Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 82

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में भव्य वार्षिक समारोहों का आयोजन

0

चंडीगढ़। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने अपने वार्षिक समारोह को चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित दोनों स्कूल परिसर में धूमधाम से मनाया। इस वर्ष वार्षिक समारोह का थीम “पुष्प ए फ्लावरी टेल एक्सीपीरिंस” था। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल चंड़ीगढ स्कूल का यह 13वां और पंचकूला स्कूल का चौथा वार्षिक समारोह था। वार्षिकोत्सव फूलों की भव्यता से ओतप्रोत था जोकि विकास, सुंदरता और छात्रों की खिलती हुई क्षमता का प्रतीक हैं। इस मौके पर चंडीगढ कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स की चैयरपर्सन शिप्रा बंसल और चंडीगढ़ की शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं । उन्होंने अपने अभिभाषण में बच्चों के विकास में इनोवेशन और समग्र शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया। वहीँ स्कूल के पंचकूला परिसर में कार्यक्रम में वरुण चौधरी लोकसभा सांसद, सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी ,पंचकूला और शेखर चंद्र, रीजनल आफिसर , सीबीएसई, पंचकूला उपस्थित थे। उनके प्रेरक शब्दों और प्रोत्साहन ने इस आयोजन के महत्व को और बढ़ा दिया जिससे यह कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगों के लिए यह एक यादगार अनुभव बन गया। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रचनात्मकता और कलात्मक भव्यता का प्रदर्शन के साथ साथ अद्भुत नजारे देखने को मिले जहां पर छात्रों ने फूलों पर आधारित मनमोहक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले कार्यक्रम पेश किए । मंत्रमुग्ध करने वाले नाट्य प्रदर्शनों और सुंदर सांस्कृतिक नृत्यों से लेकर आत्मा को झकझोर देने वाले संगीतमय प्रस्तुतियों और विचारोत्तेजक नाटकों तक, प्रत्येक अभिनय ने छात्रों की उल्लेखनीय प्रतिभा,असीम कल्पना और समकालीन और कालातीत दोनों विषयों के साथ गहरे जुड़ाव को दर्शाया। कार्यक्रम में असाधारण प्रदर्शन, नवाचार, स्थिरता और सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत मेलजोल देखने को मिला,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध और गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम में एक हास्य अंदाज जोड़ते हुए “पुष्पवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” (पीडीएलजे) ने विभिन्न अंतरालों में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने वाला शानदार “पुष्प बगीचा” था, जो एक आश्चर्यजनक और प्रतीकात्मक पृष्ठभूमि थी जिसने स्कूल के आदर्श वाक्य,”ब्रिज द गैप, एक्सपोर्ट योर पोटेंशियल” को खूबसूरती से मूर्त रूप दिया गया था । छात्रों की विकास यात्रा के काव्यात्मक चित्रण ने उत्सव में जादू की आभा भर दी। चितकारा एजुकेशनल ट्रस्ट का दूरदर्शी नेतृत्व इस आयोजन की आधारशिला था।

सुस्त जीवन शैली से हृदय रोगियों की तादाद बढ़ी: डा. नवीन अग्रवाल

पंचकूला । दिल की गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग मरीज व शारीरिक कमजोरी के कारण पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी संभव नहीं थी। ऐसे में टीएवीआई एक सुरक्षित और शीघ्र रिकवरी वाला विकल्प साबित हुआ है। यह बात जाने माने हृदय रोग माहिर डा. नवीन अग्रवाल ने कही, जिनके द्वारा हाल ही में 86 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज पर ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पारस हेल्थ पंचकूला मेजर जनरल (डा.) नवीन अग्रवाल, निदेशक कार्डियोलॉजी ने बताया कि पारस कैथ लैब में संपन्न हुई यह जटिल प्रक्रिया को हाल ही में हैदराबाद में आयोजित वाल्व सम्मेलन में लाइव प्रसारित की गई, जिसे इसे 800 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पैनल ने देखा। यह उत्तर भारत में पहली बार था जब टीएवीआई प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि टीएवीआई एक आधुनिक तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त एओर्टिक वाल्व को पैर या छाती के माध्यम से कैथेटर द्वारा बदला जाता है, जिससे ओपन-हार्ट सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती। यह प्रक्रिया विशेष रूप से उन मरीजों के लिए फायदेमंद है, जिनके लिए पारंपरिक सर्जरी जोखिमपूर्ण है। डा. नवीन अग्रवाल ने कहा कि युवाओं और बच्चों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित जीवनशैली संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं, जिससे हृदय रोगों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जीवन शैली की बीमारियों को नियंत्रित करके और तीन मंत्रों ‘स्वस्थ खाएं, नियमित व्यायाम करें और तनाव कम करें’, का पालन करके दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

निसा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ‘स्कूल लीडर्स’ सम्मेलन धूमधाम से संपन्न

0

चंडीगढ़ । फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स , हरियाणा और निसा के संयुक्त तत्वावधान में होटल पार्क प्लाजा, चंडीगढ़ में चल रहा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ‘स्कूल लीडर्स ‘ सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के समापन में सभी स्कूल लीडर्स ने यह संकल्प लिया कि वह देश की शिक्षा नीति को कामयाब करने के लिए और प्रदेश के बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और निशा के क्वालिटी चार्टर पर काम करके अपने स्कूलों की जो कमियां है, उनका सुधार करेंगे, ताकि सरकार और देश के साथ मिलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कामयाब किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान 100 मॉडल स्कूल चर्चा का विषय रहा। सैंकड़ों स्कूलों ने 100 मॉडल स्कूल में रुचि दिखाते हुए कहा कि हम सब अपने स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाना चाहते है। कुलभूषण शर्मा ने बताया कि अब सभी स्कूलों के साथ बैठक की जाएगी और 100 मॉडल स्कूल के प्रारूप का ज्ञान उनको दिया जाएगा। उसके बाद एक सिलेक्शन क्राइटेरिया बनाया जाएगा, जो स्कूल उचित पाए जाएंगे, उन स्कूलों को 100 मॉडल स्कूल का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद उनकी गुणवत्ता सही करने के लिए और भी बहुत सारे एनजीओ और कंपनी के साथ बात की जाएगी। इस मॉडल को अगले वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा यह योजना सिर्फ स्कूलों को ही प्रदान की जाएगी और उसके बाद 3 साल तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसमें सबसे पहले स्कूलों की असेसमेंट की जाएगी और यह असेसमेंट हर साल की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक मॉनिटरिंग टीम भी बनाई जाएगी, जो समय-समय पर मॉनिटरिंग करेगी और उसको सफल बनाने के लिए स्कूल संचालकों का सहयोग करेगी। उन्होंने अपने स्कूल संचालकों को विश्वास दिलाया कि 3 वर्ष के अंदर उनके स्कूलों को बेहतर से बेहतर बना दिया जाएगा, जो पूरे देश को एक नई दिशा दिखाने का काम करेंगे। स्कूल संचालकों में भी सम्मेलन के अंत में निसा और निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि हम निसा और आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर इन 100 स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए आपके साथ कार्य करने के लिए तैयार है।

स्मॉल वंडर्स स्कूल ने एनुअल म्यूजिकल डे ‘म्यूजिकल मंचकिन्स’ का किया आयोजन

0

प्लास्टिक मुक्त और शून्य अपशिष्ट पहल का दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

मोहाली । स्मॉल वंडर्स स्कूल फेज -7 ने अपने एनुअल म्यूजिकल डे ‘म्यूजिकल मंचकिन्स’ का शानदार आयोजन किया। इस साल की थीम ‘सिंफनी ऑफ सीजन्स’ ने विभिन्न ऋतुओं के बीच मौजूद तालमेल और उनकी अपनी-अपनी खूबसूरती को दर्शाया। छोटे बच्चों ने मंच पर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में गीत, कविताएं और प्रार्थनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेयर्स से हुई, जो सभी को शांति और सकारात्मकता का संदेश देती थीं। इसके बाद बच्चों ने कविताओं और गीतों के जरिए हर ऋतु की विशेषताओं को खूबसूरती से उकेरा। दर्शकों को न केवल हर ऋतु की सुंदरता का अनुभव हुआ, बल्कि प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी मिला। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक भाग बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध क्रिसमस कैरोल और नववर्ष के स्वागत में गाए गए गीत रहे, जिसने पूरे माहौल को उल्लास और उमंग से भर दिया। प्रिंसीपल हरदीप के. नामा, जो स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति को बढ़ावा देकर इस दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने में विश्वास रखती हैं, ने इस कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त और शून्य अपशिष्ट रखने की पहल की। उन्होंने कागज के उपयोग को कम करने, प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को रोकने और ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। प्रिंसीपल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में इन आदतों को अपनाएं।

दो दिवसीय सी पेक्स- चंडीगढ़ पेट एक्सपो 2024 और 76वां ऑल ब्रीड डॉग एंड हॉर्स शो शुरू

0

चंडीगढ़ । दो दिवसीय सी पेक्स- चंडीगढ़ पेट एक्सपो 2024 और 76वां ऑल ब्रीड डॉग एंड हॉर्स शो शनिवार को परेड ग्राउंड, सेक्टर 17 में शुरू हुआ। यह शो कैट कंसल्ट द्वारा चंडीगढ़ केनेल क्लब, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और स्मॉल एनिमल क्लिनिशियन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सी-पेक्स 2024 का उद्घाटन पंजाब सरकार के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने किया। शनिवार और रविवार चलने वाला यह दो दिवसीय इवेंट सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 30 नस्लों के 500 से अधिक कुत्ते भाग लेंगे। जिसमें चार अंतरराष्ट्रीय और चार भारतीय सदस्यों की जूरी द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
एक्सपो का उद्घाटन करते हुए पंजाब सरकार के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि एकल परिवारों के बढ़ने के साथ पालतू जानवरों का महत्व बढ़ रहा है और यह प्रदर्शनी सभी हितधारकों के लिए पालतू जानवरों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रस्तुत करती है। चंडीगढ़ पेट एक्सपो पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा के लिए भी एक मॉडल है। कैट कंसल्ट्स के संस्थापक और सीईओ हरदीप सिंह ने कहा कि यहां पालतू पशु मालिक पशु चिकित्सकों के साथ बातचीत कर सकते हैं और पालतू पशु उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए कैट कंसल्ट के सीईओ रमिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ पेट एक्सपो पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा के लिए एक मॉडल है। इस कार्यक्रम में 30 विभिन्न नस्लों के 500 से अधिक कुत्ते भाग लेंगे, जो कई मजेदार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनका निर्णय अंतरराष्ट्रीय जजों की जूरी द्वारा किया जाएगा।

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ज्योतिर्गमय धूमधाम से संपन्न

0

चंडीगढ़ । महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ज्योतिर्गमय धूमधाम से संपन्न हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ शिकागो अमेरिका से पधारे एनआरआई सुदर्शन गर्ग, अनीता गर्ग और बबीता कालिया ने दीप प्रज्वलन से किया। डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने कीबेनू राव और अमित गर्ग बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर उपस्थित थे।एनए कल्चरल सोसायटी से निखार आनंद मिड्डा तथा पायल और इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल से अनीता मिड्डा, सरवानी दत्ता, उषा शर्मा तथा निशा स्पेशल अतिथि थे। बच्चों ने सोशल मीडिया पर नाटक प्रस्तुत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया के साथ-साथ हमें अपनी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। मणिकर्णिका डांस अति शोभनीय था। चाइल्ड लेबर पर नाटक की प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि बचपन पढ़ाई के लिए होता है न कि आजीविका कमाने के लिए। कव्वाली के माध्यम से बच्चों ने वार्षिक समारोह को मनमोहक बना दिया। बम- बम भोले डांस ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पेरेंट्स की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों ने माता-पिता की भूमिका को सराहनीय ढंग से प्रस्तुत किया। कश्मीरी डांस ने भारत की विविधता को दर्शाया। आनंदीबाई जोशी नाटक के माध्यम से लड़कियों की पढ़ाई पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि रविंद्र तलवाड़ ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की भूरी- भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पता चलता है कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान दे रहा है।उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को कड़ी मेहनत जारी रखने को कहा। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मानव मंगल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीते मेडल

0

चंडीगढ़। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली के छात्रों ने 5 से 15 दिसंबर तक तमिलनाडु में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते हैं। कशिश ने अंडर-14 में स्पीड में गोल्ड मेडल जीता है जबकि तनवी वर्मा ने अंडर-17 में हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है। अश्कजीत कौर ने भी अंडर-14 में हॉकी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जबकि धैर्य ने स्पीड में अंडर-14 में एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता है। अनूप कौर ने अंडर-14 में हॉकी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है और लवबीर सिंह ने अंडर-14 में हॉकी में सिल्वर मेडल जीता है। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए छात्र स्केटिंग कोच गौरव रहेजा के साथ तमिलनाडु गए थे। डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनकी सराहना की।

ब्लड कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट का इलाज अब लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली में उपलब्ध: डॉ. मुकेश चावला

चंडीगढ़ । उत्तर भारत में ब्लड कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, लिवासा अस्पताल मोहाली के डॉक्टरों की एक टीम ने शनिवार को मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर सीनियर कंसल्टेंट हेमेटोलॉजिस्ट और बोन मैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. मुकेश चावल, डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. जतिन सरीन और डॉ. प्रियांशु चौधरी मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट लिवासा अस्पताल, मोहाली उपस्थित थे। डॉ. मुकेश चावला ने कहा कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक नॉन इनवेसिव तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त स्टेम कोशिकाओं को स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। “यह जटिल प्रक्रिया भारत में बहुत कम अस्पतालों में की जाती है, भले ही भारत में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सफलता दर अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और चीन के बाद भारत विश्व में हेमेटोलॉजिकल कैंसर के मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत में हर साल ब्लड कैंसर के 1.17 लाख नए मामले सामने आने की संभावना रहती है। डॉ. जतिन सरीन ने कहा, ” बोन मैरो ट्रांसप्लांट आमतौर पर कुछ प्रकार के कैंसर के साथ-साथ कुछ अन्य बीमारियों के समाधान के रूप में पेश किया जाता है जो ब्लड कोशिकाओं के उत्पादन को प्रभावित करते हैं। अमेरिका के प्रत्येक बड़े शहर में 2-3 बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र हैं। इसकी तुलना में, भारत, जहां इसकी आबादी पांच गुना है, में केवल कुछ ही अस्पताल हैं जो बोन मैरो ट्रांसप्लांट की पेशकश करते हैं।विडंबना यह है कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश में बहुत कम प्रशिक्षित बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट हैं। डॉ. मुकेश चावला ने कहा कि लिवासा अस्पताल एलोजेनिक के साथ-साथ ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू करने वाला मोहाली का पहला निजी क्षेत्र का अस्पताल है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर असंबंधित और हेप्लोइडेन्टिकल मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट करेगा। डॉ प्रियांशु चौधरी ने कहा कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही एकमात्र इलाज है जिसके परिणामस्वरूप रिफ्रैक्टरी ब्लड कैंसर के मरीजों को लंबे समय तक जीवित रखा जा सकता है।

ਕੇਬਲਵਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਆਰੀਜਿਨਲ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ‘ਗੁਰਮੁਖ: ਦ ਆਈ ਵਿਟਨਸ ਦਾ ਦਿਲਚਸਪ ਟ੍ਰੇਲਰ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ

0

ਮੋਹਾਲੀ । ਕੈਬਲਵਨ ਨੇ ਆਪਣੀ ਆਰੀਜਿਨਲ ਸੀਰੀਜ਼ ਵਿਚ ਆਪਣੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਫ਼ਿਲਮ ‘ਗੁਰਮੁਖ: ਦ ਆਈ ਵਿਟਨਸ’ ਦਾ ਬੇਸਬਰੀ ਨਾਲ ਉਡੀਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਟ੍ਰੇਲਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਇੱਕ ਦਿਲਚਸਪ ਕਹਾਣੀ ਹੈ ਜੋ ਅਜੋਕੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਵਧਦੇ ਅਪਰਾਧ ਅਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਇਕ ਆਦਮੀ ਦੀ ਦਲੇਰੀ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜੜੀ ਇਹ ਸ਼ਕਤੀਸ਼ਾਲੀ ਕਹਾਣੀ ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ। ਮਸ਼ਹੂਰ ਫ਼ਿਲਮ ਨਿਰਦੇਸ਼ਕ ਪਾਲੀ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੁਆਰਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਤ ‘ਗੁਰਮੁਖ: ਦ ਆਈ ਵਿਟਨਸਾ ਇੱਕ ਸਧਾਰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕਹਾਣੀ ਹੈ, ਜੋ ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਜੁਰਮ ਦਾ ਅਣਜਾਣੇ ਵਿੱਚ ਗਵਾਹ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਪਰਵਾਹ ਨਾ ਕਰਦਿਆਂ, ਉਹ ਸਥਿਤੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਕ ਚੁਣੌਤੀਪੂਰਨ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਖੜ੍ਹ ਕੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਸੰਗਰਸ਼ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਲਚਸਪ ਟ੍ਰੇਲਰ ਨੂੰ ਅੱਜ ਮੀਡੀਆ ਵਾਸਤੇ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਸਿਨੇਪੋਲਿਸ ਬੇਸਟੈਕ ਸਕੁਐਰ ਵਿਖੇ ਟ੍ਰੇਲਰ ਲਾਂਚ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਇਆ ਗਿਆ। ਟ੍ਰੇਲਰ ਦੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ, ਮੀਡੀਆ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲਜ਼ ਨੂੰ ਧੰਨਵਾਦ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪੱਗ ਭੇਟ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜੋ ਆਦਰ, ਮਰਿਆਦਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹੈ। ਇਹ ਪ੍ਰਤੀਕਾਤਮਕ ਕਦਮ ਫ਼ਿਲਮ ‘ਗੁਰਮੁਖ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਅਤੇ ਪ੍ਰਤੀਕਾਤਮਕ ਮਹੱਤਵ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਟ੍ਰੇਲਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਅਦਾਕਾਰੀ, ਰੋਮਾਂਚਕ ਕਹਾਣੀ ਅਤੇ ਸੋਚਣ ‘ਤੇ ਮਜਬੂਰ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਲਪਨਾ ਦਿਖਾਈ ਗਈ ਹੈ ਜੋ ਅਜੋਕੇ ਸਮਾਜਿਕ ਢਾਂਚੇ ਦੀ ਅਸਲ ਸਚਾਈ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਫ਼ਿਲਮ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਨੂੰ ਹੌਸਲੇ ਅਤੇ ਬਲੀਦਾਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦੀ ਹੈ । ਟ੍ਰੇਲਰ ਲਾਂਚ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਕੇਬਲਵਨ ਦੇ ਸੀਈਓ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਨਚੰਦਾ ਨੇ ਕਿਹਾ, “ਕੇਬਲਵਨ ਵਿੱਚ, ਅਸੀਂ ਉਹ ਕਹਾਣੀਆਂ ਲਿਆਉਣ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਜੋ ਮਾਇਨੇ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ, ਜੋ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਨਾਲ ਡੂੰਘੇ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਜੁੜਦੀਆਂ ਹਨ। ‘ਗੁਰਮੁਖ: ਦ ਆਈ ਵਿਟਨਸਾ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਫ਼ਿਲਮ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਇਹ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਅਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਦੀ ਸ਼ਕਤੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਬਿੰਬ ਹੈ। ਜਦ ਅਪਰਾਧ ਅਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਨੈਤਿਕ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ ਦਿੰਦੇ ਹਨ, ਇਹ ਫ਼ਿਲਮ ਸਾਨੂੰ ਸਹੀ ਲਈ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣ ਦੀ ਤਾਕਤ ਦੀ ਯਾਦ ਦਿਲਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਲਈ ਇਸ ਅਸਧਾਰਣ ਕਹਾਣੀ ਨੂੰ ਲਿਆਂਦੇ ਹੋਏ ਬਹੁਤ ਉਤਸਾਹਿਤ ਹਾਂ ਅਤੇ ਭਰੋਸਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਇੱਕ ਡੂੰਘਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਛੱਡੇਗੀ। ‘ਗੁਰਮੁਖ: ਦ ਆਈ ਵਿਟਨਸ’ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਕਾਸਟ ਵਿੱਚ ਕੁਲਜਿੰਦਰ ਸਿੱਧੂ, ਸਾਰਾ ਗੁਰਪਾਲ, ਆਕਾਂਕਸ਼ਾ ਸਰੀਨ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਤੇਤੀ, ਗੁਰਲੀਨ ਚੋਪੜਾ, ਸਰਦਾਰ ਸੋਹੀ, ਯਾਦ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਮਲਕੀਤ ਰੌਣੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਫ਼ਿਲਮ 24 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਕੇਬਲਵਨ ਦੇ ਓ.ਟੀ.ਟੀ. ਪਲੇਟਫਾਰਮ ‘ਤੇ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਟੀਜ਼ਰ ਹੁਣ ਲਾਈਵ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਬਲਵਨ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪਲੇਟਫਾਰਮ ਅਤੇ ਯੂਟਿਊਬ ‘ਤੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

केबलवन ने अपने ओरिजिनल प्रोजेक्ट गुरमुखः द आई विटनेस’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज़ किया

0

मोहाली। केबलवन ने अपनी ओरिजिनल सीरीज़ में अपनी आने वाली फिल्म ‘गुरमुखः द आई विटनेस’ जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था, का ट्रेलर रिलीज़ किया है। यह एक दिलचस्प कहानी है जो आज के समाज में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आदमी की बहादुरी को दर्शाती है। आम आदमी की ज़िंदगी के संघर्षों में गूंथी यह शक्तिशाली कहानी दुनिया भर के दर्शकों के लिए तैयार है।
मशहूर फिल्म निर्देशक पाली भुपिंदर सिंह द्वारा निर्देशित, ‘गुरमुखः द आई विटनेस’ एक साधारण व्यक्ति की कहानी है, जो एक गंभीर अपराध का अनजाने में गवाह बनता है। अपनी ज़िंदगी की परवाह किए बिना, वह परिस्थितियों का सामना करता है और एक चुनौतीपूर्ण प्रणाली के विरोध में खड़े होकर इंसाफ के लिए संघर्ष करता है। इस दिलचस्प ट्रेलर को मीडिया के लिए मोहाली के सिनेपोलिस बेस्टेक स्क्वायर में ट्रेलर लॉन्च कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया। ट्रेलर के प्रदर्शन के साथ, मीडिया प्रोफेशनल्स को धन्यवाद स्वरूप पगड़ी भेंट की गई, जो आदर, मर्यादा और ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। यह प्रतीकात्मक कदम फिल्म ‘गुरमुख’ से जुड़े सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक महत्व को उजागर करता है। ट्रेलर में शानदार अभिनय, रोमांचक कहानी और सोचने पर मजबूर करने वाली कल्पना दिखाई गई है जो आज के सामाजिक ढांचे की असली सच्चाई को दर्शाती है। यह फिल्म दर्शकों को हौसले और बलिदान के लिए प्रेरित करती है। ट्रेलर लॉन्च के बारे में बात करते हुए केबलवन के सीईओ सिमरनजीत सिंह मनचंदा ने कहा कि केबलवन में, हम वे कहानियां लाने में विश्वास करते हैं जो मायने रखती हैं, जो दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं। ‘गुरमुखः द आई विटनेस’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक व्यक्ति की हिम्मत और ईमानदारी की शक्ति का प्रतिबिंब है। जब अपराध और भ्रष्टाचार हमारे समाज की नैतिक संरचना को चुनौती देते हैं, यह फिल्म हमें सही के लिए खड़े होने की ताकत की याद दिलाती है। हम अपने दर्शकों के लिए इस असाधारण कहानी को लाते हुए बहुत उत्साहित हैं और विश्वास है कि यह उन पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी।
‘गुरमुखः द आई विटनेस’ की शानदार कास्ट में कुलजिंदर सिधू, सारा गुरपाल, आकांक्षा सरीन, गुरप्रीत तोती, गुरलीन चोपड़ा, सरदार सोही, याद ग्रेवाल और मलकीत रौनी शामिल हैं। फिल्म 24 जनवरी को केबलवन के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी।