Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 98

शिंदो काई कान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया यूके में होने वाली डब्ल्यूकेसी विश्व कराटे चैंपियनशिप में भाग लेगा

0

मोहाली (संवाद टाइम्स)। शिंदो काई कान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया सितंबर 2024 में यूनाइटेड किंगडम में होने वाली डब्ल्यू.के.सी. विश्व कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। फेडरेशन के 4 खिलाड़ी जसकरनदीप सिंह, नवजोत सिंह, जोबनप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह टीम के कोच मनप्रीत सिंह समरा की देखरेख में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरेशन के सभी सदस्यों ने दल को अपनी शुभकामनाएं दी। फेडरेशन की ओर से सभी टीम सदस्यों को खेल किट दी गई हैं। टीम पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष मदन लाल ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारे छात्र प्रतियोगिता में चमकेंगे और देश का झंडा ऊंचा रखेंगे!”

सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमेन सुरिंदर वर्मा सम्मानित

0

चंडीगढ़ । सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमेन सुरिंदर वर्मा को शहर के दो अलग अलग कार्यक्रमों में निवेशकों की जागरूकता और सेबी (एसईबीआई) की भूमिका तथा संपत्ति सृजन के लिए वित्तीय योजना विषयों पर व्याख्यान देने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी होटल में प्रदान किया गया।
सुरिंदर वर्मा, को यह सम्मान इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के चंडीगढ़, पंचकूला, और मोहाली चैप्टर के चेयरमेन संजय सिंह तथा नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में स्कूल ऑफ कॉमर्स के सहायक प्रोफेसर कुणाल पसारी ने सेमिनार के दौरान प्रदान किया। इस अवसर पर सुरिंदर वर्मा ने कहा कि सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप का काम लोगों में निवेश के प्रति जागरूकता को फैलाना है। यह सम्मान पाकर वह गौरवांन्वित हुए हैं, और भविष्य में भी यह ग्रुप निवेशक का सही मार्गदर्शन करता रहेगा। बतां दे कि सुरिंदर वर्मा को कई प्रतिष्ठित मंचों से सम्मान प्राप्त हुआ है।

ईसाई समुदाय ने सांसद मनीष तिवारी को किया सम्मानित

चंडीगढ़ । ट्राइसिटी चर्चस एसोसिएशन (टीसीए) के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी को सम्मानित किया गया। टीसीए के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शहर के चंहुमुखी विकास के लिए अपील की। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी सहित शिमला और चंडीगढ़ के डायसिस के कैथोलिक बिशप, इग्नाटियस लोयोला मस्कारेनहास, ट्राइसिटी चर्च एसोसिएशन (टीसीए) के अध्यक्ष लॉरेंस मलिक, टीसीए के पदाधिकारी, ट्राइसिटी क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों और चर्चों के पादरी और सदस्य भी उपस्थित थे।
क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल, सेक्टर-19, चंडीगढ़ में आयोजित इस सम्मान समारोह की शुरुआत रेव. ब्रायन एंडरसन की प्रार्थना के साथ हुई। जिन्होंने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। टीसीए की ओर से बिशप, सांसद और सीटीसीसी के अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। टीसीए के अध्यक्ष लॉरेन्स मलिक ने सांसद मनीष तिवारी के समक्ष मौजूदा राष्ट्रीय सरकार के तहत ईसाई समुदाय और माइनॉरिटीज के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में माइनॉरिटीज को पेश आ रही दिक्कतों पर भी अपने विचार पेश किए। वहीं सांसद मनीष तिवारी ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि सत्र के दौरान संसद में वो माइनॉरिटीज के इन मुद्दों को उठाया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी। ताकि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। मनीष तिवारी और एचएस लकी ने अपने स्तर पर भी समुदाय को अपनी सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फादर प्रेमानंद, पासटर तनुज मसीह, पासटर रणदीप मैथ्यूज, पासटर जगदीश सिंह, पासटर राजेश बालू, यूनस पीटर, पासटर एलीशा मसीह और भी पास्टर, बिशप और फादर मौजूद थे।

कोलकाता गैंगरेपः फोर्टिस मोहाली के डॉक्टर आईएमए के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

0

चंडीगढ़ । हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के परिसर में एक डॉक्टर के साथ हुए क्रूर और कथित गैंगरेप के विरोध में फोर्टिस अस्पताल मोहाली के कई डॉक्टरों ने एकजुटता व्यक्त करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक देशव्यापी हड़ताल के बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दिए गए आह्वान का समर्थन करने के लिए आयोजित किया गया था। शनिवार को फोर्टिस मोहाली में सभी ओपीडी बंद रही। फोर्टिस मोहाली की प्रसूति एवं स्त्री रोग निदेशक डॉ स्वप्ना मिश्रा ने कहा कि इस घटना ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और यह एक आंख खोलने वाली घटना है। महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस करना चाहिए। अपराध करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। फैस्लिटी मेडिकल डायरेक्टर डॉ विक्रमजीत धालीवाल ने कहा कि चिकित्सा बिरादरी इस घटना की निंदा करती है। हम अपना समर्थन देने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इस दौरान, वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी और वरिष्ठ डॉक्टर भी इस अवसर पर मौजूद थे। लैब मेडिसिन की प्रमुख अनीता शर्मा ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, क्योंकि महिलाएँ ही मुख्य कार्यबल हैं। फोर्टिस में, हम इस तथ्य के प्रति बहुत संवेदनशील हैं और कार्यस्थल पर लिंग-संबंधी हिंसा के प्रति ज़ीरो टोल्रेंस बरतते हैं। हमारे पास सीसीटीवी निगरानी, पीओएसएच समिति, हमारे सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अनुशासित सुरक्षा टीम जैसी मजबूत प्रक्रियाएँ और एसओपी हैं।

अभिभावक बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्यार, देशभक्ति की अलख जगाए: प्रीत कमल सैनी

0

मोहाली । सेक्टर 78 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ओर जहाँ नन्हें बच्चों ने देशभक्ति कविताएं सुना कर अपना देश के प्रति प्यार का परिचय दिया। वहीं दूसरी ओर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज मोहाली के संयोजक प्रीत कमल सैनी ने अभिभावकों से बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्यार, देश भक्ति की अलख को जगाने की अपील की। मौका था, स्वतंत्रता दिवस का, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शहर के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज को पूरी श्रद्धा के साथ लहराया, जिसके उपरांत राष्ट्रीय गान जन गण मन किया गया। इस अवसर पर सेक्टर 78 के निवासी तथा विशेष रूप से सरदार अजमेर सिंह, मनसीरत, श्रेया, निशा वर्मा, रणधीर सिंह, दलजीत सिंह, निशा, राजा ढिल्लों, अशोक वर्मा, तजिंदर सिंह, चरनजीत सिंह, निरंजन सिंह, शैरी, गोनी, लवलीन सैनी उपस्थित थे।

रायपुर खुर्द के गवर्नमेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

0

समाजसेवी रविंदर सिंह बिल्ला ने फहराया तिरंगा

चंडीगढ़ । 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, रायपुर खुर्द में 78वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विख्यात समाजसेवी रविंद्र सिंह बिल्ला समारोह के मुख्य अतिथि थे। रविंदर सिंह बिल्ला ने स्कूल प्रधानाचार्य सुरिंदर सिंगला और रायपुर खुर्द गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह व स्कूल टीचर्स और स्टूडेंट्स की उपस्थिति में झंडा फहराया । ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के एनसीसी के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
इस दौरान स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसकी प्रशंसा सभी शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि हम भारतीयों के लिए यह दिन बहुत खास है। स्वतंत्रता दिवस हमें इस बात की सीख देता है। सच्चे नागरिक के लिए राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है। लेकिन, जब हम मन लगाकर पढ़ेगे। तभी अपने राष्ट्र के लिए आप सभी आने वाले समय में कुछ बेहतर कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन का भी उत्साह बढ़ाया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह आग्रह किया, आपके कंधों पर बच्चों के भविष्य निर्माण का दायित्व है। आप उन्हें ऐसी सीख दें जिससे उनका कल बेहतर बने। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सुरिंदर सिंगला ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए।

बैंक का निजीकरण कर्मचारियो और ग्राहकों की बढ़ायेगा मसीबते

0

चंडीगढ़ । भारत सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक को निजी हाथों में सौंपने का फैसला न केवल बैंक के डिपोजिटर्स को बदहाली की करार पर लायेगा बल्कि समाज के अन्य वर्ग को भी प्रभावित करेगा और स्वयं बैंक के कर्मचारियों के साथ अन्याय करेगा। यह पक्ष आल इंडिया इंडियन डिवलपमेंट बैंक आफ इडिया बैंक आफिसर्स ऐसोसियेशन के महासचिव विठ्ठल कोटेश्वर राव ने होटल पार्कव्यू में अयोजित आईडीबीआई बैंक अधिकारियों के एक स्थानीय अधिवेशन को संबोधित करते हुये रखा। 1964 में स्थापित आईडीबीआई वर्ष 1976 में आरबीआई द्वारा केन्द्र सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया था। बैंक 40 वर्षों तक एक डिवलपमेंट फाईनैंश्यिन इंस्टीच्यूशन के रुप में कार्य करता रहा जिसे एक वाणिज्यिक बैंक में बदल दिया गया। परन्तु सितंबर 2015 से यूनाईटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड इम्पलोईस बैंक को निजी हाथों को बेचे जाने का विरोध कर रहा है । फोरम ने अपने देशव्यापी अभियान के अंतर्गत चलाया है जिससे की भारत सरकार और एलआईसी द्वारा बैंक के बेचे जाने पर बैंक ग्राहकों और आम जनता को पेश आने वाली समस्याओं से अवगत कराया जाये।


विठ्ठल ने शंका जताई कि समाज के अन्य वर्ग इस कदम से प्रभावित हो सकते हैं विशेषकर कृषि समाज। मुद्रा,पीएमएसवनिधि,स्टैंड अप इंडिया का छोटे व्यवसाय ग्राहकों को अनसेक्योर्ड लोन के रूप में लाभ नहीं उठा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक की मेट्रो और शहरी शाखाओं ने मार्च 2019 से किसानों को ब्याज सबवेंशन के साथ केसीसी लोन देना बंद कर दिया है। यदि बैंक का निजीकरण हो जाता है तो अर्ध शहरी और ग्रामीण शाखाओं के किसान भी प्रभावित होंगें।

गोपाल स्वीट्स ने रक्षाबंधन पर पेश की हैंडमेड राखियां

0

चंडीगढ़। भाई और बहन के पवित्र अटूट प्रेम समर्पण का त्योहार रक्षाबंधन में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। जिसके चलते बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही हैं। बाजारों में अपने भाई के लिए सुंदर राखी खरीदने के लिए बहनों की भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल नए डिजाइन की राखी बाजार में देखने को मिलती है। इस बार रेडीमेड राखी की बजाए हैंडमेड राखी काफी पसंद की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वीट्स, बेकरी और रेस्टॉरेंट में विख्यात नाम गोपाल स्वीट्स ने भी आउटलेट पर आकर्षक हैंडमेड राखी की विशाल रेंज प्रस्तुत की है।
गोपाल स्वीट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शरणजीत सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है। रक्षाबंधन का पर्व बहन का भाई के प्रति स्नेह और भाई के बहन की सुरक्षा के प्रति एक वादे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं। इसी पावन त्योहार रक्षाबंधन के लिए हैंडमेड राखी की आकर्षक और विशाल रेंज को गोपाल स्वीट्स में पेश किया गया है। गोपालज द्वारा इन हैंडमेड राखियों को विधवा महिलाओं के एक समूह से तैयार करवाया जाता है। जिससे इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है, बल्कि उन्हें रोजगार मिलता है। जिससे वो अपने परिवार का जीवन यापन बेहतर से कर सकें। शरणजीत सिंह ने आगे बताया कि बच्चों के लिए लाइटनिंग और कार्टून करैक्टर जैसी कई वैरायटी की राखियां उपलब्ध है। इसके अलावा युवाओं और पुरुषों के लिए भी अच्छी रेंज उपलब्ध है। राखी के साथ ही किफायती दाम में चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स वाले मनभावन गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध हैं।
शरणजीत सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर गोपाल स्वीट्स के आउटलेट पर मिठाई की नई वैरायटी भी पेश की गई है। इसके लिए नए विशेषज्ञ कारीगर को भी रखा गया है, जो पेड़े की एक अलग नई वैरायटी- खजूर बर्फी, तिरंगी बर्फ़ी, काजू बादाम पिस्ता बर्फ़ी और बादाम केसर कतली सहित कुछ और अन्य मिठाइयां पेश की गई है। जो ग्राहकों को आवश्यक ही पसंद आएगी। शरणजीत सिंह के अनुसार गोपाल स्वीट्स अपनी गुणवत्ता, शुद्धता और उच्च क्वालिटी के स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। गोपाल स्वीट्स में स्वाद और गुणवत्ता से कोई कोम्प्रोमाइज़ नही किया जाता।

श्री ने मोहाली में पंजाब का अपना 43वां स्टोर लॉन्च किया

0

मोहाली । प्रसिद्ध महिला भारतीय एथनिक वियर ब्रांड श्री – शी इज स्पेशल ने मोहाली फेज-7 में स्थित अपने 43वें स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की है । इस नए स्टोर का शुभारंभ श्री की संयुक्त प्रबंध निदेशक शीतल कपूर द्वारा किया गया । मोहाली में यह श्री का दूसरा स्टोर है।
750 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए सुरुचिपूर्ण ढंग से डिजाइन किया गया है। इसमें शरद ऋतु/सर्दियों 2024 लाइन से श्री का विशेष रक्षा बंधन संग्रह शामिल है, जो उत्सव के मौसम को शैली और अनुग्रह के साथ मनाने के लिए तैयार किया गया है। यह संग्रह विभिन्न अवसरों के लिए फैशनेबल, कार्यात्मक पोशाकें प्रदान करने के लिए ब्रांड के समर्पण को दर्शाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को हर कार्यक्रम के लिए सही पोशाक मिले।
कार्यक्रम में बोलते हुए श्री – शी इज़ स्पेशल की संयुक्त प्रबंध निदेशक शीतल कपूर ने कहा कि हम मोहाली में अपना दूसरा स्टोर खोलने और पंजाब में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर रोमांचित हैं। इस स्टोर के खुलने से हमें मोहाली में अपने ग्राहकों के साथ और अधिक निकटता से जुडऩे का मौका मिलेगा , जिससे उन्हें हमारे नवीनतम रक्षा बंधन संग्रह की खरीदारी का बेहतर अनुभव प्राप्त होगा । पंजाब ने हमेशा हमारे ब्रांड के लिए जबरदस्त समर्थन दिखाया है, और हम रक्षा बंधन की भावना का जश्न मनाने वाले एक विशेष संग्रह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने पर उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा ध्यान स्टाइलिश, आरामदायक कपड़े उपलब्ध कराने पर रहता है जो हमारे ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप हों। मोहाली फेज-7 में यह नया स्टोर उत्कृष्टता के प्रति श्री की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करने और एक सुखद खरीदारी माहौल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्टोर एक सुविधाजनक स्थान पर स्थित है।

मानकटबरा गोगा मेड़ी में तीन दिवसीय वार्षिक मेला 19 से

0

रायपुर रानी/बरवाला। रक्षा बंधन के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मानकटबरा गोगा मेड़ी में 19 अगस्त से तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरू होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। गोगा मेडी समिति प्रधान रवि कुमार ने जानकारी में बताया कि वार्षिक मेला रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को शुरू होगा। 20 अगस्त की रात का बसेरा होगा। मेले के तीसरे व अंतिम दिन 21 अगस्त को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस कुश्ती दंगल में कई नामी पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे वहीं गोगा मेड़ी समिति की तरफ से पहलवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मेले में आसपास के गांवों के अलावा हरियाणा,पंजाब व हिमाचल से हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। तीनों दिन भंडारों का आयोजन किया जाता है और रात के समय बाबा के यश का गुणगान भी किया जाता है। मानक टबरा गोगा मेड़ी समिति के मुख्य सेवादार अमर सिंह भगत व मोहित भगत ने बताया कि इस पवित्र स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई सभी मन्नतें पूरी होती हैं। गोगा जाहर वीर बाबा सब की झोलियां भरते हैं। गत वर्ष की भांति इस बार भी समिति की तरफ से सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।