञ पुट्टी, प्राइमर और पेंट के लिए जैके मैक्स के इस्तेमाल की ही सलाह देता है। बार- बार दोहराया जाने वाला यह सुझाव उन पर ऐसा प्रभाव उत्पन्न करता है कि यह हर सवाल के लिए उनका डिफॉल्ट जवाब बन जाता है। दशकों के भरोसे और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जेके मैक्स पेंट्स दीवारों के पेंट के लिए संपूर्ण समाधान है, जो सरफेस की तैयारी से लेकर फाइनल कोट तक घर के मालिक को आत्मविश्वासए बेहतरीन परफोर्मेन्स और सहज अनुभव प्रदान करता है। इस कैंपेन के ज़रिए अक्षय कुमार ब्राण्ड के कोर मूल्यों, विश्वसनीयता निश्चिंतता और सादगी पर रोशनी डालते हैं। वे कहते हैं कि सही पेंट चुनने से पेंटिंग की प्रक्रिया में से तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है। कैंपेन पर बात करते हुए नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हैड- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, “जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाईट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलबध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफोर्मेन्स का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े। अक्षय कुमार की विश्वसनीयता और उनकी ज़बरदस्त लोकप्रियताए इन मूल्यों के साथ बखूबी मेल खाती है, जिससे हमें विश्वसनयीता भरोसे एवं सादगी के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने में मदद मिलती है। “हम समझते हैं कि घर को पेंट करवाना लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है और आज के उपभोक्ता भरोसेमंद परिणाम चाहते हैं। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए। अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्राण्ड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है। हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा” – अमनदीप मल्हारी हैड ऑफ मार्केटिंग- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा। यह कैंपेन टेलीविज़न, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टचपॉइन्ट्स पर रोलआउट किया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक अवार्ड स्टाफ 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे

0

इकबाल सिंह मल्ही, महासचिव एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्कल ने चंडीगढ़ में प्रेस मीट आयोजित की

चंडीगढ़ । ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (एआईएसबीआईएसएफ) ने 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। फेडरेशन द्वारा यह आह्वान इसलिए किया गया है क्योंकि अवार्ड स्टाफ (लिपिक और अधीनस्थ) से संबंधित मुद्दे प्रबंधन के पास बहुत लंबे समय से लंबित हैं और प्रबंधन का व्यवहार इन मुद्दों के प्रति बहरा हो गया है। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन, चंडीगढ़ सर्कल के महासचिव इकबाल सिंह मल्ही ने अवार्ड स्टाफ की मांगों के बारे में मीडिया को अवगत कराने के लिए चंडीगढ़ में एक प्रेस मीट का आयोजन किया। सामूहिक प्रकृति के मुद्दों,मांगों,समस्याओं का समाधान आमतौर पर द्विपक्षीय चर्चाओं के माध्यम से किया जाता है। जहां औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत नियमित निपटान की मांग की जाती है, वहां समझौतों पर हस्ताक्षर करके मुद्दों,मांगों,समस्याओं का समाधान किया जाता है। मुद्दों,मांगों,समस्याओं का समाधान द्विपक्षीय समझ को मिनटों के माध्यम से लिखित रूप में लिखकर भी किया जाता है। मुद्दों,मांगों,समस्याओं का समाधान भी संचार के माध्यम से किया जाता है। इस प्रकार स्थापित द्विपक्षीय मशीनरी काफी समय से संतोषजनक ढंग से काम नहीं कर रही है। निपटानों,समझौतों का गलत कार्यान्वयन,क्रियान्वयन करना आजकल की आदत बन गई है। समझौतों का खुलेआम उल्लंघन किया जाता है।

हड़ताल की कार्रवाई से जुड़े मुद्दे,मांगें,समस्याएं निम्नलिखित हैं।

  1. संदेशवाहकों की भर्ती
  2. सशस्त्र गार्डों की भर्ती
  3. एनपीएस कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड मैनेजर विकल्प में बदलाव
  4. 2019 से शामिल हुए कर्मचारियों के लिए इंटर सर्कल ट्रांसफर
  5. स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करें
  6. पर्याप्त स्टाफ की भर्ती
  7. भारतीय स्टेट बैंक में समता मुद्दा
  8. कैरियर प्रगति योजना की समीक्षा
  9. 10वीं द्विदलीय सेवानिवृत्त लोगों के लिए अनुमानित 8वीं स्थिरता वृद्धि
  10. 15.07.2024 से चिकित्सक परामर्श शुल्क
  11. चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार
  12. सेवानिवृत्ति के बाद से 7वें बीपीएस सेवानिवृत्त लोगों की पेंशन में सभी वेतन घटक जोड़ें
  13. एचआरएमएस मुद्दों का समाधान करें
  14. कर्मकार कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति
  15. पीएफ ट्रस्टी नामांकित व्यक्ति की नियुक्ति
  16. क्रॉस-सेलिंग के नाम पर मिस-सेलिंग बंद करें

