Thursday, April 30, 2026
HomeBusinessExibitionनोएडा में 29 अप्रैल से सजेगा ‘न्यू बुक कार्निवल’, 10 लाख से...

नोएडा में 29 अप्रैल से सजेगा ‘न्यू बुक कार्निवल’, 10 लाख से अधिक किताबें होंगी उपलब्ध

‘लोड द बॉक्स’ ऑफर बना आकर्षण का केंद्र, किताब प्रेमियों के लिए नोएडा में 12 दिवसीय बुक फेयर

नोएडा । किताब लवर्स द्वारा 29 अप्रैल से 10 मई 2026 तक नोएडा के आर क्यूब मोनाल्ड मॉल में 12 दिवसीय “न्यू बुक कार्निवल” का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य पुस्तक मेले में सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए 20 से अधिक श्रेणियों में 10 लाख से ज्यादा नई और लोकप्रिय किताबें उपलब्ध होंगी। इनमें फिक्शन, रोमांस, मिस्ट्री, सेल्फ-हेल्प, बच्चों की किताबें, जीवनी सहित कई विषय शामिल हैं। मेले का मुख्य आकर्षण “लोड द बॉक्स” कॉन्सेप्ट रहेगा, जिसमें पाठक तय कीमत पर अपनी पसंद की जितनी किताबें बॉक्स में समा सकें, भर सकते हैं। छोटे बॉक्स की कीमत ₹2500 और बड़े बॉक्स की कीमत ₹3500 रखी गई है। राहुल पांडे, संस्थापक, किताब लवर्स ने कहा कि नोएडा में यह उनका दूसरा आयोजन है और शहर में दोबारा लौटकर वे बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस बुक फेयर में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर आयु वर्ग और हर रुचि के पाठकों के लिए किफायती कीमतों पर किताबें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में किताब पढ़ने की आदत तेजी से कम हुई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया मनोरंजन के कई साधन देते हैं, लेकिन एक अच्छी किताब से मिलने वाला ज्ञान और अनुभव अतुलनीय है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ इस पुस्तक मेले में आएं और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दें। साल 2019 में स्थापना के बाद से किताब लवर्स देश के 40 शहरों में 400 से अधिक पुस्तक मेलों का सफल आयोजन कर चुका है। इस बार के न्यू बुक कार्निवल में हिंदी पुस्तकों का विशेष सेक्शन, नई लॉन्च हुई किताबों का संग्रह, शांतिपूर्ण रीडिंग कॉर्नर और बच्चों, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग पुस्तक श्रेणियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। किताबों से प्रेम करने वालों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments