आज यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की आराधना बिष्ट का ऑल राउंड प्रदर्शन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स
महिला टीम की सिंरनजीत कौर का शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन
चंडीगढ़ । यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर विमेंस टीम आज यहां DAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8, चंडीगढ़ में चल रहे 7वें रामा अत्रे मेमोरियल विमेंस ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। यू टी. क्रिकेट एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट और बीसीसीआई. डब्ल्यू.पी.एल.मेंबर श्री संजय टंडन चीफ गेस्ट थे और उन्होंने पंजाब और चंडीगढ़ विमेंस टीमों से परिचय प्राप्त किया और पंजाब और चंडीगढ़ दोनों टीमों को अपना आशीर्वाद दीया इस मौके पर यू टी. क्रिकेट एसोसिएशन की आराधना बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर पूर्व आई.ए.एस.और कन्वीनर श्री विवेक अत्रे, डीएवी स्कूल, चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डॉ. सुनील कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ .एच.के. बाली, कैप्टन सुशील कपूर, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व चीफ मैनेजर नायब सिंह, गौतम शर्मा, अमरजीत कुमार और दलजीत सिंह भी मौजूद थे। आज के पहले मैच में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को 67 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया और फाइनल में प्रवेश किया। आराधना बिष्ट ने 45 गेंदों में शानदार नाबाद 75 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। आराधना बिष्ट ने सर्वाधिक नाबाद 75 रन बनाए, भारतीय क्रिकेटर तानिया भाटिया ने तेजी से 30 रन बनाए, परुषि प्रभाकर ने 22 रन बनाए जबकि मोनिका पांडे ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाज तनया नाइक, पूर्वा भाईडका और सुनंदा येत्रेकर ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 18.3 ओवर में केवल 104 रन पर ऑल आउट हो गई और 62 रनों से मैच हार गई बॉलिंग साइड UT क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की बॉलर्स कुमारी सिब्बी, रजनी देवी, आराधना बिष्ट, ज्योति कुमारी और पूर्वी सिंह ने 2-2 विकेट लिए। दिन के दूसरे मैच में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स विमेन टीम ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर्स टीम को 50 रन से हराया और फाइनल में प्रवेश किया पंजाब सीनियर्स की सिमरन जीत कौर को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए। ओपनर सिमरनजीत कौर ने 62 गेंदों में शानदार 97 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और दस चौके शामिल थे, प्रशस्ति शर्मा और प्रगति सिंह दोनों ने 21-21 रन बनाए जबकि सृष्टि राजपूत ने 19 रन बनाए।, गेंदबाजी की तरफ से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर टीम की गेंदबाज अमनजोत संधू, टेस और हरमनजोत कौर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए और मैच 20 रनों से हार गई। मान्या शर्मा ने 64 रन बनाए, खुशनवल कौर ने 42 रन बनाए, आकांक्षा सैनी ने 25 रन बनाए जबकि ऐशमीन कौर ने 15 रन बनाए।गेंदबाजी की ओर से पंजाब जूनियर महिला गेंदबाज अन्नू मल्हान ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रिया कुमारी, मन्नत कश्यप और प्रियंका मुटरेजा दोनों ने 1-1 विकेट लिया।

