Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 42

भारतीय जीवन बीमा निगम का 69वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

0

चंडीगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) ने पूरे देशभर में अपना 69वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य में चंडीगढ़ मंडल कार्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सोनम छेवांग ने निगम के कॉर्पोरेट ध्वज का ध्वजारोहण किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निगम की नीतियों व उद्देश्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निगम ने स्थापना से लेकर अब तक ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखते हुए बीमा क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और भविष्य में भी अपनी सेवाओं को और सशक्त एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया है।

स्ट्रॉबेरी स्कूल सेक्टर 26 में सब-जूनियर, जूनियर एथलेटिक चैम्पियनशिप आयोजित

चंडीगढ़ । स्ट्रॉबेरी स्कूल सेक्टर 26, चंडीगढ़ में सब-जूनियर, जूनियर एथलेटिक चैम्पियनशिप 2025-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के जूनियर विंग के बच्चों ने हिस्सा लिया और विभिन्न एथलेटिक गेम्स में हिस्सा लिया। गेम्स में अंडर-8 मिक्स रिले में चार खिलाड़ियों इबादत कौर, संजना, फतेहवीर सिंह और हरनूर ने रजत पदक जीता। बच्चों की इस शानदार उपलब्धि में कोच महिमा के अथक प्रयास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान से बच्चियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

सदाबहार गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती का भव्य आयोज

0

चंडीगढ़। किशोर कुमार प्रशंसक और धर्मार्थ क्लब सरहिंद द्वारा 96वीं प्रसिद्ध किशोर कुमार नाइट का भव्य आयोजन टैगोर थियेटर, चंडीगढ़ में 31 अगस्त , शाम 4:30 बजे किया गया । इस शो में मशहूर गायक बिश्वनाथ मुखर्जी , ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी । शिखा टंडन (यूएसए), से स्पेशल इस प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए आई, कार्यक्रम का आगाज़,जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत के द्वारा विश्वनाथ मुखर्जी द्वारा किया गया । उसके बाद वीरेंद्र धीमान और तनिष्का ने तेरा मेरा तेरा मेरा दिल से दिल मिल गया गीत गाया, एचसीएस अधिकारी जगदीप डांडा और राधिका ग्रोवर ने मैं तेरे प्यार में पागल गीत की शानदार प्रस्तुति दी डॉ. गुरप्रीत सिंह मावी और सुचेता ने पिया पिया मोरा जिया पुकारे गीत की शानदार प्रस्तुति दी, किशोर कुमार फैन क्लब के वाइस प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह ने वादा तेरा वादा गाकर खूब रंग जमाया । नंदकिशोर और दिव्यांशी ने हाल कैसा है जनाब का, कोई रोको ना दीवाने को -डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज, दिल की बातें दिल ही जाने अभिजीत पटियाला और शुभंगानी पटियाला ने पेश किया, अकेला गया था मैं अभिजीत अंबाला ने प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में ज्यादातर गीत किशोर कुमार के ही गए, मोहम्मद रफी नाइट के विनर कलाकार राजवीर बमानिया ने तनिष्का के साथ मिलकर तेरे दिल में जरा सी जगह अगर मिले गाकर लोगों की खूब तालियां बटोरी, आप यहां आए किस लिए -अमित सहगल और कीर्ति सयान, जानू मेरी जान है राजेश कपिल प्रिंस पटियाला, और पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी – विश्वनाथ मुखर्जी , तुम मिले प्यार से राजीव पटियाला और कल्पना गुप्ता ने शानदार प्रस्तुति दी, इंद्रजीत और जगदीश अरोड़ा व कीर्ति सायन ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल – मधुसूदन और बब्बल अरोड़ा में अच्छा तो हम चलते हैं गीत गाया ।

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर बलजीत सिंह ने टाइटल गीत बिन फेरे हम तेरे गीत गाकर समां बांध दिया संगीत संयोजन संतोष कटारिया द्वारा किया गया । 22 पीस लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ यह चंडीगढ़ का पहला लाइव शो रहा। स्टेज एंकर का काम जागृति सूद ने किया,विशेष अतिथि हरमीत सिंह बत्रा और मुख्य अतिथि सुनील वर्मा जी (ओ.पी. ज्वैलर्स, सरहिंद ने विशेष तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की । इस शो का आयोजन बलजीत सिंह सरहिंद द्वारा किया गया जो पिछले 10 वर्षों से किशोर कुमार नाइट का सफल आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार पहली बार भारी ऑर्केस्ट्रा और 20 से अधिक गायक कलाकारों द्वारा किशोर दा को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई । एंट्री सभी लोगों के लिए हमेशा की तरह बिल्कुल फ्री रही।

पार्क अस्पताल, करनाल ने 600 रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की

करनाल । पार्क अस्पताल, करनाल ने शनिवार को 600 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने की घोषणा की । पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोलते हुए डायरेक्टर आर्थोपेडिक्स और रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्क महोत्सव के तहत पार्क अस्पताल में मरीजों को 31 अक्टूबर तक निशुल्क रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना है। इस अवसर पर पार्क हॉस्पिटल ने अपने अत्याधुनिक रोबोटिक आर्थ्रोप्लास्टी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ की घोषणा की, जो इस क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक के लिए एक अग्रणी सुविधा है।

इस रोबोटिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा कर रहे हैं, जिन्हें 20 से अधिक वर्षों के अनुभव है और 25000 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर चुके हैं। कंसलटेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ.शरद चौधरी ने कहा कि पार्क हॉस्पिटल क्षेत्र में एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो रोबो सूट, रोबो आई और हाथ से लैस है जो अभूतपूर्व सटीकता, दक्षता और बेहतर रोगी परिणाम प्रदान करते हैं। सीईओ डॉ. सचिन सूद ने बताया कि पड़ोसी शहरों पानीपत, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, शामली, बागपत और असंध से मरीज अब पार्क अस्पताल, करनाल में रोबोटिक घुटने रिप्लेसमेंट कराने आ रहे हैं ।

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, जीरकपुर में आयोजित होगा द ग्रैंड कबाब फूड फेस्टिवल

0

ज़िरकपुर । वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, ज़िरकपुर द ग्रैंड कबाब नामक विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। यह सप्ताहभर चलने वाला फेस्टिवल 30 अगस्त से 5 सितम्बर तक द इल्यूज़न रेस्त्रां में आयोजित किया जाएगा। यह फेस्टिवल लंच (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) और डिनर (शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक) के समय मेहमानों के लिए खुला रहेगा। इस अवसर के लिए खास तौर पर तैयार किए गए आ ला कार्टे मेन्यू में शाही व्यंजनों का स्वाद मिलेगा, जिनमें शामिल हैं,मटन बुर्रा कबाब, अवधि गलौटी कबाब, पेशावरी चपली कबाब, राजमा के गलौटी कबाब, कॉर्न सीख कबाब, साथ ही शाही कबाब प्लेटर जिसे उल्टा तवा पराठे के साथ परोसा जाएगा।

इस फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, ज़िरकपुर के जनरल मैनेजर, मनिंदरजीत सिंह सिब्बल ने कहा “‘द ग्रैंड कबाब’ के माध्यम से हम अपने मेहमानों को शाही भोजन का अनुभव प्रदान कर रहे हैं। यह प्रयास भारत की समृद्ध पाक-कला परंपरा को सम्मान देते हुए, प्रामाणिक स्वाद और पुरानी रेसिपीज़ को पुनर्जीवित करने की दिशा में है।

कैंसर केयर में बेहतर और विश्वस्तरीय सटीकता के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत

चंडीगढ़ । कैंसर केयर में विश्व स्तरीय चिकित्सा तकनीक प्रदान करने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने रोग के बारे में पूर्वानुमान, बचाव एवं रोकथाम और टार्गेटेड उपचार के लिए डायग्नोसिस में बेहतरी और सुधार के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की है। जेनेटिक टेस्टिंग मुख्य रूप से जीन्स, क्रोमोज़ोम्स और डीएनए पैटर्न में भिन्नताओं का पता लगाएगी ताकि कैंसर पैदा करने वाले जीन्स की पहचान की जा सके। इससे यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि क्या किसी व्यक्ति को जीवन में आगे चलकर जानलेवा जटिलताएं विकसित होने का खतरा है और इसलिए समय पर ही सही और सटीक उपचार का सुझाव दिया जा सकता है। डॉ. राजीव बेदी, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी; और डॉ. रवनीत कौर, एसोसिएट कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम, व्यक्ति की जेनेटिक जानकारी का उपयोग करके कैंसर का पता लगाने में सुधार करने में मदद करने के लिए रिसर्च तकनीकों पर काम करेगी।

इसकी मदद से, डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए उपचार प्रदान कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट की शुरुआत के मौके पर, डॉ. रवनीत कौर ने कहा कि कैंसर में जीनोमिक टेस्टिंग आमतौर पर रक्त, लार या ट्यूमर टिश्यूज के सैम्पल से शुरू होती है। पहले से ही कैंसर से पीड़ित मरीजों में, नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग या लिक्विड बायोप्सी जैसे एडवांस्ड मैथेड्स ट्यूमर के अंदर के जीन्स की स्टडी करने में मदद करती हैं। इससे कैंसर को जन्म देने वाले “फाल्टिंग वायरिंग” या म्यूटेशंस की पहचान करने में मदद मिलती है, जिससे इलाज को उन खास परिवर्तनों को रोकने के लिए और बेहतर किया जा सकता है, जिससे थेरेपी अधिक प्रभावी हो जाती है और अनावश्यक दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। इसी तकनीक का उपयोग लोगों के जन्मजात जीन्स का पता लगाने के लिए भी किया जाता है। यदि कोई जेनेटिक यानि आनुवंशिक परिवर्तन, जैसे कि बीआरसीए1/2 या अन्य कैंसर-संबंधी जीन्स में पाया जाता है, तो इसका अर्थ है कि मरीजों और कभी-कभी उनके परिवार के सदस्यों को, कुछ प्रकार के कैंसर का जीवन भर अधिक जोखिम हो सकता है। प्रारंभिक पहचान से डॉक्टर प्रिवेंटिव जांच, जीवनशैली में बदलाव या समय पर इंटरवेशंस की सलाह दे सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कैंसर की देखभाल न केवल व्यक्तिगत हो, बल्कि काफी सक्रिय भी हो। जेनेटिक टेस्टिंग के महत्व पर आगे जानकारी देते हुए, डॉ. राजीव बेदी ने कहा कि “जीनोमिक्स की बदौलत कैंसर थेरेपी अब एक-समान से लेकर सभी के लिए अलग से तैयार किए गए सॉल्यूशंस की ओर बढ़ रही है।” कोई भी दो कैंसर एक जैसे नहीं होते और अब, उनका उपचार भी एक जैसा नहीं है। जीनोमिक्स कैंसर थेरेपी को मानक प्रोटोकॉल से व्यक्तिगत समाधानों में बदल रहा है।

पारस हेल्थ ने किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट, गंभीर मरीज को मिला नया जीवन

पंचकूला । पारस हेल्थ की विशेषज्ञ टीम ने दिल्ली के 49 वर्षीय आनंद प्रकाश मिश्रा का सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर उन्हें नई जिंदगी दी। मरीज लंबे समय से क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (सीकेडी), डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर निर्भर थे। इसके अलावा उन्हें हृदय की गंभीर बीमारी, फेफड़ों में पानी और अन्य जटिलताएँ भी थीं, जिसके चलते वे उच्च जोखिम वाले मरीज माने जा रहे थे। इन कठिन परिस्थितियों में उनकी पत्नी रजनी निशा ने निस्वार्थ भाव से किडनी दान कर पति की जान बचाने का निर्णय लिया। लैप्रोस्कोपिक तकनीक से हुई सर्जरी के बाद वे तीन दिनों में स्वस्थ होकर घर लौट गईं। मिश्रा की हालत भी तेजी से सुधरी—किडनी सामान्य हुई, फेफड़ों से पानी निकल गया और हृदय की कार्यक्षमता बेहतर हुई। डॉ. सुनील कुमार, डायरेक्टर – किडनी ट्रांसप्लांट ने कहा कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था। मरीज की रिकवरी परिवार के भरोसे, डोनर के साहस और टीमवर्क का परिणाम है। यह पारस हेल्थ पंचकूला की विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी रिकवरी परिवार के भरोसे, डोनर के साहस और हमारे ट्रांसप्लांट टीम के बेहतरीन प्रयासों का परिणाम है।

यह पारस हेल्थ की विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा देने और गंभीर मरीजों को जीवन में दूसरा मौका देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि अस्पताल पिछले दो वर्षों से लगातार किडनी ट्रांसप्लांट कर रहा है, जिनमें कई जटिल और उच्च जोखिम वाले मामले भी शामिल हैं। इस सफलता ने अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता और क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। यह मामला अंगदान के महत्व को भी रेखांकित करता है। अंगदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि हजारों मरीजों में नई उम्मीद जगाता है।

एपिक रियल वेंचर्स रियल एस्टेट एडवाइजरी और कंसल्टिंग में ‘एमर्जिंग स्टार्ट-आप ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित

मोहाली । एपिक रियल वेंचर्स, पंजाब की प्रमुख रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म, को रियल एस्टेट एडवाइजरी और कंसल्टिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग स्टार्ट-आप ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा उत्तर भारत में रियल एस्टेट एडवाइजरी सेक्टर को नया रूप देने में स्टार्टअप की परिवर्तनकारी भूमिका के सम्मान में प्रदान किया गया। एपिक रियल वेंचर्स की स्थापना हिमांशु पंत, जो भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक के नेतृत्व के साथ ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड प्राप्तकर्ता हैं, और रुचि पंत, जो नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड विजेता और आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की पूर्व सीनियर बैंकर हैं, द्वारा की गई है। पुरस्कार स्वीकार करते हुए, हिमांशु पंत, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, ने कहा कि “यह सम्मान स्पष्टता, विश्वसनीयता और ग्राहक पर ध्यान केंद्रित करने के माध्यम से पंजाब के रियल एस्टेट इकोसिस्टम को बदलने के हमारे दृष्टिकोण की मान्यता है। हम यह अवॉर्ड अपने ग्राहकों, भागीदारों और अपनी गतिशील टीम को समर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। रुचि पंत, सह-संस्थापक एवं सीईओ, ने आगे कहा कि “एपिक रियल वेंचर्स में, हम प्रत्येक ग्राहक संबंध को एक लॉन्गटर्म पार्टनरशिप के रूप में देखते हैं। यह पुरस्कार रियल एस्टेट क्षेत्र में वैल्यू बढ़ाने, विरासत निर्माण और विश्वास पैदा करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। वर्तमान में मोहाली और लुधियाना में कार्यरत, कंपनी बिल्डरों, निवेशकों और घर खरीदारों के लिए एक विश्वसनीय सलाहकार भागीदार के रूप में तेजी से उभरी है। अब यह अमृतसर में अपने विस्तार के अगले चरण की योजना बना रही है, जिससे पूरे पंजाब में इसकी उपस्थिति और मजबूत होगी। यह फर्म एक विशिष्ट ‘इंटीग्रेटेड वैल्यू आर्किटेक्चर’ दृष्टिकोण का नेतृत्व कर रही है—जो प्रोजेक्ट के कॉन्सेप्ट, रेगुलेटरी सुविधा, निवेश सलाह और पोर्टफोलियो प्रबंधन को सहजता से जोड़ती है। अपने ओनरशिप वाले स्ट्रैटेजिक क्लेरिटी फ्रेमवर्क का लाभ उठाकर, एपिक रियल वेंचर्स डेटा-संचालित इनसाइट्स, सख्त फाइनेंशियल प्रोसीजर्स और बैंकिंग-ग्रेड कंप्लायंस वेरिफिकेशन प्रदान करता है – जो जवाबदेही और पारदर्शिता के नए बेंचमार्क स्थापित करता है। यह अवॉर्ड एपिक रियल वेंचर्स की एक्सीलेंस और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, और कंपनी को पंजाब और उसके बाहर प्रीमियम, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार रियल एस्टेट एडवाइजरी सर्विसेज के लिए एक प्रेरक के रूप में स्थापित करती है।

ब्रह्माकुमारीज़ की मनीमाजरा ब्रांच ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

जीएमएसएच- 16 के सहयोग से आयोजित शिविर में 60 से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित

चंडीगढ़ । ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर संस्थान का समाजसेवा प्रभाग पूरे भारत और नेपाल में 22 से 25 अगस्त तक विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। अभियान के तहत डेढ़ लाख यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को ब्रह्माकुमारीज के विश्व कल्याण भवन, मनीमाजरा की ओर से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सेक्टर 16 जीएमएसएच के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की डॉक्टर टीम द्वारा आयोजित इस अक्सर पर 60 से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित हुए। रक्तवीरों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। युवा से लेकर बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी चरणजीत सिंह, डी एसपी दलबीर सिंह भिंडर,बीके प्रीति, बीके जसबीर सिंह जस्सी सहित अन्य भी उपस्थित थे।
शिविर का शुभारंभ करते हुए स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने कहा कि दान ही सबसे बड़ा बल है। दान केवल धन का ही नहीं होता, सबसे श्रेष्ठ दान है जीवनदान। रक्तदान उसी जीवनदान की श्रेणी में आता है। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदाताओं को संस्था की ओर से उनके सराहनीय कदम के लिए दिए जा रहे पौधे भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कदम है। इससे लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी होंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा व्यक्ति साल में केवल दो बार भी रक्तदान करे तो देश में रक्त की कभी कमी नहीं होगी।
विश्व कल्याण भवन, मनीमाजरा के प्रमुख बीके मनीष कौल ने रक्तदान को मानवता करुणा और सेवा की भावना का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के 24–48 घंटों में शरीर में नया रक्त बनने लगता है, जिससे रक्त ताज़ा और स्वस्थ रहता है।
यह शिविर न केवल रक्त की कमी को पूरा करेगा, बल्कि समाज में मानवता और बंधुत्व की भावना को भी सशक्त करेगा। साथ ही साथ जो आम लोगों में गलत धारण है कि रक्तदान से कमजोरी इत्यादि हो जाती है उसको भी खत्म करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान रक्तदान शिविर में आने वाले लोगों का बीके मनीष कौल और प्रीति ने आत्मा परमात्मा के मिलन को लेकर पाठ्य सामग्री से मार्गदर्शन भी किया।

सुंदरम फाईनेंस की मोहाली शाखा ने पूरे किये 25 वर्ष

0

मोहाली । सुंदरम फाईनेंस की मोहाली चंडीगढ़ शाखा ने शुक्रवार को अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलक्ष्य पर शाखा परिसर में जश्न के रुप में मनाया गया जो कि न केवल 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक नहीं बल्कि ग्राहकों के साथ स्थायी साझेदारी, कर्मचारियों के समर्पण और उनके परिवारों के सहयोग को मान्यता देने का उत्सव था। इन कर्मचारियों की मोहाली शाखा की विरासत को आकार देने मेें महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसे इस अवसर पर सराहा गया। इस अवसर पर प्रबंधकों द्वारा बैंक कर्मचारियों का अभिनंदन, ग्राहकों का सम्मान किया गया। 1995 में स्थापित इस शाखा ने पंजाब में वित्तीय पहुंच का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छोटे बड़े व्यापारी, पहली बार लोन वाले व्यक्ति, स्व नियोजित प्रोफेशनल्स, परिवहन संचालक, सभी को इस शाखा ने अपना एक भरोसेमंद वित्तीय साझेदार मिला है। सुंदरम फाईनेंस के उत्तरी क्षेत्र प्रमुख सलीन नायर ने कहा कि सुंदरम फाईनेंस के इस लंबे सफर का श्रेय – सच्चाई, निप्पक्षता और उस सेवा भाव को जाता है जिसकी डोर से हम अपने ग्राहकों के साथ बंधे हैं। यह शाखा अपने मूल्यों और उस समुदाय के बलबूते टिकी हुई है जिसे हम सेवा प्रदान करते और जिसके साथ जुड़े हैं।