Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 11

टाईनॉर नार्थ इंडिया पिकलबॉल कप 2026 संपन्न, टाईटंस और कैपिटल्स संयुक्त विजेता

मोहाली । टाईनॉर नार्थ इंडिया पिकलबॉल कप 2026 (एन.आई. पी.सी ) 2026 का समापन चंडीगढ़ के पास मोहाली में स्थित परवाज़ स्पोर्टस एरीना में हुआ। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में पूरे उत्तर भारत और देश के विभिन्न हिस्सों से आए शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एक बेहद कड़े मुकाबले वाले फाइनल में 4-4 अंकों के साथ बराबरी पर रहने के बाद टाईनॉर टाईटंस और द्विवेदी कैपिटल्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस खिताबी भिड़ंत में कई श्रेणियों में सात बेहद रोमांचक मैच खेले गए, जिन्होंने पूरे समय दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा। तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में, येस मिनिस्टर डिनकर्स ने जी बी लेजेंड्स को 5-3 से हराकर पहला रनर-अप (उपविजेता) स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं में, साईश अरोड़ा (युवा वर्ग), अतुल एडवर्ड (50+ वर्ग), अजय (इंटरमीडिएट पुरुष), सिद्धि (इंटरमीडिएट महिला), वरुशाली एडवांस्ड महिला), और रोहिन रजानी (एडवांस्ड पुरुष और सर्वश्रेष्ठ लीग खिलाड़ी) ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। एशिया के अग्रणी खिलाड़ी अजीत भरद्वाज को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। लीग चरण में, द्विवेदी कैपिटल्स और टाईनॉर टाईटंस ने क्रमशः पूल ए और पूल बी में 8-8 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट में 12 खिलाड़ियों वाली टीम का प्रारूप अपनाया गया था, जिसने खेल की गहराई, रणनीति और पिकलबॉल की बढ़ती राष्ट्रीय लोकप्रियता को बखूबी उजागर किया।

चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव के दूसरे दिन कथा में पहुंचे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया

0

चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव के दूसरे दिन राधा राधा नाम से गूंजा पंडाल

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में सात दिन की पुंडरीक गोस्वामी की श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भी पंडाल राधा नाम रस में डूबा हुआ दिखा। राधा रस कथा के दूसरे दिन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी कथा श्रवण करने पहुंचे। गोस्वामी ने चंडीगढ़ में कथा होने का श्रेय राज्यपाल को भी दिया। और उन्होंने कहा कि श्री राधावल्लभ से प्रार्थना है कि पंजाब जो नशे के प्रभाव में उलझा हुआ है उससे मुक्त हो। पुण्डरीक गोस्वामी ने कहा कि हरियाणा में गोविंद आए थे, और पंजाब में गुरु विराजे थे। गुरु और गोविंद का केंद्र है भगवती चंडी का शहर चंडीगढ़ जहां राधा रानी भक्ति की कृपा धारा आज कथा के माध्यम से बह रही है। गोस्वामी जी ने कहा कि 7 दिन की कथा के समय ये सेक्टर 17 नहीं है ये बरसाना है, यहां बरसाना की रज विराजी है तो ये ही भाव रखे कि बरसाना जा रहे है क्योंकि भाव से ही प्रभु है और प्रभु में ही भाव है, उन्होंने कहा कि जब पाषाण में भगवान हो सकते है तो जहां बरसाना की रज है वहां बरसाना धाम है । आज ऐसा सौभाग्य बना है कि श्री वल्लभाचार्य जी की जयंती के मौके पर काफी संख्या में पंडाल में सूरदास (नेत्रहीन बच्चे ) भी पहुंचे है श्री वल्लभाचार्य जी ने सूरदास जी को कृष्ण भक्ति प्रदान की थी, उन्होंने बताया कि वृंदावन में और सभ्य भाषा में नेत्रहीन को सूरदास कहा जाता है।

