Thursday, November 19, 2026
HomeEntertainmentनन्हे फैन की वीडियो पर शैरी मान ने किया था मिलने का...

नन्हे फैन की वीडियो पर शैरी मान ने किया था मिलने का वादा, कनाडा से चंडीगढ़ लौटकर किया पूरा

सोशल मीडिया के जरिए बच्चे ने जताई थी मिलने की इच्छा, शैरी मान ने कमेंट कर दिया था भरोसा

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर की गई एक मासूम गुजारिश किसी के लिए जिंदगीभर की खूबसूरत याद बन सकती है। ऐसा ही एक भावुक पल देखने को मिला, जब मशहूर पंजाबी गायक शैरी मान ने कनाडा से भारत लौटकर अपने एक नन्हे फैन से किया वादा पूरा किया।दरअसल, कुछ समय पहले एक बच्चे ने सोशल मीडिया पर एक रील बनाकर शैरी मान से मिलने की इच्छा जताई थी। वीडियो में उसने बताया था कि वह शैरी मान का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उनसे मिलना चाहता है। बच्चे की इस मासूम गुजारिश पर शैरी मान ने खुद कमेंट करते हुए भरोसा दिलाया था कि जब भी वह कनाडा से भारत आएंगे, उससे जरूर मिलेंगे।भारत लौटने पर शैरी मान ने बच्चे से मुलाकात कर उसकी ख्वाहिश पूरी की। जिस कलाकार को वह अब तक सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर देखता और जिसके गाने सुनता था, उसे अपने सामने पाना उसके लिए बेहद खास पल था। यह मुलाकात कलाकार और प्रशंसक के बीच उस खूबसूरत रिश्ते की मिसाल बनी, जहां एक छोटे से वादे ने किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments