Saturday, August 15, 2026
HomeBlogsअक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावतअमृतसर पहुंचने पर किया खास...

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावतअमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत, घर पर हुई राजनीतिक चर्चा

अमृतसर। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद शेखावत जी खास तौर पर अक्षय शर्मा के घर पहुंचे। इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जी के साथ उनका बेहद पुराना और आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि शेखावत जी उनके लिए केवल वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि पिता तुल्य और मार्गदर्शक हैं।

लंबे समय से उन्हें शेखावत जी के मार्गदर्शन में काम करने और उनसे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता रहा है। अक्षय शर्मा ने कहा कि शेखावत जी से हर मुलाकात उनके लिए सीखने का अवसर होती है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राजनीतिक समझ से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जब शेखावत जी से बातचीत होती है तो उन्हें नई दिशा और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अमृतसर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अक्षय शर्मा के निवास पर भी कुछ समय बिताया। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अक्षय शर्मा ने बताया कि उन्होंने शेखावत जी को हलका उत्तरी के साथ-साथ पूरे अमृतसर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी की जमीनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अक्षय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अमृतसर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय हमेशा यादगार और प्रेरणादायक रहता है।इस मुलाकात के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और अमृतसर में पार्टी को और मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments