चंडीगढ़। हीरो सजोबा (सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन) टी एस डी (टाइम-स्पीड-डिस्टेंस) रैली-2026 की सेरेमोनियल फ्लैगिंग -ऑफ यहां सेंट जॉन्स हाई स्कूल में आयोजित की गई , जिससे दो दिवसीय मोटरस्पोर्ट आयोजन की शुरुआत हुई। रैली को सजोबा के अध्यक्ष निखिल दीप सिंह जसपाल और सजोबा के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने फ्लैग-ऑफ किया। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (सजोबा ) द्वारा आयोजित यह रैली आधिकारिक रूप से 3 अक्टूबर को दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से शुरू होगी और 4 अक्टूबर को चंडीगढ़ में समाप्त होगी। सजोबा के अध्यक्ष निखिल दीप सिंह जसपाल ने कहा कि कुल 35 कारें और 15 मोटरसाइकिलें भाग ले रही हैं। रैली में महिला मोटर स्पोर्ट्स उत्साही भी अच्छी संख्या में भाग ले रही हैं। जसपाल ने कहा कि बाइकर्स क्लास की शुरुआत से रैली अधिक समावेशी होगी और मोटरसाइकिल उत्साही आकर्षित होंगे।

उल्लेखनीय है कि फ्लैग-ऑफ समारोह से पहले एक रोमांचक सुपर स्पेशल स्टेज आयोजित की गई, जिसमें मोटर चालकों ने अपने ड्राइविंग कौशल और अपने वाहनों की क्षमता का प्रदर्शन किया। सुपर स्पेशल स्टेज में चार पहिया और दो पहिया दोनों वाहनों ने भाग लिया।क्लॉर्क ऑफ द कोर्स एस पी एस घई ने कहा कि टी एस डी प्रारूप नेविगेशन, सटीकता, समय प्रबंधन और ड्राइवरों तथा को-ड्राइवरों के बीच समन्वय की परीक्षा लेता है। फ्लैग-ऑफ समारोह में क्लॉर्क ऑफ द कोर्स एस पी एस घई; नागेंद्र सिंह , डिप्टी क्लार्क ऑफ कोर्स; डॉ राहुल दत्ता , एडिशनल क्लार्क ऑफ कोर्स; दानिश सिंह मंगत, सचिव सजोबाS & प्रतियोगी संबंध अधिकारी; डॉ विवेक कपूर, सी एम ओ ; विवेक सूद, परिणाम समन्वयक; निपुण मेहन, क्लब स्टीवर्ड; एस पी एस गर्चा, चीफ स्टीवर्ड; वरुण खट्टर, चीफ स्क्रूटिनाइज़र और आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। पंजाब पर्यटन और ब्रिजस्टोन के प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय रूप से, रैली में पहली बार नाइट स्टेज और पंजाब में नए रूट शामिल होंगे, जो मोहाली, एस बी एस नगर, रूपनगर, होशियारपुर और गढ़शंकर के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेंगे।

