Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 2

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

0

चंडीगढ़। बेबी केयर और बच्चों की देखभाल के प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी पोपीज़ बेबी केयर ने उत्तर भारत में कदम रखते हुए चंडीगढ़ में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। सेक्टर-30 डी स्थित मेन मार्केट के एससीओ-7 में स्थापित इस स्टोर का उद्घाटन चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने किया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि, ग्राहक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नए स्टोर के माध्यम से ट्राइसिटी क्षेत्र के परिवारों को अब एक ही स्थान पर शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए आवश्यक उत्पाद उपलब्ध होंगे। स्टोर में नवजात शिशुओं के लिए जरूरी सामान, 0 से 4 वर्ष तक के बच्चों के परिधान, बैम्बू फैब्रिक से निर्मित विशेष कपड़े, डायपर, वाइप्स, शैंपू, स्नान सामग्री तथा ऑर्गेनिक बेबी केयर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। वर्ष 2003 में स्थापित पोपीज़ बेबी केयर ने सुरक्षित, आरामदायक और किफायती उत्पादों के कारण देशभर में अभिभावकों का भरोसा जीता है। कंपनी के अनुसार प्रत्येक उत्पाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने से पहले 28 गुणवत्ता मानकों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। उद्घाटन के अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि शहर में इस तरह के विश्वसनीय बेबी केयर ब्रांड के आगमन से अभिभावकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। पोपीज़ बेबी केयर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शाजू थॉमस ने कहा कि चंडीगढ़ कंपनी के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बाजार है और उत्तर भारत में विस्तार का प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। उन्होंने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से अभिभावक पोपीज़ पर भरोसा जताते आ रहे हैं और कंपनी अब क्षेत्र के परिवारों के और करीब पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। डीगढ़ स्टोर कंपनी के विस्तार अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही दुनिया भर में पोपीज़ के स्टोरों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। भारत और मध्य-पूर्व एशिया में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कंपनी अब उत्तर भारत में तेजी से विस्तार की योजना पर काम कर रही है। आगामी महीनों में जीरकपुर, करनाल और यमुनानगर में भी नए स्टोर खोले जाएंगे। कंपनी का कहना है कि गुणवत्ता आधारित नवाचार और विस्तृत रिटेल नेटवर्क के माध्यम से वह देशभर के अभिभावकों तक प्रीमियम बेबी केयर उत्पादों की पहुंच को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उद्यमियों की पुस्तक ‘किलिंग कैंसर’ में फार्मा उद्योग शुरू करने और संचालित करने की चुनौतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी

0

यह पुस्तक वर्तमान और भावी फार्मा उद्यमियों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका साबित होगी

चंडीगढ़ । फार्मास्युटिकल उद्यमी और पति-पत्नी की जोड़ी अभिनव गर्ग एवं मेहक अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपनी पुस्तक ‘किलिंग कैंसर: 13 सीक्रेट्स ऑफ द हाई-स्टेक्स ड्रग मैन्युफैक्चरिंग वर्ल्ड’ का विमोचन किया। यह पुस्तक पाठकों को दवा निर्माण की जटिल दुनिया की अभूतपूर्व झलक प्रदान करती है। कैंसर संबंधी दवाओं के निर्माण में वर्षों के अनुभव के आधार पर लेखकों ने उन निर्णयों, असफलताओं, नियमों, नेतृत्व संबंधी चुनौतियों और नैतिक जिम्मेदारियों का खुलकर वर्णन किया है, जो दुनिया भर के करोड़ों मरीजों तक पहुंचने वाली दवाओं को आकार देते हैं। अभिनव गर्ग ने बताया कि 13 अध्यायों में विभाजित यह पुस्तक रेगुलेटरी कंप्लायंस, सप्लाई चेन की मजबूती, उद्यमिता, गुणवत्ता प्रणालियों, उत्पादन संबंधी विफलताओं और अत्यधिक विनियमित उद्योगों में नेतृत्व जैसे विषयों को विस्तार से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पुस्तक में फार्मा मैन्युफैक्चरिंग जगत की वास्तविकताओं को सामने लाने का प्रयास किया है। अधिकांश लोग सोचते हैं कि दवा निर्माण का लाइसेंस मिलना ही अंतिम लक्ष्य है, जबकि वास्तव में यह केवल शुरुआत होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एच ओ) के गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) मानकों का केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका लगातार पालन भी करना पड़ता है। प्रत्येक सप्लायर को मंजूरी और वैलिडेशन की आवश्यकता होती है। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी), वार्षिक उत्पाद समीक्षा और विभिन्न बाजारों के लिए नियामकीय दस्तावेज नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बन जाते हैं। यहां तक कि उत्पादन प्रक्रिया में छोटे बदलाव भी दोबारा वैलिडेशन की मांग कर सकते हैं। जैसे-जैसे फार्मा व्यवसाय बढ़ता है, नियामकीय आवश्यकताएं कम नहीं होतीं बल्कि और बढ़ जाती हैं। जो उद्यमी इसे हल्के में लेते हैं, वे अक्सर कठिन अनुभवों से सीखते हैं। लेखकों ने बताया कि ‘किलिंग कैंसर’ कोई तकनीकी मैनुअल नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभवों और जानकारियों का संग्रह है, जो उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों, स्वास्थ्य कर्मियों, नियामकों और आम लोगों के लिए उपयोगी है, जो यह समझना चाहते हैं कि दवाएं मरीजों तक कैसे पहुंचती हैं। मेहक अग्रवाल ने कहा कि यह पुस्तक लोगों की धारणा और फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग की वास्तविकताओं के बीच की दूरी को कम करने की सोच से लिखी गई है। उन्होंने कहा कि लोग दवाओं को केवल एक उत्पाद के रूप में देखते हैं, लेकिन उनके पीछे लिए जाने वाले निर्णयों, नियमों, असफलताओं और मानवीय समझ को शायद ही समझ पाते हैं। हमने इस दुनिया को ईमानदारी से दस्तावेज़ित करने की जिम्मेदारी महसूस की। हमारा उद्देश्य इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना या महिमामंडित करना नहीं था, बल्कि इसे समझने योग्य बनाना था। उद्योग के भीतर काम करने वाले विशेषज्ञों द्वारा लिखी गई इस तरह की पुस्तक शायद ही कोई दूसरी हो। पुस्तक में जीवनरक्षक दवाओं के निर्माण की विशेष चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है, जहां गलती की गुंजाइश बेहद कम होती है और किसी भी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अभिनव ने कहा कि फार्मास्युटिकल प्लांट के भीतर लिया गया हर निर्णय सप्लाई चेन के अंत में मौजूद मरीज से अदृश्य रूप से जुड़ा होता है। जब आप इस वास्तविकता को समझते हैं, तो गुणवत्ता, नेतृत्व, अनुपालन और व्यावसायिक निर्णयों को देखने का आपका दृष्टिकोण पूरी तरह बदल जाता है। उल्लेखनीय है कि मेहक अग्रवाल ने वर्ष 2024 में फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी कदम रखा था और वर्तमान में फार्मास्युटिकल व्यवसाय संभालने के साथ-साथ अपने इस जुनून को भी आगे बढ़ा रही हैं। मेहक ने कहा कि फैशन इंडस्ट्री में मेरे अनुभव ने मुझे धारणा और वास्तविकता के बीच का अंतर समझाया। फैशन में धारणा ही उत्पाद होती है, जबकि फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग में वास्तविकता ही उत्पाद होती है और यहां किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। एक महिला उद्यमी के रूप में मैंने इस उद्योग में अपनी विश्वसनीयता योग्यता और निरंतरता के आधार पर बनाई है। इन अनुभवों ने न केवल मेरे नेतृत्व के सफर को आकार दिया, बल्कि इस पुस्तक में साझा किए गए कई महत्वपूर्ण सबकों को भी जन्म दिया। वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में भारत की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए लेखकों ने कहा कि भारत आज दुनिया में जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बद्दी जैसे फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब्स के महत्व को भी रेखांकित किया।

अभिनव ने कहा कि भारत आज वैश्विक जेनेरिक दवा निर्यात का लगभग पांचवां हिस्सा उपलब्ध कराता है और दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे-जैसे उद्योग जटिल जेनेरिक दवाओं, बायोसिमिलर्स और पर्सनलाइज्ड मेडिसिन की ओर बढ़ रहा है, हमें ऐसे नेतृत्वकर्ताओं की आवश्यकता है जो विज्ञान और व्यवसाय दोनों को अच्छी तरह समझते हों। हमें उम्मीद है कि यह पुस्तक उस संवाद में सार्थक योगदान देगी। यह पुस्तक लेखकों ने अपनी पुत्री काश्वी को समर्पित की है। यह उनके उस विश्वास और उम्मीद का प्रतीक है कि आने वाली पीढ़ियों को एक ऐसा स्वास्थ्य तंत्र विरासत में मिले, जो आज की तुलना में अधिक सुरक्षित, मजबूत और जवाबदेह हो।

लिवासा मेड सेंटर मोहाली में एडवांस्ड पैट –सीटी फैसिलिटी का शुभारंभ हुआ

0

मोहाली। सिविल सर्जन, मोहाली डॉ संगीता जैन ने मंगलवार को मोहाली के लिवासा मेड सेंटर, मोहाली में अत्याधुनिक पैट –सीटी फैसिलिटी का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीईओ-लिवासा अस्पताल, अनुराग यादव भी मौजूद थे। यादव ने कहा कि इस नई फैसिलिटी से तेज़ी से और ज़्यादा सटीक जांच हो सकेगी और पूरे क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड इलाज की रणनीतियों में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस टेक्नोलॉजी के जुड़ने से लिवासा का व्यापक ऑन्कोलॉजी इकोसिस्टम मजबूत होगा और मरीजों को घर के पास ही एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेवाएं मिल सकेंगी। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशन्स, डॉ जितेंद्र अरोड़ा ने कहा कि पैट –सीटी फैसिलिटी हमारी डायग्नोस्टिक क्षमताओं को काफी बढ़ाएगी और मल्टीडिसीप्लिनरी कैंसर केयर को मजबूत करेगी। इससे डॉक्टर ज़्यादा सटीकता और भरोसे के साथ इलाज से जुड़े सही फैसले ले सकेंगे। पैट –सीटी इमेजिंग के क्लिनिकल महत्व पर बात करते हुए डॉ अनुपम गौबा ने कहा, पैट –सीटी ने कैंसर की जांच और इलाज के तरीके को बदल दिया है। यह ट्यूमर की एनाटॉमिकल और मेटाबोलिक गतिविधि के बारे में जरूरी जानकारी देता है, जिससे बीमारी का जल्दी पता लगाने, सही स्टेजिंग करने और इलाज के असर का बेहतर आकलन करने में मदद मिलती है।

सूर्या रोशनी ने पंजाब में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया

0

चंडीगढ़। सूर्या रोशनी लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में ई-वेस्ट संग्रहण और जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह पहल अधिकृत रीसाइक्लिंग एजेंसियों और स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के सहयोग से संचालित की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निपटान और जिम्मेदार रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक करना था। यह अभियान जीरकपुर के अंसल वुडबरी अपार्टमेंट्स, चंडीगढ़ की पुष्पक सोसायटी और निर्वाणा सोसायटी तथा मोहाली के टीडीआई-1 में आयोजित किया गया। इस दौरान निवासियों से पुराने और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उत्पादों, जैसे लाइटिंग उत्पाद, घरेलू उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, को अधिकृत रीसाइक्लिंग चौनलों के माध्यम से निपटाने की अपील की गई। देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बढ़ते उपयोग के साथ ई-वेस्ट का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। यदि इसका सही तरीके से निपटान न किया जाए तो यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है और कई मूल्यवान संसाधनों की बर्बादी भी होती है। इस पहल के माध्यम से सूर्या रोशनी ने लोगों को जिम्मेदार ई-वेस्ट निपटान के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के सीईओ (लाइटिंग एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स) वासुमित्र पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कंपनियों की नहीं, बल्कि समाज और हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। हमारे ई-वेस्ट संग्रहण और जागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों को जिम्मेदार निपटान के लिए प्रेरित करना और यह सुनिश्चित करना है कि पुराने उत्पाद अधिकृत रीसाइक्लिंग चैनलों के माध्यम से पुनर्चक्रित हों। सतत विकास हमारी कार्यशैली का अहम हिस्सा है और हम भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखेंगे जो संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में योगदान दें।

BJP Leader Akshay Sharma Provides Relief in Storm-Affected Areas, Arranges Drinking Water Supply

0

Amritsar : Heavy damage was reported in several areas of the North Assembly constituency following a severe storm that struck on Wednesday evening. Trees were uprooted at multiple locations, while electricity poles were also damaged, disrupting power supply in many areas. The prolonged power outage led to a shortage of drinking water, leaving residents struggling for access to water since last evening. Upon receiving information about the situation, BJP leader Akshay Sharma from the North constituency reached the affected areas along with his team and provided relief to the residents by arranging drinking water supplies. He stated that the service of providing drinking water to those in need would continue until electricity supply is fully restored. Akshay Sharma said that the severe storm that hit the area was a natural disaster that caused damage at several places. However, despite this, power supply had not been restored even by this evening, forcing people to suffer due to the lack of drinking water. He termed this a failure of the state government and said that providing basic amenities to the public is the government’s responsibility. He further stated that the Aam Aadmi Party had made several promises before coming to power, but the government has failed even in providing basic facilities to the people. He added that in this era of advanced technology, the unavailability of essential services such as electricity and water throughout the day is a matter of serious concern. Akshay Sharma also said that the condition of roads in the state remains poor, while people are not getting better educational and employment opportunities. At the same time, the problem of drug abuse is increasing day by day, whereas the government appears to be focused only on advertisements. He emphasized that the government needs to work seriously on issues concerning public welfare.

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

0

अमृतसर। बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची, जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और लोग कल शाम से ही पानी के लिए परेशान रहे। इस संबंध में जानकारी मिलते ही हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाते हुए पीने के पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक जरूरतमंद लोगों तक पीने के पानी की सेवा लगातार जारी रखी जाएगी। अक्षय शर्मा ने कहा कि बीती शाम आई तेज आंधी एक प्राकृतिक आपदा थी, जिसके कारण कई स्थानों पर नुकसान हुआ। हालांकि, इसके बावजूद आज शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे।

उन्होंने इसे राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भी सरकार नाकाम साबित हो रही है। तकनीक के इस दौर में भी यदि पूरे दिन बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।अक्षय शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश में सड़कों की स्थिति खराब है, लोगों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। वहीं, नशे की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जबकि सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’कैंपेन

0

पंचकूला। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ का लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला, हरियाणा में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया | इस अवसर पर डाबर के सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख, ब्यास आनंद की उपस्थिति में प्रसिद्ध डॉक्टर और क्षेत्र के विशेषज्ञों ने युवा एथलीट्स को मार्गदर्शन दिया। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया। डाबर इंडिया लिमिटेड के अमित गर्ग, मार्केटिंग हैड- हेल्थ सप्लीमेंट्स ने कहा कि हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा। डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है जो एक्टिव लाईफस्टाईल जीना चाहते हैं। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐस में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिज़िकल एक्टीविटीज़ करते हैं। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा और खेल कोच हरजिंदर सिंह, ने एनर्जी सैशन के दौरान युवा एथलीट्स को बताया गया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अमित गर्ग, ने आगे कहा कि डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं।

अधिक मासिक शिवरात्रि पर पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

0

पंचकूला। अधिक मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-1, इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला में अपना 219वां अन्न भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि अधिक मासिक शिवरात्रि का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। सनातन धर्म में अधिक मास को भगवान विष्णु का प्रिय पुरुषोत्तम मास माना जाता है, जबकि शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है। जब अधिक मास में शिवरात्रि आती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।  उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर अन्नदान और सेवा कार्यों का विशेष महत्व माना गया है। अन्न भंडारा मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और ट्रस्ट इसी भावना के साथ निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपने अपने स्तर पर अन्न भंडारे आयोजित करने का आह्वान किया। भंडारे के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में योगदान दिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालय परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उद्योगपति परमजीत सिंह गिल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीके डीएवी कॉलेज के चेयरमैन सुदर्शन कपूर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभाविप उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्रि थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में युवा समाजसेवी ओर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट भसीन, बीबीके डीएवी महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पेन्दु वालिया, एबीवीपी पंजाब की प्रांत सह मंत्री नंदिता गुप्ता, राजीव अनेजा एवं महानगर मंत्री प्रद्युम्न देवगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण में प्रांत सह मंत्री नंदिता गुप्ता ने परिषद की गतिविधियों एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रिंसिपल डॉ. पुष्पेन्दु वालिया ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। अपने संबोधन में अक्षय शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। मुख्य वक्ता गौरव अत्रि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसका उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में किया जाए। उन्होंने युवाओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। मुख्य अतिथि सरदार परमजीत सिंह गिल ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता है और वही समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं निरंतर परिश्रम को दिया। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ राय रहे, जबकि मंच संचालन हरप्रीत चौहान एवं जय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री शमशेर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, नितिन माहेश्वरी, शालू शर्मा, अजीत, जुझार गोरसी, तेजिंदर सिंह, सर्वज्ञ महाजन, राघव महाजन, आयुष, प्रियंका शर्मा, आशीष राणा, सक्षम शर्मा सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महानगर मंत्री प्रद्युम्न देवगन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

ABVP Honours Over 600 Meritorious Students at Talent Felicitation Ceremony in Amritsar

Amritsar: The Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) organized a grand “Pratibha Samman Samaroh” (Talent Felicitation Ceremony) at BBK DAV College, Amritsar, to recognize and encourage talented students who have excelled in various fields. More than 600 meritorious students from 20 schools were honoured during the event. Teachers who have made outstanding contributions to the field of education were also felicitated. The ceremony was graced by Parmjeet Singh Gill, National Executive President of Himalaya Parivar and a renowned industrialist, as the Chief Guest, while Sudarshan Kapoor, Chairman of BBK DAV College, presided over the function. Gaurav Atri, Regional Organising Secretary of ABVP’s North Zone, attended as the keynote speaker. Distinguished guests included youth social worker and BJP leader from Amritsar North Akshay Sharma, senior advocate Advocate Bhasin, Principal of BBK DAV College Dr. Pushpendu Walia, ABVP Punjab State Joint Secretary Nandita Gupta, Rajeev Aneja, and Metropolitan Secretary Pradyumn Devgan. The programme commenced with the traditional lighting of the ceremonial lamp and floral tributes to Goddess Saraswati. In her welcome address, Nandita Gupta highlighted the objectives of the event and the activities of ABVP. Principal Dr. Pushpendu Walia encouraged students to move forward in life with discipline, dedication, and hard work. Addressing the gathering, Akshay Sharma stated that student life forms the foundation of nation-building and urged young people to fulfil their social responsibilities. In his keynote address, Gaurav Atri emphasized that talent becomes meaningful only when it is used for the welfare of society and the nation. He encouraged students to develop leadership qualities with a “Nation First” approach, adding that ABVP is not merely a student organization but a powerful movement dedicated to nation-building. Chief Guest Parmjeet Singh Gill congratulated the students and said that today’s youth are the architects of India’s bright future and have the potential to lead society in a positive direction. The honoured students credited their achievements to their parents, teachers, and consistent hard work. The event was coordinated by Saurabh Rai, while Harpreet Chauhan and Jai Kumar conducted the proceedings. Prominent attendees included State Organising Secretary Shamsher Singh, National Secretary Aditya Takiyar, Nitin Maheshwari, Shalu Sharma, Ajit, Jujhar Gorsi, Tejinder Singh, Sarvagya Mahajan, Raghav Mahajan, Ayush, Priyanka Sharma, Ashish Rana, Saksham Sharma, along with several distinguished members of society. The programme concluded with Metropolitan Secretary Pradyumn Devgan expressing gratitude to all guests, teachers, parents, and students. The ceremony ended with enthusiastic chants of “Bharat Mata Ki Jai” and “Vande Mataram.”