Sunday, October 4, 2026
HomeBusinessExibitionसोया फेस्ट 2026 में प्रोटीन, पोषण और स्वस्थ खान-पान के प्रति बढ़ाई...

सोया फेस्ट 2026 में प्रोटीन, पोषण और स्वस्थ खान-पान के प्रति बढ़ाई जागरूकता

स्वस्थ जीवनशैली के लिए पोषण और प्रोटीन पर जागरूकता जरूरी: मेयर सौरभ जोशी

चंडीगढ़ । स्वस्थ खान-पान, संतुलित पोषण और प्रोटीन के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंडो सोया फूड एसोसिएशन ने चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के सहयोग से शनिवार को होटल बेकन्स, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में ‘सोया फेस्ट 2026’ का आयोजन किया। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। फेस्ट में सोया आधारित खाद्य पदार्थों के साथ मिलेट्स, वीगन फूड और माइक्रोग्रीन्स से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को पौष्टिक भोजन के विविध विकल्पों और उनके रोजमर्रा के आहार में उपयोग की जानकारी दी गई। देशभर से आए सोया उद्यमियों, पोषण विशेषज्ञों, शेफ, छात्रों और आम नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने सोया फेस्ट 2026 जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों, विशेषकर युवाओं को प्रोटीन, पोषण और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‘राइट टू प्रोटीन’ की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, पौष्टिक और टिकाऊ भोजन के विकल्पों से परिचित कराना, सोया उत्पादों का सीधा अनुभव कराना और इस क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम को चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स, चंडीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन, इन्फोसिस अर्पण और यू.एस. सोयाबीन एक्सपोर्ट काउंसिल का भी समर्थन प्राप्त रहा। फेस्ट के दौरान आयोजित सेमिनार और अवॉर्ड फंक्शन में पोषण, खाद्य सुरक्षा, हॉस्पिटैलिटी और सामाजिक विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने स्वस्थ खान-पान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने बदलती जीवनशैली के बीच संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इंडो सोया फूड एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा और सलाहकार निशिथ पटेल ने बताया कि व्यस्त जीवनशैली के कारण खान-पान की आदतों में तेजी से बदलाव आया है और ऐसे में पौष्टिक तथा प्रोटीन युक्त भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। फेस्ट में सोया के विभिन्न रूपों को भी प्रदर्शित किया गया। सोया चंक्स, सोया ग्रेन्यूल्स, टोफू, सोया मिल्क और अन्य सोया आधारित उत्पादों के माध्यम से यह बताया गया कि सोया को पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ आधुनिक रेसिपीज में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में पोषण, खाद्य सुरक्षा, हॉस्पिटैलिटी और सामाजिक विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। डाइटीशियन डॉ. अनुरीत लूथरा और पीजीआई की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. पूनम खन्ना ने संतुलित आहार और पर्याप्त प्रोटीन के महत्व पर प्रकाश डाला। चंडीगढ़ प्रशासन के डेजिग्नेटेड ऑफिसर, फूड सेफ्टी सुखविंदर सिंह ने सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के महत्व पर जानकारी दी। इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल विशाल कालिया ने स्वस्थ भोजन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के बीच संबंध पर बात रखी, जबकि नगर निगम चंडीगढ़ के सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. विवेक त्रिवेदी ने पोषण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता की भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान उद्योग को योगदान के लिए सोया पायनियर अवार्ड, सोया यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड, सोया फेस्ट सपोर्टर अवार्ड, सोया फेस्ट मीडिया एप्रिसिएशन अवार्ड, सोया इनोवेशन अवार्ड, सोया आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवार्ड की श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments