हाई स्ट्रीट मार्केट में शुरू हुआ नया शॉपिंग स्टोर, ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेगी उत्पादों की विस्तृत रेंज
जीरकपुर । जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित हाई स्ट्रीट मार्केट, ब्लॉक बी-2 में बायलो इंडिया के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टोर का उद्घाटन सलोचना रानी जिंदल ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, ग्राहक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बायलो इंडिया की ओर से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। स्टोर में रोजमर्रा की जरूरतों सहित अलग-अलग प्रकार के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को किफायती कीमतों पर बेहतर गुणवत्ता और अधिक विकल्प उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर बायलो इंडिया की डायरेक्टर इंदु शाम जिंदल ने कहा कि, “जीरकपुर में बायलो इंडिया की शुरुआत हमारे लिए बेहद खुशी और उत्साह का अवसर है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के विभिन्न उत्पाद एक ही स्थान पर उचित कीमतों और बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करवाए जाएं। हम ग्राहकों के विश्वास और प्यार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और भविष्य में भी उन्हें बेहतर खरीदारी अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में ग्राहक ऐसी जगह खरीदारी करना पसंद करते हैं, जहां उन्हें उत्पादों की अच्छी रेंज, उचित कीमत और गुणवत्ता एक साथ मिल सके। बायलो इंडिया इसी सोच के साथ ग्राहकों के लिए एक नया और सुविधाजनक खरीदारी अनुभव लेकर आया है। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए। स्टोर में पहुंचे लोगों ने उपलब्ध उत्पादों की रेंज और आकर्षक कीमतों में खास रुचि दिखाई। स्टोर प्रबंधन की ओर से उद्घाटन दिवस को यादगार बनाने के लिए ग्राहकों का विशेष स्वागत किया गया। बायलो इंडिया का स्टोर दुकान नंबर 24 एवं 25, हाई स्ट्रीट मार्केट, ब्लॉक बी-2, वीआईपी रोड, जीरकपुर में स्थित है। स्टोर प्रबंधन के अनुसार ग्राहकों को रोजाना किफायती कीमतों पर खरीदारी का अवसर देने के साथ-साथ उत्पादों की विस्तृत रेंज और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उद्घाटन समारोह के दौरान सलोचना रानी जिंदल ने बायलो इंडिया के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीरकपुर में इस तरह के नए शॉपिंग विकल्प शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी और स्थानीय बाजार को भी बढ़ावा मिलेगा।

समारोह के अंत में इंदु शाम जिंदल ने सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बायलो इंडिया को जीरकपुर में ग्राहकों का जो प्यार और समर्थन मिला है, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि बायलो इंडिया आने वाले समय में ग्राहकों की पसंदीदा खरीदारी जगह के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

