Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 15

मेदांता अस्पताल ने चंडीगढ़ में नए ओपीडी केंद्र का उद्घाटन किया


चंडीगढ़। मेदांता-द मेडिसिटी, गुरुग्राम ने शनिवार को चंडीगढ़ में एक नया आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेंटर शुरू किया है, जो क्षेत्र में मरीजों को सुपर-स्पेशलिस्ट परामर्श प्रदान करेगा। ओपीडी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के चेयरमैन और पंजाब रतन अवार्ड से सम्मानित डॉ. रजनीश कपूर ने किया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, डॉ. रजनीश कपूर ने कहा कि ओपीडी केंद्र बीमार रोगियों के लिए मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करना और राहत और इलाज के लिए उन्नत उपचार विकल्पों का लाभ उठाना आसान बना देगा। नई सुविधा की जीवन रक्षक क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. कपूर ने कहा कि इस ओपीडी के माध्यम से, सुपर-स्पेशलाइज्ड चिकित्सा उपचारों का प्रसार बढ़ेगा जो हजारों बीमार रोगियों के लिए जीवन रक्षक हो सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्रों में रोगियों और गुरुग्राम की यात्रा करने की आवश्यकता के बिना विश्व स्तरीय सुपर-स्पेशियलिटी देखभाल के बीच के फासले को भरना है ।

14 फरवरी को ‘रफ़ी नाइट’ में गूंजेंगे मोहम्मद रफ़ी के अमर गीत

0

चंडीगढ़ । रफ़ी मेमोरियल कल्चरल सोसायटी एवं जीबी रियल्टी के संयुक्त तत्वावधान में महान गायक मोहम्मद रफ़ी को समर्पित भव्य संगीतमय कार्यक्रम “रफ़ी नाइट” का आयोजन 14 फरवरी को सायं 5 बजे टैगोर थिएटर, सेक्टर-18, चंडीगढ़ में किया जाएगा। इस विशेष संध्या में मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर-27 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रफी मेमोरियल कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष जीएस ग्रेवाल ने कहा कि मोहम्मद रफ़ी केवल एक गायक नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा हैं। ‘रफ़ी नाइट’ के माध्यम से हम उनकी अमर विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संगीतमय संध्या में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक डॉ. सौरव किशन (छोटा रफ़ी) तथा मुंबई की प्रसिद्ध गायिका संपदा गोस्वामी रफ़ी साहब के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जीबी रियल्टी इस कार्यक्रम का प्रमुख प्रायोजक है। जीबी रियल्टी के वाइस प्रेसिडेंट जतिंदर बाजवा ने कहा कि जीबी रियल्टी केवल रियल एस्टेट तक सीमित नहीं है, बल्कि कला और संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी का अहम हिस्सा है। ‘रफ़ी नाइट’ जैसे आयोजन समाज को सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जीबी रियल्टी के चेयरमैन गुरिंदर भट्टी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
सोसायटी के महासचिव बाल मुकंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के वित्त, आबकारी, कराधान एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा होंगे। उन्होंने बताया कि रफ़ी मेमोरियल कल्चरल सोसायटी का गठन वर्ष 2019 में किया गया था और अब तक पटियाला व चंडीगढ़ में छह सफल रफ़ी कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एसके बातिश ने कहा कि रफ़ी साहब की गायकी में भाव, सुर और आत्मा का अद्भुत संगम है। हमारा उद्देश्य उनकी संगीत विरासत को जीवंत रखना है।
कार्यक्रम के स्टार परफॉर्मर डॉ. सौरव किशन (छोटा रफ़ी) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एमबीबीएस डॉक्टर होने के बावजूद रफ़ी साहब के गीत मेरे जीवन की साधना हैं। ‘रफ़ी नाइट’ में गाना मेरे लिए सम्मान और भावनात्मक अनुभव है।
महासचिव बाल मुकंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा और दर्शकों के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीट व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने संगीत प्रेमियों से अपील की कि वे समय से पहले पहुंचकर इस लगभग तीन घंटे चलने वाली यादगार संगीतमय संध्या का आनंद लें।

आईएस देव समाज स्कूल में फेयरवेल पार्टी ‘उडारी’ का आयोजन

0

चंडीगढ़ । सेक्टर 21-सी, चंडीगढ़ स्थित आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी ‘उडारी’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीनियर विद्यार्थियों के स्कूल जीवन की यादगार यात्रा के समापन और उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक रहा। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सबीहा ढिल्लों मांगट ने सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों और स्टाफ की सराहना की। उन्होंने फेयरवेल ले रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा अपने मूल्यों से जुड़े रहें, विनम्र बने रहें और उच्च शिक्षा व करियर की यात्रा में नई ऊंचाइयों को हासिल करें। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वे जीवन में जहां भी जाएं, देव समाज की सोच और संस्कारों को साथ लेकर चलें। आयोजन का प्रमुख आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया। हंशिका को मिस देव समाज, तमन्ना को मिस चार्मिंग और ग्रेसी वर्मा को मिस टैलेंटेड चुना गया। वहीं विवेक सोनकर को मिस्टर देव समाज, प्रणव वोहरा को मिस्टर पर्सनैलिटी और वैदिक कुमार को मिस्टर टैलेंटेड का खिताब दिया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि डॉ. जसपाल कौर, मैनेजर, ईश्वर सिंह देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 21, चंडीगढ़ ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य में देव समाज के नैतिक मूल्यों और आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 36, चंडीगढ़ की असिस्टेंट प्रोफेसर शेफाली चीमा ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फेयरवेल पार्टी भावनाओं, प्रतिभा और खुशियों से भरपूर रही। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों, मधुर संगीत और स्वयं रचित कविताओं के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा वर्षों से बनी दोस्ती और यादों का जश्न मनाया। आयोजन का समापन एक आनंदमय लंच पार्टी के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों ने आपसी मेलजोल बढ़ाया और जीवन भर संजोने योग्य यादें बनाई।

चार-दिवसीय आर्कएक्स प्रदर्शनी परेड ग्राउंड सेक्टर 17 में 13 फरवरी से शुरू

0

आर्कएक्स प्रदर्शनी में दिखेंगे इंटीरियर व बिल्डिंग मैटीरियल के नवीनतम उत्पाद

चंडीगढ़। सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में 13 फरवरी से चार-दिवसीय आर्कएक्स एक्सपो शुरू होने जा रहा है, जिसमें इंटीरियर, एक्सटीरियर और बिल्डिंग मैटिरियल के नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। माइंड्स मीडिया एंड मैनेजमेंट द्वारा 13 से 16 फरवरी तक लगाई जा रही इस प्रदर्शनी में 250 से अधिक स्टालों पर 3000 से अधिक नये उत्पाद शोकेस किए जाएंगे। आर्कएक्स एक्सपो में देश-विदेश की जानी- मानी कंपनियां भाग ले रही हैं। माइंड्स मीडिया एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर्स इंदर धींगड़ा और बी एस राणा ने कहा कि जो लोग अपने सपनों का घर बनाने की तैयारी में हैं और लेटेस्ट ट्रेंड व उत्पादों से वाकिफ होना चाहते हैं उनके लिए यह प्रदर्शनी बहुत उपयोगी साबित होगी। ट्राइसिटी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बड़े एंटरप्रेन्योर और देश भर के जाने-माने आर्किटेक्ट इस एग्ज़िबिशन में हिस्सा लेंगे और चंडीगढ़ में आर्किटेक्चर की संभावनाओं पर सोच-विचार करेंगे। प्रदर्शनी में शहर के प्रमुख उद्यमी और देश भर के जाने माने आर्किटेक्ट भाग लेंगे और चंडीगढ़ में आर्किटेक्चर की संभावनाओं पर विचार करेंगे । प्रदर्शनी में शोकेस होने वाले उत्पादों व श्रेणियों में डेकोरेटिव लाइटिंग, बाथ, सेनेटरी, टाइल, सेफ्टी, सिक्योरिटी, होम, ऑटोमेशन , किचन, फर्नीचर, डोर, विंडो, एलीवेटर्स, इलेक्ट्रिकल, वायर, केबल, वाटर मैनेजमेंट, रूफिंग, हार्डवेयर, बिल्डिंग मैटीरियल, ग्लास, प्लंबिंग, पाइप, फिटिंग, सोलर सिस्टम, लैंडस्केप, गार्डन, फ्लोरिंग आदि प्रमुख हैं। प्रदर्शनी के अंतिम दिन अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के इनोवेटिव स्टाल्स को पुरस्कृत किया जाएगा।

एआईपीएल ने ग्लाडा को 137 करोड़ रुपये का पूरा ईडीसी चुकाया, लुधियाना में अब तक का सबसे बड़ा भुगतान

0

लुधियाना। उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी एआईपीएल (एडवांस इंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड) ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा), पंजाब सरकार को 137 करोड़ रुपये का एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (ईडीसी) का पूरा और अंतिम भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही एआईपीएल ने अपनी सभी ईडीसी देनदारियां पूरी तरह निपटा दी हैं। यह भुगतान लुधियाना में किसी भी डेवलपर द्वारा किया गया सबसे बड़ा ईडीसी भुगतान माना जा रहा है। इस भुगतान के साथ एआईपीएल के ड्रीम प्रोजेक्ट एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना के विकास में एक बड़ा और अहम पड़ाव पूरा हो गया है। एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेमंत गुप्ता ने कहा, ग्लाडा को ईडीसी का पूरा भुगतान करना पंजाब में शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। यह एआईपीएल की वैधानिक नियमों के पालन, वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदार शहरी विकास पर हमारे फोकस को दर्शाता है। इससे होमबायर्स और निवेशकों का भरोसा भी और मजबूत होता है। हमें गर्व है कि हमने पूरे पंजाब में सबसे अधिक ईडीसी भुगतान करने वाले डेवलपर्स में से एक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। एआईपीएल को उम्मीद है कि ईडीसी के रूप में जमा की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा, आदर्श रूप से लगभग 50 प्रतिशत, एआईपीएल ड्रीमसिटी और इसके आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगाया जाएगा। फिलहाल इस क्षेत्र में सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं पर दबाव है। ऐसे में इन फंड्स का सही उपयोग कनेक्टिविटी, सेवाओं और कुल मिलाकर शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना 500 एकड़ से ज्यादा में विकसित की जा रही एक सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड टाउनशिप है। इसे भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक शहरी गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 200 से 2000 वर्ग गज तक के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट, लग्जरी विला और सुव्यवस्थित इंडिपेंडेंट फ्लोर्स उपलब्ध हैं। प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाली और सामुदायिक सुविधाओं के जरिए संतुलित जीवनशैली पर खास जोर दिया गया है। यह टाउनशिप सिधवां कैनाल रोड और फिरोजपुर रोड से जुड़ी दोहरी एंट्री के साथ शहर के प्रमुख इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यहां 7.4 एकड़ की झील, एआईपीएल क्लब एक्वा नाम का लाइफस्टाइल क्लब हाउस (जिसमें फिटनेस, डाइनिंग और मनोरंजन की सुविधाएं होंगी) और लगभग 20 एकड़ का प्रस्तावित कमर्शियल एरिया भी शामिल है, जो रिटेल, ऑफिस और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करेगा। एआईपीएल ड्रीमसिटी में रेजिडेंशियल प्लॉट्स, बड़े विला और 2 व 3 बीएचके इंडिपेंडेंट फ्लोर्स उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग वर्ग के खरीदारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। प्रोजेक्ट में पर्यावरण संरक्षण, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और लंबे समय तक टिकाऊ विकास को प्राथमिकता दी गई है। एआईपीएल पिछले तीन दशकों से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स विकसित कर चुकी है। मजबूत गवर्नेंस, समय पर डिलीवरी और ग्राहक-केंद्रित सोच के लिए पहचानी जाने वाली एआईपीएल भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध, टिकाऊ और भरोसेमंद प्रोजेक्ट्स विकसित करती है।

गुरबाणी कीर्तन, रक्तदान और पुस्तक विमोचन से सजी सेवा की अनुपम मिसाल

0

रक्तदान शिविर में 150 युनिट रक्त इकठ्ठा किया गया

समाजसेवी ने आध्यात्म, स्वास्थ्य और जागरूकता का दिया सशक्त संदेश

मोहाली। फेज-7, मोहाली की मार्केट में समाजसेवी अमरिंदर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्म, सेवा और स्वास्थ्य का सुंदर समन्वय देखने को मिला। एक ओर गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया, वहीं दूसरी ओर थैलेसीमिया पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक दायित्व का प्रभावशाली निर्वहन किया गया।रक्तदान शिविर में 150 युनिट रक्त इकठ्ठा किया गया। कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “द हेयर विज्ञान: बैक टू ब्लैक – द आयुर्वेदिक पाथ टू हेयर रेजुवेनेशन” का विमोचन भी किया गया। अमरिंदर सिंह, जो शहर में ‘डाइटकिंग’ के नाम से जाने जाते हैं, ने इस आयोजन को सेवा भावना के साथ साकार किया। इस अवसर पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिकता, स्वास्थ्य और समाज सेवा को एक साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं और समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी भावना के साथ ऐसे सेवा-आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष गुरबाणी कीर्तन से हुई, जिसे भाई लखविंदर सिंह जी (चंडीगढ़ वाले) ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया। गुरबाणी की मधुर वाणी से वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया और संगत ने श्रद्धापूर्वक माथा टेका। संगत के लिए अटूट लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया । इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिरकत की, जबकि मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। अतिथियों ने सबसे पहले माथा टेका और इसके उपरांत रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में सोहाना अस्पताल की विशेषज्ञों की टीम ने रक्तदान करने आए लोगों की जांच के उपरांत रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर रंदीप बत्ता, जो मिशन कश्मीर टू कन्याकुमारी रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए जाने जाते हैं और जो बिगेस्ट ब्लड डोनर ऑफ द कंट्री की उपाधि से भी मशहूर हैं को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया । इसके अलावा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला के राकेश संगर को भी आयोजकों ने नवाजा। मुख्य अतिथि ने अमरिंदर सिंह द्वारा लिखित किताब “द हेयर विज्ञान: बैक टू ब्लैक – द आयुर्वेदिक पाथ टू हेयर रेजुवेनेशन” जो बाल झड़ने, समय से पहले सफेद होने तथा बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके आयुर्वेदिक समाधानों पर केंद्रित है, का विमोचन किया । इस दौरान जे.जे. सिंह (समाजसेवी), मेजर जनरल एम.एस. विर्क (सेवानिवृत्त), एस.पी. सिंह मरार (पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव एवं पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त), विंग कमांडर बलबीर सिंह(सेवानिवृत्त), अजीत सिंह (हॉकी ओलंपियन), एम.एस. मुल्तानी (सेवानिवृत्त वरिष्ठ ऑडिट अधिकारी), अशोक कुमार सिंह (भारतीय रेल के सेवानिवृत्त अधिकारी), सरबजीत सिंह तूर (कृषक एवं प्रख्यात उद्योगपति), कर्नल एस.एस. बोपाराय (सेवानिवृत्त सेना अधिकारी), राजिंदर सिंह गिल (सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अधिकारी), विनोद शर्मा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक, सिटको) तथा एन.एस. बराड़ (सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लिवासा अस्पताल मोहाली में मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई

चंडीगढ़। लिवासा अस्पताल, मोहाली में 68 वर्षीय पुरुष मरीज की मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज का हृदय रोग का इतिहास था, जिसमें एक ही मुख्य एलएडी धमनी में पहले तीन स्टेंट लगाए जा चुके थे। मरीज की पहले कई पीटीसीए प्रक्रियाएं हो चुकी थीं, जिनमें से आखिरी स्टेंट आठ साल पहले लगाया गया था। हाल ही में उसे फिर से सीने में गंभीर तकलीफ और तेज दर्द होने लगा। कई केंद्रों में परामर्श के बाद, मरीज़ को पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी गई। मरीज और उनके परिवार ने वैकल्पिक उपचार विकल्पों की तलाश में लिवासा अस्पताल मोहाली से संपर्क किया। विस्तृत मूल्यांकन के बाद, लिवासा अस्पताल मोहाली के कंसल्टेंट-सीटीवीएस डॉ. इशांत सिंगला के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञ टीम ने छोटे चीरे का उपयोग करते हुए, पूर्ण स्टर्नोटॉमी से बचते हुए, न्यूनतम इनवेसिव कोरोनरी धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग सफलतापूर्वक की। यह सर्जरी डॉ. विक्रम अरोरा कार्डियक एनेस्थीसिया के सहयोग से, अनुभवी सीटीवीएस और क्रिटिकल केयर टीमों के साथ संपन्न हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और उसे स्थिर अवस्था में छुट्टी दे दी गई। डॉ. इशांत सिंगला ने कहा कि मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी चुनिंदा मरीजों, विशेष रूप से उन लोगों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है जो पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी से डरते हैं।

डॉल्फिन पीजी कॉलेज, चंडीगढ़ को मिला ‘नॉर्थ इंडिया का मोस्ट प्रॉमिसिंग एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज’ अवॉर्ड

0

चंडीगढ़/ मोहाली । डॉल्फिन पीजी कॉलेज, चंडीगढ़ को एजुकेशन टुमॉरो कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026 के दौरान ‘नॉर्थ इंडिया का मोस्ट प्रॉमिसिंग एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कॉलेज के वाइस चेयरमैन एर. विभव मित्तल ने प्राप्त किया। यह अवॉर्ड संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग और एलाइड हेल्थकेयर साइंसेज के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करते हुए डॉ. जे.पी. सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, हायर एजुकेशन, पंजाब ने कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि डॉल्फिन पीजी कॉलेज उत्तर भारत में दक्ष और प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर एर. विभव मित्तल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि फैकल्टी, विद्यार्थियों और मैनेजमेंट की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कॉलेज उच्च शैक्षणिक मानकों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देता है। कॉलेज में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, एडवांस लैब्स, क्लिनिकल एक्सपोज़र और इंडस्ट्री-अलाइन पाठ्यक्रम को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके। एजुकेशन टुमॉरो कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2026 में देशभर से नामी शिक्षाविद, नीति-निर्माता और शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता शामिल हुए, जहां शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और प्रभाव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा के क्षेत्र में डॉल्फिन पीजी कॉलेज की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करता है।

सीआईएचएम में 14वीं नॉर्थ इंडिया पैटिसरी कॉम्पिटिशन का भव्य आग़ाज़

0

सात राज्यों की 17 टीमें तीन दिवसीय कॉम्पिटिशन में ले रहीं हिस्सा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम), सेक्टर-42 में मंगलवार को 14वीं नॉर्थ इंडिया पैटिसरी कॉम्पिटिशन 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। सीआईएचएम और यूएस हाईबश ब्लूबेरी काउंसिल (यूएसएचबीसी) के संयुक्त आयोजन में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता उत्तर भारत की सबसे प्रतिष्ठित पैटिसरी स्पर्धाओं में गिनी जाती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को आधुनिक पैटिसरी में नवाचार, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक उत्कृष्टता का मंच प्रदान करना है। इस वर्ष प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख होटल मैनेजमेंट व क्यूलिनरी संस्थानों की 17 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में दो छात्र शामिल हैं, जो अपने कौशल, सृजनात्मक सोच और कलात्मक प्रस्तुति का प्रदर्शन कर रहे हैं।इस संस्करण की खास बात सभी श्रेणियों में यूएसए ब्लूबेरीज़ का अनिवार्य उपयोग रहा। प्रतिभागियों ने थीम-आधारित डेकोरेटेड केक, प्लेटेड डेज़र्ट, ब्रेड्स, पेटिट फोर्स, फॉन्डेंट मॉडलिंग और क्विज़ कॉम्पिटिशन में फ्रोजन, प्यूरी, फ्रूट फिलिंग, फ्रीज़-ड्राइड और ड्राइड ब्लूबेरीज़ का इस्तेमाल किया। पहले दिन ब्रेड्स और पेटिट फोर्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉम्पिटिशन का मूल्यांकन प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल ने किया, जिसमें शेफ अशियन टोपनो (रीजनल हेड – पिल्सबरी इंडिया), शेफ गुरु प्रकाश सिंह (लीड शेफ व बेकरी एप्लीकेशन स्पेशलिस्ट), शेफ सत्य प्रकाश (एग्जीक्यूटिव शेफ, हॉलिडे इन चंडीगढ़ – आईएचजी) और शेफ संदीप कनौजिया (पैटिसरी शेफ, हयात रीजेंसी चंडीगढ़) शामिल थे। ज्यूरी ने प्रतिभागियों की तकनीक, सटीकता और नवाचार की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीआईएचएम के प्रिंसिपल विशाल कालिया और यूएसए ब्लूबेरीज़ के इंडिया प्रतिनिधि राज कपूर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। विशाल कालिया ने कहा कि यह प्रतियोगिता क्यूलिनरी शिक्षा के लिए एक मानक बन चुकी है और छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में सहायक है। वहीं, राज कपूर ने युवा शेफ्स द्वारा यूएसए ब्लूबेरीज़ के रचनात्मक उपयोग की प्रशंसा करते हुए वैश्विक सामग्री को भारतीय पाक-परिदृश्य से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने ‘यूनियन बजट 2026: फ्रॉम इकनोमिक पालिसी टू नेशनल विज़न’ विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया

0

पैनल चर्चा में आम नागरिक के लिए यूनियन बजट 2026 को सरल भाषा में समझाया गया: डॉ. मोनिका बी. सूद, कन्वीनर, इंटेलेक्चुअल सेल , भाजपा चंडीगढ़

