Tuesday, November 17, 2026
HomeEntertainment10 साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल पहुंचे शैरी मान, पुराने दोस्तों...

10 साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल पहुंचे शैरी मान, पुराने दोस्तों संग ताजा हुईं कॉलेज की यादें

फिर लौट आए वो यारों वाले दिन…

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक शैरी मान करीब 10 साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के पुराने हॉस्टल पहुंचे, जहां दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे दिनों की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। चंडीगढ़ में पले-बढ़े और यहीं से अपने सपनों का सफर शुरू करने वाले शैरी मान के लिए यह वापसी बेहद खास रही। अपने पुराने हॉस्टल के दोस्तों के साथ पहुंचे शैरी मान ने उन गलियारों में वक्त बिताया, जहां कभी दोस्तों की महफिलें सजती थीं। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल के छात्रों से मुलाकात की और उनके साथ गाने भी गुनगुनाए। बिना किसी मंच या माइक के सजी इस महफिल ने उन्हें कॉलेज के उन दिनों में लौटा दिया, जब दोस्तों के साथ गाना और मस्ती करना रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। इस मौके पर पंजाबी गायक शैरी मान ने कहा कि “आज 10 साल बाद हॉस्टल लौटकर ऐसा लगा जैसे वक्त वहीं ठहर गया हो। वही पुराने यार, वही गलियारे और वही यादें… जिंदगी कितनी भी आगे बढ़ जाए, दिल का एक हिस्सा हमेशा यहीं रह जाता है।

‘यार अनमुल्ले’ और ‘हॉस्टल’ जैसे गीतों के जरिए कॉलेज की दोस्ती और यादों को आवाज देने वाले शैरी मान के लिए यह मुलाकात अपने उसी दौर को फिर से महसूस करने जैसी थी।दिलचस्प है कि उनके आगामी ‘दैट एरा’ टूर की थीम भी कहीं न कहीं इन्हीं यादों और बीते दौर से जुड़ी है। इसकी शुरुआत 28 नवंबर को चंडीगढ़ से होगी, जिसके बाद 19 दिसंबर को दिल्ली और 31 दिसंबर को लुधियाना में उनके लाइव कॉन्सर्ट होंगे। वक्त के साथ बहुत कुछ बदल जाता है, लेकिन पुराने यारों के साथ बिताए पल और हॉस्टल की यादें हमेशा दिल के करीब रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments