Wednesday, October 7, 2026
HomeSocial Workअन्न भंडारा आयोजित करना जरूरतमंदों की सेवा का बेहतरीन तरीका है: अमिताभ...

अन्न भंडारा आयोजित करना जरूरतमंदों की सेवा का बेहतरीन तरीका है: अमिताभ रूंगटा

पंचकूला । अन्न भंडारा आयोजित करने से न केवल जरूरतमंद लोगों की सेवा होती है, बल्कि मानवता और परोपकार की भावना भी मजबूत होती है। हमें अपनी क्षमता के अनुसार अन्न भंडारा कर जरूरतमंदों की सेवा करते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। यह बात सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, पंचकूला में ट्रस्ट द्वारा आयोजित 235 वें भंडारे के दौरान कही। अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्न भंडारा आयोजित करना जरूरतमंदों की सेवा का बेहतरीन तरीका है। अन्न भंडारा लोगों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित करता है और समाज में प्रेम, सहयोग तथा सेवा की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना और जन कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments