
पंचकूला । मानव जाति को यह समझते हुए की अन्न बर्बाद न हो अन्न का सम्मान करना चाहिए । उस बचे हुए अन्न को किसी जीव या मनुष्य मात्र को खिला देना या दान करना चाहिए। यह बात पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और जाने माने समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने फेज 1 औद्योगिक क्षेत्र में जनसाधारण के लिए आयोजित ट्रस्ट के 221वें अन्न भंडारे के आयोजन के दौरान कही। उनके साथ ट्रस्ट के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। रुंगटा ने बताया कि अन्न का संरक्षण और दान किसी जीव या मानव को नया जीवन प्रदान करता है और इस बात को समझते हुए हम सभी का कर्तव्य बन जाता है कि हम अन्यों को भी अन्न दान करने के लिए जागरूक करें और इसके महत्व को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बताएं।

