Home Blogs 10 हजार फैंस के बीच शैरी मान की शानदार कमबैक परफॉर्मेंस, मोहाली...

10 हजार फैंस के बीच शैरी मान की शानदार कमबैक परफॉर्मेंस, मोहाली में सजा पंजाबी म्यूजिक का बड़ा मंच

0
1

कई साल बाद लाइव कॉन्सर्ट में लौटे शैरी मान, ‘यार अनमुल्ले’ और ‘होस्टल’ जैसे हिट सॉन्ग पर झूमे फैंस,अब दिल्ली और लुधियाना में होंगे कॉन्सर्ट?

चंडीगढ़ । पंजाबी सिंगर शैरी मान ने कई साल बाद लाइव म्यूजिक स्टेज पर शानदार कमबैक किया। शनिवार शाम न्यू चंडीगढ़ के ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित उनके ‘दैट एरा नॉर्थ इंडिया टूर 2026’ के पहले कॉन्सर्ट में करीब 10 हजार फैंस पहुंचे। पुराने गानों और शानदार लाइव परफॉर्मेंस के बीच पूरा वेन्यू म्यूजिक और एनर्जी से भर गया। कई साल तक इंडियन कॉन्सर्ट से दूर रहने के बाद शैरी मान की वापसी को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि उनके गानों का क्रेज आज भी बरकरार है। हर जनरेशन के लोग उनके म्यूजिक से जुड़ाव महसूस करते हैं। इस कॉन्सर्ट में फैंस को लाइव म्यूजिक का एक अलग एक्सपीरियंस देने की कोशिश की गई। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के साउंड सिस्टम, शानदार लाइटिंग और हाई क्वालिटी स्टेज प्रोडक्शन के साथ शो को खास बनाया गया। बेहतरीन म्यूजिशियंस ने शैरी मान के पुराने हिट सॉन्ग को नए अंदाज में पेश किया। इससे फैंस को नॉस्टैल्जिया के साथ मॉडर्न लाइव एंटरटेनमेंट का भी अनुभव मिला। कॉन्सर्ट के दौरान शैरी मान ने ‘यार अनमुल्ले’, ‘होस्टल’ और ‘कॉलेज वाली जीटी रोड’ जैसे अपने कई पॉपुलर सॉन्ग गाए। इन गानों पर हजारों फैंस झूमते और उनके साथ गाते नजर आए। किसी को कॉलेज के दिन याद आए तो किसी को हॉस्टल लाइफ और दोस्तों के साथ बिताए पुराने पल। यंग जनरेशन के लिए भी यह उन गानों को लाइव सुनने का खास मौका रहा, जिन्हें उन्होंने काफी पसंद किया है। इस कॉन्सर्ट की सक्सेस के साथ मोहाली और न्यू चंडीगढ़ बड़े लाइव म्यूजिक इवेंट के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहे हैं।

दिसंबर में भी इस रीजन में कई बड़े पंजाबी आर्टिस्ट के कॉन्सर्ट होने वाले हैं। शैरी मान के शो से ईयर एंड म्यूजिक सीजन की शानदार शुरुआत हुई है। इससे इस क्षेत्र में एंटरटेनमेंट, टूरिज्म और कॉन्सर्ट से जुड़े बिजनेस को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अपनी कमबैक परफॉर्मेंस और फैंस के रिस्पॉन्स पर शैरी मान ने कहा, “कई साल बाद इंडियन स्टेज पर लौटना और करीब 10 हजार लोगों को मेरे साथ गाते देखना मेरे लिए बेहद स्पेशल एक्सपीरियंस रहा। ‘दैट एरा टूर’ के जरिए हमारा मकसद पुराने गानों से जुड़ी यादों और इमोशंस को फिर से ताजा करना था। साथ ही शानदार म्यूजिक, साउंड और प्रोडक्शन के जरिए फैंस को एक नया लाइव एक्सपीरियंस देना भी हमारी कोशिश रही। चंडीगढ़ हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। यहां मिले प्यार को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अब दिल्ली और लुधियाना में भी अपने फैंस से मिलने का इंतजार है। चंडीगढ़ में पहले कॉन्सर्ट की शानदार सक्सेस के बाद अब ‘दैट एरा टूर’ का अगला शो 19 दिसंबर 2026 को दिल्ली में होगा। इसके बाद 31 दिसंबर 2026 को लुधियाना में टूर का फिनाले होगा। न्यू ईयर की शाम होने वाला यह कॉन्सर्ट फैंस के लिए म्यूजिक और सेलिब्रेशन का खास मौका होगा। पंजाबी म्यूजिक आज ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में शैरी मान की वापसी ने एक बार फिर साबित किया है कि अच्छे गाने और उनसे जुड़ी यादें कभी पुरानी नहीं होतीं। उनका म्यूजिक आज भी अलग-अलग जनरेशन के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here