Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 79

प्रोसाइट आई हॉस्पिटल ने आंखों के देखभाल के लिए उन्नत एआई, रोबोटिक्स और स्मार्ट लेज़र्स की पेशकश की

चंडीगढ़ । प्रोसाइट आई हॉस्पिटल, जो अत्याधुनिक तकनीकों जैसे , रोबोटिक्स और स्मार्ट लेज़र्स में अग्रणी है, का रविवार सेक्टर 43, चंडीगढ़ में भव्य उद्घाटन किया गया। प्रोसाइट आई हॉस्पिटल, चंडीगढ़ एक आधुनिक और उन्नत नेत्र अस्पताल है, जहां आर्टिफिशल इंटेलीजेंस बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, स्मार्ट लेज़र्स और सटीक डायग्नोस्टिक्स का उपयोग करके विश्वस्तरीय उपचार दिए जाते हैं। यह अस्पताल मरीजों को केंद्र में रखकर बनाया गया है, जहां सटीक जांच, आरामदायक माहौल और नवीनतम तकनीकों को प्राथमिकता दी जाती है। इसी कारण यह अस्पताल क्षेत्र में नेत्र देखभाल के लिए सबसे उन्नत केंद्र बन गया है।
प्रसिद्ध परोपकारी एवं शरबत दा भला ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एसपीएस ओबेरॉय मुख्य अतिथि थे, जबकि प्रमुख समाजसेवी, सुधारक एवं शिक्षाविद डॉ. (कर्नल) राजिंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे । फ्यूजन केयर आई हॉस्पिटल (प्रोसाइट आई हॉस्पिटल चंडीगढ़ की पैरेंट बॉडी) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, जो इस अवसर पर उपस्थित थे, उनमें डॉ. कशिश गुप्ता, डॉ. मनप्रीत सिंह और डॉ. संजीव दुग्गल शामिल थे। प्रोसाइट आई हॉस्पिटल चंडीगढ़ की मेडिकल डायरेक्टर और चीफ सर्जन डॉ. शीतल बराड़ ने कहा कि अस्पताल वैश्विक शोध पर आधारित नेत्र उपचार प्रदान करेगा, जो प्रत्येक मरीज की दृष्टि आवश्यकताओं के अनुरूप होगा। यह उपचार प्रमाणित शोध और क्लिनिकल ट्रायल्स पर आधारित होगा। डॉ. शीतल ने कहा कि रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी में एफएलएसीएस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे मोतियाबिंद की सटीक सर्जरी और आईओएल इम्प्लांट में सुधार होगा।

8वां एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित

0

– कर्नल जीसी शर्मा ने 72 अंकों के साथ हैंडीकैप 0-9 श्रेणी में जीत दर्ज की
-महिला वर्ग में बबीता महाजन विजेता घोषित


पंचकूला । कर्नल जीसी शर्मा (सेवानिवृत्त) रविवार को पंचकूला गोल्फ क्लब (पीजीसी) में आयोजित 8वें एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी गोल्फ टूर्नामेंट में हैंडीकैप 0-9 श्रेणी में विजेता बने। टूर्नामेंट का आयोजन एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी (ए.जी.एस.) द्वारा किया गया था – जो गोल्फ के प्रचार के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है। पीजीसी के हरे-भरे गोल्फ कोर्स पर अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए, कर्नल जीसी शर्मा ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 72 अंकों के प्रभावशाली स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसी श्रेणी में कर्नल टीका बेदी ने 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रिगेडियर जीजे सिंह 81 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि टीएसजे ग्रुप (मोहाली सिटी सेंटर) के निदेशक अनीश अरोड़ा, जिया डायमंड्स के मालिक एचसी गोयल और जुपिटर एक्वा लाइन्स (जेएएल) के एमडी विवेक कपूर गेस्ट ऑफ़ हॉनर थे। शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में बबीता महाजन 87 अंक प्राप्त कर विजयी हुईं। हैंडीकैप 10-15 श्रेणी में प्रशांत मोदगिल ने 75 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजिंदर मीना ने 81 अंक प्राप्त कर दूसरा और जीएसहीरा ने 82 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर बोलते हुए, एजीएस के संस्थापक ट्रस्टी एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “गोल्फिंग समुदाय से ऐसा उत्साह देखकर ख़ुशी हुई । 88 पुरुषों और 12 महिलाओं सहित कुल 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। सभी गोल्फ़रों ने पार-72 कोर्स पर सभी 18 होल खेले।

8वां एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित

0

कर्नल जीसी शर्मा ने 72 अंकों के साथ हैंडीकैप 0-9 श्रेणी में जीत दर्ज की

पंचकूला । कर्नल जीसी शर्मा (सेवानिवृत्त) रविवार को पंचकूला गोल्फ क्लब (पीजीसी) में आयोजित 8वें एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी गोल्फ टूर्नामेंट में हैंडीकैप 0-9 श्रेणी में विजेता बने। टूर्नामेंट का आयोजन एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी (ए.जी.एस.) द्वारा किया गया था – जो गोल्फ के प्रचार के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है। पीजीसी के हरे-भरे गोल्फ कोर्स पर अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए, कर्नल जीसी शर्मा ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 72 अंकों के प्रभावशाली स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसी श्रेणी में कर्नल टीका बेदी ने 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रिगेडियर जीजे सिंह 81 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि टीएसजे ग्रुप (मोहाली सिटी सेंटर) के निदेशक अनीश अरोड़ा, जिया डायमंड्स के मालिक एचसी गोयल और जुपिटर एक्वा लाइन्स (जेएएल) के एमडी विवेक कपूर गेस्ट ऑफ़ हॉनर थे। शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में बबीता महाजन 87 अंक प्राप्त कर विजयी हुईं। हैंडीकैप 10-15 श्रेणी में प्रशांत मोदगिल ने 75 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजिंदर मीना ने 81 अंक प्राप्त कर दूसरा और जीएसहीरा ने 82 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर बोलते हुए, एजीएस के संस्थापक ट्रस्टी एडवोकेट सुरेश के. गुप्ता ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “गोल्फिंग समुदाय से ऐसा उत्साह देखकर ख़ुशी हुई । 88 पुरुषों और 12 महिलाओं सहित कुल 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। सभी गोल्फ़रों ने पार-72 कोर्स पर सभी 18 होल खेले।

महिला वर्ग में बबीता महाजन विजेता घोषित

पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो के दूसरे दिन का उद्घाटन एडीसी डी सोनम चौधरी ने किया

0

मोहाली । पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा मोहाली के सेक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुए दो दिवसीय “पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो 2025 का समापन हो गया। एक्सपो के दूसरे दिन का उद्घाटन मोहाली की एडीसी डी मोहाली सोनम चौधरी ने किया। नितील पांड्या, पीएनबी जनरल मैनेजर ने भी विशेष रूप से इस एक्सपो में शिरकत की। नितील पांड्या, पीएनबी जनरल मैनेजर ने कहा कि यह एक्सपो “सूर्य घर योजना” के तहत घर बनाने या छतों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है। पीएनबी द्वारा 8.40 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर पर हाउसिंग लोन और 7% की ब्याज दर पर सूर्य घर योजना लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीएनबी के डिप्टी सर्कल हेड संजीत कुमार कौंडल ने बताया कि एक्सपो के दौरान तेजी से ऋण स्वीकृति, विशेष ऑफ़र और छूट भी प्रदान की गई। ग्राहकों को ट्राइसिटी के रियल एस्टेट विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से सीधा परामर्श करने का अवसर मिला। एलडीएम एमके भारद्वाज ने बताया कि पीएनबी दिल्ली मुख्यालय से नितील पांड्या, पीएनबी जनरल मैनेजर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पीएनबी टीम ने मौके पर ही ऋण प्रक्रिया पूरी करने में मदद की। नितील पांड्या, पीएनबी जनरल मैनेजर ने योग्य ग्राहकों को तत्काल ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कुल 353 लीड्स, जिनकी अनुमानित राशि 151.14 करोड़ रुपये से अधिक है। 18.90 करोड़ रुपये राशि के 16 मामलों को तत्काल स्वीकृति। सूर्य घर योजना के लिए 149 लीड्स, जिनकी अनुमानित राशि 5.01 करोड़ रुपये है। एसएसएस योजनाओं के तहत 205 ग्राहकों का पंजीकरण पूरा। एडीसी डी मोहाली सोनम चौधरी ने पीएनबी टीम, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रशासन और सभी स्टॉल पार्टनर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएनबी द्वारा वित्तीय समावेशन और संस्थागत वित्त को बढ़ावा देने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे पीएनबी की विशेष ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी को साईं दरबार मनीमाजरा ने किया सम्मानित

0

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व मेयर और गुरु चरणदास काला साईं ने सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी को दरबार में सम्मानित किया और शहर में विकास के लिए प्रेरित किया। उनकी पत्नी निर्मला देवी पार्षद ने मनीमाजरा एरिया में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए कमिश्नर अमित कुमार से बात करने कीअपील की। उन्होंने मनीमाजरा एरिया में पानी के कनेक्शन अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने उनको आश्वासन दिया कि वह कमिश्नर के साथ मीटिंग कर सभी समस्याओं का हल पहल के आधार पर करवाएंगे।

गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 ने सेक्टर 25 गवर्नमेंट स्कूल में सामाजिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत किया विजिट

0

चंडीगढ़ । सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज सेक्टर 11 चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) और स्नातक (ग्रेजुएट) छात्रों ने सामाजिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर 25 चंडीगढ़ का दौरा किया। स्कूल के छात्रों ने खेल, प्रश्नोत्तरी और प्रयोगों के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक घटनाओं को दिखाया । उन्होंने स्नातक छात्रों के साथ विज्ञान के विषय पर बातचीत की और उनके प्रश्नों पर चर्चा भी की । छोटे बच्चों ने इस आयोजित कार्यक्रम का आनंद लिया और विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।

संजीव ने छात्रों के साथ बातचीत करने और स्कूल के छात्रों में वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानाध्यापक राजिंदर सिंह को धन्यवाद दिया और इस अवसर को प्रदान करने के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल और एचओडी रसायन विज्ञान के प्रति भी आभार व्यक्त किया। कॉलेज संकाय के अन्य सदस्य डॉ. भावना, डॉ मोनिका, अंकिता. चंदर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 151वां अन्न भंडारा

0

पंचकूला । समाज सेवा के प्रति अपने अटूट संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने फेज-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 151वां अन्न भंडारा सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस आयोजन के दौरान, सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को प्रेम और सेवा भाव से भोजन वितरित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने इस अवसर पर कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है, और जरूरतमंदों की सहायता करना ही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य होना चाहिए। हमारा प्रयास केवल भोजन वितरित करना नहीं है, बल्कि समाज में करुणा, समानता और प्रेम की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह, और सुरेश जांगड़ा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने न सिर्फ भोजन वितरण में सहयोग किया, बल्कि पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाउंडेशन के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।

दो दिवसीय 10वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

0

चंडीगढ़ । स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-56, चंडीगढ़ में एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय 10वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप का नेतृत्व 6वीं डैन ब्लैक बेल्ट मास्टर शिव राज घर्ति और तीसरी डैन ब्लैक बेल्ट कविता राय ने किया। पहले दिन खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा शानदार प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत खिलाड़ियों को मेडल्स देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मशहूर पंजाबी सिंगर जोशनूर बराड़ ने शिरकत की तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस चैंपियनशिप में 3 से 25 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप को चार प्रमुख श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें क्योरूगी (फाइटिंग), पूमसे (फॉर्म्स), गियोकप्पा (ब्रेकिंग) और स्पीड किकिंग शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया और कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

प्रतियोगिता में ट्राइसिटी से 800 से अधिक खिलाड़ी और देश के 10 राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसके अलावा, ट्राइसिटी के 43 स्कूलों और अन्य राज्यों के 28 स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन टैग टीम इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को 21,000 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर्स मास्टर शिव राज घर्ति और कविता राय घर्ति ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और प्रेरणा व गर्व का अनुभव कर सकें।

माइग्रेटरी बर्ड वॉचिंग वीक संपन्न, ‘धन्यवाद’ ग्रीटिंग कार्ड के साथ स्टूडेंट्स पहुंचे बर्ड पार्क और सुखना वेटलैंड

0

चंडीगढ़। शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता और चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित सप्ताह भर के माइग्रेटरी बर्ड्स वॉचिंग विजिट का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान न्यू पब्लिक स्कूल, डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर 15 ए और किताबघर, सेक्टर 26 के 150 छात्रों ने बटरफ्लाई गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना वाइल्डलाइफ सेंक्चयुरी में तैनात कर्मचारियों को ‘धन्यवाद’ ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक सौरभ कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा और पर्यावरणविद् कुलभूषण कंवर शामिल थे। इस पहल की सराहना करते हुए सौरभ कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ में हमें सुखना लेक के रूप में एक घोषित वेटलैंड प्राप्त है और उनका विभाग लेक को संरक्षित करने और इसकी इकोलॉजी और बायोडायवर्सिटी को संरक्षित करने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सुंदर ‘धन्यवाद’ ग्रीटिंग कार्ड, जो आज प्रतिभागी छात्रों ने कर्मचारियों को भेंट किए, बच्चों में उन लोगों के प्रति कृतज्ञता की भावना पैदा करते हैं जो इतनी ईमानदारी से हमारी सेवा करते हैं, विशेष रूप से हमारे आसपास के पक्षियों, तितलियों और जंगली जानवरों की देखभाल करते हैं। और हमें यकीन है कि ऐसी पहलों में भाग लेने से युवा इकोलॉजी, प्रकृति और पर्यावरण के साथ सामंजस्य में रहने के महत्व को स्पष्ट रूप से समझेंगे।

सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पर्यावरण के अनुकूल सोचें, कार्य करें और पर्यावरण के अनुकूल रहें, तथा सरल जीवनशैली अपनाएं, जिससे न तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचे और न ही धरती माता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े। महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पृथ्वी हर किसी की जरूरत पूरी कर सकती है, लेकिन किसी के लालच को नहीं’। युवा विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल, टिकाऊ जीवनशैली को प्रेरित करते हुए ‘अंबैसडर्स आफ चेंज’ बनना चाहिए। इस अवसर पर कुलभूषण कंवर और प्रमोद शर्मा ने ‘ग्रीन इको क्विज’ का भी आयोजन किया, जिसके विजेताओं को बाद में मुख्य अतिथि सौरभ कुमार ने महात्मा गांधी की पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाग लेने वाले छात्रों ने अनेक माइग्रेटरी बर्ड्स को भी देखा, जिनमें कॉमन पोचर्ड, रूडी शेल्डक, कॉमन कूट, ग्रेटर कॉर्मोरेंट, पर्पल हेरोन, ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल, पिंटेल, पर्पल मूरहेन, टार्टर आदि शामिल हैं।

शादी की 25वीं सालगिरह के अवसर पर सिल्वर जुबली का जश्न मनाया विकास व नीलम ने

0

चंडीगढ़ । हम अपनी शादी की 25वीं सालगिरह यानि सिल्वर जुबली का जश्न मना रहें हैं। जीवन के इस शुभ दिन पर अपने परिवार और दोस्तों को अपने आस-पास देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। 25 साल बाद यहाँ इकट्ठे होकर जश्न मनाते हुए हम अपने साझा सफ़र से चकित हैं। जब हम पहली बार मिले थे, तो हम दोनों में से किसी ने भी इस खूबसूरत जीवन के शानदार सफर की कल्पना नहीं की थी। हमारा प्यार अनगिनत यादगार पलों से बढ़ा है। इस यादगार सफर में हमारे दोस्तों और परिवार का बेहद सकारात्मक योगदान रहा है।
अपने खुशहाल विवाहित जीवन के 25 साल पूरे करने पर हम विवाहितों को ये संदेश देना चाहते हैं कि एक दूसरे की परवाह करके इस सफर को बेहतरीन बनाया जा सकता है। अपने साथी की खूबियों को प्रोत्साहन देकर व कमियों को नजरअंदाज करने से आपसी प्यार व विश्वास बढ़ता है व जिंदगी की गाड़ी बढ़िया चलती है तथा एक दूसरे के परिवारजनों, साथियों, करीबियों व सहयोगियों का भी उचित मान सम्मान करने से मंजिल का रास्ता सुगमता से तय हो जाता है।
विकास की नीलम