चंडीगढ़। रामलीला के दूसरे दिन सेक्टर 32 डी मार्केट में रामलीला और दशहरा कमेटी सेक्टर 32 की ओर से किए जा रहे लाइट एवं साउंड रामलीला के आयोज का भगवान श्रीराम की आरती एवं भक्ति-भाव से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । भगवान श्रीराम की पालकी यात्रा द्वारा श्रद्धा और भक्ति का भव्य प्रदर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा । लाइट एवं साउंड रामलीला के मंचन मे अन्य दृश्य शूर्पणखा का श्रीराम और लक्ष्मण से मिलना तथा लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना, रावण द्वारा छलपूर्वक माता सीता का अपहरण, शबरी प्रसंग – माता शबरी की भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीराम द्वारा उनके जूठे बेर ग्रहण करना, श्रीराम की सहायता से सुग्रीव का बालि के साथ युद्ध और बालि का वध – लंका में हनुमान जी और रावण के बीच निर्भीक एवं ओजस्वी संवाद, अंगद द्वारा रावण की सभा में श्रीराम का संदेश देना और रावण को समझाने का प्रयास,मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण का मूर्छित होना और श्रीराम का व्याकल होना,रावण द्वारा कुंभकर्ण को युद्ध के लिए जगाना और लंका की रक्षा हेतु प्रेरित करना, कुंभकर्ण और श्रीराम की सेना के बीच भयंकर युद्ध तथा कुंभकर्ण का वध,. लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध तथा मेघनाद का वध, श्रीराम और रावण के बीच महासंग्राम, जो अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

इन सभी दृश्यों का मंचन बहुत ही विस्तार पूर्वक लाइट एंड साउंड शो के जरिए किया गया इसको देखने के लिए शहर के दूर दूर से लोग पधारे हुए थे शो का आयोजन बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया था । वहीं दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर 32 की मार्केट में दशहरा पर्व का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रावण का पुतला 60 फुट मेघनाथ ओर कुंभकरण के पुतले 55-55 फुट के बनाए गए जिसमें बहुत ही आकर्षक और देखने योग्य आतिशबाजी का भीआयोजन किया जाएगा । सभी शहारवासियों से निवेदन है कि इस दशहरा पर्व पर अपने परिवार के साथ दशहरा देखने के लिए आवश्यक पधारे,जय श्री राम ।

