चंडीगढ़ । भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच होली इवोल्यूशन फार्मा न्यूरो-साइकिएट्रिक दवाओं के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बनकर उभरी है। निदेशक अंशु जैन के नेतृत्व में कंपनी अपने गुणवत्ता-आधारित PCD फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से देशभर में किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।पिछले नौ वर्षों में कंपनी ने 1,800 से अधिक डीलरों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया है और 20 लाख से अधिक ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 150 से अधिक न्यूरो-साइकिएट्रिक उत्पाद शामिल हैंहोली इवोल्यूशन फार्मा अत्याधुनिक वेयरहाउस, सख्त गुणवत्ता नियंत्रण और ISO 9001:2015 सहित विभिन्न प्रमाणनों के साथ कार्य रही है। कंपनी अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को एक्सक्लूसिव क्षेत्रीय अधिकार, मार्केटिंग सपोर्ट तथा AI-आधारित डिजिटल टूल्स भी उपलब्ध करा रही है, जिससे उनके व्यवसाय को गति मिलती है।मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और तकनीक-संचालित कार्यप्रणाली के साथ होली इवोल्यूशन फार्मा भारत में न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर को अधिक सुलभ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

