Saturday, November 14, 2026
HomeReligionपुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 241वें भंडारे में फैक्ट्री मजदूरों और...

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 241वें भंडारे में फैक्ट्री मजदूरों और राहगीरों को भोजन परोसा

प्रत्येक सामाजिक संस्था को सप्ताह में कम से कम एक बार अन्न भंडारे का आयोजन करना चाहिए:रुंगटा

पंचकूला । पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाज सेवी अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में 241वें भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान फैक्ट्री मजदूरों और राहगीरों को भोजन परोसा गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अमिताभ रूंगटा ने कहा कि मजदूर देश के विकास और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार काम की जल्दबाजी में श्रमिक अपना भोजन घर पर ही भूल जाते हैं या उनके पास समय पर भोजन करने की उचित व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं का दायित्व बनता है कि वे औद्योगिक क्षेत्रों में भंडारों का आयोजन कर श्रमिकों को भोजन उपलब्ध करवाएं। अमिताभ रूंगटा ने कहा कि प्रत्येक सामाजिक संस्था को सप्ताह में कम से कम एक बार अन्न भंडारे का आयोजन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments