Friday, October 2, 2026
HomePoliticsदिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के...

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

अक्षय शर्मा की भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात,हरीश द्विवेदी से लिया आशीर्वाद

चुनावी तैयारियों के बीच युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी से संगठन और युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच दिग्गजों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। युवाओं की सोच के साथ विकसित पंजाब के लक्ष्य के लिए अक्षय शर्मा ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश द्विवेदी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अक्षय शर्मा ने हरीश द्विवेदी से विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। भाजपा ने सितंबर 2026 में हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया था। इससे पहले अगस्त में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। अक्षय शर्मा और हरीश द्विवेदी की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। मुलाकात के दौरान युवाओं को संगठन से जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और पंजाब के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल राजनीति में भागीदारी ही नहीं चाहता, बल्कि वह रोजगार, शिक्षा, नशामुक्ति, खेल और विकास से जुड़े ठोस मुद्दों पर काम होते देखना चाहता है। ऐसे में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर पंजाब को आगे ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य युवाओं से जुड़ा हुआ है और प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए युवा पीढ़ी की भागीदारी बेहद जरूरी है। अक्षय शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि युवाओं की आवाज को संगठन और समाज के स्तर पर मजबूती से उठाया जाए तथा जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा जाए। मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। अक्षय शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है। अक्षय शर्मा ने कहा कि “युवाओं की सोच, वरिष्ठों का मार्गदर्शन और संगठन की ताकत के साथ पंजाब को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए लगातार काम किया जाएगा। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की। अक्षय शर्मा ने हरीश द्विवेदी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें आगे भी जनसेवा और संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments