Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 43

राष्ट्रीय कौशिक विकास योजना के अंतर्गत मायफ्लेज ने चंडीगढ़ में की शुरुआत

0

चंडीगढ़। देश-दुनिया के विभिन्न शहरों में एक फ्रीक्वेंट ट्रवेलेर होने के नाते अपने अनुभव से कह सकता हूँ कि दुनियाभर में हवाई सेवाओं से लेकर हवाई अड्डों के प्रबंधन के कामकाज में भारतीय युवाओं की उपस्थिति हर जगह दिखती है। ये कहना था समाजसेवी एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश्वर जायसवाल का, जो विमानन और आतिथ्य क्षेत्र के संस्थान मायफ्लेज के चंडीगढ़ में पदार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे थे।  
संस्थापक बिश्वजीत घोष ने इस अवसर पर बताया कि वे इस उद्यम के जरिये पीएम के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत विमानन और आतिथ्य क्षेत्र में विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण देकर युवाओं को सशक्त बनाएंगे। उद्घाटन समारोह में पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार यजवेंद्र पाल वर्मा भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
बिश्वजीत घोष, जो गायक एवं अभिनेता भी हैं, ने बताया कि उनके यहाँ विद्यार्थियों को करियर उन्मुख कई तरह के प्रशिक्षण कोर्स कराए जाएंगे जिनमें एयर होस्टेस, ग्राउंड स्टाफ, एविएशन रिटेल, टिकटिंग और रिजर्वेशन, होटल प्रबंधन, इवेंट प्रबंधन व पायलट प्रशिक्षण के अंतर्गत ग्राउंड क्लासेस, प्रतिष्ठित फ्लाइंग स्कूल चुनने में मार्गदर्शन आदि शामिल है तथा कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्रक्रिया को पूरा करने में संपूर्ण सहयोग भी दिया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि माय फ्लेज की स्थापना उन्होंने पियाली चटर्जी के साथ मिलकर की थी। पियाली चटर्जी एनएसडीसी और एएएसएससी द्वारा प्रमाणित मास्टर ट्रेनर और असेसर हैं। दोनों का उद्देश्य युवाओं को विशेषीकृत और उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि देशभर के 12 शहरों में अपनी मजबूत मौजूदगी के साथ मायफ्लेज ने अब चंडीगढ़ में अपनी 15वीं शाखा की शुरुआत की है।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा, अन्न को प्रसाद मानकर की सेवा

0

पंचकूला । पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 179वां अन्न भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में बड़े श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। इस पवित्र आयोजन का उद्देश्य सभी वर्गों, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क अन्न प्रसाद प्रदान करना था, जिससे समाज में पुण्य का संचार हो सके।
ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रुंगटा ने भंडारे के अवसर पर कहा कि अन्न को सदा भगवान का प्रसाद मानकर बांटना चाहिए। अन्नदान महादान कहा गया है, क्योंकि यह केवल शरीर का ही नहीं बल्कि आत्मा का भी पोषण करता है।
भंडारे का शुभारंभ श्रीराम नाम संकीर्तन और ईश्वर की आराधना के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और जरूरतमंदों ने इस पावन अन्न प्रसाद का लाभ प्राप्त किया। रुंगटा ने कहा कि फाउंडेशन का यह प्रयास सामाजिक सहयोग और मानवता की दिशा में एक प्रेरणा है।

शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा और त्रिशूल यात्रा में जीभ में त्रिशूल घोंप दिखाई धार्मिक आस्था

0

चंडीगढ़। जय माता मंदिर की ओर से मनाए जा रहे वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को सवेरे 9 बजे सेक्टर 26 सब्ज़ी मंडी स्थित मंडी पूर्ण मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश यात्रा, जल कलश, दूध कलश यात्रा और शाम को मंडी मंदिर से अग्नि कलश और जीभ में चांदी के त्रिशूल घोंपकर त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों में लँगर बांटा गया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण भी मौजूद रहे।
जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 16 से 24 अगस्त तक वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वार्षिक महोत्सव समारोह की कड़ी के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सवेरे 9 बजे सेक्टर 26 सब्ज़ी मंडी स्थित मंडी पूर्ण मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा और शाम 6 बजे से मंडी मंदिर से त्रिशूल यात्रा का आयोजन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने चांदी के त्रिशूल जीभ में आरपार घोंपकर मंदिर में माथा टेका और यात्रा में हिस्सा लिया। जीभ में त्रिशूल और प्रभु के जयघोष के साथ नाचते- झूमते पूरे बापूधाम का चक्कर लगा वापिस जय माता मंदिर परिसर पहुंचे। जीभ पर त्रिशूल घाेंपने वालों में से छोटे बच्चे से बूढ़े तक शामिल थे। साथ ही अपनी आस्था का परिचय दिया। जीभ में त्रिशूल घोंपे नाचते झूमते श्रद्धालुओं को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा थी ।
किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख पुजारिन माँ कमलीनन्द गिरी ने बताया कि समारोह के अंतिम दिन 24 अगस्त को रथ यात्रा और हरियाली पूजन के वार्षिक महोत्सव का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया जा रहा है।

चण्डीगढ़ में फैला ओपी शर्मा जूनियर का तिलिस्मी जादू

चण्डीगढ़। हर दिन अपने नए नए अविश्सनीय चमत्कारों से जादू की दुनिया में तहलका मचाने वाले जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) का जलवा पूरे ट्राईसिटी में फैल गया है। सेक्टर 17 स्थित नीलम सिनेमा में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के सभी शो हाउस फुल जा रहे हैं। खतरनाक जादुई करतब ड्रिल ऑफ डेथ के अलावा और भी बहुत सारे नए नए रहस्य रोमांच और सनसनीखेज जादुई करिश्मे पेश किये जा रहे हैं।इस अवसर पर जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर ने कहा कि हमारे पास ट्राइसिटी वासियों के लिए 7200 सेकेण्ड्स के थ्रिल पैक मनोरंजन के खजाने में पूरे विश्व को चकित करने वाले ऐसे ऐसे नए जादुई करिश्मे हैं जिन्हें यहां के लोगों ने अभी तक देखा नहीं होगा। इनमें माइम मैजिक, तिलिस्मी चेहरा, स्टेच्यू आफ लिबर्टी गायब, स्लाइस लेडी आफ अमेरिका और हंसी से लोट पोट कर देने वाले मनोरंजन का खजाना लेकर आये हैं जिसे देखने वाले कभी भूल नहीं पायेंगे।हाल ही में जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर ने प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात करके उनके सम्मुख अपनी कला की प्रस्तुति दी।

प्रेमानंद महाराज ने ओपी शर्मा जूनियर की कला की खुले मन से प्रशंसा की। जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर ने बताया कि उनके साथ 100 लोगों की टीम है जो कम्पयूटराइज्ड हिपनोटिक लाइट, अल्ट्रा डिजिटल साउंड एवं अन्य तकनीकी पहलुओं के साथ शो को सफल बनाने में सहायक होती है। इस शो का आयोजन सप्ताह के सातों दिन नीलम सिनेमा सेक्टर 17 में किया जा रहा है। सोमवार से शुक्रवार रोजाना दो शो शाम 4 बजे और शाम 7 बजे किया जा रहा है शनिवार को 3 शो – दोपहर 1 बजे, शाम 4 बजे और शाम 7 बजे किया जा रहा है। रविवार को स्पेशल चार शो आयोजित किये जा रहे हैं – सुबह 11 बजे, दोपहर 1.30 बजे, शाम 4 बजे और शाम 7 बजे दिखाये जा रहे हैं।

रॉयल एस्टेट ग्रुप ने जम्मू के लोगों के लिए खोले चंडीगढ़ ट्राइसिटी में निवेश के दरवाज़े

0

जम्मू । रियल एस्टेट डेवलपर , रॉयल एस्टेट ग्रुप ने जम्मू के निवासियों के लिए चंडीगढ़ ट्राइसिटी में निवेश और दूसरा घर खरीदने के नए अवसरों की घोषणा की।
आज जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ग्रुप ने बताया कि चंडीगढ़ ट्राइसिटी घर खरीदने वालों के लिए प्राथमिक दूसरे घर के गंतव्य के रूप में उभर रहा है व नॉर्थ इंडिया का तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन चुका है। रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पियूष कंसल ने कहा, चंडीगढ़ ट्राइसिटी सेकंड होम डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी, इंडस्ट्री का विस्तार, हाइवे का चौड़ीकरण, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बेहतरीन कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट हब इसकी खास वजह हैं। जम्मू के परिवारों और निवेशकों के लिए यहां बेहतर जीवनशैली के साथ मजबूत आर्थिक रिटर्न की संभावना है। जम्मू अपार संभावनाओं वाला उभरता हुआ ग्रोथ हब है। वहीं चंडीगढ़ ट्राइसिटी नॉर्थ इंडिया का सबसे आशाजनक रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बन रहा है। चाहे पहला घर हो या दूसरा, यहाँ की इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और हॉस्पिटैलिटी सुविधाएँ जीवनशैली को नई ऊँचाई देती हैं। हमारा लक्ष्य जम्मू के लोगों के साथ मजबूत साझेदारी बनाकर उन्हें विकास, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अवसर देना है। भारतमाला परियोजना के तहत बने नए हाइवे ने जम्मू से चंडीगढ़ की दूरी को लगभग आधा कर दिया है। सफर का समय 40–50% तक घटा है, जिससे अब ट्राइसिटी जम्मू के निवासियों, निवेशकों और व्यवसायियों के लिए पहले से कहीं अधिक सुलभ हो गई है। रॉयल एस्टेट ग्रुप ने इस मौके पर अपनी 4 प्रमुख परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। रॉयल एस्टेट ग्रुप पिछले 25 साल से ईमानदार और पारदर्शी कामकाज के लिए जाना जाता है। ग्रुप के सभी प्रोजेक्ट 100% डेट-फ्री, 100% रजिस्टर्ड और रेरा अप्रूव्ड हैं। अब तक 15 से अधिक लैंडमार्क प्रोजेक्ट्स डिलीवर कर चुके इस ग्रुप ने रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पार्क अस्पताल मोहाली ने 1000 रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की

चंडीगढ़ । पार्क अस्पताल मोहाली ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 1000 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने की घोषणा की । प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डायरेक्टर आर्थोपेडिक्स और रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी , डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ‘पार्क महोत्सव’ के तहत पार्क अस्पताल मोहाली में मरीजों को 30 सितंबर तक नि:शुल्क रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना है। इस अवसर पर, पार्क हॉस्पिटल मोहाली ने अपने अत्याधुनिक रोबोटिक आर्थ्रोप्लास्टी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ की घोषणा की, जो इस क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक देखभाल को फिर से परिभाषित करने के लिए एक अग्रणी सुविधा है। इस रोबोटिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा कर रहे हैं, जो 20 से अधिक वर्षों के अनुभव और 25000 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर चुके हैं। डॉ. भानु प्रताप ने कहा कि पार्क हॉस्पिटल मोहाली क्षेत्र में एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो रोबो सूट, रोबो आई और हाथ से लैस है जो अभूतपूर्व सटीकता, दक्षता और बेहतर रोगी परिणाम प्रदान करते हैं।

सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स डॉ. अनिल कपूर वशिष्ठ ने कहा कि भारत में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। अब रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी , जो 3D ऑगमेंटेड रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त है, केवल 12–15 मिनट में पूरी हो जाती है। इसमें रक्त चढ़ाने, टांके और ड्रेन लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स अमन गर्ग ने कहा कि यह सर्जरी सिर्फ 3.5–4 इंच की छोटी चीरा विधि से की जाती है। मरीज सर्जरी के 4 घंटे बाद चल सकते हैं। मरीज अगले दिन सीढ़ियां चढ़ सकते हैं, और पूरी रिकवरी 7-10 दिनों के भीतर होती है। पार्क अस्पताल मोहाली में सभी प्रकार की रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी और स्पोर्ट्स इंजरी की सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं । पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ- नॉर्थ आशीष चड्ढा ने कहा कि पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं। पार्क अस्पताल मोहाली अब ईसीएचएस, सीजीएचएस, ईएसआई सीएपीएफ, आयुष्मान और सभी प्रमुख टीपीए और कॉरपोरेट्स के साथ सूचीबद्ध है।

मैनिटो इंडिया ने मोहाली में लॉन्च की बीएस5 उत्पाद श्रृंखला

0

मोहाली । मैनिटो इंडिया ने अपनी नई बीएस5 उत्पाद श्रृंखला का लॉन्च मोहाली में किया । इस अवसर पर विधायक एस. कुलवंत सिंह (मोहाली) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर नए उत्पादों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मैनिटो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी कुलविंदर कुमार (हेड – टेलीहैंडलर सेल्स) और अशोक कुमार (हेड – अर्थमूविंग प्रोडक्ट सेल्स – नार्थ और ईस्ट ) ने उपस्थित ग्राहकों एवं वित्तीय सहयोगियों को कंपनी की जानकारी और दृष्टिकोण से अवगत कराया। लॉन्च के दौरान मैनिटो ने अपने तीन प्रमुख मॉडल प्रदर्शित किए – MBL 745HT बैकहो लोडर, MXT 840 टेलीहैंडलर और SE 0808 सिज़र लिफ्ट।

मैनिटो का मोहाली में अपना कंपनी-स्वामित्व और कंपनी-प्रचालित 3S कार्यालय – सेल्स एंड सर्विस प्वाइंट (SSP) भी है। उपस्थित ग्राहकों और वित्तीय सहयोगियों ने उत्पादों की गुणवत्ता तथा मोहाली SSP की त्वरित सेवा और पार्ट्स उपलब्धता की सराहना की। यह आयोजन बेहद सफल रहा और भारतीय बाज़ार के लिए मैनिटो की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। नई बीएस5 उत्पाद श्रृंखला अब मैनिटो SSP, मोहाली पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी या पूछताछ के लिए टोल-फ्री नंबर 18001037600 या 8448597471 पर संपर्क करें।

‘वुडिज़ाइन क्रिएशंस’ ने विशाल डिज़ाइनर फ़र्नीचर शोरूम का किया उद्घाटन

0

मोहाली । मोहाली में लखनौर पिंड रोड इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 75 में एक विशाल डिज़ाइनर फ़र्नीचर शोरूम, ‘वुडिज़ाइन क्रिएशंस’ का उद्घाटन किया गया है। इस शोरूम में पारंपरिक हैंडमेड फ़र्नीचर से लेकर मॉडर्न ऑफिस और आधुनिक कार्यालय और रेजीडेंशियल डिज़ाइंस तक, सब कुछ उपलब्ध है। मोहाली स्थित ‘वुडिज़ाइन क्रिएशंस’ फ़र्नीचर शोरूम में एक विशाल स्पेस में प्रभावशाली और काफी अच्छी तरह से फ़र्नीचर डिस्प्ले किया गया है। यह वेंचर पंजाब के नाभा स्थित प्रसिद्ध विनोद फ़र्नीचर, जिसे विनोद फ़र्नीचर ‘नाभा वाले’ के नाम से भी जाना जाता है, के एक नए वर्टिकल का हिस्सा है। नाभा में फ़र्नीचर शोरूम चलाने वाले जिंदल परिवार को इस बिज़नेस में 50 वर्षों का अनुभव है। ‘फर्नीचर इंडस्ट्री के आंत्रप्रेन्योर्स’ के इस परिवार ने अब मोहाली में ‘वुडडिज़ाइन क्रिएशंस’ की स्थापना करके फर्नीचर डिज़ाइन, निर्माण और बिक्री के अपने नॉलेज और अनुभव को ट्राइसिटी तक पहुंचाया है। ‘वुडडिजाइन क्रिएशंस’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अशोक जिंदल ने अपने बेटों – साहिल और दीक्षांत जिंदल (दोनों ‘वुडडिजाइन क्रिएशंस’ के निदेशक) और अपनी पुत्रवधू – साहिल की पत्नी हेली जिंदल के साथ ‘वुडडिजाइन क्रिएशंस’ के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उद्यम के बारे में जानकारी साझा की।

अशोक जिंदल ने कहा कि फर्नीचर अक्सर परिवारों के लिए जीवन में एक बार का निवेश होता है, और हमारा लक्ष्य ऐसे उत्पाद बनाना है जिनमें टिकाऊपन, कारीगारी और खूबसूरत आकर्षण का मिक्स हो। टीक वुड की लकड़ी हमारी पहचान बनी हुई है, जिसे अत्यधिक कुशल कारीगरों की कारीगरी द्वारा निखारा और संवारा जाता है। डायरेक्टर दीक्षांत जिंदल जिन्होंने फ़र्नीचर और इंटीरियर डिज़ाइनिंग में प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त की है, मोहाली शोरूम के संचालन का नेतृत्व करेंगे, जहां उन्हें फ़र्नीचर और इंटीरियर डिज़ाइनिंग में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। इस बिज़नेस से जुड़े परिवार के अन्य सदस्यों में अशोक जिंदल की पत्नी और उनका दूसरा बेटा भी शामिल है। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग इस बिज़नेस को वास्तव में एक पारिवारिक बिज़नेस बनाता है। दीक्षांत जिंदल ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय क्वालिटी, एक्सीलेंट डिज़ाइन और व्यक्तिगत सर्विसेज प्रदान करना है। हम बिक्री के बाद की सेवा के लिए भी उतने ही प्रतिबद्ध हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों की संतुष्टि हमारे कारोबार के विजन का मूल है।

जय माता किन्नर मंदिर बापूधाम में वार्षिक महोत्सव की शुरुआत

0

16 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलने वाले महोत्सव में रोजाना होंगे धार्मिक आयोजन

चंडीगढ़ । सेक्टर 26 बापूधाम में जय माता मंदिर में 16 से 24 अगस्त 2025 तक अपना वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होंगे। श्री श्री किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी इस अवसर पर विशेष रूप से पधार रहे है। यह जानकारी किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख माँ कमलीनन्द गिरी ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख पुजारिन माँ कमलीनन्द गिरी ने बताया कि जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव के प्रथम दिन 16 अगस्त सुबह जन्म अष्टमी पूजन के साथ इसका शुभारंभ हुआ। 17 अगस्त को सुबह नगर खेडा का विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से श्रृंगार और पूजन किया गया। शाम को गुग्गा नवमी पूजन एवं गुणगान किया गया।

18 अगस्त को शाम 5 बजे शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। 19-8-2025 मंदिर चौकी, माता का भोग एवं सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। बीते कल 20 अगस्त बुधवार को अखंड ज्योत प्रचंड, गणेश पूजन नेझा पूजन एवं गुणगान शाम 5 बजे आयोजित हुआ। 21 अगस्त (गुरुवार) को शाम 4 बजे से धूना पूजन एवं पीर की चादर नियाज और कन्या पूजन का शाम 8 बजे आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का विशेष कार्यक्रम के तहत 22 अगस्त (शुक्रवार) को सुबह 9.30 बजे मंडी मन्दिर से शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा (मंडी मंदिर से), शाम 5.30 बजे, मंडी मन्दिर से ही त्रिशूल यात्रा एवं अग्नि कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 8:30 बजे माता का झूला उत्सव होगा। 23 अगस्त (शनिवार) को गुगा जाहरवीर का अभिषेक और महोत्सव के अंतिम दिन रविवार 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा और रात 9 बजे हरियाली पूजन आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया गया है।

भारत को सशक्त बनाने की राह: एडटेक से घट सकता है शहर-गाँव की पढ़ाई का फासला

0

भारत की शिक्षा व्यवस्था हमेशा से असमानताओं से घिरी रही है। महानगरों में बच्चे 10 साल की उम्र में कोडिंग सीख रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में हिस्सा ले रहे हैं और ऐसे करियर की तैयारी कर रहे हैं, जो 10 साल पहले मौजूद भी नहीं थे। वहीं, ग्रामीण भारत के कई इलाकों में आज भी स्कूलों में न प्रशिक्षित शिक्षक हैं, न बिजली, और कई जगह तो ब्लैकबोर्ड तक नहीं है। यह अंतर केवल तकनीक या सुविधाओं का नहीं, बल्कि अवसर का है।
आँकड़े बताते हैं कड़वी सच्चाई
यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE) के अनुसार, देश के स्कूलों में 10 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। कई सरकारी सेकेंडरी स्कूलों में एक शिक्षक को 47 से ज्यादा बच्चों की कक्षा संभालनी पड़ती है। ऊपर से भाषा की बाधा, कमजोर इंटरनेट, बिजली की कमी और डिजिटल डिवाइस की अनुपलब्धता, यह साफ कर देती है कि डिजिटल लर्निंग लाखों बच्चों के लिए अब भी दूर की बात है।
महामारी ने बढ़ा दी खाई
कोविड-19 ने इस खाई को और गहरा कर दिया। शहरों में बच्चे तुरंत ऑनलाइन क्लास में शिफ्ट हो गए, लेकिन गाँवों में हजारों बच्चों ने पढ़ाई ही छोड़ दी। इसके पीछे इंटरनेट की अनुपलब्धता या महंगाई एक बड़ी वजह रही। फिर भी, इस कठिन समय में बदलाव की एक चुपचाप लहर शुरू हुई।
झांसी के पास एक गाँव की कक्षा 10 की छात्रा ने सेकंड-हैंड मोबाइल और यूट्यूब पर हिंदी में मुफ्त लेसन से बोर्ड की तैयारी शुरू की। तमिलनाडु में एक किसान का बेटा, खेत में पिता की मदद के बाद, दोस्त से उधार लिए ईयरफोन लगाकर NEET की तैयारी करता रहा। ये अब अपवाद नहीं रहे। सीकर से समस्तीपुर तक, बच्चे मोबाइल-फर्स्ट एडटेक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं—कुछ में स्थानीय भाषा का कंटेंट है, तो कुछ में AI-आधारित कोर्स हैं जो बच्चे की सीखने की गति के अनुसार बदलते हैं।
एडटेक ने बदली तस्वीर
आज सफल एडटेक प्लेटफॉर्म वही हैं जो अपने दर्शकों को समझते हैं। वे भोजपुरी, मराठी, ओडिया जैसी भाषाओं में कंटेंट बना रहे हैं। कठिन विषयों को आसान उदाहरणों से समझा रहे हैं और बड़े शहरों वाले मॉडल की जगह, बच्चों के माहौल से जुड़ी कहानियाँ इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि टियर-3 शहरों के छात्र बिना घर छोड़े ही JEE और UPSC जैसी परीक्षाओं में सफलता पा रहे हैं।
सरकार और साझेदारी की भूमिका
भारतनेट और डिजिटल इंडिया जैसी सरकारी योजनाएँ धीरे-धीरे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रही हैं। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बिजलीविहीन स्कूलों को सोलर-चालित टैबलेट मिल रहे हैं। पीएम ई-विद्या और दीक्षा जैसी योजनाएँ मुफ्त में उच्च गुणवत्ता का कंटेंट उपलब्ध करा रही हैं। सस्ते स्मार्टफोन, बढ़ता 4G नेटवर्क और एनजीओ की स्थानीय पहल एडटेक को जमीनी स्तर पर मजबूत आधार दे रही हैं।
शिक्षक—परिवर्तन की रीढ़
गाँवों के शिक्षक बदलाव के विरोधी नहीं, बल्कि संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। उन्हें सही उपकरण और प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म जो शिक्षक प्रशिक्षण, ब्लेंडेड क्लासरूम सपोर्ट और आसान डिजिटल टूल्स मुहैया करा रहे हैं, वे शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों से लैस कर रहे हैं।
भविष्य—सिर्फ सीखना नहीं, बनाना भी
एडटेक की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह बच्चों को सिर्फ जानकारी नहीं देता, बल्कि उन्हें निर्माता बनने की क्षमता देता है। ग्रामीण इलाकों में बच्चे अब ऐप बना रहे हैं, कोडिंग सीख रहे हैं और रोबोटिक्स में प्रयोग कर रहे हैं। कई राज्यों के सरकारी स्कूलों में AI लैब और क्रिएटिव स्पेस बनाए जा रहे हैं, ताकि रुचि को कौशल में बदला जा सके। मकसद क्लासरूम को स्क्रीन से बदलना नहीं, बल्कि मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करना है। एडटेक कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि एक सहारा है—एक पुल, जो शहर-गाँव की शिक्षा की खाई पाट सकता है। अगर समाधान जमीनी जरूरतों के हिसाब से, सभी को शामिल करके और उन्हीं की आवाज़ से बनाए जाएँ जिनके लिए वे हैं, तो भारत को शिक्षा के क्षेत्र में सचमुच सशक्त बनाया जा सकता है।

लेखक: नीरज कंसल, सीईओ एवं फाउंडर, क्रैक एकेडमी