चंडीगढ़। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सिटी ब्यूटीफुल में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी सात मार्च से चंडीगढ़ में तीसरे रेन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने जारी एक जानकारी में बताया कि सात मार्च से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में शुरू होने जा रहे तीसरे आरईवी एक्सपो का उदघाटन पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर द्वारा किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो में देशभर से इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियां अपने वाहन चंडीगढ़ में लेकर आ रही हैं। मधुसूदन विज ने बताया कि यहां 50 से अधिक सोलर कंपनियां व चार्जिंग स्टेशन कंपनियां भाग ले रही हैं। इस एक्सपो में देशभर से कुल सौ से अधिक कंपनियां चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य सभी हितधारकों को भविष्य के लिए तैयार करना और पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी गतिशीलता उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रणव गुप्ता ने कहा कि सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं लेकिन उपभोक्ताओं में इन योजनाओं के प्रति जागरूकता नहीं है। जिसके चलते इस एक्सपो के माध्यम से शहर के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता तथा भविष्य के लाभ के बारे में बताया जाएगा।
पीएचडीसीसीआई का रेन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो सात मार्च से चंडीगढ़ में
दो दिवसीय सेमिनार में 400 से अधिक पेपर उद्योग से जुड़े प्रोफेशनल्स होंगे शामिल
मोहाली । इंडियन पल्प एंड पेपर टेक्निकल एसोसिएशन अपनी वार्षिक आम बैठक में ‘तेज़ी से बढ़ रही एआई टेक्नोलॉजी के माध्यम से उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार’ विषय पर सेमिनार करने जा रही है। यह सेमिनार 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को रेडिसन रेड, मोहाली में होगा। इस आयोजन में 400 से अधिक पेपर उद्योग से जुड़े प्रमुख टेक्नोलॉजिस्ट और उद्यमी, भारत और विदेशों से आए इंजीनियर, मशीनरी सप्लायर और रिसर्च इंस्टिट्यूट शामिल होंगे। इस सेमिनार का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से पल्प और पेपर निर्माण प्रक्रिया में दक्षता, गुणवत्ता लाना और स्थिरता में क्रांतिकारी बदलाव लाने पर विचार-विमर्श करना है। यह बैठक और सेमिनार एक अहम मंच के रूप में काम करेगा। आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस कैसे पेपर निर्माण उद्योग में बदलाव कर सकती हैं, इस पर चर्चा होगी। यह पहली बार होगा जब पेपर मिलों, पैकेजिंग निर्माताओं और एंड यूजर्स को एक साझा मंच पर लाया जाएगा, जिससे उद्योग जगत में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इपटा के अध्यक्ष एवं क्वांटम पेपर मिल्स, पंजाब के सीएमडी पवन खेतान ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की भूमिका को उद्योग के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एआई पेपर उद्योग को बदलने की क्षमता रखता है, जिससे ऑपरेशनल दक्षता में सुधार, वेस्ट में कमी और उत्पाद की क्वालिटी में वृद्धि होगी। इस सेमिनार के माध्यम से, हम उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञों, टेक्नोलॉजिस्ट और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे नवीनतम एआई इनोवेशन पर चर्चा कर सकें और इसे स्थायी विकास के लिए कैसे उपयोग किया जा सकता है, इस पर विचार कर सकें। भारत में 850 से अधिक पेपर मिलें हैं, जो हर साल 2.5 करोड़ टन से अधिक कागज का उत्पादन करती हैं। यह उद्योग ₹80,000 करोड़ का वार्षिक कारोबार करता है और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
जय रंधावा व जैस्मीन भसीन ब्यूटीफुल जोड़ी की मुकेश ऋषि अभिनीत बदनाम 28 फरवरी को होगी रिलीज़
चंडीगढ़। पंजाबी फिल्म ‘बदनाम’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है । फिल्म के एक्शन हीरो बादशाह (जय रंधावा) शानदार डायलॉग के साथ ‘निका जा बंदा दो टके दी औकात ते नाम ये बादशाह,जैसे दमदार डायलाग से दर्शकों को प्रभावित करते नजर आएंगे । फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी । एक ओर एक्शन हीरो के एक्शन सीन दमदार हैं , वही दमदार एंट्री होती है खूबसूरत जैस्मिन भसीन की जो नारा लगा रही है नशा मुक्त पंजाब करो और फिर दोनों का रोमांस सीन भी दर्शकों को पसंद आएगा , साथ ही एंट्री होती है काला गोली की जो खुद ही कहता है कि मैं शक्ल से ही कुत्ता लगदा वा, फिर एक से बढ़कर एक खलनायकों की फौज नजर आती है ।

जिससे लगता है फिल्म में एक्शन के साथ-साथ नशा, करप्शन और काले धंधों का व्यापार वालों पर फोकस्ड है । फिल्म में बॉलीवुड के आपको अनेक खलनायक नजर आने वाले हैं । जो पंजाबी मूवी के एक्शन हीरो जय रंधावा के साथ नजर आने वाले है । दूसरी ओर जैस्मीन भसीन टीवी की बहुत क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं । अपने क्यूट अंदाज के लिए वो दर्शकों की जितनी फेवरेट हैं, अपनी एक्टिंग से भी उतना ही इंप्रेस करती हैं । टीवी पर अपना जलवा दिखा चुकी ये एक्ट्रेस पंजाबी फिल्मों की दुनिय में भी काफी एक्टिव हैं । जल्द ही उनकी एक पंजाबी मूवी रिलीज होने वाली है । इस मूवी का नाम है बदनाम,अपनी पंजाबी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी एक्ट्रेस जम कर मेहनत कर रही हैं ।
सोशल मीडिया संगीत को करोड़ों लोगों तक पहुंचाने में निभा रहा अहम भूमिका : सुखविंदर सिंह
चंडीगढ़। बॉलीवुड हिट गानों जय हो , चक दे , छैया छैया , हौले हौले से हवा , लाइ वी ना गई , साकी साकी , रमता जोगी आदि को अपनी आवाज देने वाले अनुभवी गायक और संगीतकार सुखविंदर सिंह आज भी अपनी गायकी से लोगों की खूब तारीफें बटोरते हैं। हालांकि, गायक अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, जाने माने गीतकार बाबू सिंह मान के बोलों को अपनी दमदार आवाज़ से पेश किया है गीत ” नागिनी ” में । तकरीबन तीन दशक संगीत को दे चुके जाने-माने गायक सुखविंदर सिंह ने ‘जय हो’ जैसे ऑस्कर विनिंग गाने को गाकर देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। गीत के बोल 15 वर्ष तेरी अललड़ उमरिया, कुड़ी बनके नागिनी लड़ गयी हो, युवाओं को थिरकने पर मजबूर करता है । प्रेस क्लब में अपने नए गीत नागिनी के बारे में बताया कि इस बार सुखविंदर सिंह ओरिजिनल सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। बाबू सिंह मान द्वारा रचित यह गीत विशेषतः युवाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी व क्लब कल्चर को दर्शाता है। इस गीत के बोल बाबू सिंह मान ने लिखे हैं , जिनके गीतों को मोहम्मद रफी , आशा भोंसले , शमशाद बेगम आदि गायकों ने अपनी आवाज दी है गीत के वीडियो में जाने माने कलाकार मुकेश ऋषि नजर आएंगे ।
एडुवेलोसिटी ग्लोबल ने छात्रों की सफलता के दस साल पूरे किए
चंडीगढ़। इस महीने, एडुवेलोसिटी ग्लोबल ने विद्यार्थियों को विदेशों के इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन और स्कॉलरशिप्स दिलाने में दस सालों की सफलता का जश्न मनाया। पिछले दस सालों में, ईवी ने विद्यार्थियों को करीब 5000 एडमिशन ऑफर और 45 मिलियन यूएसडी से अधिक की स्कॉलरशिप्स दिलवाई हैं । ईवी का प्रभाव छात्रों का शानदार करियर बनाने में और दुनिया भर की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज तक पहुंच बनाने में बहुत बड़ा रहा है। इस सफलता के कारण उन्हें ‘मोस्ट ट्रस्टेड ओवरसीज एजुकेशन कॉउंसलिंग प्रोवाइडर्स’ और ‘मोस्ट स्टूडेंट-सेंटर्ड कॉलेज कॉउंसलिंग’ के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं।

एडुवेलोसिटी ग्लोबल के मैनेजिंग पार्टनर और फाउंडर वीणू वारियर ने कहा कि ईवी के लिए यह गर्व और सम्मान की बात रही है कि वह पूरे भारत से आए हुए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के साथ-साथ कार्यरत पेशेवरों की रोमांचक अकादमिक और पेशेवर यात्रा का हिस्सा रहा है, और यह सफर 10 अद्वितीय वर्षों तक चला। हम जिस बात पर सबसे अधिक गर्व महसूस करते हैं, वह यह है कि हमें यह अवसर मिला कि हम प्रत्येक छात्र की गहराई से व्यक्तिगत तरीके से सहायता करें, ताकि वे दुनिया भर में अपनी सबसे उपयुक्त प्रोग्राम्स और विश्वविद्यालयों में सफलता पूर्वक आवेदन कर सकें। प्रत्येक छात्र हमारे लिए ईवी परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गया है, और हम उनके हर सफलता और उपलब्धि में साझीदार रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे-जैसे हम अगले 10 वर्षों में भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करेंगे, हमारी गहरी व्यक्तिगत और उच्च-गुणवत्ता वाली दृष्टिकोण कभी नहीं बदलेगी।
श्री महावीर मंदिर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की जीवंत झांकी, श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन एक ओर जहाँ भगवान को भावपूर्वक 56 व्यंजनों का भोग लगाया वहीं दूसरी ओर कथा व्यास आचार्य हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को इससे संबंधित प्रसंग और श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि भगवान भक्त के अधीन होते हैं। भक्त जैसे होते हैं, भगवान वैसे ही बन जाते हैं। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की जीवंत झांकी का आयोजन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु अत्यंत आनंदित हुए। विवाह समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। आचार्य ने नवधा भक्ति के महत्व को बताते हुए कहा कि रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को सिर्फ श्रवण भक्ति के माध्यम से अपना बनाया। विवाह समारोह में सभी श्रद्धालुओं ने पूरे भाव से भगवान के नाम का सुमिरन किया और विवाह की धूमधाम में जयकारे लगाए। वहीं पुष्प वर्षा की और संयुक्त रूप से भगवान की आरती की। कथा के दौरान आचार्य हरिजी महाराज ने भजनों के माध्यम से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
रोज़ फेस्ट में नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए विनोद शाही को मेयर द्वारा सम्मानित
चंडीगढ़ । शहर के रोज गार्डन में आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 के समाजसेवी और प्रसिद्ध ज्योतिषी विनोद शाही को नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला और कमिश्नर अमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया। यह पार्क हाउस नंबर 1422, सेक्टर 22 बी में पार्क नंबर 27 स्थित है। 2018 से पहले इस पार्क की स्थिति बहुत खराब थी। पार्क की चारदीवारी तो बनाई गई थी, लेकिन नगर निगम ने पार्क की देखभाल पर ध्यान नहीं दिया था। तब विनोद शाही ने स्वयं इसे सुंदर और सुव्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया, और इसके लिए उन्होंने नगर निगम से कोई पैसा नहीं लिया। वह पिछले वर्ष भी इसी कार्य के लिए रोज़ फेस्टिवल में नगर निगम से सम्मानित हो चुके हैं। विनोद शाही ने बताया कि नगर निगम के पार्षद दमनप्रीत बादल के सफल प्रयासों से अब वह इस पार्क की देखभाल करते हैं और इसके लिए नगर निगम ने उन्हें इसका चार्ज भी सौंपा है। उन्होंने इस पार्क में सीजनल फूलों के पौधे लगाए हैं और दो माली भी रखे हैं, जिनका खर्च वह स्वयं उठाते हैं। इस पार्क में आसपास के सभी निवासी आते हैं और उसकी सुंदरता की सराहना करते हैं। विनोद शाही का मानना है कि उनके इस प्रयास से शहरवासी अपने आस-पास के पार्कों की देखभाल के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस क्षेत्र के निवासियों का भी है जिन्होंने उनके इस प्रयास को सराहा है। विनोद शाही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस सम्मान को पाकर अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे समुदाय की मेहनत और एकता का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मेरी छोटी सी पहल से समाज में जागरूकता आई है और हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण और आसपास के स्थानों की देखभाल करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
अनिल वोहरा ने गुरुद्वारा नानकसर में बाबा गुरदेव सिंह से लिया आशीर्वाद
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ व्यापार मंडल के दो मार्च को होने वाले चुनाव के लिए प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल वोहरा ने अपने चुनाव प्रचार से पहले मंगलवार को सेक्टर 28 स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब पहुंच, गद्दीनशीन बाबा गुरदेव सिंह से आशीर्वाद लिया। बाबा ने उन्हें सिरोपा पहना और मिश्री प्रसाद देते हुए उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया। बाबा गुरदेव सिंह ने इस मौके अनिल वोहरा के साथ पहुंचे रविंदर सिंह बिल्ला, राजन महाजन और पंडित सुरेश चंद्र को भी सिरोपा पहना कर आशीर्वाद दिया।

56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
चंडीगढ़ । सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आनंदमय कथाओं का श्रवण करवाया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर बधाई दी और मंदिर परिसर में जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने खुशी में नृत्य, कीर्तन और भक्ति में लीन होकर उत्सव का आनंद लिया।
कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान का अवतार समय-समय पर विभिन्न कारणों से इस संसार में होता है। आचार्य ने ध्रुव चरित्र का वर्णन किया और बताया कि किस प्रकार पतिव्रता सुनीति के पुत्र ध्रुव ने तप और भक्ति के माध्यम से वह परम पद प्राप्त किया, जिसे भगवद धर्म और वेद-विद्वान लोग भी आसानी से प्राप्त नहीं कर सकते। आचार्य ने आगे कहा कि ध्रुव , केवल पांच वर्ष की आयु में अपनी विमाता के द्वारा कहे गए कठोर शब्दों से आहत होकर वन में गए और भगवान की भक्ति द्वारा उनके हृदय को जीत लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को यह भी उपदेश दिया कि ऐसे स्थान, जहां हरि कथा का अमृत रूपी प्रवाह न हो, जहां भगवद भक्त साधु न रहते हों, और जहां नृत्य और उत्सव से भगवान की पूजा न होती हो, वह स्थान भले ही ब्रह्मलोक के समान हो, उसकी सेवा नहीं करनी चाहिए। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य उपस्थिति का अहसास कराया, बल्कि उन्हें भक्ति और तपस्या के महत्व का भी गहरा ज्ञान प्रदान किया।
स्मार्ट सिटी की मंडी की खस्ता हालत को प्रशासक के समक्ष उठाएंगे संजीव चड्ढा
ग्रेन मार्केट एसोसिएशन व सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन से मिला समर्थन
चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव चड्ढा ने आज सेक्टर-26 मंडी में जाकर प्रचार किया व व्यापारियों का समर्थन जुटाया। यहां पर उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता मंडी की समस्याओं को हल करवाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों की समस्याओं को वह भलीभांति जानते हैं। उन्हाेंने कहा कि वह मंडी के व्यापारियों के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इसलिए उन्हें हर समस्या के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है लेकिन मंडी के हालत खस्ता है, जिस कारण यहां के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर व्यापारियों ने चड्ढा को समर्थन देते की घोषणा की। इस मौके पर ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद, राज कुमार बंसल, पवन कुमार, विजय सिंगला, दवेदंर बंसल, वरिंदर गुप्ता, मुकेश बंसल, बजरंग गर्ग और अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे। चड्ढा ने कहा कि मंडी में पार्किंग की दिक्कत को दूर करवाया जाएगा। उन्होंने यहां के व्यापारियों को कहा कि वह उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध है तथा उन्हें वह आधी रात को भी बुला सकते हैं। चड्ढा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बेवजह किसी को तंग नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार संजीव चड्ढा ने सेक्टर 26 में ही सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन की ओर से रखी गई बैठक में जाकर आढ़तियों से भी समर्थन माँगा। संजीव चड्ढा ने कहा कि सेक्टर-39 मंडी में शोरूमों की साइट की प्रशासनिक नीलामी में, पहले से काम कर रहे व्यापारियों को नोमिनल रेट पर शोरूमों की साइट प्राथमिकता के आधार पर देनी चाहिए। प्रशासन को यहां के व्यापारियों की जायज़ मांगों की अनदेखी नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह इन सभी मुद्दों को लेकर को लेकर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को मिलेंगे।

[ 94631 00013 ]
