चंडीगढ़ । निसान मोटर इंडिया ने राजस्थान में पांच नए टचपॉइंट्स की लॉन्चिंग के साथ भारत में अपना नेटवर्क 283 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचने की घोषणा की है। इस विस्तार से प्रमुख क्षेत्रीय बाजारों में सुगमता और ग्राहकों के बेहतर अनुभव पर ब्रांड के फोकस को मजबूती मिलेगी। नए लॉन्च किए गए टचपॉइंट्स में जयपुर में एक शोरूम व अत्याधुनिक वर्कशॉप, उदयपुर में व्यापक 3एस सेंटर और अजमेर में एक नया शोरूम शामिल है। उदयपुर के 3एस सेंटर में एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स ऑपरेशंस का परिचालन होगा। नए केंद्रों का उद्घाटन निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने किया। यहां कुशल एवं उत्साही सेल्स एवं सर्विस प्रोफेशनल्स को नियुक्त किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हर टचपॉइंट को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को सुगम और शानदार ब्रांड एक्सपीरियंस मिले। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘जयपुर, उदयपुर और अजमेर में नई डीलरशिप के उद्घाटन के साथ राजस्थान में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का हमें गर्व है। हम भारत में अपने फ्यूचर पोर्टफोलियो की लॉन्चिंग की दिशा में बढ़ रहे हैं और ये उद्घाटन उसी दिशा में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का हिस्सा हैं। यह सांस्कृतिक रूप से जीवंत और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। राजस्थान एक महत्वपूर्ण ऑटोमोटिव बाजार के रूप में उभर रहा है और हमारा उद्देश्य केवल वाहन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि इनोवेशन, क्वालिटी एवं भरोसे के साथ सार्थक अनुभव प्रदान करना भी है।
अमायरा दस्तूर पहुंचीं एलांते मॉल, ‘लैंग्वेज’ ब्रांड के नए कलेक्शन की जमकर की तारीफ
चंडीगढ़ । एलांते मॉल में फैशन और स्टाइल का एक खास माहौल बना, जब यूनिसेक्स फैशन ब्रांड लैंग्वेज ने अपने नए कलेक्शन की झलक पेश की। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर बतौर खास मेहमान पहुंचीं और ब्रांड के डिज़ाइनों की सादगी और सोच की खुलकर सराहना की। लैंग्वेज ब्रांड अपने हैंडक्राफ्टेड लेदर शूज़, बैग्स और एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बनाए गए इसके प्रोडक्ट्स में आधुनिकता और बारीक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इवेंट में शहर के कई फैशन इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने ब्रांड के न्यूट्रल कलर पैलेट, यूनिसेक्स स्टाइल और एलिगेंट प्रेजेंटेशन को सराहा। इस मौके पर अमायरा दस्तूर ने कहा कि “लैंग्वेज का स्टाइल बहुत ही क्लासिक है। इसके डिज़ाइन चुपचाप अपनी बात कहते हैं और हर किसी को खुद से जोड़ते हैं। मुझे यह बात खास लगी कि यह ब्रांड महिलाओं और पुरुषों दोनों को बराबरी से ध्यान में रखकर डिजाइन करता है। ब्रांड के इस नए कलेक्शन ने यह संदेश दिया कि अब फैशन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी के लिए है।
कार्यक्रम का समापन फैशन के प्रति एक समावेशी सोच के साथ हुआ, जो आने वाले समय में इंडियन फैशन इंडस्ट्री की दिशा को नया रूप देने वाला है।

मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सैक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील आयोजित
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के मीडिया कर्मियों की ओर से मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सेक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई । सुबह तकरीबन 10.45 बजे लोगों के लिए छबील की शुरुआत हुई, जोकि शाम तकरीबन 4 बजे तक जारी रही। इस दौरान लोगों को ठंडे मीठे पानी के साथ साथ हलवे और चने का भी प्रसाद वितरित किया गया। मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप चंडीगढ़ के अंकुश महाजन ने बताया कि हर वर्ष मीडिया कर्मियों की ओर से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पिछले 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस दौरान भारी गिनती में चंडीगढ़ के पत्रकारों ने हिस्सा लिया और एकजुटता दिखाते हुए सद्भावना पूर्ण अपना सहयोग दिया। छबील में मनोज राठी, अंकुश महाजन, वरुण भट्ट, कुल्जिन्दर सूद, नवीन सेठी, संदीप सिंह, मनवीत सिंह, सुखविंदर सैनी, विनोद गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मनजोत कंग, वरुण, मुकेश चौहान समेत बड़ी गिनती में सेवा निभाई। वही सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतविंदर सिंह और चंडीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल भी सेवा करने पहुंचे। मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप मीडियाकर्मियों को एक दूसरे के सहयोग से जरूरत मंद मीडियाकर्मियों के लिए फंड भी जुटाता है।
श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के 169वें अन्न भंडारे में सेवा भाव से परोसा गया भोजन : समाजसेवी अमिताभ रूंगटा
पंचकूला । समाज में जब लोग एक-दूसरे की भलाई के लिए बिना स्वार्थ सेवा में लगते हैं, तो वह सेवा केवल सहायता नहीं बल्कि मानवता की असली मिसाल बन जाती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 169वां अन्न भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के साथ भोजन वितरित किया गया।
इस आयोजन के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक व समाज सेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्न को ग्रहण करने से जीवन मिलता है और किसी को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है। जब हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाते हैं तो वो हमे मन से आशीर्वाद देता है, जिससे हमारे जीवन की कठिनाइयों दूर हो जाती हैं और हम आत्मिक सुख की ओर अग्रसर हो जाते हैं । यह भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, पंचकूला में आयोजित किया गया, जहां राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया गया। रूंगटा ने आगे कहा कि इस सेवा को हमेशा निष्काम भाव से करना चाहिए ताकि उसका प्रभाव केवल शरीर नहीं, आत्मा तक पहुंचे। श्री श्याम करुणा फाउंडेशन निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और इस प्रकार के आयोजन समाज में करुणा, समर्पण और सेवा भावना को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है ।
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन से जुड़े अनेक सेवाभावी लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
चंडीगढ़ योग सभा द्वारा 17 जून से निशुल्क योग शिविर
चंडीगढ़ । सेक्टर 30 ए स्थित चंडीगढ़ योग सभा विश्व योगा दिवस की कड़ी के अंतर्गत भारत सरकार के योग अभियान को मजबूती देते हुये 17 से 21 जून तक अपने परिसर में योग शिविर का आयोजन करेगा जिसमें लगभग 800 – 1000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुये सभा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि सभा गत 40 वर्षों से योगा के निशुल्क प्रसार में प्रयासरत है। विश्व योगा दिवस में उनका प्रयास इस पद्धति को ओर मजबूती देना है। योगीराज स्वामी देवीदयाल के द्वारा शुरु की गई यह सभा वर्ष दर वर्ष लोगों में योग के प्रति रुचि के साथ अपना विस्तार कर रही है। नरेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रमाणित योग आचार्यो के मार्गदर्शन में योग के सभी पहलुओ आसन, मुद्रायें, प्राणायम, श्वास नियंत्रण, ध्यान, दर्शन और जीवनशैली पर अधारित दैनिक सत्र होंगे। लाइफस्टाइल रोगों और मेंटल हैल्थ के लिये योग के चिकित्सीय लाभों पर प्रकाश डाला जायेगा। आयोजकों ने बल दिया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग को केवल एक व्यायाम के रुप में नहीं बल्कि जीवन के एक तरीके के रुप में अपनाने के लिये प्रोत्साहित करना है।
उत्तराखंड युवा मंच ने श्रद्धालुओं के लिए छबील व लंगर सेवा का किया आयोजन
धारी देवी व बद्रीनाथ धाम यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
चंडीगढ़ । उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा मां धारी देवी और श्री बद्रीनाथ धाम में 22 से 26 मई 2025 तक आयोजित सफल धार्मिक यात्रा और लंगर सेवा के उपलक्ष्य में रविवार को गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में प्रसाद वितरण, छबील और लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम का पवित्र प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा मंच के सदस्यगण, गढ़वाल सभा और कुमाऊं सभा के सदस्य उपस्थित थे जबकि शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और इस महान कार्य के लिए मंच की प्रशंसा की। मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि उत्तराखंड युवा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा में संलग्न है। इसकी स्थापना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंडवासियों की एकता, आस्था और सहयोग भावना का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मंच के महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान किया जाता है, साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंच जल्द ही 33वां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक कदम बढ़ाया जाएगा।
‘नेशनल सर्जन्स डे’: पारस हेल्थ द्वारा समर्पित सर्जिकल टीम सम्मानित
पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘नेशनल सर्जन्स डे’ के अवसर पर अपनी समर्पित सर्जिकल टीम को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पारस हेल्थ की देशव्यापी पहल का हिस्सा था, जो गुरुग्राम, कानपुर, पटना, दरभंगा, उदयपुर, जयपुर, उज्जैन, रांची और श्रीनगर सहित अन्य केंद्रों पर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फ़ैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्पताल के 22 सर्जनों को उनके उत्कृष्ट इलाज, नेतृत्व और ऑपरेशन थियेटर के अंदर और बाहर दिए गए योगदान के लिए सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई छोटे वैज्ञानिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें सर्जनों ने जटिल सर्जरी और चिकित्सा क्षेत्र में हाल की प्रगति पर अपने विचार साझा किए। इन सत्रों से टीम की विशेषज्ञता और नवाचार की झलक सामने आई। मरीजों की भावनात्मक कहानियों ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। कुछ मरीजों ने मंच से, तो कुछ ने वीडियो संदेशों के माध्यम से बताया कि समय पर की गई सर्जरी ने उनकी ज़िंदगी कैसे बदली। इन संदेशों ने डॉक्टरों के प्रति उनके गहरे विश्वास और आभार को उजागर किया।

इस अवसर पर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि सर्जन होना सिर्फ सर्जरी करना नहीं है, बल्कि यह लोगों के सबसे कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का नाम है। पारस हेल्थ में हम एक टीम के रूप में कार्य करते हैं, और हर सफलता साझेदारी, विश्वास और निरंतर सीखने का परिणाम होती है। ”पारस हेल्थ पंचकूला निरंतर अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल की “पेशेंट फर्स्ट” नीति इस बात को सुनिश्चित करती है कि हर मरीज को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और मानवता से भरा उपचार मिले।
एआई व ग्रीन हाईड्रोजन भविष्य के विकास का आधार:नायब सैनी
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स 200 उद्यमियों ने की सीएम से मुलाकात
इन्वेस्ट हरियाणा के लिए संस्थागत साझेदारी का रखा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने लांच किया ‘हरियाणा:उत्तरी भारत के औद्योगिक परिवर्तन का प्रवेश द्वार’
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएचडीसीसीआई की नीति सलाहकार भूमिका की प्रशंसा करते हुए बताया कि राज्य सरकार एआई, ग्रीन हाइड्रोजन और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को भविष्य के विकास के प्रमुख आधार मानती है। मुख्यमंत्री मंगलवार की रात चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पीएचडीसीसीआई द्वारा तैयार दस्तावेज ‘हरियाणा:उत्तरी भारत के औद्योगिक परिवर्तन का प्रवेश द्वार’ का विमोचन किया। इस दस्तावेज़ में हरियाणा की रणनीतिक स्थिति, नीति सुधार, प्रमुख सेक्टरों में अवसर और औद्योगिक विकास की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की बिना पर्ची, बिना खर्ची जैसी पारदर्शी और जनहितैषी पहलों की सराहना की। उन्होंने विजन 2047 का उल्लेख करते हुए राज्य को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने और 50 लाख रोजगार सृजित करने के रोडमैप को साझा किया। उन्होंने ‘इन्वेस्ट हरियाणा’ कार्यक्रम के लिए पीएचडीसीसीआई को संस्थागत साझेदार बनाने का प्रस्ताव भी रखा। पंजाब स्टेट चैप्टर के चेयरमैन करण गिलहोत्रा ने स्वागत भाषण में चैंबर की 120 वर्ष पुरानी विरासत, देशभर में इसके योगदान और औद्योगिक विकास में सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सिंगल विंडो सिस्टम, औद्योगिक पॉलिसी पर उद्यमियों से चर्चा करते हुए ओपन डोर गवर्नेंस की नीति के तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की पुन: प्रतिबद्धता जताई। हरियाणा चैप्टर के चेयर साजन कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापन में एमएसएमई क्षेत्र के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और हरियाणा को औद्योगिक नवाचार और समावेशी विकास का केंद्र बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.अशोक खन्ना और संजय भाटिया, प्रबंध समिति सदस्य और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के चेयर, को-चेयर व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक में निवेश बढ़ाने, नीतिगत समन्वय को मजबूत करने, और हरियाणा को उत्तर भारत का प्रमुख औद्योगिक गंतव्य बनाने हेतु ‘इन्वेस्ट हरियाणा’ पहल की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस सहयोग को रणनीतिक निवेश को बढ़ावा देने और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। पीएचडीसीसीआई ने सरकार के साथ मिलकर ‘इन्वेस्ट हरियाणा’ को सफल बनाने, वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और सतत औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।
पैराग्वे के राष्ट्रपति ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता से की मुलाकात, निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा
चंडीगढ़/पंजाब । अपने बढ़ते वैश्विक प्रभाव और औद्योगिक नेतृत्व को रेखांकित करते हुए, भारत के अग्रणी समूह और वैश्विक कपड़ा निर्माताओं में से एक ट्राइडेंट ग्रुप ने एक महत्वपूर्ण राजनयिक मुलाकात की मेज़बानी की, जब पैराग्वे के महामहिम राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस श्री राजिंदर गुप्ता से भेंट की।
दोनों पक्षों द्वारा “बहुत उपयोगी और फलदायी ” बताई गई यह बैठक पैराग्वे की उस रणनीतिक पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने तेज़ी से विकसित होते औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय निवेश को आमंत्रित कर रहा है। राष्ट्रपति पेना ने व्यक्तिगत रूप से श्री गुप्ता से मुलाकात की और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग में ट्राइडेंट ग्रुप के उत्कृष्ट योगदान तथा मूल्य-आधारित उद्योग में उसके वैश्विक नेतृत्व की सराहना की। चर्चा के केंद्र में पैराग्वे द्वारा ट्राइडेंट और इसी तरह की अन्य भारतीय कंपनियों को आमंत्रित करना था, ताकि वे घरेलू वस्त्र, रसायन, और पल्प व पेपर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अवसरों की तलाश करें — वे क्षेत्र जिनमें ट्राइडेंट ग्रुप पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता स्थापित कर चुका है। राजिंदर गुप्ता, चेयरमैन एमेरिटस, ट्राइडेंट ग्रुप ने सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी के दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा कि हम राष्ट्रपति पेना की इस पहल से सम्मानित महसूस करते हैं और वैश्विक सहयोग को लेकर पैराग्वे की सक्रिय सोच से प्रभावित हैं। उन्होंने आगे कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप ने हमेशा से सस्टेनेबल और वैश्विक रूप से एकीकृत संचालन के माध्यम से विकास की कल्पना की है। पैराग्वे की विशेषताएं इसे भविष्य में निवेश के लिए एक असाधारण रूप से आकर्षक गंतव्य बनाती हैं।
