Thursday, June 4, 2026
HomeSports Newsखेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम: भाजपा...

खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम: भाजपा नेता अक्षय शर्मा

अमृतसर । ब्रह्मलीन धन-धन बाबा दयाल शाह जी तप स्थान पर आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के दौरान आयोजित 5वें कबड्डी टूर्नामेंट में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का आयोजन मुख्य सेवादार बचित्तर सिंह जी सेहनवाली की अगुवाई में जे पी सरपंच , ग्राम पंचायत और स्थानीय संगत के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने मेले एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अक्षय शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का साधन नहीं बल्कि युवाओं को अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब नशे की समस्या समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है, तब कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट और अन्य खेल युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा का मानना है कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसलिए गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं और खेल मैदानों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। अक्षय शर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला युवा कभी भी नशे की गिरफ्त में नहीं आता और खेलों के माध्यम से ही पंजाब को नशामुक्त और तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। समारोह के अंत में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में आपसी भाईचारे की कामना की गई।इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू महाजन, विक्रांत शोरी सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments