पंचकूला । ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा के पावन अवसर पर नारद जयंती (देव-ऋषि नारद का जन्म दिवस) श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपना 214वां अन्न भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 में ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अमिताभ रूंगटा ने नारद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देव-ऋषि नारद ज्ञान, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में इस प्रकार के आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। अन्न भंडारा केवल भोजन वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा का सशक्त उदाहरण है। भंडारे के दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

