Sunday, June 28, 2026
HomeBusinessहोंडा कार्स ने भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ भारत के लिए...

होंडा कार्स ने भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता मजबूत की

नई लॉन्च की गई होंडा सिटी चंडीगढ़ में पेश की

चंडीगढ़ । भारत में प्रीमियम कारों के मुख्य निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में 2030 तक की अपनी विकास योजनाओं के बारे में बताया। होंडा के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े तीन प्राथमिक बाजारों में से एक है। कंपनी के भविष्य के विकास में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। होंडा अपनी दीर्घकालिक विकास योजना के अंतर्गत वाहनों की एक मजबूत पाईपलाईन लेकर आई है। ये ज्यादा कॉस्ट-एफिशियंट वाहन इस बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेंगे। कंपनी के पोर्टफोलियो में ग्लोबल एसयूवी के साथ भारत पर केंद्रित वाहन भी शामिल होंगे। कंपनी ने यह घोषणा भी की कि 2028 से कंपनी सब-4-मीटर एसयूवी और मिड-साईज एसयूवी सेगमेंट में नए वाहन पेश करेगी। ये वाहन ग्राहकों की विकसित होती हुई पसंद और बाजार में बढ़ते अवसरों के अनुरूप होंगे। कंपनी 2026-27 की दूसरी छमाही में होंडा कार्स इंडिया का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) पेश करने वाली है। इस मॉडल की रोड टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है। यह होंडा के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। कंपनी ने नई लॉन्च की गई होंडा सिटी का प्रदर्शन भी किया। यह एक नए स्पोर्टी डिजाईन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक सुरक्षा टेक्नोलॉजी और पेट्रोल एवं मजबूत हाईब्रिड पॉवरट्रेन विकल्पों के साथ आ रही है। इसके अलावा, होंडा ने ऑल-न्यू होंडा ZR-V की डिटेल्स भी साझा कीं, जो कंपनी द्वारा पेश की गई नई ग्लोबल प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है। कंपनी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख बाजार कंपनी की सेल में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कुणाल बहल, वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत में होंडा का एक महत्वपूर्ण दौर शुरू हो रहा है। यहाँ के लिए हमारे पास एक लंबा विज़न और मजबूत वाहन पोर्टफोलियो है। भारत होंडा के लिए दुनिया के सर्वोच्च तीन प्राथमिक बाजारों में से एक है, जो हमारी भविष्य की ग्रोथ स्ट्रेट्जी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस साल हम यहाँ पर छः नए वाहन पेश करने वाले हैं। साथ ही, भारत में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे राज्य हमारे विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यहाँ पर हमारे वाहनों के लिए एक मजबूत ग्राहक आधार और प्रीमियम मोबिलिटी समाधानों की बढ़ती मांग दर्ज हो रही है। ये क्षेत्र हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक हैं। यहाँ पर हमारे निष्ठावान ग्राहक हैं, जो हमारे सेल्स वॉल्यूम में एक बड़ा योगदान देते हैं। होंडा सिटी, होंडा एलिवेट और होंडा एमेज जैसे मॉडलों को इस क्षेत्र के ग्राहकों से लगातार शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें विश्वास है कि नई होंडा सिटी इस क्षेत्र में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी और होंडा परिवार में कई नए ग्राहकों को शामिल करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments