Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 6

शिवालिक की गोद में आयुर्वेद और आधुनिक नवाचार का समावेश


राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को दे रहा नई गति


ओपीडी में प्रतिदिन 500 से ज्यादा रोगी आयुर्वेद उपचार और पंचकर्म सेवाओं से हो रहे लाभान्वित


चंडीगढ़ । शिवालिक की गोद में स्थापित हो रहा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) पंचकूला आयुर्वेदिक चिकित्सा को नई पहचान दिलाने के साथ आधुनिक नवाचार को गति दे रहा है। संस्थान की ओपीडी में हर रोज 500 से ज्यादा रोगी आयुर्वेद उपचार और पंचकर्म सेवाओं से लाभाविंत हो रहे हैं। यही नहीं, संस्थान के अस्पताल में कुल 12 बहिरंग इकाई और 100 शय्या वाली अंतरंग इकाई हैं। इसके साथ, एनआईए में बीएएमएस पाठ्यक्रम विदेशी छात्र भी आयुर्वेद की पद्धतियां सीख रहे हैं।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर (मानद विश्वविद्यालय) के तत्वाधान में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माता मनसा देवी परिसर में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की परिकल्पना आयुर्वेद शिक्षण, प्रशिक्षण अनुसंधान, आधुनिक चिकित्सा ज्ञान और समग्र स्वास्थ्य प्रणाली केंद्र के रूप में की गई है। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर भारत का समग्र स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधुनिक शैक्षणिक चिकित्सा का अनूठा केंद्र तैयार हो रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला का शिक्षण संस्थान में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसन एंव सर्जरी) पाठ्यक्रम के तहत देश-विदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है। आधुनिक आधारभूत सरंचना, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आयुर्वेद संस्थान में विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे है। संस्थान में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी भी आयुर्वेद की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

हर रोज पंचकर्म, ईसीजी और निशुल्क ब्लड शुगर की जांच
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना को साकार करते हुए 16 अक्टूबर 2023 से स्वास्थ्य सेवाओं में बहिरंग इकाई, पंचकर्म, ईसीजी और निशुल्क ब्लड शुगर की हर रोज जांच की जा रही है। वर्तमान में संस्थान के अस्पताल में कुल 12 बहिरंग इकाई, 100 शय्या वाली अंतरंग इकाई हैं। चिकित्सालय में रोगियों को निशुल्क उच्च गुणवत्ता युक्त औषधियों का वितरण किया जा रहा है। चिकित्सालय में काय-चिकित्सा, शालाक्य तंत्र (नेत्र), शालाक्य तंत्र (ईएनटी), प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग, शल्य तंत्र, पंचकर्म, कौमारभृत्य, इमरजेंसी, स्वास्थ्य रक्षक, विष चिकित्सा, त्वक और सौंदर्य प्रसाधन अन्य ओपीडी के साथ साथ पंचकर्म थैरपी, फिजियोथेरेपी, शल्य ओटी, योगा, ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की भी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। चिकित्सालय की बहिरंग इकाई में औसत रूप से 500 रोगी दिन प्रतिदिन उच्च गुणवत्ता वाले परामर्श, चिकित्सा, पंचकर्म सेवाएं इत्यादि से लाभान्वित हो रहे हैं।
आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है पंचकर्म कक्ष
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से भी सुसज्जित है। पंचकर्म कक्ष मे वमन, विरेचन, बस्ती, शिरोधारा, अभ्यंग आदि उपचार की सेवा उपलब्ध है। चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क पंचकर्म थैरपी, फिजियोथेरेपी, ईसीजी, लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, योग इत्यादि सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि बड़ी संख्या में हर रोज बड़ी संख्या में रोगी चिकित्सालय में उपचार एवं सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

