Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 16

आंखों से जो उतरी है दिल में” जैसे खूबसूरत गीतों से सुरों में भीगी ‘वेलेंटाइन संगीत वर्षा’हास्य कलाकार एवं गायिका कंचन भल्ला ने दर्शकों को खूब हंसाया और कई गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी

0

“चंडीगढ़ । संगीत, प्रेम और सौहार्द के रंगों में सजी ‘वेलेंटाइन संगीत वर्षा’ क्राओके गायन कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ नारी एकता संगठन द्वारा कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर 40ए, चंडीगढ़ में किया गया। संगीतमय माहौल, मधुर स्वरों की बहार और-नृत्य के समावेश ने इस सांस्कृतिक संध्या को श्रोताओं के लिए यादगार बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत में राजेश कुमारी गणेश ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से किया और खूब प्रशंसा बटोरी। इस दौरान उनके साथ गुरदीप कौर एवं मीनू ने संगत की। कार्यक्रम की प्रस्तुति गायिका एवं हास्य कलाकार कंचन भल्ला ने दी। उन्होंने सधी हुई गायकी, दिल को छू लेने वाले फिल्मी गीतों और बीच-बीच में हास्य प्रस्तुतियों से सभागार को सुरों और ठहाकों से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में कंचन भल्ला की मधुर प्रस्तुति ‘आंखों से जो उतरी है दिल में’, दिल है छोटा सा’ प्रस्तुत किया,से हुई। इसके बाद उन्होंने एक भजन ‘तोरा मन दर्पण कहलाए, जिसने पूरे वातावरण को सुकून और आत्मीयता से भर दिया।इसके पश्चात एक के बाद एक लोकप्रिय नग़मों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। विक्रमजीत ग्रोवर और कंचन ने ‘हाय रे हाय’, राम आनंद ने ‘इशारों को अगर समझो’, रेनू बेदी ने ‘बिजली गिरने मैं हूं आई’, कुलदीप मलिक और कंचन ने ‘मैं ना भूलूंगा’, जबकि अशोक राणा ने डम डम डिगा डिगा, विमला गुगलानी और कंचन ने ‘मन क्यों बहका रे’ गुरबख्श रावत ने देखा तैनू पहली पहली बार वे’,रिक्की सहगल ने जरा सा झूम लू में कुलदीप मालिक और कंचन भल्ला ने मैं ना भूलूंगा, अशोक राणा और कंचन ने ‘ओ मेरा प्यार भी तू है’ जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का समापन ‘किसी पत्थर की मूरत, तुमसे ओ हसीना,तेरी रब ने बना दी जोड़ी,ए गुलबदन’ और ‘चलते-चलते मेरे ये गीत’जैसे लोकप्रिय गीतों के साथ हुआ, जिन पर सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद गुरबख्श रावत रहीं वहीं विशेष अतिथि के रूप में स्वर साधना कला फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र के डायरेक्टर अशोक राणा,स्वर साधना कला फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप मलिक की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। संगठन की प्रेसीडेंट राजेश कुमारी गणेश ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस संगीत संध्या में लगभग 23 शौकीन गायकों ने भाग लिया और सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच का कुशल और प्रभावशाली संचालन विमला गुगलानी द्वारा किया गया एवं डॉ अनिता अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस सारे कार्यक्रम के आयोजन में गुरदीप कौर,सुषमा, मीनू, राज, सरला , शर्मिला , व पवना का विशेष सहयोग रहा।

रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो पंचकूला में हुआ संपन्न

0

पंचकूला । रॉयल केनेल क्लब पंचकूला ने सेक्टर 3, पंचकूला में होटल हॉलिडे इन के सामने शो ग्राउंड में अपने बहुप्रतीक्षित मेगा डॉग शो के 7वें एडिशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में ट्राईसिटी, भारत के विभिन्न हिस्सों और यहाँ तक कि विदेशों से भी डॉग्स से प्यार करने वालों, ब्रीडर्स और ट्रेनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे इसे सचमुच एक अंतर्राष्ट्रीय रंग मिला।

अरिशंदर सिंह, आईपीएस, डीजीपी, विजिलेंस, और अल्बा स्मेरिग्लियो, ब्रिटिश उप उच्चायुक्त (चंडीगढ़), ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई और डॉग्स के प्रति ज़िम्मेदारी और डॉग्स की नस्लों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।रॉयल केनेल क्लब पंचकूला के सिकंदर सिंह ने कहा कि मेगा डॉग शो उत्तरी भारत के सबसे बड़े डॉग्स के कार्यक्रमों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी डॉग्स की नस्लों के बारे में जागरूकता पैदा करना और पालतू जानवरों की ज़िम्मेदारी से देखभाल को बढ़ावा देना है, जो प्रधानमंत्री के भारतीय नस्ल के डॉग्स को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने के आह्वान के अनुरूप है। उन्होंने आगे बताया कि अंकुर गुप्ता, सीनियर आईएएस (रिटायर्ड), हरियाणा, रॉयल केनेल क्लब पंचकूला के संरक्षक और संस्थापक, ने क्लब की स्थापना और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इसके विज़न और गतिविधियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं।इस कार्यक्रम में जाने-माने जजों ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जिनमें मुकुल वैद्य, एफसीआई, अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो जज, क्रिस्टीना, फिनलैंड की जज और यशोदा, ऑल ब्रीड्स एफसीआई लाइसेंस प्राप्त जज, भारत शामिल हैं। उनकी उपस्थिति ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता को एक साथ लाया, जिससे शो की प्रतिष्ठा बढ़ी।डॉग शो सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ और शाम 7:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक, डॉग्स के शौकीन, वरिष्ठ नौकरशाह, वीआईपी और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, सिकंदर सिंह ने कहा, “मुझे पंचकूला में इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। प्यारे दोस्त हमेशा इंसानों के करीब रहे हैं, और ऐसे कार्यक्रम हमें उनके और करीब लाते हैं। समाज में सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए विभिन्न डॉग्स की नस्लों के बारे में जागरूकता आवश्यक है। आखिरी दिन कुत्तों की कई तरह की नस्लों को दिखाया गया, जिनमें पोमेरेनियन, पग, माल्टीज़, चिहुआ हुआ, फ्रेंच बुलडॉग, ल्हासा अप्सो, टॉय पूडल, पेकिंगीज़, मास्टिफ, रॉटवैलेर, गद्दी, सेंट बर्नार्ड, डोगो अर्जेंटिनो, लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, साइबेरियन हस्की, चाउ चाउ, अकिता इनु, ब्रिटिश बुलडॉग, शिह त्ज़ू और स्टैंडर्ड पूडल शामिल थे।कई कैटेगरी में जीतने वाले डॉग्स और उनके ट्रेनर्स को ट्रॉफियां दी गईं, जिससे इवेंट में जोश और मुकाबले की भावना बढ़ गई।आयोजकों ने स्पॉन्सर थे प्लैनेट पेट्स, किंडर पांडा प्ले स्कूल, पंचकूला और जर्मन लैंग्वेज इंस्टीट्यूट के सहयोग को भी सराहा, जिनके योगदान से यह इवेंट बहुत सफल रहा।

फायर सेफ्टी पर उद्योग की साझा पहल: एल्यूडेकोर ने ACP सेक्टर के लिए शुरू की देश की सबसे बड़ी मुफ्त टेस्टिंग ड्राइव

0

चंडीगढ़ । फसाड और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, देश की अग्रणी फसाड प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Aludecor ने एल्यूमिनियम कंपोजिट पैनल (ACP) उद्योग के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। कंपनी ने सभी ACP ब्रांड्स के लिए निःशुल्क, स्वैच्छिक और ओपन-टू-ऑलमैटेरियल टेस्टिंग पहल की शुरुआत की है, जो B2Bक्षेत्र में अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल मानीजा रही है। यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है,जब देशभर में इमारतों में आग की घटनाओं के बाद ACP की गुणवत्ता, फायररेजिस्टेंस और ट्रेसबिलिटी को लेकर सवाल तेज़ हुए हैं। ACP का उपयोग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अस्पतालों, होटलों और आवासीय इमारतों में बड़े पैमाने पर होता है, ऐसे में किसी भी स्तर परगुणवत्ता से समझौता सीधे जन-सुरक्षा से जुड़ा मुद्दाबन जाता है। चंडीगढ़, जो उत्तर भारत के तेजी से उभरते ACP बाजारों में शामिल है,इस पहल का अहम केंद्र है। एल्यूडेकोर का यहां फैब्रिकेटर्स, आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के साथ लंबे समय से सक्रिय जुड़ाव रहा है। कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे प्रोजेक्ट्स का स्केल और तकनीकी जटिलता बढ़ रही है, वैसे-वैसे पारदर्शी और निष्पक्ष टेस्टिंग व्यवस्था उद्योग के लिए अनिवार्य हो गई है। एल्यूडेकोर लैमिनेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर (सेल्स)सौरव काबरा ने कहा,“ACP वैल्यू चेन में फैब्रिकेटर्स की भूमिका बेहद अहम होती है और उन्हें भरोसेमंद व पारदर्शी टेस्टिंग व्यवस्था का समर्थन मिलना जरूरी है। किसी भी प्रोडक्ट के फेल होने की स्थिति में सबसे पहले सवाल फैब्रिकेटर्स पर ही उठते हैं, जबकि यह आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के चलते अब टेस्टिंग और ट्रेसबिलिटी किसी एक ब्रांड का नहीं, बल्कि पूरे उद्योग का मुद्दा बन चुकी है। NABL-मान्यता प्राप्त हमारी इन-हाउस फायर टेस्टिंग सुविधाओं को बिना किसी शुल्क और बिना ब्रांड पहचान के पूरे ACP उद्योग के लिए खोलकर हम जिम्मेदार और सूचित मैटेरियल चयन को बढ़ावा दे रहे हैं। यह पहल प्रतिष्ठा की रक्षा, जोखिम को कम करने और अंततः जीवन बचाने से जुड़ी है। इस पहल के तहत एल्यूडेकोरने अपने अत्याधुनिक इन-हाउस आरएंडडी सेंटर को पूरे ACP उद्योग के लिए खोल दिया है। यह किसीACP निर्माता के पास मौजूद एक मात्र NABL-मान्यता प्राप्त ‘रिएक्शन-टू-फायर’ टेस्टिंग सुविधा है। खास बात यह है कि सैंपल सीधे साइट पर सप्लाई की गई सामग्री से लिए जाएंगे, ताकि टेस्ट किए गए और उपयोग में लाए गए प्रोडक्ट में कोई अंतर न रहे। पूरी प्रक्रिया ब्रांड-ब्लाइंड और गोपनीय रखी जाएगी, जिससे निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। एल्यूडेकोर के ACP प्रोडक्ट्स पहले से ही 205 से अधिक अनिवार्य क्वालिटी और परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजरते हैं,जिनमें फायर रेजिस्टेंस, कलर स्टेबिलिटी, टिकाऊपन और दीर्घकालिक संरचनात्मक मजबूती शामिल है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरे उद्योग के लिए उपलब्ध कराकर कंपनी टेस्टिंग को ब्रांड-ड्रिवन प्रक्रिया के बजाय साझा औद्योगिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित कर रही है।पिछले12 वर्षों में एल्यूडेकोर ने देशभर में 3 लाख से अधिक फैब्रिकेटर्स के साथ ट्रेनिंग और नॉलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम किए हैं। यह नई पहल उसी दीर्घकालिक जुड़ाव का अगला चरण है, जो ACP उद्योग को अधिक सुरक्षित,पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया 202वां अन्न भंडारा

0

पंचकूला । समाज सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाते हुए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी गैर-सरकारी संगठन पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से फेज-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 202वां अन्न भंडारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाना और समाज में सेवा, सहयोग तथा करुणा की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि 202वां अन्न भंडारा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। हमारा सतत प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को भरपेट एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।उन्होंने आगे कहा कि यह पहल केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक सहभागिता और मानवता को मजबूत करने का भी एक सार्थक प्रयास है। हमें प्रसन्नता है कि बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव के साथ यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।अन्न भंडारे के आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में प्रगति, शीघ्र निदान और सुरक्षित उपचार विकल्प

लुधियाना । जाने-माने न्यूरोसर्जन और स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी कुमार चौधरी और डॉ. शिवेंद्र सोबती ने लुधियाना में ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों तथा आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से हो रहे उपचार में बदलावों पर चर्चा की। इस विशेषज्ञ संवाद में लक्षणों की शुरुआती पहचान, नए उपचार विकल्पों और पारंपरिक ओपन सर्जरी से मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा) तकनीकों की ओर हो रहे बदलाव पर विशेष ध्यान दिया गया।मेडिकल सेशन की शुरुआत करते हुए, विशेषज्ञों ने ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी स्थितियों के शुरुआती चेतावनी संकेतों, जैसे लगातार पीठ दर्द, कमजोरी, सुन्नपन, असंतुलन, लगातार सिरदर्द, और बोलने या देखने में बदलाव, को पहचानने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों ने कहा कि आज मरीजों के लिए कंज़र्वेटिव ट्रीटमेंट, मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी और आधुनिक ब्रेन सर्जरी तकनीकें उपलब्ध है। हर मरीज का इलाज उसकी स्थिति, उम्र और बीमारी की गंभीरता के अनुसार तय किया जाता है। स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में हुए विकास पर बोलते हुए डॉक्टरों ने कहा कि अब खुली सर्जरी की बजाय कम चीरे वाली तकनीकों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कम रक्तस्राव, कम दर्द, जल्दी रिकवरी और कम अस्पताल में रहने की आवश्यकता होती है। साथ ही एडवांस इमेजिंग और नेविगेशन तकनीक से सर्जरी अधिक सुरक्षित और सटीक हो गई है। ब्रेन सर्जरी में हुई प्रगति पर विशेषज्ञों ने बताया कि नेविगेशन-गाइडेड और एंडोस्कोपिक तकनीकों से सर्जन महत्वपूर्ण मस्तिष्क हिस्सों को नुकसान पहुंचाए बिना अधिक सटीक ऑपरेशन कर पा रहे है, जिससे मरीजों की रिकवरी तेजी से होती है और परिणाम बेहतर होते है। कार्यक्रम के अंत में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों को सही जानकारी और विशेषज्ञ सलाह लेना बेहद जरूरी है। हर मरीज को सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए सही जांच और मूल्यांकन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों में ब्रेन और स्पाइन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते इलाज के लिए प्रेरित करना है।

युवा वर्ग द्वारा धर्म के मार्ग पर चलकर समाजसेवा करने के कार्य करना अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय है : सौरभ जोशी

0

मेयर सौरभ जोशी ने श्री शिव महापुराण कथा के लिए किया भूमि पूजन

चण्डीगढ़ ।ओम महादेव कावड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा सेक्टर–34 स्थित मेला ग्राउंड में 7 फ़रवरी से कराई जाने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए कथा स्थल पर पर आज विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेयर सौरभ जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंदगिरी महाराज एवं बाबा हरजीत सिंह रसूलपुरिया (अयोध्या लंगर वाले) की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। संत-महात्माओं के सान्निध्य में भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ।सौरभ जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शहर के युवा जिस प्रकार धर्म के मार्ग पर चलकर समाजसेवा कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। कन्या विवाह, प्रतिदिन भंडारा एवं धार्मिक आयोजनों जैसे कार्य समाज को एक नई दिशा देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में वे सदैव इन युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।वहीं महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंदगिरी महाराज एवं बाबा हरजीत सिंह रसूलपुरिया ने कहा कि वर्तमान समय में देश और धर्म को समर्पित युवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है।

उन्होंने ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज हित में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का संकल्प लिया।इस भव्य कार्यक्रम में ओम महादेव कावड़ सेवा दल की टीम से गौरव श्रीवास्तव, नरेश गर्ग, हनी गुलाटी, सोनू गर्ग, अभिषेक, मनोहर लाल, अनिल, अशोक, रिंकू जैन, मोहित, शेर सिंह ठाकुर, पुनीत गोयल सहित संस्था के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।उल्लेखनीय है कि ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ के तत्वावधान में शिव महापुराण कथा-6 का भव्य आयोजन सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पूज्य बाबा चित्र-विचित्र महाराज कथा व्यास होंगे। इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 7 फ़रवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सेक्टर-45 से सेक्टर-34 तक जाएगी। इस कलश यात्रा में देश के विभिन्न अखाड़ों से पधारे अनेक धर्मगुरु, संत-महात्मा एवं साधु-संत अपनी पावन उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएँगे। साथ ही कथा के अंतिम दिन 15 फरवरी को 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर LIC में 28 वर्षों की सेवा के लिए रितेश भाटिया सम्मानित

0

चंडीगढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में उत्कृष्ट कार्य और 28 वर्षों से निरंतर समर्पित सेवा के लिए रितेश भाटिया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें LIC के सीनियर ब्रांच मैनेजर नरेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके लंबे अनुभव, कर्मठता और पॉलिसीधारकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।सम्मान प्राप्त करने के बाद रितेश भाटिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उनके पॉलिसीधारकों के अटूट विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन का परिणाम है। उन्होंने यह सम्मान अपने सभी ग्राहकों को समर्पित करते हुए कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।रितेश भाटिया ने अपने सभी आदरणीय पॉलिसीधारकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने और समाज को सुरक्षित भविष्य देने के अपने दायित्व को निभाते रहेंगे।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अन्न भंडारे का आयोजन

0

पंचकूला । सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी गैर-सरकारी संगठन ने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जो कि भगवान शिव को समर्पित है, के दिन पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र में 201वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया।अन्न भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ उठाया।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव से जुड़ी मानी जाती है। शनिवार का दिन होने के कारण शनि देव की पूजा भी इस दिन विशेष फलदायी मानी जाती है। माघ मास और उत्तरायण काल में अन्न भंडारा, दान जप और ध्यान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है।इस सेवा आयोजन में ट्रस्ट के सदस्य पूरे समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे।

केंद्रीय बजट 2026-27: आंत्रप्रेन्योर के एस भाटिया को उम्मीद- वित्त मंत्री भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए ज़ीरो कैपिटल गेन्स टैक्स पर कुछ पेशकश करेंगी

0

मोहाली । मोहाली में हेडक्वार्टर वाली कंपनी मिस्टर.प्रॉपटेक के जाने-माने सीरियल आंत्रप्रेन्योर और को-फाउंडर के एस भाटिया को उम्मीद है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में भारतीय स्टार्टअप में निवेश करने वाले एंजल इन्वेस्टर्स ,वेंचर कैपिटलिस्ट और फैमिली हाउसेस के लिए ज़ीरो कैपिटल गेन्स टैक्स का प्रस्ताव पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा साहसिक और प्रगतिशील सुधार भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को काफी हद तक बदल कर रख देगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसी रविवार, 1 फरवरी को लोकसभा में देश का केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी।
भाटिया के अनुसार, स्टार्ट-अप निवेश पर कैपिटल गेन्स टैक्स खत्म करने से घरेलू और ग्लोबल दोनों तरह के निवेशकों के लिए एक शक्तिशाली प्रेरक का काम होगा, जिससे उन्हें भारतीय स्टार्ट-अप में ज़्यादा पूंजी लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। देशी और विदेशी निवेशक बड़ी संख्या में दोबारा से इनमें निवेश शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि “भारत ने एक वाइब्रेंट स्टार्ट-अप माहौल बनाया है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए, हमें एक निवेशक-अनुकूल नीतिगत माहौल बनाना होगा। स्टार्टअप निवेश पर ज़ीरो कैपिटल गेन्स टैक्स गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि ऐसा सुधार भारतीय कॉर्पोरेट्स और सफल आंत्रप्रेन्योर्स को सिर्फ निहारने वाले दर्शक बने रहने के बजाय निवेशक के रूप में एक्टिव होकर भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।
अनुभवी बिज़नेस लीडर्स की बढ़ी हुई भागीदारी न केवल फंडिंग इकोसिस्टम को मजबूत करेगी, बल्कि उभरते स्टार्टअप को बहुमूल्य मेंटरशिप, राजनीतिक मार्गदर्शन और गवर्नेंस सहायता भी प्रदान करेगी।
भाटिया ने कहा कि स्टार्ट-अप में पूंजी प्रवाह बढ़ने से टेक्नोलॉजी, रियल एस्टेट सर्विसेज, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से इनोवेशन, बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने और हाई-ग्रोथ वेंचर्स के तेज़ी से विस्तार में सीधे तौर पर योगदान मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा, “स्टार्ट-अप आर्थिक विकास के इंजन हैं। प्रोग्रेसिव टैक्सेशन नीतियों के माध्यम से उनका समर्थन करने से व्यापक अर्थव्यवस्था पर मल्टीप्लायर प्रभाव पड़ेगा।”
भारत को एक ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने की महत्वाकांक्षा पर प्रकाश डालते हुए, भाटिया ने कहा कि अन्य स्टार्ट-अप-अनुकूल इकोनॉमीज के साथ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए दूरदर्शी वित्तीय उपाय आवश्यक हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि “वास्तव में निवेशक-अनुकूल माहौल को बढ़ावा देकर, भारत लॉन्ग टर्म में व्यापक स्तर पर कैपिटल को आकर्षित कर सकता है और आंत्रप्रेन्योरशिप को मजबूत कर सकता है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे तेजी से डेवलप हो रहे स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकता है।

क्लाउडनाइन हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने होने वाले माता-पिता के लिए ‘बेबी-रेडी वर्कशॉप एवं बेबी शावर’ का आयोजन किया

0

चंडीगढ़ । भारत के प्रीमियम बर्थिंग सेंटर, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने चंडीगढ़ में होने वाले माता-पिता के लिए ‘बेबी-रेडी वर्कशॉप-कम-बेबी शावर’ का आयोजन किया। इस आयोजन में ट्राइसिटी से 20 से अधिक दंपतियों ने भाग लिया जिन्होंने नए आरंभ तथा मातृत्व-पितृत्व की खुशियों को साझा किया।गर्भावस्था उम्मीद, बदलाव और प्रेम से भरी एक विशेष यात्रा होती है, और बेबी-रेडी वर्कशॉप के माध्यम से होने वाले माता-पिता को इस महत्वपूर्ण चरण में सहजता से मार्गदर्शन दिया गया। गर्भावस्था फिटनेस, योग और पोषण पर आधारित इंटरएक्टिव सत्रों ने परिवारों को यह समझने में मदद की कि शिशु के आगमन की तैयारी के दौरान कैसे सक्रिय, स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरा रहा जाए। डॉक्टरों के साथ खुली और आत्मीय बातचीत ने दंपतियों को अपने सवाल साझा करने और हर कदम पर आश्वस्त महसूस करने का अवसर दिया।कार्यक्रम का उल्लासपूर्ण चरम बिंदु होने वाली माताओं के लिए आयोजित बेबी शावर रहा, जिसमें उनके मातृत्व की यात्रा का उत्सव मनाया गया। होने वाले दंपतियों के लिए विशेष रैंप वॉक ने आयोजन में और उत्साह भर दिया। हंसी-खुशी, रोचक खेल, जीवंत गतिविधियाँ, उपयोगी उपहार और लकी ड्रॉ ने माहौल को आनंदमय बना दिया, जिससे यह अवसर परिवारों और प्रियजनों के लिए यादगार बन गया। यह कार्यक्रम क्लाउडनाइन हॉस्पिटल चंडीगढ़ की प्रसूति, स्त्री रोग और फर्टिलिटी केयर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जीवन साथियों और परिवारों की सहभागिता के माध्यम से इस आयोजन ने गर्भावस्था को एक साझा यात्रा के रूप में रेखांकित किया। ऐसे ही प्रयासों के माध्यम से क्लाउडनाइन हर गर्भावस्था और हर नए जीवन का देखभाल, स्नेह और करुणा के साथ उत्सव मनाता है।उल्लेखनीय है कि क्लाउडनाइन भारत की अग्रणी महिला, बाल एवं फर्टिलिटी अस्पतालों की श्रृंखला है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। देशभर के 14 शहरों—बेंगलुरु, चंडीगढ़, पंचकूला, लुधियाना, गुरुग्राम, नोएडा, नई दिल्ली, फरीदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, नवी मुंबई, मुंबई और पुणे—में इसके 43 केंद्र कार्यरत हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध क्लाउडनाइन मातृत्व, फर्टिलिटी, स्त्री रोग, नवजात एवं बाल चिकित्सा की समग्र सेवाएँ प्रदान करता है। 1,00,000 से अधिक सफल प्रसवों और 3,000 से अधिक विशेषज्ञों की टीम के साथ क्लाउडनाइन ने इस विशेष क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है और अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखते हुए देशभर में निरंतर विस्तार कर रहा है।