कमल सिसोदिया द्वारा दिव्यांग एवं वंचित वर्गों के साथ जन्मदिन मनाया

13वीं बटालियन सीआरपीएफ ने तेरा-तेरा फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिवि

चण्डीगढ़ । 13वीं बटालियन सीआरपीएफ की कमांडेंट कमल सिसोदिया ने संवेदनशीलता और सामाजिक कल्याण की अपनी वैचारिक भावना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों, बुजुर्गों एवं समाज के वंचित वर्गों के बीच मनाया और उन्हें हर स्थिति में प्रसन्नचित इश्वर के प्रति कृतज्ञ बने रहकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने गुलाटी भवन सेक्टर 33 चंडीगढ़ में जरुरतमंदो को व्हीलचेयर, चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए कृत्रिम पैर, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए एआई आधारित स्मार्ट चश्मे तथा श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए हियरिंग एड के साथ भोजन सामग्री का वितरण किया। इन प्रयासों का उद्देश्य उनकी जरुरतमंदो को आवश्यकतानुसार गतिशीलता, आत्मनिर्भरता, गरिमा और जीवन स्तर में सुधार लाने का है। यह पहल तेरा तेरा फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुई, जिसके सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सिसोदिया प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन को समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ मनाने की इस परंपरा को निरंतर निभाती आ रही हैं। वे एक संवेदनशील लेखिका एवं समर्पित समाज सेविका भी हैं, जो सतत समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहकर अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। उनका कार्य केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वे पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी एवं मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने आत्मीयता के भाव से उनके दुख-दर्द को समझते हुए उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। इस अवसर पर श्रीमती सिसोदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने उन्हें दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाया है। उनका मानना है कि दिव्यांगजनों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है, क्योंकि जरुरतमन्दो की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है जिसमे ईश्वर का वास होता है। इसी भावना के साथ वे निरंतर समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहती हैं। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं कि वे अपने विशेष अवसरों को संवेदनशीलता, समावेशिता और सेवा भाव के साथ मनाएं एवं सेवा के प्रति तत्पर रहे।

सेक्टर 7 में मिला अपार प्यार, वार्ड नंबर-3 में भाजपा प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

सुरेश कुमार वर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसमर्थन, वार्ड-3 में भाजपा मजबूत स्थिति में

घर-घर संपर्क, बाजार में समर्थन—वार्ड नंबर-3 में भाजपा की बढ़ती पकड़

पंचकूला। वार्ड नंबर-3 में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजारों व रिहायशी क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया, जहां उन्हें व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वार्ड नंबर-3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा को पार्षद और श्याम लाल बंसल को मेयर पद पर विजयी बनाएं, ताकि पंचकूला में विकास कार्यों को और गति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति कर रहा है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि वे वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के सभी विकास कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएंगे। हम मेनिफेस्टो में दिए गए सभी वादे पुरे करेंगे । आज मेयर उम्मीदवार शयामलाल बंसल के बेटे कमल ने भी मार्किट में वोट मांगने की अपील की।

वार्ड नंबर-3 में भाजपा का प्रचार अभियान तेज, शक्ति रानी शर्मा और घनश्याम दास अरोड़ा ने भरी जीत की हुंकार

भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा के समर्थन में उतरे वरिष्ठ नेता, बंगाल जीत की खुशी में बांटे लड्डू और झूमे कार्यकर्ता

शक्ति रानी शर्मा और घनश्याम दास अरोड़ा ने वार्ड नंबर-3 में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

पंचकूला । कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वार्ड नंबर-3 में भाजपा के डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में भाग लेते हुए स्थानीय नागरिकों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पंचकूला में भी भाजपा के नेतृत्व में विकास को और गति मिलेगी। शक्ति रानी शर्मा ने महिलाओं के बीच संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे वार्ड नंबर-3 से सुरेश कुमार वर्मा को पार्षद और श्याम लाल बंसल को मेयर पद पर विजयी बनाकर पंचकूला के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की नीति केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास और सेवा के नए आयाम स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हुए हैं और यही विकास मॉडल पंचकूला को भी नई पहचान देगा।भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर-3 की जनता का उत्साह और समर्थन यह स्पष्ट कर रहा है कि इस बार भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे, क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे और विकास कार्यों को नई गति देंगे। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील की। इस दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा की उल्लेखनीय जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटे गए और ढोल की थाप पर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

एमएएसी ने एआई टेक महोत्सव 2026 सफलतापूर्वक संपन्न किया, इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उपयोगी जानकारी दी और भारत की अगली पीढ़ी की क्रिएटिव प्रतिभाओं को सशक्त बनाया

एमएएसी ने पंजाब राज्य में भी अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, मोहाली में अपना सबसे नया सेंटर खोला है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं


चंडीगढ़ । एमएएसी (माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी) ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित अपने एमएएसी एआई टेक महोत्सव 2026 के ‘ट्राई-सिटी’ एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। एमएएसी, हाई-एंड 3डी एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, डिजिटल कंटेंट निर्माण और मल्टीमीडिया प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान और अग्रणी है तथा एपटेक लिमिटेड का एक प्रमुख ब्रांड है। इस आयोजन ने बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, संभावित उम्मीदवारों और इंडस्ट्री विशेषज्ञों को एक प्लेटफॉर्म पर लाया, जहां उन्होंने भारत के तेजी से विकसित हो रहे एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) तथा कंटेंट क्रिएशन क्षेत्र में सीखने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए पूरा दिन बिताया। एआई टेक महोत्सव 2026 के बाद, श्री संदीप वेलिंग, होल-टाइम डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर, ग्लोबल रिटेल बिजनेस, एपटेक लिमिटेड; श्री अबीर आइच, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, न्यू इनिशिएटिव्स एंड टेक्नोलॉजीज; और श्री वरुण रॉय, बिजनेस पार्टनर और सेंटर डायरेक्टर, एमएएसी चंडीगढ़ और मोहाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एमएएसी एआई टेक महोत्सव के कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी दी और मोहाली में एमएएसी के सबसे नए सेंटर के उद्घाटन की घोषणा की। संदीप वेलिंग ने कहा, “एवीजीसी सेक्टर में ज़बरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रही है। इसकी मुख्य वजह फिल्मों, गेमिंग, विज्ञापन और उभरते हुए इमर्सिव प्लेटफॉर्म्स में हाई-क्वालिटी डिजिटल कंटेंट की बढ़ती मांग है। एमएएसी में, हमारा फोकस सिर्फ टेक्निकल ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं है—हमारा लक्ष्य स्टूडेंट्स में क्रिएटिव सोच, प्रॉब्लम-सॉल्विंग क्षमताओं और इंडस्ट्री के हिसाब से ढलने की काबिलियत को बढ़ावा देना है। एमएएसी सीखने वालों के लिए एक अहम कोच की भूमिका निभाता है, जिससे उन्हें लगातार बदलती टेक्नोलॉजी, ग्लोबल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स और असल दुनिया के वर्कफ्लो से रूबरू होने का मौका मिलता है। ऐसे प्लेटफॉर्म्स उन्हें प्रभावी ढंग से नेटवर्क बनाने और बिना किसी रुकावट के प्रोफेशनल माहौल में कदम रखने में मदद करते हैं। वरुण रॉय, बिजनेस पार्टनर और सेंटर डायरेक्टर, एमएएसी चंडीगढ़ और मोहाली ने बताया, “एमएएसी एक खास संस्थान है, जो स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करता है जिससे रोजगार के मौके मिलते हैं। हम अपना सबसे नया सेंटर खोलकर और उन बेहतरीन छात्रों की तरक्की देखकर बहुत खुश होंगे , जिन्हें हम एमएएसी मोहाली से ट्रेनिंग देंगे और सपोर्ट करेंगे। एमएएसी, मोहाली सेंटर में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिनमें प्रोफेशनल-ग्रेड वीएफएक्स सेटअप के लिए क्रोमा और ग्रीन स्क्रीन वॉल्स, तथा सीखने वालों को उनके क्रिएटर सफर में सशक्त बनाने के लिए एक खास पॉडकास्ट रूम शामिल है। यह नया सेंटर 3,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें एक साथ 500 तक सीखने वालों को समायोजित किया जा सकता है। इसके अलावा, एआई टेक महोत्सव 2026 के एजेंडा में तीन मुख्य इंडस्ट्री सेशन शामिल थे, साथ ही स्टूडेंट्स की सफलता की कहानियों का जश्न मनाने के लिए एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। पहला सेशन आनंद भानुशाली, को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, फिल्मसीजीआई ने लिया, जिन्होंने ‘इनविज़िबल वीएफएक्स बाय फिल्मीसीजीआई’ प्रस्तुत किया। दूसरा सेशन कैनन इंडिया का था, जिसका विषय था—’फ्रॉम क्रिएटर टू कोलैबोरेटर: हाउ बिग ब्रांड्स हायर क्रिएटिव टैलेंट’, जिसमें बताया गया कि आज के ब्रांड्स ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं जो तेजी से बदलते कंटेंट इकोसिस्टम में क्रिएटिविटी को सहयोग, रणनीतिक सोच और अनुकूलन क्षमता के साथ जोड़ सकें। तीसरा सेशनवैभव कुमारेश, फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर, वैभव स्टूडियोज़ का था, जिन्होंने दर्शकों को एक फीचर-लेंथ एनिमेटेड फिल्म—‘रिटर्न ऑफ द जंगल’—बनाने के पूरे सफर का वास्तविक दृष्टिकोण दिया। एआई टेक महोत्सव 2026 में उपस्थित विशेषज्ञ वक्ताओं ने इंडस्ट्री से संबंधित गहन जानकारियां, अनुभव और उभरते रुझानों को साझा किया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के 800 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।