चंडीगढ़ । भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) ने ‘यूनियन बजट 2026: फ्रॉम इकनोमिक पालिसी टू नेशनल विज़न’(अर्थनीति से राष्ट्रीय दूरदर्शिता ) विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया।राजस्थान भवन, सेक्टर 33 में आयोजित इस सत्र का आयोजन डॉ. मोनिका बी. सूद, कन्वीनर, इंटेलेक्चुअल सेल, भाजपा चंडीगढ़ तथा सेल की कोर टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पैनल चर्चा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. मोनिका बी. सूद ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यूनियन बजट को सरल बनाकर आम नागरिक से जोड़ना तथा आर्थिक नीतियों को दैनिक जीवन से जोड़ना है। इस पैनल चर्चा का उद्देश्य बजट के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाना था ।पैनल चर्चा के दौरान वक्ताओं ने बताया कि यूनियन बजट 2026–27 में तकनीक आधारित विकास, रोजगार सृजन, नवाचार और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया है। डॉ. सूद ने मीडिया को बताया कि वैश्विक शक्ति संतुलन में बुनियादी परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 30-40 वर्ष पहले युद्ध तेल और ईंधन को लेकर होते थे, लेकिन आने वाले दशकों में प्रतिस्पर्धा सेमीकंडक्टर और डेटा नियंत्रण को लेकर होगी। सेमीकंडक्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल बुनियादी ढांचे की रीढ़ हैं।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में रक्षा, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों को परिभाषित करेगा, इसलिए सेमीकंडक्टर निर्माण और उन्नत तकनीक में निवेश एक रणनीतिक राष्ट्रीय प्राथमिकता है। इसी दृष्टि को साकार करने के लिए बजट में देशभर में 15,000 उन्नत प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए प्रावधान किया गया है, जहां छात्रों को एआई, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, गेमिंग तकनीक और क्वांटम कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं के लिए स्टेम(एस टी इ एम) शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है तथा प्रत्येक जिले में छात्रावास निर्माण का प्रावधान किया गया है, जिससे उन्नत तकनीकी शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित हो सके।पैनल चर्चा का संचालन अधिवक्ता एवं टाई (टीआईई) , चंडीगढ़ में टाई (टीआईई) वूमन, की चेयरपर्सन पूजा नायर ने किया। चर्चा में शिक्षाविद एवं उद्यमी डॉ. धरिंदर तायल , वित्तीय विशेषज्ञ सीएमए राकेश भल्ला, सीए एवं एलएलबी नवीन कुमार सोनी तथा टाई (टीआईई) चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया।पैनलिस्टों ने बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी पर चर्चा करते हुए बताया कि आर्थिक विकास और राष्ट्रीय मजबूती का आधार सशक्त बुनियादी ढांचा है। चर्चा में उल्लेख किया गया कि प्रस्तावित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 20 राष्ट्रीय जलमार्गों के संचालन से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी, टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ा जाएगा तथा व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रक्षा निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि तथा रक्षा आत्मनिर्भरता को आर्थिक मजबूती और जीडीपी वृद्धि का प्रमुख कारक भी बताया गया।पैनल में स्टार्ट-अप और एमएसएमई के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एमएसएमई और एसएमई को सशक्त बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन से युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री स्टार्टअप मिशन के तहत प्रतिवर्ष लगभग 1.4 लाख स्टार्टअप शुरू किए जा रहे हैं, जो प्रति उद्यम सीमित रोजगार के बावजूद सामूहिक रूप से लाखों नई नौकरियां सृजित कर रहे हैं।स्वास्थ्य सुधार भी चर्चा का प्रमुख विषय रहा। डॉ. सूद ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं पर आयात शुल्क हटाकर आवश्यक दवाओं को अधिक किफायती बनाया गया है। इसके साथ ही भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को पुनर्जीवित करने के लिए तीन एम्स-स्तरीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना तथा घरेलू दवा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ‘बायो-शक्ति मिशन’ के अंतर्गत विशेष वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।डॉ. सूद ने कहा कि यूनियन बजट 2026–27 कोई अल्पकालिक अभ्यास नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का दीर्घकालिक रोडमैप है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक सुपर-इकोनॉमी बनाने के विजन के अनुरूप है। उन्होंने नागरिकों से वित्त, तकनीक और कर प्रणाली को गहराई से समझने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति पर अब पूरी दुनिया की नजर है।