Tuesday, June 30, 2026
HomeBusinessमोतियाज़ ग्रुप ने अपना नया प्रोजेक्ट ‘ मोतियाज़  कैपिटल वन’ लॉन्च किया,...

मोतियाज़ ग्रुप ने अपना नया प्रोजेक्ट ‘ मोतियाज़  कैपिटल वन’ लॉन्च किया, साथ ही नया ग्रुप लोगो भी किया जारी

एनएच-7 और पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) के जंक्शन पर स्थित रेरा-स्वीकृत ‘ मोतियाज़   कैपिटल वन’ शॉपिंग, खान-पान और सामुदायिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा

जीरकपुर का यह अनोखा प्रोजेक्ट शहर को एक नए सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

चंडीगढ़।  क्षेत्र की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी मोतियाज़ ग्रुप ने आज अपने नए मिश्रित व्यावसायिक प्रोजेक्ट ‘मोतियाज़ कैपिटल वन’ की आधिकारिक घोषणा की। यह प्रोजेक्ट जीरकपुर में एनएच-7 और पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) के प्रमुख चौराहे पर स्थित है। इसकी घोषणा होटल माउंटव्यू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोतियाज़  ग्रुप के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुल बंसल ने की। इस अवसर पर कंपनी ने अपना नया ग्रुप लोगो भी लॉन्च किया। मुकुल बंसल ने कहा कि नई पहचान के साथ मोतियाज़ ग्रुप अपनी विरासत को आगे बढ़ाएगा और कई नए एवं आधुनिक प्रोजेक्ट्स लेकर आएगा। इसकी शुरुआत हम ‘मोटियाज़ कैपिटल वन’ से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को हाल ही में पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मंजूरी मिल चुकी है। इसका पंजीकरण नंबर PBRERA-SAS79-PC0425-042026 है।मुकुल बंसल ने कहा कि ‘कैपिटल वन’ जीरकपुर में जिस जगह की कमी थी उसे पूरा करेगा। यह केवल एक कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि ऐसा स्थान होगा जहां लोग खरीदारी के साथ-साथ दोस्तों से मिलेंगे, अच्छा खाना और कॉफी का आनंद लेंगे, बड़े ब्रांड्स देखेंगे और खरीदेंगे , मनोरंजन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हमें विश्वास है कि यह जीरकपुर ही नहीं, बल्कि पूरे ट्राइसिटी और आसपास के लोगों की पसंदीदा जगह बनेगी । उन्होंने बताया कि ‘मोर दैन रिटेल, ए डेस्टिनेशन’ की सोच पर आधारित इस प्रोजेक्ट में प्रीमियम रिटेल स्टोर, हाई-स्ट्रीट शॉपिंग, प्रसिद्ध रेस्टोरेंट, कैफे, फूड आउटलेट, मनोरंजन क्षेत्र और आधुनिक ऑफिस स्पेस एक ही परिसर में उपलब्ध होंगे। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है। इसे वर्ष 2030 तक पूरी तरह से सभी ब्रांड्स के साथ शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रोजेक्ट एयरोसिटी चौक पर पटियाला की ओर के कोने पर स्थित है। लोकेशन की विशेषता बताते हुए मुकुल बंसल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एनएच-7 और पीआर-7 के जंक्शन पर स्थित है, जिससे चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, अंबाला और पटियाला से आसान पहुंच मिलेगी। आसपास तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र इसे निवेश के लिए भी बेहद आकर्षक बनाते हैं।

उन्होंने बताया कि कैपिटल वन से चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी चंडीगढ़, प्रमुख शिक्षण संस्थान, अस्पताल और आसपास के विकसित हो रहे रिहायशी इलाके आसानी से जुड़े हुए हैं। मुकुल बंसल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में खूबसूरती से विकसित खुले क्षेत्र, पैदल चलने के लिए विशेष रास्ते और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक स्थान बनाए जाएंगे, ताकि परिवार, युवा और पेशेवर लोग खरीदारी के अलावा भी यहां अच्छा समय बिता सकें। उन्होंने बताया कि ‘मोतियाज़ कैपिटल वन’ में समय-समय पर मौसमी उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइफस्टाइल इवेंट और सामुदायिक आयोजन किए जाएंगे, जिससे यह स्थान सुबह से देर रात तक लोगों की गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि मोतियाज़ ग्रुप की स्थापना वर्ष 1995 में दूरदर्शी उद्यमी पवन बंसल ने की थी। कंपनी ने ट्राइसिटी क्षेत्र में कई गुणवत्तापूर्ण रिहायशी और व्यावसायिक प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। अब मुकुल बंसल के नेतृत्व में कंपनी अपने कारोबार का लगातार विस्तार कर रही है। अंत में मुकुल बंसल ने कहा कि हमारे पास आने वाले समय के लिए कई बड़े रिहायशी और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स की मजबूत योजना है। इनमें जीरकपुर में अल्ट्रा-लग्जरी रिहायशी प्रोजेक्ट, कसौली में प्रीमियम समर होम्स, बठिंडा में नया रिहायशी टाउनशिप (जहां हमें हाल ही में सीएलयू मंजूरी मिली है) और शिमला में आधुनिक रिटेल डेस्टिनेशन विकसित करने की योजना शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments