Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 46

पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

पंचकूला । पारस हेल्थ ने पंचकूला और कालका बार एसोसिएशन के साथ समझौता पर साइन किया है, जिसके तहत 3,000 से अधिक वकीलों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। यह पहल पहले से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के साथ हुए समझौते का विस्तार है, जिससे अब कुल 18,000 से ज्यादा वकील पारस हेल्थ की सेवाओं से लाभान्वित होंगे।
समारोह में बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह भद्रान, कालका बार एसोसिएशन अध्यक्ष हितेन्दर चौधरी, डीबीए के वरिष्ठ पदाधिकारी और पारस हेल्थ के मार्केटिंग प्रमुख धीरज कुमार शामिल रहे। पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि वकील समाज के स्तंभ हैं, पर अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह समझौता उन्हें समय पर और भरोसेमंद इलाज देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पंचकूला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने इसे सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए सराहनीय पहल बताया। इस समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले एडवोकेट करुणदीप चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि भविष्य में ऐसी और साझेदारियां हों जिससे वकीलों का स्वास्थ्य और आर्थिक हित सुरक्षित रहे। पारस हेल्थ जल्द ही 50 किमी के दायरे में अन्य बार एसोसिएशनों से भी साझेदारी करने की योजना बना रहा है।

एक्सटेलिफ़ाय बाय एयरटेल ने भारतीय व्यवसायों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए नई डिजिटल क्षमताओं को किया लॉन्च

0

चंडीगढ़। एक्सटेलिफ़ाय, जो भारती एयरटेल (‘एयरटेल’) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और एयरटेल की सभी डिजिटल संपत्तियों और क्षमताओं का संचालन करती है, ने आज ‘एयरटेल क्लाउड’ नाम से एक स्वायत्त (सोवरेन), टेल्को-ग्रेड क्लाउड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह क्लाउड प्लेटफॉर्म एयरटेल की भारत में आंतरिक ज़रूरतों के लिए प्रति मिनट 140 करोड़ ट्रांज़ैक्शन संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और अब इसे देश की कंपनियों की लगातार बढ़ती डिजिटल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म अगली पीढ़ी के सस्टेनेबल डेटा सेंटर्स पर होस्ट किया गया है, जिसमें जनरेशन-एआई आधारित प्रोविज़निंग की सुविधा है और इसे 300 प्रमाणित क्लाउड एक्सपर्ट्स संचालित करते हैं। यह बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा है, जो आईएएएस , पीएएएस और एडवांस कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं प्रदान करती है। यह क्लाउड व्यवसायों को डेटा माइग्रेशन की सुरक्षा, आसान स्केलेबिलिटी, कम लागत और विक्रेता-निर्भरता से मुक्त (नो वेंडर लॉक-इन) जैसे लाभ देता है। एक्सटेलिफ़ाय ने एक एआई-समर्थित, भविष्य के लिए तैयार सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो दुनियाभर की टेलीकॉम कंपनियों को तकनीकी जटिलताओं से मुक्ति दिलाने, कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, ग्राहक बनाए रखने (चर्न को कम करने) और प्रति ग्राहक औसत आय (एआरपीयू) बढ़ाने में मदद करेगा। यह समाधान टेलीकॉम वैल्यू चेन के हर पहलू पर ध्यान देता है। इसमें एक एकीकृत डेटा इंजन शामिल है, जो बड़े पैमाने पर एआई-आधारित इनसाइट्स और इंटेलिजेंस प्रदान करता है; एक वर्कफोर्स प्लेटफॉर्म, जो रीयल-टाइम में कामों को सरल और सुव्यवस्थित करता है और एक एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म, जो किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए ग्राहक यात्रा के हर चरण को मैनेज करने में सक्षम है। भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी, गोपाल विट्टल ने कहा, “यह एयरटेल के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम अपने विश्व स्तरीय, स्वदेशी एयरटेल क्लाउड और सॉफ्टवेयर समाधान प्लेटफार्मों को भारत के व्यवसायों और दुनिया भर के दूरसंचार ऑपरेटरों तक ले जा रहे हैं। इस दिशा में हमें सबसे पहले ही तीन शीर्ष स्तरीय कंपनियों – सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ्रीका के साथ साझेदारी करने का सौभाग्य मिला है।

भंडारे सामुदायिक संस्कृति को बढ़ावा देतें हैं,समाजसेवी अमिताभ रूंगटा

0

पंचकूला । पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपना 176वां ‘भंडारा’, सफलतापूर्वक इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, पंचकूला में आयोजित किया। इस भंडारे में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक और धार्मिक पृष्ठभूमियों से सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और उन्हें एक सम्मानजनक और समावेशी माहौल में ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रूंगटा ने इस प्रकार के आयोजनों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भंडारे ‘ सामुदायिक संस्कृति को बढ़ावा देतें हैं क्योंकि यह आपसी सम्मान, सौहार्द और समानता का प्रतीक होते हैं । जब समाज के विभिन्न तबकों के लोग एक ही स्थान पर भोजन करते हैं, तो भेदभाव की सभी दीवारें अपने आप टूट जाती हैं। यह 176 वां भंडारा ट्रस्ट के समर्पित स्वयंसेवकों और समर्थकों की संयुक्त मेहनत से संभव हो पाया। उनका यह प्रयास न केवल लोगों का पेट भरता है, बल्कि सामुदायिक भावना को भी मजबूत करता है,विशेषकर उन शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में, जहाँ ‘सामाजिक अकेलापन’ तेजी से बढ़ रहा है।

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान ने 16वें निशुल्क ज्योतिष परामर्श एवं सम्मेलन का किया आयोजन

0

चंडीगढ़ । लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की तरफ से रविवार को 16वे निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कैम्प सेक्टर 29 स्थित गढ़वाल भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था। ज्योतिष कैम्प में विख्यात समाजसेवी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविन्द्र सिंह बिल्ला ने लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे ज्योतिष शिविर से लोगों को अपनी विभिन्न समस्याओं, दुख और कष्ट के समाधान और उपाय जानने का मौका मिलता है।

ज्योतिष सम्मेलन में उत्तर भारत से ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड, अंक गणित, स्पिरिचुअल हीलर, रेकी, लाल किताब, वास्तु नाड़ी और केपी एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य ने भाग लिया। इन मौके ओमनाथ योगी, माधवी वर्मा और तमन्ना वर्मा सहित अन्य ज्योतिषाचार्य भी उपस्थित थे। ज्योतिष कैम्प में 150 से अधिक ज्योतिष विद्वानों ने अपनी भागीदारी देते हुए जातकों की गृह क्लेश, पारिवारिक सुख शांति, कारोबार फलने फूलने, पति पत्नी में अनबन, विदेश सेटलमेंट, बीमारी और बच्चों के भविष्य से संबंधित बिभिन्न जिज्ञासा से संबंधित समस्यायों का समाधान और उपाय बताए । लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के चेयरमैन ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार और वाइस प्रेसिडेंट पीयूष कुमार ने बताया कि संस्थान की तरफ से आयोजित इस ज्योतिष कैम्प को पूर्णतः निःशुल्क लगाया गया है। ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार ने बताया आयोजित इस ज्योतिष शिविर का मुख्य उद्देश्य वैदिक ज्योतिष विद्या का प्रचार प्रसार करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्या के बारे में विस्तार से जान सकें। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के चेयर पर्सन रोहित कुमार जयोतिषाचार्य, प्रेसिडेंट पियूष कुमार द्वारा आए हुए विद्वानों को ट्रॉफी, मोमेंटो, प्रशंसा पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

गोपालज पंचकूला ने रक्षाबंधन पर पेश की हैंडमेड राखियां

0

गिफ्ट हैंपर और मिठाई की भी नई रेंज को किया पेश

पंचकूला । भाई और बहन के पवित्र अटूट प्रेम समर्पण का त्योहार रक्षाबंधन में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। जिसके चलते बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही हैं। बाजारों में अपने भाई के लिए सुंदर राखी खरीदने के लिए बहनों की भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल नए डिजाइन की राखी बाजार में देखने को मिलती है। इस बार रेडीमेड राखी की बजाए हैंडमेड राखी काफी पसंद की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वीट्स, बेकरी और रेस्टॉरेंट में विख्यात नाम गोपालज ने भी अपने सेक्टर 8 पंचकूला आउटलेट पर आकर्षक हैंडमेड राखी की विशाल रेंज प्रस्तुत की है। गोपालज के मैनेजिंग डायरेक्टर उदयवीर सिंह सहित गगनदीप सिंह ने यह रेंज लांच की।
गोपालज के मैनेजिंग डायरेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है। रक्षाबंधन का पर्व बहन का भाई के प्रति स्नेह और भाई के बहन की सुरक्षा के प्रति एक वादे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं। इसी पावन त्योहार रक्षाबंधन के लिए हैंडमेड राखी की आकर्षक और विशाल रेंज को गोपालज में पेश किया गया है। गोपालज द्वारा इन हैंडमेड राखियों को विधवा महिलाओं के एक समूह से तैयार करवाया जाता है। जिससे इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है, बल्कि उन्हें रोजगार मिलता है। जिससे वो अपने परिवार का जीवन यापन बेहतर से कर सकें। उदयवीर सिंह ने आगे बताया कि बच्चों के लिए लाइटनिंग और कार्टून करैक्टर जैसी कई वैरायटी की राखियां उपलब्ध है। इसके अलावा युवाओं और पुरुषों के लिए भी अच्छी रेंज उपलब्ध है। राखी के साथ ही किफायती दाम में चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स वाले मनभावन गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध हैं। उदयवीर सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर गोपालज के आउटलेट पर मिठाई की नई वैरायटी भी पेश की गई है। इसके लिए नए विशेषज्ञ कारीगर को भी रखा गया है, जो पेड़े की एक अलग नई वैरायटी- खजूर बर्फी, तिरंगी बर्फ़ी, काजू बादाम पिस्ता बर्फ़ी और बादाम केसर कतली सहित कुछ और अन्य मिठाईयां पेश की गई है। जो ग्राहकों को आवश्यक ही पसंद आएगी।उदयवीर सिंह के अनुसार गोपालज अपनी गुणवत्ता, शुद्धता और उच्च क्वालिटी के स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। गोपालज में स्वाद और गुणवत्ता से कोई कोम्प्रोमाईज़ नही किया जाता।

आगामी इलेक्शन को लेकर आल पार्टी मीटिंग में वोटिंग की तैयारी ओर बूथ एडीशन को लेकर मीटिंग आयोजित

चंडीगढ़। सेक्टर 42 में एस डी एम-साउथ ईशा कंबोज की अध्यक्षता में आगामी इलेक्शन की तैयारियों को लेकर एक आल पार्टी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें वोटिंग की तैयारी ओर बूथ एडीशन को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। मीटिंग के दौरान चण्डीगढ़ कांग्रेस की तरफ से सेक्रेटरी अजय कुमार और जॉइंट सेक्रेटरी विक्टर सिद्धू शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार पेश किए।
विक्टर सिद्धू ने अपनी बात रखते हुए अपना सुझाव दिया कि हर महीने अवेयरनेस प्रोग्राम होना चाहिए और वोटर के लिए स्पेशल कैंप लगाने चाहिए। उन्होंने युवाओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी अपील की।

दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स और अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने ट्राइसिटी में मल्टी-स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की

चंडीगढ़ । ट्राइसिटी रीजन के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को तेजी से आगे प्रोत्साहित करने के लिए, दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने एक नई शुरुआत करते हुए खेलों के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सटीक गाइडेंस प्रदान करने वाली आर्गेनाइजेशन अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ नई सहभागिता की है। जमीनी स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे प्रोत्साहित करने के लिए, डेराबस्सी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ ही एक हाई-परफॉर्मेंस, मल्टी-स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एकेडमी शुरू करने की घोषणा की गई ।
यह एकेडमी दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन मितुल दीक्षित और अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के फाउंडर डायरेक्टर सुमित प्रकाश के साझा दृष्टिकोण का परिणाम है। दोनों ग्वालियर के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल के एलुमनाई हैं। उल्लेखनीय रूप से, सुमित प्रकाश के खेलों के प्रति जुनून ने उन्हें भारत और विदेशों के कई शहरों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरित किया है। इसी का परिणाम यह नई पहल है जो इस क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग को एक नई पहचान देने का वादा करती है।
प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन मितुल दीक्षित और अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी के फाउंडर डायरेक्टर सुमित प्रकाश ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस नई एकेडमी का उद्देश्य क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, शूटिंग, तीरंदाजी, तैराकी और बास्केटबॉल में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है।
ट्राइसिटी के ज़ीरकपुर और अब डेराबस्सी में कुछ सबसे सफल स्कूलों के संचालन के लिए जाने जाने वाले मितुल दीक्षित ने कहा कि दीक्षांत में हम बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट में विश्वास करते हैं। अल्फा स्पोर्ट्स के साथ हमारी साझेदारी हमें उन स्टूडेंट्स के लिए हाई एंड और विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने में सक्षम बनाती है जो भारत और विदेशों में उच्चतम स्तर पर मुकाबला करने की इच्छा रखते हैं।
भारत के जाने-माने स्पोर्ट्स आंत्रप्रेन्योर सुमित प्रकाश ने कहा कि ट्राइसिटी ने लगातार विभिन्न खेलों में होनहार प्रतिभाओं को जन्म दिया है। इसमें एक ऑग्रेनाइज्ड स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की कमी थी जो न केवल प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करता, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए एक स्पष्ट मार्ग भी प्रदान करता। यही वह कमी है जिसे हम तेजी से पूरा करना चाहते हैं।
सुमित प्रकाश ने कहा कि अल्फा स्पोर्ट्स काफी बेहतर और खास तौर पर इस सेक्टर में एक प्रमुख संस्था है और देश-विदेश की प्रमुख स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशंस के साथ हमारी साझेदारी है और यह ही कारण है कि हम बेहतर परिणाम भी प्रदान कर रहे हैं ।
प्रकाश ने आगे कहा कि हम वर्तमान में क्रिकेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स, फुटबॉल के लिए बेंगलुरु एफसी, जिसमें बेल्लारी केंद्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रोग्राम शामिल है, के साथ काम करते हैं। इंडिया खेलो फुटबॉल, जो यूरोपीय फुटबॉल टुअर्स के लिए टॉप खिलाड़ियों को प्रायोजित करता है, तीरंदाजी के लिए ओलंपियन डोला और राहुल बनर्जी द्वारा संचालित डीआरबी फाउंडेशन, और निशानेबाजी के लिए ओलंपियन प्रकाश नंजप्पा के साथ भी हम काम करते हैं। हम करीब करीब सभी प्रमुख खेलों के लिए ट्रेनिंग और गाइडेंस प्रदान करते हैं।

लंग कैंसर दुनिया भर में सबसे आम कैंसर: एक्सपर्ट

चंडीगढ़ । लंग कैंसर दुनिया भर में सबसे आम कैंसर है। वर्ष 2022 में इसके 24 लाख मामले सामने आए। चीन, अमेरिका, जापान और भारत लंग कैंसर के सबसे ज़्यादा मामलों वाले शीर्ष 4 देशों में शामिल हैं। भारत लंग कैंसर से होने वाली सबसे ज़्यादा मृत्यु दर वाले शीर्ष 4 देशों में शामिल है। शुक्रवार को यहाँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, लिवासा अस्पताल, मोहाली में पल्मोनरी मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. सोनल ने कहा कि कैंसर से होने वाली सभी मौतों में से हर पाँच में से एक मौत लंग कैंसर के कारण होती है। लंग कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो लंग में शुरू होता है, आमतौर पर वायुमार्ग की कोशिकाओं में। यह दुनिया भर में सबसे आम और सबसे घातक प्रकार के कैंसर में से एक है, जिसमें 80% मौतों का प्रमुख जोखिम कारक धूम्रपान है।लंग कैंसर के लक्षणों के बारे में बात करते हुए, लिवासा अस्पताल, मोहाली में पल्मोनरी मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. कृतार्थ ने कहा कि लंग कैंसर में अक्सर लगातार खांसी, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और खून की खांसी शामिल होती है। सफल उपचार की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रारंभिक पहचान महत्वपूर्ण है, हालांकि प्रारंभिक अवस्था में लक्षणों की अनुपस्थिति के कारण यह कठिन हो सकता है। लंग कैंसर का जल्द पता लगाने में स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. कृतार्थ ने बताया कि शुरुआती चरण में ही निदान और उपचार शुरू करने से जीवन प्रत्याशा 5 साल बढ़ सकती है।स्क्रीनिंग के ज़रिए शुरुआती पहचान जीवन बचाने के सबसे शक्तिशाली साधनों में से एक है। डॉ. सोनल ने कहा कि दुर्भाग्य से, दुनिया के कई हिस्सों में इन स्क्रीनिंग कार्यक्रमों तक पहुँच एक चुनौती बनी हुई है।

भारत में 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित : डॉ. हरिंदर पाल सिंह

चंडीगढ़ । सिर और गर्दन के कैंसर जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर, पार्क अस्पताल मोहाली में डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. हरिंदरपाल सिंह, सीनियर कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. विजय जगड़, और कंसलटेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. जोबनजीत कौर ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिर और गर्दन के कैंसर के बारे में विभिन्न तथ्य साझा किए। डॉ. (ब्रिगेडियर) हरिंदरपाल सिंह ने कहा कि भारत में 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित हैं, जिनमें से 14 लाख नए मामले हैं और भारत में हर साल कैंसर से 9.10 लाख लोगों की जान जाती है। सिर और गर्दन के कैंसर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कैंसर का एक रूप है, जो मुख्यतः हमारी जीवनशैली, सुपारी चबाने की लत, तंबाकू और शराब के सेवन और खराब मौखिक स्वच्छता के कारण होता है। जीवनशैली में बदलाव और तंबाकू से परहेज करके सिर और गर्दन के कैंसर को रोका जा सकता है। भारत, जो सिर और गर्दन के कैंसर की विश्व राजधानी है, में रोकथाम और शीघ्र पहचान पर भी ध्यान केंद्रित की आवश्यकता है । पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं। डॉ. विजय जगड़ ने बताया कि भारत में हर साल 1.75 लाख नए मामलों के साथ, दुनिया भर में मुख कैंसर के सबसे ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में मुख कैंसर के 90 प्रतिशत मामलों में तंबाकू और गुटखा चबाने से योगदान होता है। “सिर और गर्दन का कैंसर गले, गर्दन, स्वरयंत्र, मुँह और साइनस के पास शुरू होता है। यह आमतौर पर शरीर के इन हिस्सों की कोशिकाओं में शुरू होता है। डॉ. जोबनजीत कौर ने बताया कि न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी अंग संरक्षण तकनीक और रेडियोथेरेपी व मेडिकल ऑन्कोलॉजी में प्रगति ने कैंसर के उपचार को और बेहतर बनाया है, जिससे मॉर्बिडिटी और मृत्यु दर में कमी आई है। पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ- नॉर्थ आशीष चड्ढा ने कहा कि ग्रीसिशन पार्क हॉस्पिटल, मोहाली, ट्राइसिटी का पहला अस्पताल है जिसने एक कमरे में व्यापक कैंसर देखभाल सेवा शुरू की है। मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, रोपड़, नवांशहर, पटियाला, करनाल, कैथल, सोलन और शिमला के मरीज इससे काफी लाभान्वित हो रहे हैं। आशीष ने बताया कि अब हम कैंसर के इलाज के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकारों, ईसीएचएस, सीजीएचएस, आयुष्मान और सभी प्रमुख टीपीएएस और कॉर्पोरेट्स के साथ भी जुड़े हुए हैं।

600 से ज़्यादा लोगों ने सजोबा हाफ मैराथन दौड़कर भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी को सलाम किया

चंडीगढ़ । सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन ने सजोबा हाफ मैराथन 2025 का आयोजन किया, जो कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। हरपाल सिंह मलवाई प्रेसिडेंट सजोबा ने कहा कि हाफ मैराथन ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान को सम्मानित किया। यह शांति और ग्रीन प्लेनेट के लिए भी समर्पित एक खास मैराथन थी। मैराथन के माध्यम से हमने ‘मैराथन दौड़ के महानायक’ स्वर्गीय फौजा सिंह को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुरुषों की 21 किलोमीटर दौड़-हाफ मैराथन में, रोहित ने 16-30 आयु वर्ग में 1:25:25 का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, मनजिंदर सिंह ने 1:26:10 और दिनेश जांगड़ा ने 1:34:48 के समय के साथ क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 31-45 आयु वर्ग में संदीप मदान ने 1:29:14 के समय के साथ विजेता रहे। तरुण शेखर पांडे ने 1:30:32 और अनमोल चंदन ने 1:37:14 के समय के साथ क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

पुरुषों के 46-59 आयु वर्ग में सुनील शर्मा ने 1:48:58 का समय निकालकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। नरिंदर डांगे ने 1:55:59 का समय लेकर और संदीप मलिक ने 1:59:46 का समय लेकर क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता का खिताब हासिल किया। 21 किलोमीटर महिला दौड़ में पूजा पांडे ने 31-45 आयु वर्ग में 2:05:43 का समय लेकर जीत हासिल की, जबकि निशा गर्ग ने 2:08:46 का समय लेकर और जसविंदर कौर ने 2:22:44 का समय लेकर क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 46-59 आयु वर्ग में, मनाज यादव ने 2:03:33 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर के अन्य प्रतिस्पर्धी खंड में, 16-30 आयु वर्ग के पुरुषों में मनप्रीत सिंह ने 39:25 का समय लेकर जीत हासिल की। आशुतोष नैयर ने 45:39 का समय लेकर और अमित कुमार ने 48:07 का समय लेकर क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता का खिताब हासिल किया। पुरुषों की 31-45 आयु वर्ग में दिनेश (41:55) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया,जबकि राजेश चंद्र डे (53:54) और शशांक चानना (56:59) क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता बने। पुरुषों की 46-59 आयु वर्ग में गुरजंट सिंह (54:55) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया; जबकि नरेंद्र सिंह (56:02) और हैरी बाठ (59:35) ने प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता का खिताब हासिल किया। महिलाओं की 16-30 आयु वर्ग में तनन्नुम भंडारी (1:10:344) ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सिमर मक्कड़ (1:14:07) और ओजस्विनी (1:29:15) क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता रहीं। महिलाओं की 31-45 आयु वर्ग में मनीषा (52:28) विजेता रहीं, जबकि हिमानी जामवाल (1:06:34) और अमृत जोहल (1:13:52) क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता रहीं। महिलाओं की 46-59 आयु वर्ग में अपराजिता लोबाना (1:14:02) प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि मंजीत कौर (1:24:54) और सुहिंदर कौर (1:31:09) क्रमशः प्रथम उप-विजेता और द्वितीय उप-विजेता रहीं। सजोबा के सैक्रेटरी दानिश सिंह मांगट ने कहा कि इस आयोजन में पूरे भारत से 602 प्रतिभागियों ने भाग लिया। धावकों ने 21 किमी और 10 किमी की प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में दौड़ लगाई। 5 किमी दौड़ का एक गैर-प्रतिस्पर्धी सेगमेंट भी था। 3 किमी पैदल चाल भी आयोजित की गई। ये सभी सेगमेंट सभी आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए खुले थे। मैराथन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सजोबा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा, सजोबा के संस्थापक प्रेसिडेंट मैक सरीन और रेस डायरेक्टर कर्नल हरप्रीत सिंह मान भी उपस्थित थे। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई, जिसमें पुरुष और महिला दोनों प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।