चंडीगढ़। श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर-24 के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दीपावली के पावन अवसर पर एसएसपी को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मोमेंटो भी दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस प्रतिनिधिमंडल में श्री सरस्वती दशहरा कमेटी, सेक्टर-24 के जनरल सेक्रेटरी प्रेम शम्मी,वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. मीना गर्ग/,एमएमडी ट्रेडर्स मनीमाजरा के प्रोपराइटर/समाजसेवी एवं दशहरा कमेटी के चीफ ऑर्गेनाइजर राजेश सिंगला,उनके पुत्र हर्ष सिंगला/ शुभम सिंगला सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

