Wednesday, September 30, 2026
HomeHealth & Fitnessवर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आरके जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए...

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आरके जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

चंडीगढ़ । आज विश्व ह्दय दिवस (वर्ल्ड हार्ट डे) के मौके पर यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, डॉ.आर.के.जसवाल, सीनियर डायरेक्टर और हेड, कार्डियोलॉजी विभाग और डायरेक्टर, कैथलैब्स ने लोगों को दिल की बीमारियों और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने हार्ट अटैक की जल्द पहचान और समय पर इलाज की अहमियत पर ज़ोर दिया। अस्पताल की वर्ल्ड हार्ट डे की थीम “जब दिल की हो बात, तो दिल पे ले” के तहत, डॉ. जसवाल ने हार्ट अटैक या एसटी–एलीवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (स्टेमी) के बारे में बात की। यह हार्ट अटैक का एक गंभीर रूप है जो तब होता है जब दिल तक खून पहुंचाने वाली कोई नस अचानक ब्लॉक हो जाती है। डॉ. जसवाल ने कहा कि “चूंकि दिल की मांसपेशियां मेटाबॉलिक रूप से बहुत ज़्यादा सक्रिय होती हैं, इसलिए वे पर्याप्त खून के बहाव के बिना ज़्यादा देर तक जीवित नहीं रह सकतीं और तेज़ी से डैमेज होने लगती हैं। हार्ट अटैक शुरू होने के बाद पहले एक से दो घंटों के दौरान डैमेज होने और अचानक हार्ट फेल होने का खतरा सबसे ज़्यादा होता है, इस समय को अक्सर हार्ट अटैक के इलाज का ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है। इलाज की ज़रूरत और तेज़ी को समझाते हुए डॉ. जसवाल ने कहा कि “हार्ट अटैक की तुलना दिल में आग लगने से की जा सकती है। ब्लॉक हुई आर्टरी (धमनी) को जितनी जल्दी और असरदार तरीके से खोला जाएगा, दिल की मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को सीमित करने, जटिलताओं को रोकने और मरीज़ के ठीक होने की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी। डॉ. जसवाल ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि लक्षणों को पहचानना और बिना देरी किए इमरजेंसी मेडिकल मदद लेना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि “सीने में बेचैनी या दर्द; एक या दोनों हाथों, कंधों, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या बेचैनी; सांस फूलना; ठंडे पसीने आना; जी मिचलाना या उल्टी होना; चक्कर आना या बेहोश हो जाना; अचानक बहुत ज़्यादा थकान या कमज़ोरी महसूस होना; और दिल की धड़कन का तेज़ या अनियमित होना—इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। अक्सर मरीज़ और उनके परिवार की तरफ़ से ही इलाज में देरी होती है क्योंकि वे हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों और लक्षणों को पहचान नहीं पाते। हार्ट अटैक का शक होने पर तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए। डॉ. जसवाल ने कहा कि इलाज में होने वाली देरी को कम करने में लोगों में जागरूकता बहुत अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि “फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में, हम लोगों को हार्ट अटैक से बचाव, शुरुआती लक्षणों को पहचानने और परिवार के किसी सदस्य को गंभीर हार्ट अटैक या स्टेमी होने पर तुरंत कदम उठाने के बारे में जागरूक करने के लिए नियमित रूप से मरीज़ और आम जनता के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाते हैं। डॉ. जसवाल ने अस्पतालों में एक व्यवस्थित स्टेमी रिस्पॉन्स सिस्टम (इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम) होने की अहमियत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि “दूसरी देरी तब हो सकती है जब अस्पताल में हार्ट अटैक का तेज़ी और असरदार ढंग से इलाज करने की सुविधा न हो। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में, हमने हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज़ों की तेज़ी से पहचान करने और इमरजेंसी डिपार्टमेंट में आने के बाद उन्हें तुरंत कैथलैब में भेजने के लिए एक स्टेमी प्रोटोकॉल बनाया है। डॉ. जसवाल ने आगे कहा कि अनुभवी कार्डियोलॉजी और पैरामेडिकल टीम के साथ-साथ कार्डियक एनेस्थीसिया बैकअप की सुविधा होने से समय पर इलाज में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि “फोर्टिस मोहाली में एडवांस्ड इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी तकनीकें मौजूद हैं, जिनमें रोटेशनल एथेरेक्टॉमी, ऑर्बिटल एथेरेक्टॉमी, इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी (आईवीएल), कटिंग/स्कोरिंग बैलून और एक्साइमर लेज़र कोरोनरी एंजियोप्लास्टी (ईएलसीए) शामिल हैं। ये तकनीकें कार्डियोलॉजिस्ट को कोरोनरी आर्टरी में जटिल ब्लॉकेज के इलाज में मदद कर सकती हैं। डॉ. जसवाल ने बताया कि गंभीर हार्ट अटैक वाले मरीज़ों के इलाज के नतीजों में समय पर इलाज और एक असरदार स्टेमी केयर पाथवे (देखभाल की प्रक्रिया) बहुत अहम होते हैं। उन्होंने कहा कि “हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारा ‘डोर-टू-बैलून टाइम’ (अस्पताल पहुंचने से लेकर इलाज शुरू होने तक का समय) 60 मिनट से भी कम है, जबकि इंटरनेशनल गोल्ड स्टैंडर्ड 90 मिनट से कम का है। डॉ. जसवाल ने यह भी कहा कि अस्पताल ने दिल की सेहत के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया और लोगों से अपील की कि वे चेतावनी के संकेतों को पहचानें, इमरजेंसी में मेडिकल मदद लें और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए हेल्दी जीवनशैली अपनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments