Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 77

जनता अब भाजपा की दोगली नीतियों को समझ चुकी है : कृष्ण लाल

0

चण्डीगढ़ में तो मालिकाना हक़ दिलाने में नाकाम भाजपा हरियाणा में 20 साल से काबिज लोगों को मालिकाना हक़ देने का कर रही है झूठा वायदा

चण्डीगढ़ : हरियाणा में भाजपा ने निकाय चुनावों में 20 साल से काबिज लोगों को मालिकाना हक़ देने व पानी सीवरेज कनेक्शन भी फ्री करने के वायदे किए हैं। चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता कृष्ण लाल, जो अंबाला शहर से कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी सुश्री अमीषा चावला के समन्वयक भी नियुक्त हुए हैं, ने भाजपा के इन वायदों को चुनावी जुमला करार देते हुए कहा है कि चण्डीगढ़ के निगम चुनावों में भी भाजपा ने इसी प्रकार के वायदे किए थे परन्तु चण्डीगढ़ में लगभग 45 वर्षों से काबिज लोगों को अब तक मालिकाना हक़ नहीं दिला पाई।उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने पिछले दिनों जब लोकसभा में इस बाबत सवाल उठाया तो पता चला कि केंद्र सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। भाजपा के इस जवाब से चण्डीगढ़ की जनता के सामने उसके झूठे वायदों की पोल खुल गई। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में सीवरेज कनेक्शन भी फ्री करने का किया जा रहा है जबकि चण्डीगढ़ में नगर निगम द्वारा 10 प्रतिशत सीवरेज टैक्स बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कृष्ण लाल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब भाजपा की दोगली नीतियों को समझ चुकी है व अब उसके बहकावे में नहीं आने वाली।

डॉ. कमल ने पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने पर सरकार के नियंत्रण पर सवाल उठाए

0

चंडीगढ़ । डॉ. कमल सोई, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य और राहत – द सेफ कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष ने पंजाब सरकार के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने पर नियंत्रण को लेकर गहरी चिंता जताई। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. सोई ने बताया कि इस परिवर्तन के कारण पहले ही 268 कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। उन्होंने 10 फरवरी, 2025 को जारी की गई निविदा (आरपीएफ) का जिक्र किया, जिसमें यह आदेश दिया गया है कि परिवहन विभाग डेटा का व्यक्तिगतकरण, स्मार्ट कार्ड के अंतिम संस्करण का वितरण और आपूर्ति के बाद के कार्यों की देखरेख करेगा। सोई ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि पहले जिस प्रोजेक्ट को एक सिस्टम इंटीग्रेटर संभाल रहा था, अब उसे सरकार के हाथ में देने से भ्रष्टाचार, अक्षमता और जनता को परेशानी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सिस्टम इंटीग्रेटर्स ऐसे विशेषज्ञों को लाते हैं, जैसे आईटी विशेषज्ञ और प्रोजेक्ट मैनेजर, जिनकी मदद अब नजरअंदाज हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 लाख से ज्यादा लोग ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में सरकार द्वारा ड्राइविंग टेस्ट क्यों नहीं कराए जा रहे हैं?
सोई ने कहा कि एक चौंकाने वाले खुलासे में, मैंने पहले 7 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएल और आरसी जारी करने में देरी के कारण जनता को हो रही परेशानी के बारे में बात की थी। लगता है कि इस पर जल्दी प्रतिक्रिया करते हुए, परिवहन विभाग ने 10 फरवरी 2025 को स्मार्ट कार्ड आपूर्ति के लिए एजेंसी चयन के लिए आरएफपी जारी किया। हालांकि, विभाग ने डेटा पर्सनलाइजेशन और वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य खुद ही करने का फैसला किया है, जो एक बड़ी चिंता का विषय है। सोई के अनुसार, यह कदम पूरी तरह से विफलता और अराजकता का कारण बन सकता है, क्योंकि परिवहन विभाग के पास आवश्यक विशेषज्ञता, बुनियादी ढांचा और श्रमिक नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के पास नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर एनआईसी के वाहान और सारथी सिस्टम का एक्सेस नहीं है, जो डेटा को संभालने के लिए जरूरी है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण कदम जैसे डेटा को प्रिंट-रेडी फॉर्मेट में डालना, डीएल/आरसी प्रिंटिंग में गुणवत्ता नियंत्रण और सही तरीके से डिस्पैच मैनेजमेंट के लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। सोई ने चेतावनी दी कि सरकार का ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स जारी करने में शामिल होना हितों के टकराव और पक्षपाती रवैया का कारण बन सकता है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता में कमी आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र की कंपनियाँ प्रतिस्पर्धात्मक बाजार शक्तियों और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहनों के तहत काम करती हैं, जो सरकारी प्रबंधित कार्यों से कहीं अधिक जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करती हैं।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 153वां अन्न भंडारा

0

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 153वां अन्न भंडारा

पंचकूला । सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र पंचकूला में 153वां अन्न भंडारा आयोजित किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाना है, विशेष रूप से उन लोगों तक जो रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जूझ रहे हैं। समाज सेवा के इस कार्य में हर व्यक्ति की छोटी-छोटी मदद से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन इस प्रयास को आगे बढ़ाता रहेगा और निरंतर ऐसे आयोजन करके अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी अन्न भंडारा आयोजित करने के प्रति जागरूक करेगा । फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, बेनू राव , सुखपाल सिंह, और सुरेश जांगड़ा ने भी इस अन्न भंडारे में सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म ओशनीक स्ट्रीम अपने नए शो ‘वेडिंग इंडिया द कल्चर लव’ के प्रीमियर के साथ लॉन्च

0

चंडीगढ़ । तेजी से विस्तार कर रहे डिजिटल इंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल मचाने के लिए, ओशनीक इंटरनेशनल द्वारा अपने एक्सक्लूसिव और रोमांचक कंटेंट से भरपूर नए ओटीटी प्लेटफॉर्म, ओशनीक स्ट्रीम को लॉन्च किया गया। चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में आयोजित एक भव्य लॉन्च इवेंट में नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ओशनीक स्ट्रीम’ का लोगो भी जारी किया गया।
लॉन्च इवेंट ग्लैमर और जोश से भरपूर था , क्योंकि पॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की एक पूरी गैलेक्सी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए अपनी चमक बिखेरी। लॉन्च के अलावा, इस महत्वपूर्ण मौके पर, ओशनीक स्ट्रीम पर एक रोमांचक और इनोवेटिव नया शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, पेश किया गया। यह शो भारतीय शादियों, रस्मों, रीति-रिवाजों और परंपराओं की खूबसूरत, समृद्ध टेपेस्ट्री को प्रदर्शित करेगा।

इस मौके पर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि इन्वेस्ट ओशनीक एक और प्रोजेक्ट है, जिस पर काफी तेजी से काम चल रहा है और उसे भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। जसप्रीत प्रीति शाहिद, प्रोड्यूसर, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव शो ने लॉन्च इवेंट में कहा कि हमारा नया ओटीटी प्लेटफॉर्म,ओशनीक स्ट्रीम, ओटीटी लैंडस्कैप को पूरी तरह से बदलने के लिए हर तरह से तैयार है।

इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, कोरियाई, जापानी कंटेंट के साथ ही और बहुत कुछ शामिल होगा, जो 48 देशों में स्ट्रीमिंग करेगा। इस प्लेटफ़ॉर्म को जो बात अनूठा बनाती है, वह यह है कि हमने दर्शकों को एक हर समय कुछ अलग और सहज देखने का अनुभव प्रदान करने के लिए कंटेंट क्रिएशन, रणनीतिक योजना, एडवांस्ड टेक्नोलॉजिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार यूजर्स अनुभव के साथ इसे क्यूरेट किया है। इस बीच, नए शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव, के बारे में जानकारी देते हुए, रोहित कुमार, डायरेक्टर, ओशनीक स्ट्रीम, ने कहा कि वेडिंग इंडिया द कल्चर लव- भारतीय शादियों की वाइब्रेंट और विविधतापूर्ण परंपराओं का एक शानदार उत्सव है। चूंकि भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और असंख्य भाषाओं के लिए जाना जाता है, इसलिए हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को भारत के विभिन्न राज्यों की एक आकर्षक यात्रा पर ले जाना है, जहां हम अपनी गहन भाव रखने वाली और सुंदर शादी की रस्मों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि शो में काफी विस्तार से विवाह समारोह दिखाए जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्र से सम्बन्ध रखते होंगे, जिसमें परिवारों द्वारा साझा किए गए दिल को छू लेने वाले पल शामिल होंगे। प्रत्येक राज्य के लिए 6 एपिसोड होंगे, कुल 29 राज्यों के 150 एपिसोड होंगे।

अनिल वोहरा ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया दाखिल

0

चंडीगढ़ । दो मार्च को चंडीगढ़ व्यापार मंडल के होने वाले चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार अंतिम दिन था। जिसके चलते प्रधान पद के लिए अनिल वोहरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ पहुंचे अनिल वोहरा ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। बलजिंदर गुजराल ने उनके नाम को प्रोपोज़ किया तो कमलजीत सिंह पंछी, राम करन गुप्ता, विनोद जोशी और रमेश दुग्गल ने सेकंड किया। वहीं रविंदर सिंह बिल्ला ने उनके कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन पत्र भरे। पेपर स्क्रूटिनी प्रक्रिया सोमवार शाम तक होगी और नाम वापिस लेने का कल मंगलवार अंतिम दिन है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल वोहरा ने कहा कि वो पिछले 32 साल से व्यापार मंडल का हिस्सा रहे है और व्यापारियों की प्रत्येक समस्या और मुद्दों से वाकिफ हैं। उन्होंने अपने व्यापारी भाइयों को आश्वासन दिया कि उनके सहयोग और समर्थन से जीत कर आने के बाद वो उनकी मांगों से संबंधित सभी मुद्दों को प्रशासन के आगे रखेंगे। चाहे वो बूथ के ऊपर एक्स्ट्रा फ्लोर बनाने का मुद्दा हो या फिर मार्केट्स में पार्किंग समस्या हो या फिर कमर्शियल प्रोपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड का मुद्दा। सभी मुद्दों को वो प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।

बब्बू मान ने पारस हेल्थ के ‘उम्मीद के सितारे’ कैंसर जागरूकता अभियान का समर्थन किया

पंचकूला । मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान ने कैंसर जागरूकता अभियान ‘उम्मीद के सितारे’ में हिस्सा लेकर मरीजों और डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया। पारस हेल्थ, पंचकूला द्वारा आयोजित इस महीनेभर चलने वाले कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित मेडिकल विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया और कैंसर की जल्द पहचान व रोकथाम के महत्व पर चर्चा की। बब्बू मान ने कैंसर सर्वाइवर्स से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत से बड़ा कोई उपहार नहीं है। कैंसर से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि जागरूकता और समय पर इलाज के जरिए इसे हराया जा सकता है। पारस हेल्थ जैसी संस्थाओं द्वारा ऐसे अभियान बेहद सराहनीय हैं, जो लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करते हैं। हीमेटो-ऑन्कोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के डा. (ब्रिगेडियर) अजय शर्मा ने कहा कि कैंसर का जल्द पता लगने से इलाज की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. (ब्रिगेडियर) राजेश्वर सिंह (डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा, लेकिन नियमित जांच और जागरूकता ही इसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। कार्यक्रम में निःशुल्क हेल्थ चेकअप और कम कीमत पर पीएसए टेस्ट व अन्य लैब जांच की सुविधा दी गई। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. नवीन कांडा ने कहा कि तंबाकू से परहेज, स्वस्थ आहार और नियमित जांच कैंसर से बचाव के सबसे आसान तरीके हैं। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 2030 तक सालाना 1.7 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इसकी रोकथाम पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।
इस कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स ने भी अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य मरीजों को आगे बढ़ने की शक्ति मिली।

कथा व्यास आचार्य हरिजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को दी भगवान की निर्मल भक्ति की महिमा की शिक्षा

0

चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य श्री हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आनंदमय कथाओं का श्रवण करवाया। उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति प्राप्त करने के लिए कथा सुनना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कथा के दौरान, पूज्य हरिजी महाराज ने मुनि कर्दम और देवहूति के संवाद का उदाहरण देकर यह समझाया कि कपिल मुनि ने अपनी माता को ब्रह्म विद्या का ज्ञान दिया और जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग बताया। कथा व्यास ने बताया कि कपिल देव मुनि ने अपनी माता से कहा कि यह मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। यदि मन भोग-विलास में लगे तो वह बंधन में बांधता है, और यदि वह प्रभु की भक्ति में रमता है तो वह मोक्ष की ओर अग्रसर होता है।

भगवान की कथाएँ केवल मनोरंजन के लिए नहीं होतीं, बल्कि ये मनोमंजन के लिए होती हैं। कथा के इस दिव्य उपदेश से श्रद्धालु गहरे भाव में समाहित हो गए। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा व्यास पूजन विधि विधान के साथ किया गया। कथा व्यास ने भगवान के सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा के उपरांत श्रीमद्भागवत भगवान की सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

हवन कर जगद्गुरु पंचानंद गिरि महाराज को दी श्रद्धांजलि

0

जीरकपुर। जगद्गुरु पंचानंद गिरि महाराज को तीसरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर ढकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर, प्रिंसिपल दर्शन देवी, पंडित बलवान भारद्वाज के अलावा तथास्तु कोर कमेटी के मेंबर दविंदर कौर संधू, हंसराज शर्मा, डॉक्टर राजेश भारद्वाज और जितेंद्र सिंह इत्यादि के अतिरिक्त स्कूल की कोऑर्डिनेटर मंजू अनेजा तथा स्कूल का सारा स्टाफ व स्कूल के सारे बच्चे शामिल थे । इस मौके पर पंडित बलवान भारद्वाज द्वारा हवन किया गया और पूजा आरती की गई जिसमें डॉक्टर सरबजीत कौर के साथ ही वहां मौजूद लोगों ने हवन में आहुति देकर अपना योगदान दिया । इस मौके पर भावभीनी आवाज़ मे डॉक्टर सरबजीत ने कहा कि आज हमारे गुरु जी को समाधि दी गई थी हालांकि इस घटना को दो वर्ष हो गये है लेकिन ऐसे लगता है कि जैसे कल ही की बात है । यकीनी रूप से वो शारीरिक तौर पे वह हमारे बीच नहीं है लेकिन आध्यत्मिक तौर पे हमारे अंदर अभी तक मौजूद हैं, उनकी बातें हमारे दिल में जब तक हम जिंदा रहेंगे, हमारे अंदर रहेगीl इस मौके पर बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बलवान पंडित द्वारा आए हुए लोगों और हमारे स्कूल के बच्चों को आशीर्वाद मिला । हमारी भगवान से यही प्रार्थना है कि जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज का साया हम पर हमेशा बना रहेl

चंडीगढ़ में एमजी सेलेक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए कृष्णा मोटर को किया नियुक्त

0

चंडीगढ़ । एमजी सेलेक्ट जो हाल ही में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के लग्जरी ब्रांड चैनल के रूप में लॉन्च किया गया है, ने भारत में 12 डीलर पार्टनर्स की नियुक्ति की घोषणा की है। ये डीलर पार्टनर्स नई पीढ़ी के ग्राहकों को एक बेहतर और प्रीमियम कार खरीदने का अनुभव प्रदान करेंगे। पहले चरण के विस्तार के तहत 13 शहरों में 14 एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर (टच पॉइंट) स्थापित किए जाएंगे। चंडीगढ़ में एमजी सेलेक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए कृष्णा मोटर को नियुक्त किया गया है।
घोषणा के दौरान मिलिंद शाह, कार्यवाहक प्रमुख – एमजी सेलेक्ट जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि एमजी सेलेक्ट का उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण नई पीढ़ी के लग्जरी ग्राहकों को एक विशेष और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। हमारे नव नियुक्त डीलर पार्टनर्स इस विज़न को वास्तविकता में बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे। ऑटोमोटिव उद्योग में एक दशक से अधिक के नेतृत्व के साथ, कृष्णा मोटर ने पंजाब राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है।
सुमित पस्सी, कृष्णा मोटर ने कहा कि “जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के साथ हमारी साझेदारी ऑटोमोबाइल सेक्टर में ‘सुलभ लग्जरी’ सेगमेंट को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। हमें नई पीढ़ी के लग्जरी ग्राहकों के लिए कार खरीदने और स्वामित्व के अनुभव को बेहतर बनाने का अवसर मिलने की बेहद खुशी है, साथ ही हम चंडीगढ़ में एमजी सेलेक्ट की उपस्थिति को और सशक्त बनाएंगे।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया अन्न भंडारा

0

पंचकूला । समाज सेवा के प्रति अपने अटूट संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने फेज-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 152वां अन्न भंडारा सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस भंडारे में सैकड़ों जरूरतमंदों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाज सेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है। हम मानते हैं कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना केवल दान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। श्री श्याम करुणा फाउंडेशन आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य करता रहेगा। फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह, और सुरेश जांगड़ा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल भोजन वितरण में सहयोग किया, बल्कि पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री श्याम करुणा फाउंडेशन का यह संकल्प है कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके।