चंडीगढ़ । स्विस घड़ी निर्माण की समृद्ध परंपरा और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए प्रसिद्ध एरोवॉच ने भारत में अपनी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए चंडीगढ़ के एलांते मॉल स्थित प्रमुख प्रीमियम खरीदारी और जीवनशैली केंद्र शॉपर्स स्टॉप के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत अब एरोवॉच की खास घड़ियां शॉपर्स स्टॉप में उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से चंडीगढ़ के फैशन और स्टाइल के प्रति जागरूक ग्राहकों को स्विट्जरलैंड की एक सदी से भी अधिक पुरानी घड़ी निर्माण परंपरा से जुड़ी घड़ियों का संग्रह देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। एरोवॉच के संग्रह में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मेल देखने को मिलता है।

वर्ष 1910 में स्विट्जरलैंड के ला शो-दे-फों में स्थापित एरोवॉच ने अपनी पहचान सटीकता, स्वतंत्र घड़ी निर्माण और पारंपरिक घड़ी निर्माण कला के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के आधार पर बनाई है। जेब में रखी जाने वाली घड़ियों (पॉकेट वॉच) के निर्माण से शुरुआत करने वाले इस ब्रांड ने समय के साथ अपने संग्रह का विस्तार किया, लेकिन अपनी मूल निर्माण परंपरा और सोच को हमेशा बरकरार रखा। वर्ष 2005 में कंपनी ने अपनी पहली कलाई घड़ियों की श्रृंखला पेश की। यह उसके सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। इस श्रृंखला में 1942 लाइन भी शामिल थी, जिसने ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक घड़ी डिजाइन के साथ जोड़ा। आज भी एरोवॉच अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत से प्रेरित ऐसी घड़ियां तैयार कर रहा है, जिनमें उसकी पारंपरिक घड़ी निर्माण कला की झलक मिलती है। इस अवसर पर एरोवॉच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जीन-सेबेस्टियन बोल्जली ने कहा कि भारत एरोवॉच के लिए एक बेहद उत्साहजनक बाजार रहा है। यहां ऐसे ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो घड़ियों में अपनी अलग पहचान और उनके पीछे छिपी कहानियों को महत्व देते हैं। चंडीगढ़ हमारे लिए इस जुड़ाव को और व्यापक बनाने का एक शानदार अवसर है। शॉपर्स स्टॉप के साथ हमारी साझेदारी हमें खास पसंद रखने वाले ग्राहकों से जुड़ने और अपनी विशिष्ट घड़ियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करती है। शॉपर्स स्टॉप में एरोवॉच की उपलब्धता पर टिप्पणी करते हुए, शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी मोहित सेठ ने कहा कि शॉपर्स स्टॉप में ब्रांडों के चयन की हमारी रणनीति उपभोक्ताओं की पसंद और जरूरतों की गहरी समझ पर आधारित है। हमारा प्रयास भारतीय बाजार में दुनिया भर के ऐसे विशिष्ट ब्रांडों को लाना है, जो ग्राहकों को कुछ अलग अनुभव प्रदान करें। वर्ष 1910 से स्विस घड़ी निर्माण की समृद्ध विरासत को संजोए एरोवॉच हमारे प्रीमियम ब्रांड संग्रह में एक महत्वपूर्ण जुड़ाव है। इसका खास डिजाइन और बेहतरीन कारीगरी के प्रति प्रतिबद्धता, ग्राहकों को ऐसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों से जोड़ने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है, जो सदाबहार खूबसूरती और असाधारण गुणवत्ता के लिए पहचाने जाते हैं

