चंडीगढ़। सोनी सब का ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक कहानी के साथ दर्शकों को आकर्षित करता है। वह एक दृढ़ महिला है जो जीवन की चुनौतियों का सामना उम्मीदों और आशा के साथ करती है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने पुष्पा के परिवार में सभी को खुशी मनाते देखा जब राशि (देशना दुगद) ने आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दों से उबरकर एक विज्ञापन हासिल किया। आगामी एपिसोड में राशि प्रभास (भव्य गांधी) नामक एक यूजर के ऑनलाइन ट्रोलिंग का टारगेट बन जाती है, जिसे ‘किंग ऑफ कूल’ के नाम से जाना जाता है। जब अश्विन को पता चलता है कि उसकी बहन को परेशान किया जा रहा है, तो वह प्रभास से भिड़ जाता है। यह पता किए बिना कि वह एक मानसिक और अस्थिर व्यक्ति से निपट रहा है, और उसे थप्पड़ मार देता है। इससे प्रभास भड़क जाता है। अश्विन को बदला लेने की धमकी देता है। मामले को बदतर बनाने के लिए अश्विन का बिजनेस लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है। इससे उसका भविष्य अनिश्चित हो जाता है। ट्रोल यहीं नहीं रुकता, उसकी बदला लेने वाली हरकतों के कारण अश्विन जेल पहुंच जाता है, जिससे पुष्पा परिवार भ्रमित और परेशान हो जाता है।
पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन का किरदार निभाने वाले नवीन पंडिता ने बताया, “प्रभास को सबक सिखाने की अश्विन की कोशिश अप्रत्याशित नतीजों की ओर ले जाती है। प्रभास के साथ तीखी नोकझोंक के बाद उसे एक के बाद एक ऐसी घटनाओं से गुजरना पड़ता है जो उसके जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर देती है। इसमें उसका बिजनेस लाइसेंस खोना और उसकी गिरफ्तारी शामिल है। इस कारण उसे जेल जाना पड़ता है। ये घटनाएं अश्विन को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, क्योंकि उसकी हरकतें अनजाने में पूरे परिवार को संकट में डाल देती हैं। यह कठिन परीक्षा अश्विन के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर की शुरुआत का संकेत देती है, जो गहन नाटकीयता और बड़े ट्विस्ट के लिए मंच तैयार करती है। यह निश्चित तौर पर दर्शकों को बांधे रखेगी। सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल को हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे देखें
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अश्विन की हुई गिरफ्तारी
एसडी आदर्श फाउंडेशन ने बुड़ैल में किया सर्वे, शिक्षा के महत्व के बारे में लोगों को किया गया जागरुक
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज की एनजीओ एसडी आदर्श फाउंडेशन की ओर से बुड़ैल गांव, सेक्टर-45 में वंचित समुदायों के लिए शैक्षिक अवसरों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक सर्वेक्षण किया। यह पहल एनजीओ के अध्यक्ष और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा और एनजीओ के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में की गई। सर्वेक्षण में 18 वॉलंटियर्स की समर्पित टीम ने भाग लिया, जिसने असाधारण प्रतिबद्धता और उत्साह का प्रदर्शन किया। सर्वेक्षण करने के लिए वॉलंटियर्स को मुख्य रूप से तीन टीमों में विभाजित किया गया था, जिनमें से प्रत्येक में टीम लीडर सहित छह सदस्य थे। टीम की ओर से बुड़ैल गांव के एक महत्वपूर्ण हिस्से को कुशलतापूर्वक कवर किया गया तथा पूरे सर्वेक्षण के दौरान वॉलंटियर्स का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों और उनके माता-पिता दोनों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरुक करना था। एनजीओ के स्वयंसेवकों ने 136 से अधिक पूर्ण सर्वेक्षणों को सफलतापूर्वक एकत्रित किया और उनका विश्लेषण किया। सर्वेक्षण से पता चला कि क्षेत्र के अधिकांश बच्चे पहले से ही स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहे थे और सक्रिय रूप से अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। हालांकि, स्वयंसेवकों ने कई ऐसे बच्चों की पहचान की जो सीखने के लिए उत्सुक थे, लेकिन विभिन्न बाधाओं के कारण अभी तक स्कूल में दाखिला नहीं ले पाए थे। वर्तमान में स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए एनजीओ के स्वयंसेवकों ने उनकी शैक्षिक अवधारणाओं को बढ़ाने, उनके एकेडमिक परफार्मेंस में सुधार लाने और उनके ओवरआल स्कोर को बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली ट्यूशन का आश्वासन दिया। जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे, उनके लिए वॉलंटियर्स ने एनजीओ की टीमों के माध्यम से बुनियादी और आवश्यक शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। एनजीओ वॉलंटियर्स ने इन बच्चों और उनके परिवारों को आश्वासन दिया कि यदि बच्चे सीखने की प्रबल इच्छा रखेंगे और क्षमता प्रदर्शित करेंगे तो हम स्कूलों में उनका नाम लिखवाने में भी सहायता करेंगे। एनजीओ अपने शैक्षिक समर्थन का विस्तार करेगा, जिसके तहत स्कूल में पहले से उपस्थित छात्रों के लिए शैक्षिक मानकों और अवधारणाओं में सुधार के लिए नियमित ट्यूशन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, जिन बच्चों का अभी तक स्कूल में नाम नहीं लिखा गया है, उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए एनजीओ की टीमें बुनियादी शिक्षा प्रदान करना शुरू करेंगी। एक बार जब ये बच्चे तैयार और प्रेरित हो जाएंगे तो वे स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर मिले। बुड़ैल गांव में किया गया सर्वेक्षण समुदाय में शैक्षिक असमानताओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। एनजीओ के अध्यक्ष के अनुसार हमें विश्वास है कि हमारे वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी से हमारे प्रयास इस क्षेत्र के बच्चों के शैक्षिक परिणामों को बेहतर बनाने में योगदान देंगे। एनजीओ सभी के लिए शिक्षा तक पहुंच में सुधार लाने के मिशन में निरंतर सहयोग और सफलता की आशा करता है।
मानव मंगल में सीबीएसई बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024-25 का आगाज़
चंडीगढ़। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में क्लस्टर 17 के लिए सीबीएसई बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024-25 का आगाज़ सोमवार को हुआ। लड़कियों के सभी एज ग्रुप्स के मुकाबले 16 से 18 सितंबर तक होंगे जबकि लड़कों के सभी एज ग्रुप्स के मुकाबले 19 से 21 सितंबर तक होंगे। प्रतियोगिता को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बांटा गया है। लड़कियों के मुकाबले में सीबीएसई बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 में पहला दिन मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के नाम रहा। स्कूल ने अंडर-14 गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। स्कूल के प्रतिभागियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया।
अन्य परिणामों में अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट में शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेज-6 ने शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 को 2-1 से हराया। वहीं, अंडर-14 गर्ल्स में एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल, सेक्टर-26 ने होली एंजल स्मार्ट स्कूल, लालड़ू, मंडी, पटियाला को 2-0 से हराया। अंडर-17 गर्ल्स टूर्नामेंट में शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी सेक्टर-69 ने पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 69 को 2-0 से पराजित किया। अंडर-14 गर्ल्स (क्वार्टर फाइनल) में शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर-41 ने शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेज 6, मोहाली को 2-0 से हराया। अंडर-17 गर्ल्स (क्वार्टर फाइनल) में एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल सेक्टर-26 ने एमिटी इंटरनेशनल सेक्टर-79 को 2-0 से पराजित किया। जबकि अंडर-17 गर्ल्स में माइंड ट्री स्कूल, मोहाली ने सेंट मैरी स्कूल, नागल, रोपड़ को 2-0 से हराया।
5 सिगनल वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने
चंडीगढ़। 5 सिगनल वाहिनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 5 सिगनल वाहिनी के कमाण्डेन्ट विशाल कन्डवाल तथा अन्य अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशाल कन्डवाल, कमाण्डेन्ट-5 सिगनल वाहिनी, केरिपुबल ने इस अवसर पर आह्वान किया कि यह कार्यक्रम हमारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम न केवल हमारे आसपास के वातावरण को सुधारेगा, बल्कि समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। साथ ही यह भी अवगत कराया कि यह कार्यक्रम हमारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष- जगवीर मेहला, सुमित भारद्धाज, कमल कुमार सोनी,सुदेश मित्तल एवं उपासना ने भी इस अभियान में भाग लिया।
कार्यक्रम के अन्त में विशाल कन्डवाल, कमाण्डेन्ट-5 सिगनल वाहिनी, केरिपुबल ने वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर उपस्थित होने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । जिन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर 5 सिगनल बटालियन द्वारा चलाये गये बृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया है। इसके लिए सभी के प्रति अपना हार्दिक धन्यवाद व आभार भी प्रकट किया। उन्होनें सभी से भविष्य में भी ऐसे ही केरिपुबल को अपना सहयोग प्रदान करने की कामना के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

खालसा कॉलेज में टैलेंट हंट-2024 आयोजित
मोहाली । खालसा कॉलेज(अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए में टैलेंट हंट-2024 प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्ण तरीके से भाग लिया और अपनी कला को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर अपने अध्यापकों से प्रशंसा बटोरी।
कॉलेज परिसर में आयोजित टैलेंट हंट-2024 के अंतर्गत कॉलेज विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की रोचक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, लैंडस्केपिंग पेटिंग्स, सिंगिंग डांस, नेचर फोटोग्राफी, कविता जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थी।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी ने सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता छोटी हो या बड़ी आत्मविश्वास को बढ़ाती है जिससे विद्यार्थीगण किसी भी मंच पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के कुछ निश्चित सपने होते हैं और इन्हें हम तभी हासिल कर सकते हैं जब हम दूसरों के साथ प्रतियोगिता करते हैं। इसलिए, हम ये कह सकते हैं कि प्रतियोगिता हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।
अपने सम्बोधन के बाद प्रिंसिपल द्वारा टैलेंट हंट-2024 में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

अमेजन .इन ने की चंडीगढ़ के सेक्टर 17 मार्केट में अमेजन फेस्टिव बॉक्स की स्थापना
चंडीगढ़ । फेस्टिव सीजन की जल्द होने वाली शुरुआत के साथ, अमेजन इंडिया 14 से 18 सितंबर तक चंडीगढ़ के दिल में एक असाधारण इंटरैक्टिव अनुभव लेकर आ रहा है। अमेजन फेस्टिव बॉक्स” शानदार कला के माध्यम से चंडीगढ़ की जीवंत भावना और संस्कृति का जश्न मनाता है, और ग्राहकों को अमेजन की आगामी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के साथ जुड़ने का एक मजेदार तरीका प्रदान करता है। ब्रिज मार्केट, सेक्टर 17 में स्थापित इस तरह के अनूठे एक्टिवेशन में, ग्राहक अपने किसी प्रियजन को क्या गिफ्ट देना चाहेंगे इसकी एक इच्छा कर सकते हैं और उसे साझा कर सकते हैं। यह पहल चंडीगढ़ की विशिष्टता और अमेजन के सबसे बड़े वार्षिक उत्सव का एक आदर्श मिश्रण है।
फेस्टिव सीजन की तैयारियां भारत में, अमेज़न. इन के बी2बी स्टोर अमेजन बिजनेस की 7वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती हैं। 2017 से, अमेजन बिजनेस कई भारतीय व्यवसायों के लिए बदलाव लाने में सबसे आगे रहा है। इसने महानगरों से बाहर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई शहरों में भारी वृद्धि दर्ज की है। इन क्षेत्रों में, अमेजन बिजनेस ने उपभोक्ताओं में सालाना आधार पर 200 प्रतिशत की वृद्धि देखी है, और इस क्षेत्र में खरीदारी करने वाले ग्राहक आधार में 40% की वृद्धि हुई है।
मितरंजन भादुड़ी, डायरेक्टर, अमेजन बिजनेस ने कहा कि त्योहारों का मौसम केवल ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि व्यवसायों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वे अपने कर्मचारियों और भागीदारों के साथ मिलकर इस मौसम का जश्न मनाने के लिए तैयार रहते हैं। फिर चाहे उपहार देकर त्योहारी उत्साह को एक-दूसरे के साथ साझा करना हो या अपने ऑफिस को सजाना हो, हमने देखा है कि यह मौसम व्यवसायों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। अमेजन बिजनेस में, हम इस अनोखे अवसर को पहचानते हैं। जैसा कि हम भारत में अपनी 7वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं, हम भारत के प्रत्येक कोने में सभी आकार के व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा प्रतिबद्ध हैं। हम अपने विक्रेताओं को अद्वितीय समर्थन और अपने व्यावसायिक ग्राहकों को अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। हमारा लक्ष्य बेजोड़ चयन, मूल्य, सुविधा प्रदान करने के लिए नए इन्नोवेशन के साथ इस त्योहारी मौसम को वास्तव में यादगार बनाना है।
राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर पंजाब विश्वविद्यालय में पौधरोपण
चंडीगढ़। राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से पंजाब विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में फलदार पौधे लगाये गये सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गई । इस अवसर पर प्रोफेसर अमृतपाल तूर,प्रोफेसर रितु गुप्ता,भारतीय वायु सेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर प्रभुनाथ शाही,प्रकृति प्रेमी रुचि गुप्ता,पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कौशल,समाजसेवी दीपक शर्मा,पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार,आर्यन शर्मा,रजनीश राणा और राजाराम सहभागी रहे।
आज भारत रत्न प्रसिद्ध अभियंता मुक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को कोटि कोटि नमन करते हुए प्रकृति के साथ प्रगति का संदेश दिया गया। सभी को औषधीय पौधे सप्रेम भेंट किए गए । अपने वक्तव्य में शाही ने बताया कि देश के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन में इनकी विशेष भूमिका हो सकती है।सभी विकास के कार्य पर्यावरणपरक होने चाहिए और पेड़ पौधे को लगाने एवं बचाने की प्राथमिकता होनी चाहिए। फाउंडेशन का मूलमंत्र “ हमारा पर्यावरण,हमारा भगवान” है। हमारा काम धरतीमाता के नाम है। फाउंडेशन की पर्यावरण प्रमुख प्रोफेसर रितु गुप्ता ने आज के पौधरोपण में शामिल सभी पर्यावरण प्रेमियों का सादर धन्यवाद किया ।
रॉयल स्पोर्टस्टर्स द्वारा आयोजित प्रथम टाइनर स्पोर्ट हाई परफॉर्मर लीग के संयुक्त विजेता बने एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब और ट्राइडेंट जिम
चंडीगढ़ । रॉयल स्पोर्टस्टर्स द्वारा आयोजित प्रथम टाइनर स्पोर्ट हाई परफॉर्मर लीग में ट्राइसिटी के 30 जिम के 2000 से अधिक फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया। ट्राइसिटी क्षेत्र में युवाओं को जिम फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए रॉयल स्पोर्टस्टर्स द्वारा हाई परफॉर्मर लीग (एचपीएल) टाइनर स्पोर्ट्स के सहयोग से एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित अपनी तरह का पहला आयोजन है। लगभग दो महीने तक चले प्रारंभिक दौर के बाद, रविवार को एचपीएल का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया जिसमें फिटनेस और वेलनेस प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ट्राइसिटी के 30 जिम के लगभग 2000 से अधिक उत्साही लोगों ने इसमें भाग लिया। जिन्हें बाद में शॉर्ट स्क्रीन कर एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित ग्रैंड फिनाले के लिए आमंत्रित किया गया। ग्रैंड फिनाले में एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब और ट्राइडेंट जिम, मोहाली ने संयुक्त रुप में खिताब जीता। जबकि एथेलोनिक्स दूसरे और 365 जिम तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके श्रेड हाउस के सुखचैन ने अधिकतम और सफल क्लाइंट रजिस्ट्रेशन के लिए पहला, ट्राइडेंट जिम के प्रिंस को दूसरा और पावरहाउस के गगन को तीसरा पुरस्कार मिला। ग्रैंड फिनाले राउंड में रेस, क्रॉसफिट, डेडलिफ्ट, टायर रेस की श्रेणियों में शुरुआती, पेशेवर और अनुभवी लोगों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस अवसर पर टाइनर के चेयरमैन डॉ. पीजे सिंह, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन और एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब के निदेशक मार्केटिंग साहिल कपूर ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को एएलसी, कैशकरो, सचिन ऋषि (निर्देशक और निर्माता), राजीव ऋषि (पॉलीवुड अभिनेता और सीसीएल खिलाड़ी), एशले कौर (भांगड़ा क्वीन), टेलीविजन पार्टनर – पीटीसी पंजाबी और पीटीसी न्यूज, डिजिटल पार्टनर – रोजाना स्पोक्समैन, फोर्टिस, बॉन, एक्टिव वियर – ग्रे हीरोन, आईवीवाई हेल्थ केयर, मैगज़ीन पार्टनर – सीएचडी लाइफ, वेन्यू पार्टनर – एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा भरपूर समर्थन दिया गया।
ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दें उद्योगपति:अमन अरोड़ा
पीएचडीसीसीआई के आरईटीएस कान्कलेव में हुए शामिल
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब देश का अग्रणी राज्य
चंडीगढ़। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत एवं रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना समय की मांग है। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। इस क्षेत्र में नए स्टार्टअप को आगे आना चाहिए। जिन्हें बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।
अमन अरोड़ा पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा यहां आयोजित की जा रही दसवीं इन्स-आउट एग्जीबिशन के तीसरे दिन आयोजित आरईटीएस कान्कलेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योगपतियों को इस क्षेत्र में पूंजी निवेश का आहवान करते हुए कहा कि नए स्टार्टअप की मदद के लिए पंजाब सरकार अपनी पॉलिसी में बदलाव करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बिजली उत्पादन के साधन सीमित होते जा रहे हैं और सौर ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
इसके संरक्षण और सही इस्तेमाल के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से पंजाब में पराली जलाने के मामलों में जहां 50 प्रतिशत की कमी आई है। इससे पहले आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर आरएस सचदेवा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सोलर ऊर्जा के क्षेत्र के लगातार बढ़ रही मांग और नई तकनीक के बारे में लोगों को अवगत करवाना है। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉॅ.रणजीत मेहता ने कहा कि ग्रीन ट्रांसमिशन के क्षेत्र में भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा हासिल करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगले चार सालों में सालाना 30 गीगावाट जोडऩे की जरूरत है।इस अवसर पर बोलते हुए पेडा के सीईओ (आईएएस) संदीप हंस ने कहा कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नए आइडिया के साथ आने वाले स्टार्टअप को पेडा द्वारा हर संभव सहयोग किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य पंजाब को सौर ऊर्जा के क्षेत्र न केवल आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई स्टार्टअप एवं उद्यमिता कमेटी के चेयर डॉ.जेके शर्मा, को-चेयर सुप्रीत सिंह , स्टार्टअप पंजाब के संयुक्त निदेशक दीपेंद्र ढिल्लों, पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के को-चेयर सुव्रत खन्ना समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

भारतीय लोगों में घुटने की आर्थराइटिस की समस्या वेस्टर्न कंट्रीज की तुलना में 15 गुना से भी अधिक – डॉ अपूर्ब गांगुली
चंडीगढ़ । हम सभी को कभी ना कभी कहीं ना कहीं दर्द होता ही रहता है क्या हमने कभी सोचा है कि यदि यह दर्द न हो तो बीमारी इतनी बढ़ जाएगी की हो सकता है उसे अंग को हमेशा के लिए ही खराब कर दे। इसीलिए ईश्वर दर्द के रूप में हमें संकेत देते हैं कि जहां दर्द है वहां रक्त का बहाव कम हो जाता है। सूजन हो जाती है इन सबके लिए हमें कुछ आवश्यक उपाय करने होंगे ताकि हम स्वस्थ रहें। पेन के तीन मुख्य कारण हैं , सूजन या नर्व कंप्रेशन , हड्डियों को पकड़ने वाले मसल्स के सेल डैमेज होना व मसल्स की स्टिफनेस ।
डॉ अपूर्व गांगुली विश्व प्रसिद्ध साइंटिस्ट रिसर्चर ने रविवार को चंडीगढ़ में अपने दौरे के दौरान बताया कि हम जो भी खाना खाते हैं उसी में से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को प्रिजर्व करके उसी के मिलते जुलते तेल में मिलाकर यदि हम सूजन या दर्द वाले जोड़ पर लगाएं तो 42 दिनों में वह सूजन व नर्व का कंप्रेशन पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है । सवाल उठता है कि इन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स ( करक्यूमिन , बोसवेलिया, कोमीफारा आदि )को हम खाने के रास्ते से क्यों नहीं लेते क्योंकि यदि आपके अंग में खून का दौरा ही नहीं जा रहा तो कोई भी माइक्रो न्यूट्रिएंट या दवाई वहां कैसे पहुंच पाएगी इसलिए उन्हें स्क्रीन के जरिए लगाया जाता है और इसी प्रकार अंग को बीमारियों से मुक्त किया जाता है।डॉ अपूर्ब गांगुली विश्व प्रसिद्ध साइंटिस्ट रिसर्चर , बायो केमिस्ट व पेन हीलर है जिन्होंने इस थेरेपी के कई रिसर्च पेपर पब्लिश करवाया है और अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेन मैनेजमेंट के साथ जुड़े हुए हैं उनका कहना है कि 42 दिन उनके बने माइक्रोन्यूट्रिएंट बेस्ड दवाइयां के इस्तेमाल से आपकी जोड़ो बीमारियां हल हो सकती हैं। गौरतलब है कि डॉ अपूर्ब गांगुली मोहाली में एयरोसिटी में अपने सेंटर के उद्घाटन के लिए शहर आए हुए थे। भारतीय लोगों में घुटने की आर्थराइटिस की समस्या वेस्टर्न कंट्रीज की तुलना में 15 गुना से भी अधिक है।
