Tuesday, October 6, 2026
HomeSports Newsसजोबा टीएसडी रैली 2026 संपन्न, शब्बीर हुसैन सैफी और प्रकाश मुथुसामी ने...

सजोबा टीएसडी रैली 2026 संपन्न, शब्बीर हुसैन सैफी और प्रकाश मुथुसामी ने प्रो 4-व्हीलर कैटेगरी का खिताब जीता

वनिश्री पाठक और रजनी चंद्रा ने लेडीज़ कैटेगरी जीती, महेश अय्यर और लोहित जेएम बाइक कैटेगरी में टॉप पर रहे

चंडीगढ़ । सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (सजोबा) द्वारा आयोजित सजोबा टीएसडी रैली 2026 का समापन चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें शब्बीर हुसैन सैफी और प्रकाश मुथुसामी प्रो 4-व्हीलर कैटेगरी में विजेता बने। रैली में 35 कारों और 15 मोटरसाइकिलों ने हिस्सा लिया, जिसमें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों ने पंजाब के चुनौतीपूर्ण रास्तों पर अपने दमखम और ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। टीएसडी का मतलब है टाइम-स्पीड-डिस्टेंस (समय-गति-दूरी), एक ऐसा फॉर्मेट जिसमें प्रतिभागियों को तय गति बनाए रखनी होती है और तय समय पर निर्धारित बिंदुओं तक पहुंचना होता है। पारंपरिक स्पीड रेस के विपरीत, इसमें सफलता सटीकता, नेविगेशन, निरंतरता और पूरे रास्ते पर जरूरी औसत गति बनाए रखने की क्षमता पर निर्भर करती है। रैली के सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गईं, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सजोबा के प्रेसिडेंट निखिल दीप सिंह जसपाल, सचिव और कंपटीटर रिलेशंस ऑफिसर दानिश सिंह मांगट और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सजोबा के प्रेसिडेंट निखिल दीप सिंह जसपाल ने कहा कि “इस साल की रैली में एक नई बाइकर्स क्लास और पहली बार ‘नाइट स्टेज’ शामिल किया गया, साथ ही चुनौतीपूर्ण नए रास्ते भी थे जिन्होंने अलग-अलग तरह के इलाकों और बदलती सड़क स्थितियों में प्रतिभागियों की परीक्षा ली। रैली मोहाली, एसबीएस नगर, रोपड़, होशियारपुर और गढ़शंकर के इलाकों से गुज़री। प्रो 4-व्हीलर कैटेगरी में शब्बीर हुसैन सैफी और प्रकाश मुथुसामी ने पहला स्थान हासिल किया। राजेश सैनी और रुद्रांग्शो डे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चंद्रमौलि एम और शिव शक्तिवेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही, एमेच्योर कैटेगरी में जीवन सिंह डडवाल और निदान सिंह डडवाल विजेता बने, जबकि संदीप बनर्जी और कंचना बनर्जी दूसरे और आरज़ू अर्पित मान और गीतिका मनुचा तीसरे स्थान पर रहे। लेडीज़ कैटेगरी में वनिश्री पाठक और रजनी चंद्रा ने रैली में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंजनी अरोड़ा और निलोफर इब्राहिम दूसरे और क्षमता यादव और अनमोल अनमोल तीसरे स्थान पर रहीं। कपल कैटेगरी में एसके अजगर अली और शेख़ रेहाना अली विजेता बने, जबकि शैलेंद्र सिंह और सुष्मिता चौहान दूसरे और पल्लवी यादव और शंकर आनंद एस तीसरे स्थान पर रहे। एमच्योर कैटेगरी में आयुष्मान मलिक और तनिष्क गर्ग ने टॉप स्थान हासिल किया, जबकि यशपाल सरन और शुभम मदान दूसरे और सनी जैन और वैभव मेहता तीसरे स्थान पर रहे। बाइक कैटेगरी में महेश अय्यर और लोहित जेएम विजेता बने, जबकि चिराग ठाकुर दूसरे और राजन सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे। बाइक नोविस कैटेगरी में दलजीत सिंह को विजेता घोषित किया गया, जबकि योगेश लखानी दूसरे और श्रीकांत उमापति और रघुरामन रघु तीसरे स्थान पर रहे। यह रैली फेडरेशन ऑफ़ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ़ इंडिया (एफएमएससीआई) की देखरेख में आयोजित की गई थी। हीरो टाइटल स्पॉन्सर था, ब्रिजस्टोन एक स्पॉन्सर था, पंजाब टूरिज्म को-स्पॉन्सर था और वामसी मेरला एडिशनल स्पॉन्सर थे। कंधारी बेवरेजेज, फोर्टिस, दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, टाइनर और पॉल मर्चेंट्स अन्य पार्टनर्स में शामिल थे। यह आयोजन सजोबा के प्रेसिडेंट निखिल दीप सिंह जसपाल की देखरेख में आयोजित किया गया था, जिसमें एसपीएस घई क्लार्क ऑफ़ द कोर्स (सीओसी), डॉ. राहुल दत्ता एडिशनल सीओसी, नागेंद्र सिंह डिप्टी क्लार्क ऑफ़ द कोर्स (डीसीओसी) और निपुण मेहान क्लब स्टीवर्ड थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments