Wednesday, July 1, 2026
HomeBusinessफायर-बोल्ट ने स्मार्टफोन बाजार में रखा कदम; फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में...

फायर-बोल्ट ने स्मार्टफोन बाजार में रखा कदम; फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में लॉन्च किया बोल्ट ब्रांड

चंडीगढ़ । भारत के सबसे बड़े कनेक्टेड कंज्यूमर इकोसिस्टम में से एक, फायर-बोल्ट ने आज स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की घोषणा की है। वियरेबल्स सेगमेंट में अपनी सफलता के बाद, कंपनी ने बोल्ट नाम से एक नया मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च किया है। यह नया ब्रांड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल चैनलों के माध्यम से पूरे देश में उपलब्ध होगा। आगामी बोल्ट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में किफायती कीमत वाले 4G और 5G स्मार्टफोन शामिल होंगे, जिन्हें इवो और ऐस सीरीज के तहत पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को विश्वसनीयता, नवाचार और आसान उपलब्धता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप तैयार यह पोर्टफोलियो आकर्षक डिजाइन, भरोसेमंद प्रदर्शन और रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयोगी फीचर्स प्रदान करेगा। इस घोषणा पर बोल्ट के फाउंडर एवं सीईओ, अर्नव किशोर ने कहा, ”पिछले कुछ सालों में लाखों लोगों ने फायर-बोल्ट पर भरोसा जताया है, और इसी वजह से हम देश का इतना बड़ा कंज्यूमर ब्रांड बन पाए हैं। ‘ बोल्ट ‘ हमारी इसी कामयाबी का अगला कदम है। आज स्मार्टफोन सिर्फ एक फोन नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के जुड़ने, कुछ नया सीखने और उनके सपनों को पूरा करने का सबसे बड़ा जरिया है। हमें पूरा यकीन है कि भारत में एक ऐसे देसी ब्रांड की बहुत जरूरत है, जो सच में भारतीयों की पसंद और जरूरतों को समझता हो। ‘ बोल्ट’ के साथ हम अपनी पूरी ताकत, तकनीक और तजुर्बे को मिलाकर ऐसे स्मार्टफोन पेश करने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से भारत के लिए डिजाइन और देश के भविष्य को देखकर बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments