Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 65

चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का पाँचवाँ संस्करण 27 से 29 अप्रैल तक


चंडीगढ़ । चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का पाँचवाँ संस्करण 27 से 29 अप्रैल तक एक बार फिर से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। यह महोत्सव सिनेमा और संगीत की दुनिया को एक मंच पर लाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य अच्छा सिनेमा और अच्छा संगीत लोगों तक पहुँचाना है। इसका आरंभ सेक्टर-35ए, स्थित म्युनिसिपल भवन से होगा और इसके बाद यह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जारी रहेगा। इसमें फ़िल्मों की स्क्रीनिंग, मशहूर लोगों से बातचीत और फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। यह महोत्सव पीएफटीए, द जोकर्स, भरोसा कैब्स, माय एफएम, चंडीगढ़ लाइफ़, सिटको, पंजाबी हिट्स, द नैरेटर्स और दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल मैनेजमेंट के सहयोग से हो रहा है। अब यह कार्यक्रम इस क्षेत्र की एक अहम सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।
महोत्सव के संस्थापक डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि हम मानते हैं कि समाज को बदलने के लिए अच्छा सिनेमा और संगीत एक असरदार तरीका है। सीएमएफएफ इसी तरह की सामग्री को समाज के हर कोने तक पहुँचाने की कोशिश करता है। महोत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को सुबह 1 बजे म्युनिसिपल भवन में फ़िल्मों की स्क्रीनिंग से होगी। उसी दिन शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह और सम्मान समारोह होगा, जिसमें फ़िल्म और संगीत के क्षेत्र की जानी-मानी और नई प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश की अलग-अलग तरह की फ़िल्में दिखाई जाएँगी,जिनमें कहानी आधारित और डॉक्यूमेंट्री दोनों शामिल होंगी,ताकि सभी दर्शकों की रुचि का ध्यान रखा जा सके। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को यह महोत्सव चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जारी रहेगा, जहाँ छात्रों के लिए प्रेरणादायक टॉक शो, सवाल-जवाब सत्र, पैनल चर्चाएँ और नेटवर्किंग के अवसर होंगे।

भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग

चंडीगढ़ (संवाद टाइम्स ब्यूरो) भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार भारत की शहरी आबादी का 70 प्रतिशत मोटापे से ग्रस्त है।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान बोलते हुए पार्क अस्पताल मोहाली के सीनियर एसोसिएट डायरेक्टर-बेरियाट्रिक एंड मेटाबोलिक सर्जरी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि प्रसिद्ध पत्रिका लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त लोगों की सबसे अधिक संख्या वाले शीर्ष 10 देशों की सूची में भारत, अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है।
इस अवसर पर एक ओबेसिटी हेल्पलाइन नंबर 7562000000 लॉन्च किया है, जहां मरीज कॉल कर वजन घटाने के लिए फ्री कंसल्टेशन बुक कर सकते हैं। पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं।
सीनियर कंसल्टेंट जनरल सर्जरी और मेडिकल डायरेक्टर पार्क हॉस्पिटल मोहाली डॉ. विमल विभाकर ने कहा कि यह एक आम मिथक है कि मोटापा अमीर लोगों की बीमारी है। दरअसल मोटापा सिर्फ अधिक खाने से ही नहीं बल्कि खान-पान की गलत आदतों को अपनाने से भी होता है। इसलिए मोटापा अमीर और गरीब दोनों को पूरी तरह से प्रभावित कर सकता है। वज़न का 5-10 प्रतिशत भी कम करने से मोटापे के कारण होने वाली बीमारियों को रोका जा सकता है। लेकिन ऐसी स्थितियाँ भी होती हैं जब मोटापे से निपटने के लिए अकेले सर्जरी ही सबसे अच्छा विकल्प होता है।
सर्जिकल विकल्पों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अमित गर्ग ने कहा कि बेरिएट्रिक सर्जरी मोटापे से ग्रस्त रोगियों को वजन घटाने की सर्जरी के बाद एक वर्ष के भीतर 60-70 प्रतिशत अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करती है। जो मरीज मधुमेह शुरू होने के पांच साल के भीतर मधुमेह या मेटाबोलिक सर्जरी कराते हैं, उनके टाइप 2 मधुमेह से ठीक होने की 90 से 95 प्रतिशत संभावना होती है। पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ (नॉर्थ) आशीष चड्ढा ने कहा कि पार्क अब ईसीएचएस, सीजीएचएस, ईएसआई, हरियाणा सरकार, हिमाचल सरकार और सभी प्रमुख टीपीए, कॉरपोरेट्स के साथ सूचीबद्ध है।

‘हाईलैंड किंग्स’  ने ‘विक्ट्री वेव्स’ को हराकर एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 की ट्रॉफी जीती

0

पंचकूला (संवाद टाइम्स)। वीरवार की सुबह पंचकूला गोल्फ क्लब में खेले गए रोमांचक फाइनल में ‘हाईलैंड किंग्स’ ने ‘विक्ट्री वेव्स’ को 3-2 से हराकर एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 की शानदार ट्रॉफी जीती। चैंपियनशिप मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल और गोल्फ स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। ‘हाईलैंड किंग्स’ ने पांच में से तीन कड़े मुकाबले जीतकर टाइटल अपने नाम किया। जब फाइनल 18वें ग्रीन पर था तब ‘हाईलैंड किंग्स’ के खिलाड़ी कर्नल रोहित बख्शी ने अपना धैर्य बनाए रखा और 21 फुट का पट्ट लगाकर  गेम और टाइटल मैच जीत लिया। यह एक बेहद खेल भावना से भरे फाइनल का शानदार अंत था। सभी दर्शकों ने भी तालियां बजा कर शानदार खेल दिखाने के प्रति खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस बीच, ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ ने ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 3 गेम जीते, एक टाई किया और एक हारे और इस तरह ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ को गोल्फ लीग में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि लीग के सभी मैचों ने उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया।  गौरतलब है कि एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 में कुल 16 टीमों और 224 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से आठ टीमें लीग के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धी मैच हुए जिसमें ‘स्नीकिन गोल्फर्स’, ‘विक्ट्री वेव्स’, ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ और ‘हाईलैंड किंग्स’ ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में ‘हाईलैंड किंग्स’ और ‘विक्ट्री वेव्स’ टॉप दो टीमों के रूप में उभरीं, जिसके परिणामस्वरूप इन दोनों के बीच फाइनल खेला गया। ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ और ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेला। फर्स्ट एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का प्रबंधन दिगराज गोल्फ इंक द्वारा किया गया था। इसके साथ ये भी योजना बनाई गई है कि अब यह पंचकूला गोल्फ क्लब में एक वार्षिक आयोजन होगा। आने वाले सालों में इसमें नई नई टीमों को खेलने का मौका मिलेगा।

ड्रीम टेक्नोलॉजी ने भारतीय ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया

0

चंडीगढ़ (संवाद टाइम्स) । स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर ड्रीम टेक्नोलॉजी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह पार्टनरशिप भारतीय बाजार में इनोवेटिव और इंटेलिजेंट होम सॉल्यूशन्स लाने की ड्रीमी की यात्रा में एक अहम पड़ाव है, जो रोज़मर्रा के घरेलू कामों को अधिक आसान और असरदार बनाने की दिशा में एक नई परिभाषा गढ़ रही है। कृति सेनन और ड्रीमी टेक्नोलॉजी की यह साझेदारी भारत में कंपनी की मौजूदगी को और मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मकसद ऐसे भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर स्मार्ट सॉल्यूशन्स देना है, जो सफाई और पर्सनल केयर के लिए इंटेलिजेंट प्रोडक्ट्स चाहते हैं, ताकि वे अपने सपनों की ज़िंदगी पर फोकस कर सकें। ड्रीम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु शर्मा ने कहा कि हम कृति सेनन का ड्रीम परिवार में स्वागत करके बेहद खुश हैं। उनका टेक्नोलॉजी के प्रति रुझान और आगे की सोच हमारी उस सोच से मेल खाती है, जिसमें हम भारतीय घरों को स्मार्ट सॉल्यूशन्स के ज़रिए फिर से परिभाषित करना चाहते हैं। इनमें शामिल हैं – बिना हाथ लगाए घर की सफाई करने वाले इंटेलिजेंट रोबोटिक वैक्यूम, हाई परफॉर्मेंस कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम, गीले और सूखे कचरे को एकसाथ साफ करने वाले मल्टी-यूज़ वैक्यूम, और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स जैसे एयरस्टाइल और हाई-स्पीड हेयर ड्रायर्स। ये सभी प्रोडक्ट्स उन लोगों के लिए हैं जो चाहते हैं स्मार्ट, तेज़ और कंफर्टेबल लाइफस्टाइल – बिना किसी समझौते के। ड्रीम के सारे प्रोडक्ट्स अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध हैं। कृति सेनन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं ड्रीम टेक्नोलॉजी का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं। ये ब्रांड इनोवेशन और कंवीनियंस को साथ लेकर चलता है, जो मेरी सोच से मेल खाता है।

भारत के पहले आइवी लीग हाई स्कूल मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगी चितकारा यूनिवर्सिटी

0

8 से 10 अगस्त तक तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

चंडीगढ़ (संवाद टाइम्स) । अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान और हाई स्कूल डिप्लोमेसी के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रुप में चितकारा यूनिवर्सिटी प्रतिष्ठित आइवी लीग मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस इंडिया 2025 (आईएलएमयूएनसी इंडिया 2025 ) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध शैक्षिक सिमुलेशंस में से एक है और पहली बार इस तरह की कांफ्रेंस का आयोजन भारत में होने जा रहा है। अगस्त, 2025 में 8 से 10 तक निर्धारित, इस तीन दिवसीय रेसिडेंसियल कांफ्रेंस का आयोजन पंजाब मे चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में होगा। प्रमुख आइवी लीग संस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया (यूपेन) द्वारा संचालित आइवी लीग मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ने प्रामाणिक कूटनीतिक सिमुलेशन के माध्यम से भविष्य के नेताओं को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए वैश्विक प्रशंसा अर्जित की है।

आईएलएमयूएनसी, इंडिया 2025 के इस संस्करण में देश भर के कक्षा 8 से 12 तक के 1,200 से 1,500 हाई स्कूल छात्र हिस्सा लेंगे जिससे जीवंत, समावेशी वातावरण का निर्माण होगा जो नेतृत्व, आलोचनात्मक सोच और अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है।आईएलएमयूएनसी, इंडिया 2025 में विशेष तौर पर यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया (यूपेन) के 11 छात्र नेता बतौर एकेडमिक मेंटर शिरकत करेंगे जो समिति के सभी सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे, अकादमिक कठोरता को बनाए रखेंगे और आइवी लीग-स्तर की शिक्षा के लिए प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेंगे। सम्मेलन में सत्रों, बहस और सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों के जरिए मौजूदा जियोपॉलिटिकल चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट आफ अचीवमेंट मिलेगा, जबकि बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया (यूपेन) टीम द्वारा मान्यता दी जाएगी और पुरस्कृत किया जाएगा। चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने इस पहल पर अपने विचार साँझा करते हुए कहा कि चितकारा यूनिवर्सिटी के लिए यह बहुत गर्व और महत्व की बात है कि वह पहली बार आइवी लीग मॉडल यूनाइटेड नेशंस को भारत में लेकर आई है। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के साथ यह साझेदारी पूरे देश में स्कूली छात्रों को वैश्विक प्रदर्शन और अकादमिक उत्कृष्टता प्रदान करने की हमारी स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा मानना है कि आईएलएमयूएनसी, इंडिया 2025 न केवल प्रतिभागियों के ज्ञान और नेतृत्व क्षमताओं को तेज करेगा बल्कि उनके वैश्विक दृष्टिकोण और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को भी गहरा करेगा।

हरियाणा के स्कूलों में चलेगा स्वास्थ्य जीवन अभियान

स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा शुरु करने वाला पहला राज्य हरियाणा

चंडीगढ़ (संवाद टाइम्स)। ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन पर यूनेस्को चेयर के लिए भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता के पैरोकार डॉ. राहुल मेहरा ने हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए प्रदेश व्यापी स्वास्थ्य अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। जिसका नाम ‘कांउटडाउन टू ए हेल्दी लाइफ: ‘5-4-3-2-1-0’ दिया गया है। तरंग हेल्थ अलायंस के कार्यकारी चेयरमैन एवं अमेरिका के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक राहुल मेहरा ने बुधवार को चंडीगढ़ में बताया कि बचपन में ही स्वस्थ आदतों को जीवनशैली में शामिल करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत हरियाणा से हो रही है। तरंग हेल्थ अलायंस के साथ साझेदारी करने वाला पहला राज्य बना है, जहां स्कूल पाठ्यक्रम में व्यवस्थित स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल किया गया है। अप्रैल 2024 से हरियाणा के 12 सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम का पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि रोज़मर्रा की सरल गतिविधियां भी स्वास्थ्य परिणामों में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। डॉ. मेहरा ने बताया कि एक औसत भारतीय केवल 60 वर्ष की उम्र तक ही स्वस्थ रह पाता है। इसका सबसे प्रभावी समाधान रोकथाम है,और इसकी शुरुआत स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा से होती है। आदतों के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण खिडक़ी स्कूल के वर्षों में ही खुली होती है। डॉ.राहुल मेहरा ने कहा कि हमने हरियाणा से अभियान की शुरुआत इसलिए की, क्योंकि इस राज्य ने स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है। राज्य सरकार ने तरंग हेल्थ अलायंस को अपने सार्वजनिक शिक्षा तंत्र के साथ निकटता से काम करने की अनुमति देकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा इस जनजागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के राष्ट्रीय अभियान का अग्रणी राज्य बनेगा।

हिमाचल में क्रैक एकेडमी के नए सेंटर फाइनल, जिनका चयन नहीं हुआ उन्हें मिलेगा आवेदन शुल्क वापस

0

शिमला (संवाद टाइम्स)। एजुकेशन सेक्टर में तेजी से उभर रही क्रैक एकेडमी ने हिमाचल प्रदेश में अपने विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्यभर में नए कोचिंग सेंटरों का आवंटन कर दिया है। खास बात यह है कि जिन आवेदकों का चयन इस चरण में नहीं हो पाया है, उनके लिए आवेदन शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। क्रैक एकेडमी ने कुछ समय पहले प्रदेशभर में शिक्षकों, उद्यमियों और शिक्षाविदों से आवेदन मांगे थे। हिमाचल में 90 से अधिक सेंटर खोलने की योजना के तहत राज्यभर से कुल 1,137 आवेदन मिले। सभी आवेदनों की विस्तार से जांच के बाद चयनित उम्मीदवारों को सेंटर आवंटित कर दिए गए हैं। एड-टेक प्लेटफॉर्म क्रैक एकेडमी की ओर से बताया गया कि 9 स्थानों पर सेंटर आवंटन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, क्योंकि वहां आवेदनों की संख्या अपेक्षा से अधिक रही। क्रैक एकेडमी के सीईओ और संस्थापक नीरज कंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने हमें काफी प्रेरणा दी है। यह इस बात का संकेत है कि यहां की जनता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। हम इस अभियान को और आगे बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ना चाहते हैं।

चंडीगढ़ में 6 दिवसीय नेशनल सिल्क एक्सपो का हुआ आगाज

0

चंडीगढ़। भारत की बेहतरीन हथकरघा परंपराओं के जीवंत प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ में नेशनल सिल्क एक्सपो की एक बार फिर वापसी हो गई है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय से रजिस्टर्ड ग्रामीण हस्तकला विकास समिति ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह 6 दिवसीय प्रदर्शनी 23 से 28 अप्रैल तक हिमाचल भवन, सेक्टर 28-बी में आयोजित की जा रही है, जो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क है। इस प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, ओडिशा और अन्य सहित 14 हथकरघा-समृद्ध राज्यों के 150 से अधिक मास्टर बुनकर और कारीगर एक साथ आते हैं।

आगंतुक रेशम और सूती साड़ियों, कुर्तियों, डिजाइनर ड्रेस, ड्रेस मटेरियल, होम लिनन से लेकर फैशन ज्वेलरी तक 1,50,000 से अधिक हथकरघा उत्पादों के अविश्वसनीय चयन से खरीदारी कर सकते हैं – जो आगामी शादी और गर्मियों के मौसम के लिए एकदम सही है। इस साल के मुख्य आकर्षण में पोचमपल्ली इक्कत, कांजीवरम, टसर, चंदेरी, माहेश्वरी, गढ़वाल, मधुबनी प्रिंट और शानदार असम मुंगा सिल्क के विशेष संग्रह शामिल हैं । कीमती किफायती दैनिक पहनने से लेकर उत्तम दुल्हन के परिधानों तक हैं, जो इसे हर घर के लिए वन-स्टॉप गंतव्य बनाती हैं। कारीगरों, डिजाइनरों और हथकरघा उद्योग के समूह द्वारा स्थापित, ग्रामीण हस्तकला विकास समिति का उद्देश्य ग्रामीण बुनकरों को सीधा बाजार प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है,बिचौलियों को खत्म करना और प्रीमियम हथकरघा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। एक्सपो के आयोजक जयेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल साड़ियां बेचना नहीं है, बल्कि कहानियाँ बताना है। प्रत्येक बुनाई पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, संस्कृति और शिल्प कौशल को दर्शाती है। सिर्फ़ एक शॉपिंग इवेंट से कहीं ज़्यादा, नेशनल सिल्क एक्सपो आगंतुकों को भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत की झलक दिखाता है।

लिवासा हॉस्पिटल ने हेल्पलाइन नंबर 80788 80788 की लॉन्च

0

अब लोग सिर्फ 60 सेकंड में डॉक्टर से कर सकेंगे संपर्क

चंडीगढ़ (संवाद टाइम्स)। लिवासा हॉस्पिटल ने भारत की पहली और सबसे तेज़ इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से अब लोग सिर्फ 60 सेकंड में डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 80788 80788 पर कॉल करके स्ट्रोक, एक्सीडेंट, ट्रॉमा जैसी आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है। यह अत्याधुनिक सेवा 24×7 ट्रॉमा सेवाओं, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं, पंजाब के सबसे बड़े आईसीयू केयर, और मॉड्यूलर ऑपरेटिंग थियेटरों द्वारा समर्थित है, जिससे लिवासा हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर के क्षेत्र में नया मानक स्थापित कर रहा है। मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, खन्ना और नवांशहर में फैले इसके पाँच यूनिट्स में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ट्रांसप्लांटेशन और क्रिटिकल केयर जैसी विशेषज्ञताएं उपलब्ध हैं। यह समन्वित मल्टी-स्पेशलिटी टीम यह सुनिश्चित करती है कि रोगियों को समय पर इलाज मिल सके और बेहतर परिणाम सामने आएं।

लिवासा हॉस्पिटल के निदेशक और सीईओ डॉ. पवन कुमार ने इस पहल की सराहना की और कहा कि लिवासा हॉस्पिटल्स में, हम आपातकालीन और ट्रॉमा देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव लाने की अपनी प्रतिबद्धता में अडिग हैं। हमारे 24/7 ऑपरेशन यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं कि रोगियों को तत्काल और विशेष चिकित्सा ध्यान मिले, जो गंभीर परिस्थितियों में इष्टतम परिणाम प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। आपात स्थिति में हर पल मायने रखता है, और हम मानते हैं कि देरी से विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, जिसमें उन लोगों की जान भी शामिल है जिन्हें समय पर हस्तक्षेप से बचाया जा सकता था। लिवासा हॉस्पिटल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रोहित जसवाल ने कहा कि आपातकालीन देखभाल में, हर सेकंड मायने रखता है। इसलिए, हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाने और विशेष टीमों को तैनात करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो एक पल की सूचना पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं ।

अल्ट्रावायलेट ने चंडीगढ़ में अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया प्रदर्शन

0

चंडीगढ़ में लॉन्च की गई आइकॉनिक परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें एफ 77 एमएसीएच 2 और एफ 77 सुपर स्ट्रीट

चंडीगढ़ (संवाद टाइम्स) । फास्टेस्ट इंडियन मोटरसाइकिल’ बनाने वाली अल्ट्रावायलेट कंपनी ने चंडीगढ़ में अपनी नई और आधुनिक उत्पाद शृंखला का प्रदर्शन किया। पहले से ही तेरह शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी कंपनी का यह प्रदर्शन, अल्ट्रावायलेट की शानदार यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है और भारत के हर कोने में अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंडीगढ़ भी अब अल्ट्रावायलेट की आधुनिक तकनीक और दमदार प्रदर्शन वाली दोपहिया गाड़ियों का अनुभव कर पाएगा, जिन्होंने पूरे देश में ग्राहकों को लुभाया है। ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के वादे के अनुरूप अल्ट्रावायलेट इसी साल चंडीगढ़ में अपना एक शानदार एक्सपीरियंस सेंटर भी खोलेगी । एफ 77 एमएसीएच 2 और एफ 77 सुपर स्ट्रीट एकदम नए स्तर का प्रदर्शन देती हैं, और सिर्फ 2.8 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती हैं। ये मोटरसाइकिलें 10.3 किलोवाट—घंटा बैटरी पैक से लैस हैं और 30 किलोवाट (40.2 हॉर्सपावर) की अधिकतम पावर देती है।

इनमें 100 एनएम का दमदार पीक टॉर्क मिलता है। यह मात्र 2.8 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ती है और 155 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी दमदार आइडीसी रेंज 323 किलोमीटर है। इन बाइक्स की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.ultraviolette.com.पर शुरू हो चुकी है। अल्ट्रावायलेट के सीईओ और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि हम गर्व से चंडीगढ़ में अपना व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश कर रहे हैं, एक ऐसा शहर जो तेजी से आर्थिक, आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है। बीते कुछ वर्षों में यहां आधारभूत ढांचे, तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के मामले में असाधारण प्रगति देखी गई है। यह विकास ही कंपनी को अपनी अत्याधुनिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस यहां लाने के लिए प्रेरित करता है, ऐसे समाधान जो सिर्फ उम्मीदों से आगे नहीं जाते, बल्कि चंडीगढ़ की जीवंत ऊर्जा को भी दर्शाते हैं।