लोहड़ी 2026: अ-रिद्धम ऑफ डांस का यादगार समारोह

0

चंडीगढ़। मोहाली स्थित अरिस्ता होटल (सनी एन्क्लेव) में अ-रिद्धम ऑफ डांस ने भव्य लोहड़ी का आयोजन किया! अमृतसर, खरड़, मोहाली, जीरकपुर व चंडीगढ़ से मेहमान आए । वीआईपी गेस्ट के तौर पर सविता मैम व मशहूर समाजसेवी सोनू सेठी ने शिरकत की। मौके पर सोनू सेठी ने कहा कि वंदना मैडम के प्रोग्राम हमेशा बहुत ही अच्छे होते है और इस बार भी उन्होंने बहुत यादगार कार्यक्रम आयोजित किया है, सविता मैडम ने कहा कि उन्होंने बहुत प्रोग्राम अटेंड किये है लेकिन यह शायद ट्राईसिटी का सबसे यादगार लोहड़ी का प्रोग्राम है।इस शानदार यादगार कार्यक्रम को स्पॉन्सर किया फॉरेवर फुटवेयर ऒर हरदेव आर्ट्स ने। कार्यक्रम में रंगारंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसमें हर्षिता (विजेता) सतविंदर (फस्ट रनर-अप) सोनिया (सेकंड रनर-अप) रहीं। इसके अतिरिक्त 5 आइकोनिक अवार्ड, 3 इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने रैंप वॉक, डीजे मस्ती, ढोली की बोलियों पर गिद्दा-भंगड़ा किया। शरणदीप सिंगर ने समां बांधा साथ ही अपनी आवाज और संगीत से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वंदना ने विशेषरूप से धन्यवाद किया काम्या शर्मा व नेहा का उन्होंने जो सपोर्ट किया, वह अभूतपूर्व है। कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों व बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। सभी ने वंदना मैम को सफल आयोजन पर बधाइयां देते हुए, आगे भी ऐसे शो करने का आग्रह किया। वंदना पाठक ने फॉरेवर फुटवेयर, हरदेव आर्ट्स, सोनू सेठी, सविता मैम, कुलवंत गिल तथा तजिन्दर मैडम को तथा आए हुए सभी मेहमानों को धन्यवाद देते हुए कहा इन लोगों की सहयोग के कारण हुई यह कार्यक्रम सफल हो पाया है, साथ ही भविष्य में साथ देने का अनुरोध करते हुए लोहड़ी के पावन पर्व पर सबको बधाइयां दी। गौरतलब है कि कई लोगों ने इसे “ट्राईसिटी की सबसे यादगार लोहड़ी!” कहा।

धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व

0

खरड़ । हर वर्ष 13 जनवरी को पड़ने वाले लोहड़ी के त्यौहार को पूरे पंजाब में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। और हर साल की तरह इस साल भी लोहड़ी फेस्टिवल मदन गोपाल माथुर फैमिली द्वारा उल्लास से खरड़ स्थित अपने आवास पर अपने पड़ोसियों ऒर मित्रों के साथ मनाया गया उन्होंने परम्परा अनुसार आग प्रजवलित करके मिठाई, मूंगफली, रेवढ़ी, तिल, गचक, तिलभुगा तथा पॉपकॉर्न सभी मौजूद बच्चों, बड़े, बूढ़े ऒर जवानों को बाँटे गए। त्यौहार के अवसर पर आए हुए लोगों को माथुर परिवार ने धन्यवाद किया और सब की अच्छी सेहत और तरक्की के लिए प्रार्थना करते हुए लोहड़ी के अवसर पर गाये जाने वाले गीत गाये, बोलिया डाली, गिदा तथा भाँगड़ा डाला त्यौहार का भरपूर आनंद लिया। मदन गोपाल ने बताया कि वह हर त्यौहार को लोगों के साथ मिलकर अपने मित्रों और पड़ोसियों के अतिरिक्त अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित करके बड़ी श्रद्धा, उल्लास व धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार के साथ मनाते हैं।

पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने लिया देह दान का संकल्प

0

चंडीगढ़। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपने पूजनीय माँ स्वर्गीय आशा देवी के पुण्य स्मृति में माँ चण्डी के दरबार में अपने परिवार के सहमति के बाद पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने देह दान का संकल्प लिया । जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा नेत्रदान,अंगदान और देहदान जैसे महान जीवनदायी कार्य के लिए जागरूकता अभियान का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है तथा कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर पंचकूला के साथ मिलकर कार्य करने की आधिकारिक बातचीत पूरी हो गयी है और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ इस महान कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
फाउंडेशन की स्वास्थ्य कार्य सह प्रमुख डॉ. कमलजीत कौर ने बताया कि फाउंडेशन के काफी सदस्य और सहयोगी संस्थाओं के सदस्य इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर शपथ लेने के लिए तैयार है।अतः बहुत जल्द कमांड हॉस्पिटल के साथ मिलकर इन महान दनियों के शपथ और पंजीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा और ट्राइसिटी( चंडीगढ़,मोहाली,पंचकूला) में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे मृत्यु के बाद भी हम किसी के काम आ सके और जीवनदान दे सकें

मकर संक्रांति से पूर्व पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अन्न भंडारा आयोजित किया

0

सामाजिक कार्यों के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध: ट्रस्ट संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा

पंचकूला । सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी गैर-सरकारी संगठन पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर से पूर्व फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 198 वे अन्न भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सैकड़ों परिवारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों एवं समुदायों के लोगों ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित भंडारे का लाभ उठाया।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति को उत्तरायण पर्व के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य की किरणें अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान हो जाती हैं। सूर्य की केसरिया आभा जीवन में नई ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संचार करती है। इसी कारण यह पर्व शुभ कार्यों, दान और सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।उन्होंने आगे कहा कि अन्नदान को सभी दानों में श्रेष्ठ माना गया है। पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा कर रहा है। भविष्य में भी ट्रस्ट इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेगा।इस सेवा आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्य, स्वयंसेवक एवं सहयोगी पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएचडीसीसीआई का चौथा रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो समाप्त

0

चैंबर ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित, हजारों लोगों ने किया भ्रमण

चंडीगढ़ । पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा क्रेस्ट व इवेंटेज के साथ मिलकर आयोजित किए जा रहे चौथे आरईवी एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर रजनीश बंसल ने एक्सपो में आए हुए उद्यमियों, कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सस्टेनेबल डेवलपमेंट, क्लीन एनर्जी अपनाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए चैंबर की प्रतिबद्धता को मज़बूत किया है।

इस मौके पर सोलर उद्योगपति दिनकर सैली, अनुज जैन, सोरभ शर्मा, विजय कुमार, सोलर आर्डेंट एसोसिएशन भी मौजूद थे। इस अवसर पर बेस्ट डिस्प्ले का सम्मान दिनकर,बेस्ट डिस्प्ले रनर अप पुरस्कार मिलेनियम,बेस्ट फुटफॉल मैवरिक्स,बेस्ट फुटफॉल रनर अप डेये वाथुट,इलेक्ट्रिक व्हीकल में बेस्ट इनोवेशन महिंद्रा,बैटरी टेक्नोलॉजी में बेस्ट इनोवेशन का सम्मान वोल्ट्रा को दिया गया।इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई के रेजिडेंट निदेशक गुरदर्शन अग्रवाल ने कहा कि एक्सपो में शानदार बातचीत, नॉलेज-शेयरिंग सेशन और काम की नेटवर्किंग हुई, जो भारत में रिन्यूएबल एनर्जी और ईवी सेक्टर की बढ़ती रफ़्तार को दिखाता है। पिछले तीन दिनों के भीतर यहां सिटी ब्यूटीफुल के हजारों लोगों ने भ्रमण किया है। यहां क्रेस्ट के अधिकारियों ने जहां विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी वहीं सोलर तथा ईवी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों का विस्तार किया जाएगा।

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मनीमाजरा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आयोजित किया विशाल लंगर

0

चंडीगढ़। सिख धर्म के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मनीमाजरा में विशाल लंगर सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ चौधरी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इरफान अंसारी, जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो, संजीव गाबा, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद परवेज़, साहिल अल्वी, अकरम खान, मोहम्मद उस्मान,उस्मान खान, जुले खान, एडवोकेट जीशान,जाकिर खान, मौलवी अकरम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने लंगर सेवा में सहभागिता की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ चौधरी ने कहा,“सिख धर्म केवल एक मजहब नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग और इंसाफ़ का मज़बूत पैग़ाम है। श्री गुरु गोबिंद सिंह ने जुल्म के खिलाफ खड़े होकर समाज को बराबरी और साहस का रास्ता दिखाया। लंगर की परंपरा हमें सिखाती है कि भूख मजहब और जाति नहीं देखती। हम सिख–मुस्लिम भाईचारे की इस ऐतिहासिक विरासत को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । यह आयोजन धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण रहा।

युवा सोच, ग्लोबल विचार: ट्राइसिटी के युवा उद्यमियों ने लॉन्ड्री व ड्राई-क्लीनिंग इंडस्ट्री को प्रदान की नई दिशा

0

ब्रिटिश-इंजीनियर्ड ड्राई-क्लीनिंग व लॉन्ड्री सेवा के साथ मिलकर 24 घंटे की स्वान क्लीन सर्विस की शुरुआत

चंडीगढ़ | ट्राइसिटी के युवा उद्यमियों के एक समूह ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस मीट के दौरान आधुनिक और संगठित गारमेंट केयर स्टार्टअप स्वान क्लीन की अपनी इंसप्रीनैश्नल जर्नी (प्रेरणादायक)  यात्रा साझा की। यह स्टार्टअप भारत की पारंपरिक और असंगठित ड्राई-क्लीनिंग इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टैंडर्ड  को अपनाने की दिशा में एक प्रयास है। प्रभजीत सिंह, कुलवंत धवन, यश पन्नू, विनय कुमार और अशोक गुलाटी के साथ पीयूष खुल्लर और अनूप खुल्लर के नेतृत्व में स्टर्ट अप फाउंडर्स ने बताया कि किस तरह इनोवेशन , पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और इंटरप्रेन्योर सोच के माध्यम से पारंपरिक सेवा क्षेत्रों को भी बदला जा सकता है। फाउंडर्स  ने बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल प्रोसिजर्स, सुरक्षित केमिकल्स और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन  को अपनाकर गारमेंट केयर के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने का प्रयास किया है। स्वान क्लीन ने शुरुआती चरण में ट्राइसिटी के सेक्टर 7 चंडीगढ़, सेक्टर 35 चंडीगढ़, सेक्टर 8. पंचकूला, वीआईपी रोड जीरकपुर, फेज 3बी2 मोहाली में अपने पाँच सर्विस  सेंटर स्थापित किए हैं, ताकि क्षेत्र के ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ऐप का इस्तेमाल करके पिकअप शेड्यूल प्राप्त किया जा सकता है। मीडिया को संबोधित करते हुए पीयूष खुल्लर ने कहा कि वे उनका उद्देश्य केवल एक और स्टार्टअप शुरू करना नहीं था। उन्होंने कहा  वे यह साबित करना चाहते थे कि युवा उद्यमी स्थानीय उद्योगों में भी ग्लोबल स्टेंडर्ड्स ला सकते हैं, रोजगार उत्पन्न  कर सकते हैं और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से समझौता किए बिना भरोसेमंद सेवाएं विकसित कर सकते हैं। इस पहल की एक अहम विशेषता यह है कि यह फर्स्ट जेनरेशन  के एंटरप्रेन्योर और यंग प्रोफेशनल्स को सक्रिय रूप से समर्थन प्रदान करती है। ट्रेनिंग, आपरेशनल और टेक्निकल सपोर्ट  के माध्यम से स्वान क्लीन ने कई युवा साझेदारों को अपने सर्विस सेंटर स्थापित करने में मदद की है, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। पीयूष खुल्लर ने ड्राई-क्लीनिंग क्षेत्र में अब भी प्रचलित पुरानी और हानिकारक प्रक्रियाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि हार्ड केमिकल्स का उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि स्वान क्लीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन करता है और कपड़ों व पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देता है।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अन्न भंडारे का भव्य आयोजन

0

पंचकूला। पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 197वें अन्न भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं राहगीरों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रूंगटा ने कहा कि शीत ऋतु में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना सच्ची सेवा है, जिससे समाज में करुणा, सहयोग और समानता की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्य, स्वयंसेवक एवं सहयोगी पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ सेवा में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने भी ट्रस्ट की इस निरंतर सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

युवा नीतीश ने दोस्तों के साथ मिलकर बांटी गरमाहट : GMCH 32 के पार्क में सर्दी से लड़ रहे लोगों को बाँटा कंबल

0

चंडीगढ़ । सेक्टर 45 (बुड़ैल) के रहने वाले युवा नीतीश अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं । वैसे तो वे नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पीजी के छात्र हैं, लेकिन उनकी सामाजिक कार्यों में रुचि भी काफी सराहनीय है । वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं । रविवार की रात को उन्होनें अपने दोस्त सुनील और मनीष के साथ मिलकर GMCH 32 के पार्क में रात गुजार रहे लोगों के बीच कंबल का वितरण किया । ज्ञात हो कि काफी सर्दी होने के बावजूद भी कुछ लोगों में मज़बूरी में पार्क में ही रात गुजारना पड़ता है । गरमाहट बाँटने को लेकर जब नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा वे पहली बार नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस तरह के अनेक कार्य वे पहले भी कर चुके हैं । आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों के लिए उनके अभिभावकों द्वारा उन्हें लगातार आर्थिक मदद दी जाती रही है ।