Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 53

बाईटेक सोलर और स्काईवर्थ भारत में इलेक्ट्रिक बसें करेगा असेंबल

0

चंडीगढ़ । हरित और स्मार्ट सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, एक भारतीय स्वच्छ ऊर्जा कंपनी बाईटेक सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में इलेक्ट्रिक बसों को असेंबल करने के लिए वैश्विक इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड स्काईवर्थ के साथ हाथ मिलाया है। यह साझेदारी 45-सीटर इलेक्ट्रिक बसों की असेंबली से शुरू होगी, जिसके अगले चरण में 55-सीटर वर्जन पेश करने की योजना है। मेक इन इंडिया पहल का समर्थन करने और रोजगार सृजन के लिए इन बसों को यहीं बनाया जाएगा। लेकिन ये केवल इलेक्ट्रिक बसें नहीं हैं, – ये स्मार्ट भी हैं। प्रत्येक वाहन पूरी तरह से ट्रैक करने योग्य और दूर से निगरानी की जा सकेगी। जिससे प्रदर्शन, स्थान और सुरक्षा पर वास्तविक समय में अपडेट मिल सकेंगे। यह परिवहन प्रदाताओं और यात्रियों दोनों के लिए सुचारू संचालन और मन की शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बाईटेक सोलर के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह केवल बसों को असेंबल करने से कहीं अधिक है। यह भारतीय सड़कों के लिए एक स्वच्छ और अधिक कनेक्टेड भविष्य का निर्माण करने के बारे में है।

श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस ने लांच किए 3 नए स्पेशलिटी प्लान्ट न्यूट्रिशन उत्पाद

0

रेवाड़ी / जींद। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एक प्रभाग श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस ने अपने नए स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन उत्पादों का अनावरण किया और हाल ही में लॉन्च किए गए श्रीराम क्रॉप प्रोटेक्शन एवं सीड उत्पादों के जरिए किसानों को मिली सफलता पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स ने इन आधुनिक समाधानों के उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 275 से अधिक डिस्ट्रिब्यूटर और ऑनलाइन दर्शकों ने उत्तर क्षेत्र की श्रीराम सुपर गेहूं बीज योजना के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का हिस्सा लिया।
भारतीय किसानों की आवश्यकताओं और स्थायी कृषि के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के मद्देनजर, कंपनी ने दो आधुनिक तरल उर्वरक – ‘श्रीराम पिकासोल’ और ‘श्रीराम मैग्निका’ पेश किए हैं। ये दोनों उत्पाद एक पेटेंटेड तकनीक के माध्यम से विकसित बायोएक्टिव टाइटेनियम का उपयोग करते हैं, जो भारत में पहली बार है। टाइटेनियम पौधों को पर्यावरणीय तनाव झेलने की क्षमता बढ़ाता है और पोषक तत्वों के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाकर किसानों को बेहतर लाभ देता है। ‘श्रीराम पिकासोल’ फलों के रंग को गहरा और समान बनाने में मदद करता है, जबकि ‘श्रीराम मैग्निका’ फलों के आकार को समान रखकर उनकी शेल्फ लाईफ बढ़ाता है। ये दोनों विशेषताएँ निर्यात और प्रीमियम बाजारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही, तनाव प्रबंधन के लिए ‘श्रीराम रेप्रोजिन’ का लॉन्च भी किया गया है, जो जलवायु संबंधी चुनौतियों का सामना करने में सहायक होगा। इस अवसर पर संजय छाबड़ा, कार्यकारी निदेशक एवं व्यवसाय प्रमुख ने कहा कि श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस नए युग के इन उत्पादों के साथ कृषि नवाचारों की सीमाओं को पार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी ऐसे वैज्ञानिक समाधानों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो स्थायी कृषि प्रथाओं के साथ उनकी बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने इंडस्ट्रियल यूनिट ऑर्टेक टेक्सटाइल्स का किया उद्घाटन

0

पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने इंडस्ट्रियल यूनिट ऑर्टेक टेक्सटाइल्स का किया उद्घाटन

मोहाली । मेक इन इंडिया और ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत की सबसे बड़ी ऑर्थोपेडिक सहायक उपकरण निर्माता कंपनी टाइनॉर ऑर्थोटिक्स ने पंजाब के मोहाली में एक अत्याधुनिक टैक्सटाइल्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट – ऑर्टेक टेक्सटाइल्स – की स्थापना की है। बैकवर्ड इंटीग्रेशन मॉडल के तहत निर्मित यह प्लांट टाइनॉर ऑर्थोटिक्स की सभी तरह की रॉ- मैटीरियल्स की जरूरतों को पूरा करेगा । यह इंडस्ट्रियल यूनिट छह एकड़ में फैली हुई है और जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड मशीनरी सहित 300 करोड़ रूपए के निवेश के साथ स्थापित की गई है। इस अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन मुख्य अतिथि स. तरुणप्रीत सिंह सोंध, उद्योग, आईटी और श्रममंत्री, पंजाब सरकार ने किया। मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह भी गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस मौके पर डॉ. पीजे सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी), टाइनॉर ऑर्थोटिक्स और एजे सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टायनॉर ऑर्थोटिक्स भी मौजूद थे। सोंध ने मोहाली में प्लांट लगाने के लिए टाइनॉर ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. पीजे सिंह ने मोहाली में जमीन खरीदकर नए युनिट्स स्थापित करके जो किया है, वह पंजाब के विकास के लिए उनके मजबूत इरादे और समर्पण को दर्शाता है। डॉ. पीजे सिंह , मैनेजिंग डायरेक्टर, टाइनॉर ऑर्थोटिक्स ने बताया कि टायनॉर ग्रुप वर्तमान में 600 करोड़ रुपए की मजबूत उत्पादन क्षमता के साथ काम कर रहा है। ऑर्टेक टेक्सटाइल्स के इंटीग्रेशन के माध्यम से योजनाबद्ध विस्तार के साथ, ग्रुप की यह क्षमता 2,000 करोड़ रुपए तक बढ़ने का अनुमान है। डॉ. पीजे सिंह ने प्लांट के उद्घाटन से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण ग्रोथ न केवल हमारे मैन्युफैक्चरिंग फुटप्रिंट को मजबूत करेगी बल्कि अनुमानित 1,000 से 1,500 व्यक्तियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास में और महत्वपूर्ण योगदान देगी। डॉ. सिंह ने कहा कि ऑर्टेक टेक्सटाइल्स की शुरुआत ग्रुप की पूर्ण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह यूनिट आयातित कच्चे माल, विशेष रूप से चीन से आयातित कच्चे माल पर निर्भरता को काफी हद तक समाप्त कर देगी। इस प्लांट में, हम टायनॉर की आर्थोपेडिक एड मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं में कैप्टिव उपयोग के लिए हाई क्वालिटी वाले टेक्नीकल टेक्सटाइल्स का उत्पादन करेंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि नए प्लांट से उत्पाद की गुणवत्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होने और कच्चे माल की लागत में भी 25 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जिससे कंपनी भारत और वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी, किफायती और प्रीमियम गुणवत्ता वाले मेडिकल एड उत्पाद पेश करने में सक्षम होगी। विकास और रोजगार के बारे में मीडिया से बात करते हुए एजे सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टायनॉर ऑर्थोटिक्स ने कहा कि ऑर्टेक टेक्सटाइल्स में विनिर्माण की शुरुआत के साथ, टायनॉर ग्रुप में रोजगार की संख्या को 2,500 से बढ़ाकर 5,000 करने की योजना है, जिसमें अकेले ऑर्टेक टेक्सटाइल्स के माध्यम से 1,000 नई नौकरियां पैदा होंगी।

कुल सिद्धू की वेब सीरीज़ ‘दारो’ 4 जुलाई को केबलवन पर विशेष प्रीमियर,ज़मीन से जुड़ी पंजाबी कहानी, अब पूरे विश्व में

चंडीगढ़ । केबलवन अपने नए ओरिजिनल प्रोजेक्ट “दारो” की विशेष रिलीज़ की घोषणा करता है, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेत्री कुल सिद्धू अपने करियर की सबसे प्रभावशाली भूमिका में नज़र आ रही हैं। यह वेब सीरीज़ 4 जुलाई से केवल केबलवन पर स्ट्रीम की जाएगी। अमरदीप गिल द्वारा लिखित और निर्देशित यह वेब सीरीज़ एक ऐसी महिला की ज़िंदगी पर आधारित है, जो गरीबी से उभर कर न्याय की लड़ाई लड़ती है। यह सिर्फ़ बदले की कहानी नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, हौसले और सुरक्षा की जंग है। कुल सिद्धू ने अपने किरदार की तैयारी के लिए गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के साथ रहकर असली ज़िंदगी का अनुभव किया। उनकी अदाकारी को अब तक की सबसे सशक्त कहा जा सकता है। सीरीज़ में हरिंदर भुल्लर, बलविंदर धालीवाल, गुरी तूर, नवी भंगू, अमन सुतधार और मनी कुलार जैसे कई योग्य कलाकार शामिल हैं। गांवों में असली लोकेशनों पर फिल्माए गए दृश्य भी एक वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं। केबलवन की इस ओरिजिनल सीरीज़ के साथ पंजाबी संस्कृति की असली आत्मा दुनिया के हर कोने तक पहुँच रही है। सिमरनजीत सिंह, संस्थापक केबलवन ने कहा कि हमारा मिशन सरल है, असली कहानियाँ हर दिल तक पहुँचना चाहिए, चाहे वो किसी भी भाषा में क्यों न हो। ‘दारो’ को पंजाबी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेज़ी भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है। केबलवन ऐप पूरी तरह मुफ़्त है। सिरीज़ देखने के लिए आपको बस ऐप डाउनलोड करना है।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन द्वारा 170वां अन्न भंडारा आयोजित

0

भंडारे में स्वस्थ खाओ, स्वस्थ रहो का दिया संदेश : अमिताभ रूंगटा

पंचकूला । श्री श्याम करुणा फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 170वां अन्न भंडारा श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को ताजा, पौष्टिक और सादगीपूर्ण भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। योग के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक भोजन जीवन में जरूरी है। ‘स्वस्थ खाओ, स्वस्थ रहो’ का मंत्र ही आज के दिन का सच्चा संदेश है। उन्होंने आगे कहा कि श्री श्याम करुणा फाउंडेशन जरूरतमंदों के लिए लगातार सेवा के कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने अन्न भंडारे को मानवता की सेवा का माध्यम बताते हुए सभी को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस पुण्य कार्य में फाउंडेशन से जुड़े दर्जनों सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुखना झील पर उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

चंडीगढ़ । विश्व योग दिवस के अवसर पर सुखना झील पर एक जीवंत योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 250 योग उत्साही लोगों ने भाग लिया। सुबह के इस शांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय टंडन, विशिष्ट अतिथि आचार्य मनीष और भारत के फिटनेस आइकन के रूप में प्रसिद्ध त्रिपत सिंह उपस्थित थे। योगशाला से अमित और द कैटालिस्ट्स पीआर एंड प्रोडक्शंस की सह-संस्थापक नीता शर्मा विशेष अतिथि थे। इस प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन तुषार फाउंडेशन द्वारा किया गया था, जो स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए काम करने वाला एक समर्पित गैर सरकारी संगठन है। इस कार्यक्रम का पेशेवर प्रबंधन स्पोर्ट्स-13 द्वारा किया गया। इस सत्र का नेतृत्व योगशाला से एक पेशेवर योग विशेषज्ञ अमित ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग आसन और श्वास अभ्यास की एक श्रृंखला के माध्यम से मार्गदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने सुखना झील के शांत वातावरण के बीच ताज़ा और ऊर्जावान अनुभव का भरपूर आनंद लिया। तुषार फाउंडेशन की निदेशक किरण कौर ने अपना दृष्टिकोण साझा किया,हम नियमित आधार पर सभी रूपों में फिटनेस को बढ़ावा देना जारी रखेंगे। फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक यादविंदर सिंह ने कहा कि “एक सुसंगत फिटनेस व्यवस्था बनाने और उसे बनाए रखने के लिए, इस तरह के आयोजन नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि यादविंदर सिंह खुद एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं और वे पीसीए के साथ स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच भी हैं।
प्रतिभागियों को कस्टम इवेंट टी-शर्ट भी दी गई और सत्र के बाद जलपान और पानी परोसा गया। यह कार्यक्रम योग का उत्सव था, जिसने सामुदायिक कल्याण, शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ निरंतर जुड़ाव के महत्व को भी उजागर किया ।

पंकज बजाज ने बेंगलुरु में आरामदायक कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर उत्तर भारत में एक अलग स्टार्टअप – रीफिनसर्व शुरू किया

0

चंडीगढ़ । रीफिनसर्व, अपनी तरह के एक अलग स्टार्टअप ने उत्तर भारत में अपनी शुरुआत की है। ये स्टार्टअप उत्तर भारत के उन टियर 2 और टियर 3 शहरों में व्हीकल फाइनेंस और रीफाइनेंस सेक्टर को पूरी तरह से बदलने जा रहा है, जिनमें अभी तक इस तरह की सुविधाओं की कमी है या न के बराबर उपलब्ध हैं। रीफिनसर्व पंकज बजाज और अंकुश गुप्ता का ब्रेन चाइल्ड आइडिया है जो मूल तौर पर इसी रीजन से संबंध रखते हैं। एक साहसिक कदम उठाते हुए पंकज ने भारत के स्टार्ट-अप हब बेंगलुरु में एक मार्केट-लीडिंग कंपनी में एक आरामदायक नौकरी छोड़ दी और अपने सपने को पूरा करने के लिए ट्राइसिटी चले आए हैं, ताकि ऐसे ग्राहकों को सशक्त बनाया जा सके, जिन्हें अक्सर क्रेडिबल लेंडिंग कंपनियों द्वारा अनदेखा किया जाता है और जब उनके द्वारा खरीदे गए वाहनों को फाइनेंस करवाने की बात आती है, तो उन्हें रेडटेप, गलत सूचनाओं या अनरेगुलेटेड ब्रोकर्स पर निर्भरता जैसी आम पेश आने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पंकज ने कहा कि रीफिनसर्व एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है – एक इंटरैक्टिव वेबसाइट , जो छोटे शहरों के ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए अफोर्डेबल लोन तक आसान एक्सेस प्रदान करेगी। हालांकि हम नए व्हीकल फाइनेंस के क्षेत्र में काम करेंगे, लेकिन हमारा मुख्य आधार निश्चित रूप से पुराने व्हीकल्स का फाइनेंस और रीफाइनेंस होगा। पंकज के अनुसार, रीफिनसर्व ग्राहकों को 30 से अधिक रेगुलेटेड लेंडिंग करने वाली संस्थाओं के नेटवर्क से जोड़ेगा, जिसमें इंस्टेंट पात्रता जांच, ब्याज दरों की तुलना और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन प्रदान करेगा, और नए व्हीकल्स के लिए पूरी तरह से पारदर्शी, पेपरलेस फाइनेंसिंग और यूज्ड यानि पुराने व्हीकल्स के लिए अफोर्डेबल फाइनेंसिंग और रीफाइनेंसिंग विकल्पों को प्राप्त करने की सुविधा देगा। अंकुश गुप्ता, को-फाउंडर और सीओओ ने कहा कि “हमारा एक बी2बीसी ऑटो-फाइनेंस प्लेटफ़ॉर्म है।

हम रीफ़िनसर्व के माध्यम से भारत के दिल माने जाने वाले रीजन में व्हीकल ओनरशिप को पूरी तरह से डेमोक्रेटिक बनाना चाहते हैं, जो स्थानीय कार डीलरों और एजेंटों को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाएगा। उत्तरी क्षेत्र – मुख्य रूप से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा – को चुनने का हमारा निर्णय अवसर और दृढ़ विश्वास दोनों से प्रेरित है। हमारे पास पंजाब और हरियाणा में अभी तक उपयोग में नहीं लाया गया टेलेंट पूल है । वहीं यहां ऑपरेशनल खर्च भी कम है। अंकुश के अनुसार ग्राहकों की प्रोफ़ाइल में सुधार होने पर उन्हें रीफाइनेंसिंग और क्रेडिट बिल्डिंग की ओर आगे बढ़ाया जाता है। डीलरों को सिर्फ़ सेल्स एजेंट नहीं, बल्कि फाइनेंशियल एनेबर्ल्स के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वंश ग्रोवर, बिज़नेस ऑपरेशंस एंड ग्रोथ, (फाउंडर्स ऑफिस), ने प्लेटफ़ॉर्म के यूनिक और टेक्नोलॉजी के अनुकूल खास पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्लेटफ़ॉर्म उधारदाताओं और उधारकर्ताओं के लिए सुविधाजनक कई पहली तरह की नई सुविधाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “एक इंटीग्रेटेड डीलर डैशबोर्ड लीड जनरेशन से लेकर डिस्बर्सल तक पूरे लोन लाइफसाइकिल का प्रबंधन करता है।

पारस हेल्थ पंचकूला ने लगाया मुफ्त हेल्थ कैंप, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

पुलिसकर्मियों और आम लोगों ने करवाई मुफ्त जांच व परामर्श

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला द्वारा सेक्टर 22 स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास एक निशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त जांच व परामर्श प्राप्त किया। कैंप में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस पहल को पंचकूला पुलिस का सहयोग मिला। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी श्रीष्टी गुप्ता (आईपीएस) मौजूद रहीं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप पुलिस कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि वे अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। कैंप में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और ईएनटी से संबंधित मुफ्त जांच की सुविधा दी गई। पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि हेल्थ कैंप का उद्देश्य लोगों को समय रहते जांच और सही सलाह उपलब्ध कराना है, जिससे गंभीर बीमारियों को रोका जा सके। पारस हेल्थ पंचकूला समय-समय पर ऐसे सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं आम जनता तक पहुंच सकें।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ एयरटेल की सख़्त कार्रवाई,पंजाब में 22 लाख 50 हज़ार यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

0

चंडीगढ़। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पंजाब में बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ अपने मिशन में उल्लेखनीय प्रगति की घोषणा की है। देशभर में एआई-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के लॉन्च के तहत एयरटेल ने पंजाब में मात्र 35 दिनों के भीतर 22 लाख 50 हज़ार से अधिक यूज़र्स को सफलतापूर्वक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया है।
यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होती है। यह एसएमएस, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और अन्य ब्राउज़र्स पर भेजे गए लिंक को स्कैन और फ़िल्टर करती है। यह तकनीक रियल टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस (साइबर ख़तरों की तात्कालिक जानकारी) का इस्तेमाल करती है और रोज़ाना 1 अरब से ज़्यादा यूआरएल का विश्लेषण करती है। किसी भी खतरनाक साइट पर पहुंचने से पहले यह सिस्टम महज 100 मिलीसेकंड में उसे ब्लॉक कर देता है।
उदाहरण के लिए, अगर चंडीगढ़ का कोई निवासी यह संदिग्ध संदेश प्राप्त करता है,आपका पार्सल डिले हो गया है। इसे ट्रैक करें, http://www.tracky0urparcell.com और वह व्यक्ति अगर बिना सत्यता जाने, उस लिंक पर क्लिक करता है, तो एयरटेल का एआई-सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाता है। यह उस लिंक को स्कैन करता है और अगर वह संदिग्ध पाया जाता है, तो साइट को ब्लॉक कर देता है। यूज़र को एक चेतावनी संदेश पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जिसमें लिखा होता है: “ब्लॉक कर दिया गया! एयरटेल ने इस साइट को ख़तरनाक पाया है!” यह पूरा प्रोसेस रियल टाइम में, एक पल में होता है। इसी तरह के त्वरित इंटरसेप्शन से हर तरह के ऑनलाइन धोखाधड़ी से यूज़र्स को बचाया जा रहा है।इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारती एयरटेल अपर नार्थ के सीईओ अनुपम अरोरा ने कहा कि हम सभी उभरते डिजिटल खतरों से निपटने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए रोमांचित हैँ । आज, हम अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में दुनिया का पहला ए आई-संचालित धोखाधड़ी का पता लगाने वाला समाधान पेश करते हुए प्रसन्न हैँ l हमें विश्वास है की यह समाधान एक महत्वपूर्ण भेदक के रूप में काम करेगा और पंजाब में ग्राहकों के लिए एक बिलकुल नया, सुरक्षित डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा l

रणवीर सिंह बने मैकडॉनल्ड्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर

0

चंडीगढ़ । भारत के पसंदीदा रेस्टोरेंट ब्रांड्स में शुमार मैकडॉनल्ड्स इंडिया (नॉर्थ एंड ईस्ट) ने बॉलीवुड पावरहाउस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह को अपने नए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जोड़ा है। इस साझेदारी के तहत ब्रांड ने एक लिमिटेड टाइम पेशकश के तौर पर ‘द रणवीर सिंह मील’ को लॉन्च करने का भी एलान किया है। इसे विशेष रूप से रणवीर सिंह के पर्सनल मैकडॉनल्ड्स फेवरेट्स से बनाया गया है। यह कंपनी के ग्लोबल फेमस ऑर्डर्स प्लेटफॉर्म से प्रेरित है। मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू पर अपने पसंदीदा ऑर्डर के साथ रणवीर सिंह अब बीटीएस और ट्रैविस स्कॉट जैसी वैश्विक हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम पर मैकडॉनल्ड्स ने किसी मील का नाम रखा है। रणवीर सिंह की स्फूर्ति, सांस्कृतिक रूप से उनका जुड़ाव और युवाओं पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें इस ब्रांड के लिए बिलकुल फिट बनाती है, जो पीढ़ियों से फन, फ्लेवर और फैन से जुड़ा रहा है। इस गठजोड़ पर वाइस चेयरपर्सन, सीपीआरएल (मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट) अनंत अग्रवाल ने कहा, ‘मैकडॉनल्ड्स की पहचान है वाइब्रेंट एवं जॉयफुल होना और रणवीर इस पर बिलकुल फिट बैठते हैं। यह गठजोड़ प्रशंसकों की पसंद और मैकडॉनल्ड्स के साथ लोगों के गहरे जुड़ाव पर आधारित है, जिसमें खुशी एवं पुरानी यादों के पल महसूस होते हैं, जिन्हें मैकडॉनल्ड्स का कोई सच्चा प्रशंसक ही समझ सकता है। हम मैकडॉनल्ड्स परिवार में रणवीर का स्वागत करने और ‘द रणवीर सिंह मील’ की पेशकश करते हुए रोमांचित हैं। यह मील प्रशंसकों की चाहत और फ्लेवर का सच्चा जश्न है, जो युवाओं एवं मिलेनियल्स से लेकर परिवारों तक, हर उम्र के प्रशंसकों के मन के अनुरूप है। इस साझेदारी को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा, ‘मैं ब्रांड एंबेसडर के रूप में मैडॉनल्ड्स इंडिया (नॉर्थ एंड ईस्ट) से जुड़कर रोमांचित हूं! बहुत से अन्य लोगों की तरह ही मैकडॉनल्ड्स हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है। मैं यह सोचकर बहुत रोमांचित हूं कि अब मैकडॉनल्ड्स में मेरा अपना एक मील है, जिसे मैं अपने प्रशंसकों के साथ शेयर कर सकता हूं। यह बिलकुल मेरी पसंद के हिसाब से फ्लेवर और फन से भरपूर है।