कथा के दूसरे दिन जय किशोरी भी पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता संजय टंडन भी अपने परिवार के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे और आज मुख्य रूप से 25 नेत्रहीन बच्चे भी कथा सुनने आये । तेजस्विनी फाउंडेशन के फाउंडर हर्ष शर्मा ने कहा कि सभी को इस पावन कथा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। श्रीमद् भागवत कथा के साथ शुरू हुआ, बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगी । गौरी शंकर सेवादल गौशाला, चंडीगढ़ से विनोद शर्मा जी ने कहा कि सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी। सातों दिन फ्री लंगर सेवा भी की गई है । कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसिटी के कई सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर हर्ष शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल महाजन, रजनीश शर्मा, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, अजय गुप्ता, सुनील अरोड़ा, मुनीश बजाज, टेक चंद, कमल गुप्ता और निमाई पाठशाला के बच्चे मौजूद रहे ।

पार्क हॉस्पिटल्स ने पंचकूला अस्पताल के शुभारंभ की घोषणा की

पंचकूला । पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने शुक्रवार को पंचकूला में अपने अत्याधुनिक मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के शुभारंभ की घोषणा की। नया पंचकूला अस्पताल हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में टर्शियरी और क़ुअटर्नरी केयर सर्विसेज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सुलभ कराकर, अस्पताल का उद्देश्य उन्नत उपचारों के लिए दिल्ली जैसे महानगरों पर निर्भरता को कम करना है। 350 बिस्तरों वाला नया पार्क अस्पताल, पंचकूला का अब तक का सबसे बड़ा अस्पताल है, जिसमें 120 आईसीयू बेड हैं और इसे उच्च स्तरीय देखभाल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर,ए एक एडवांस न्यूरो कैपेबल कैथ लैब है और यह दा विंची एक्स रोबोट और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सहित अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। अस्पताल अत्याधुनिक निदान सुविधाओं, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों और क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है, और ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंस, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी और रोबोटिक-सहायता प्राप्त प्रक्रियाओं सहित क्रिटिकल केयर देखभाल जैसी प्रमुख विशिष्टताओं में व्यापक देखभाल प्रदान करेगा। हाई एक्यूइटी केयर पर विशेष ध्यान देने के साथ डिज़ाइन किए गए इस अस्पताल में बड़ी संख्या में बिस्तर गहन चिकित्सा सेवाओं के लिए समर्पित हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर-पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, डॉ अंकित गुप्ता ने कहा, पंचकूला में हमारी सुविधा का शुभारंभ और मोहाली में आगामी विस्तार उत्तर भारत में एक व्यापक, एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्राइसिटी क्षेत्र में लगभग 850 बिस्तरों की संयुक्त क्षमता के साथ, हम रोगियों के करीब उन्नत, हाई-एक्यूटी केयर प्रदान करने की अपनी क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। हमारा ध्यान प्रमुख विशिष्टताओं में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर है, साथ ही प्रौद्योगिकी और परिचालन दक्षता का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करना है। ग्रुप सीईओ और होल टाइम डायरेक्टर-पार्क हॉस्पिटल्स डॉ संजय शर्मा ने कहा, पंचकूला अस्पताल को मजबूत क्लिनिकल गवर्नेंस और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सहयोग से सीमलेस, रोगी-केंद्रित देखभाल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। फुल टाइम क्लिनिकल एक्सपर्टीज को एडवांस टेक्नोलॉजी और सुनियोजित रोगी सहभागिता के साथ मिलाकर, हमारा लक्ष्य पूरे क्षेत्र में उपचार परिणामों और समग्र रोगी अनुभव को बेहतर बनाना है।

हाइलैंड ग्रुप ने पंजाब किंग्स के साथ खास ‘मीट एंड ग्रीट’ का आयोजन किया, प्रोजेक्ट हाइलैंड मेफ़ील्ड्स को भी प्रदर्शित किया

0

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी इलैंड ग्रुप के चैनल पार्टनर्स से मिले उनसे बातचीत की

मोहाली / चंडीगढ़ । आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी पंजाब किंग्स के साथ अपने बढ़ते जुड़ाव और सहभागिता को आगे बढ़ाते हुए, हाइलैंड ग्रुप ने एक खास ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ग्रुप के प्रमुख अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट, हाइलैंड मेफ़ील्ड्स– ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ का जश्न भी मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों – निहाल वडेरा, प्रभसिमरन सिंह, ज़ेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़ और मार्को जानसेन की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। मेहमानों ने पारंपरिक ‘ढोल’ की थाप पर खिलाड़ियों की शानदार एंट्री देखी। इसके बाद मंच पर खिलाड़ियों के साथ बातचीत, लाइव सवाल-जवाब का सेशन और कल्चरल प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें ‘भंगड़ा’ का प्रदर्शन और पंजाब किंग्स के एंथम की प्रस्तुति शामिल थी। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण – लीडरशिप का संबोधन और ब्रांड की पोजिशनिंग और भविष्य की सोच पर एक पैनल डिस्कशन रहे । इसका नेतृत्व हाइलैंड ग्रुप के डायरेक्टर्स – विशाल गोयल और हरजिंदर सिंह रंगी ने किया। इस आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, विशाल गोयल, डायरेक्टर, हाइलैंड ग्रुप ने कहा कि “हाइलैंड मेफ़ील्ड्स की परिकल्पना ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ के रूप में की गई है – एक ऐसी जगह जो अपेक्षाओं, एक्सीलेंस और एक प्रीमियम लाइफस्टाइल को दर्शाती है। पंजाब किंग्स के साथ हमारा जुड़ाव इस सोच को एक नया डायमेंशन देता है, जिससे हम ऐसे अनुभव रच पाते हैं जो खेल, कम्युनिटी और लग्जरी लाइफस्टाइल को एक सार्थक तरीके से आपस में जोड़ते हैं। हरजिंदर सिंह रंगी, डायरेक्टर, हाइलैंड ग्रुप ने आगे कहा कि “यह ‘मीट एंड ग्रीट’ सिर्फ़ एक आयोजन नहीं था, बल्कि एनर्जी से भरपूर कम्युनिटीज के निर्माण के हमारे विजन का ही एक विस्तार था। पंजाब किंग्स के साथ हमारा सहयोग लगातार मजबूत होता जा रहा है, और ऐसे आयोजनों के ज़रिए हमारा लक्ष्य खेल की भावना को अपने हितधारकों और ग्राहकों के और करीब लाना है। इस कार्यक्रम में एवी वॉकथ्रू और विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रोजेक्ट हाइलैंड मेफ़ील्ड्स की विस्तृत झलक भी दिखाई गई। इससे मेहमानों को हाइलैंड मेफ़ील्ड्स के विजिन, डिज़ाइन और लाइफस्टाइल से संबंधित ऑफर्स को और करीब से देखने का मौका मिला। जोश और उमंग से भरपूर इस कार्यक्रम में हाइलैंड ग्रुप का नेतृत्व, प्रमुख चैनल पार्टनर्स और पंजाब किंग्स के जाने-माने खिलाड़ी एक साथ आए, और उन्होंने ब्रांड व लाइफस्टाइल से जुड़े हर एक शानदार अनुभव का आनंद लिया। इस कार्यक्रम को क्रिकेट के रोमांच और लग्जरी लाइफस्टाइल की भव्यता का एक बेहतरीन मेल बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था, जो हाइलैंड मेफ़ील्ड्स की मूल फिलॉसिफी को दर्शाता है। यह पहल हाइलैंड ग्रुप के व्यापक अभियान ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ का हिस्सा थी, जो हाइलैंड मेफील्ड्स के ब्रांड नैरेटिव में खेल, लाइफस्टाइल और कम्युनिटी जुड़ाव को इंटीग्रेट करता है। क्रिकेट जगत की हस्तियों और रियल एस्टेट की एक्सीलेंस को एक साथ लाकर, हाइलैंड ग्रुप लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में एक्सपीरियंस बेस्ड मार्केटिंग को लगातार नए सिरे से आकार दे रहा है।

श्री पुंडरिक गोस्वामी की भागवत कथा 12 अप्रैल से चंडीगढ़ में शुरू होगी

0

चंडीगढ़ । बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा, जिसे मशहूर आध्यात्मिक गुरु श्री पुंडरिक गोस्वामी सुनाएंगे, 12 अप्रैल से सर्कस ग्राउंड, सेक्टर 17, फायर स्टेशन के पास, चंडीगढ़ में शुरू होने वाली है। सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी। कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला और ट्रेस लाउंज द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसिटी के कई सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा ले रहे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 45 में गौशाला में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में, तेजस्विनी फाउंडेशन की फाउंडर, श्रीमती हर्ष शर्मा ने बताया कि यह पहली बार होगा जब श्री पुंडरिक गोस्वामी चंडीगढ़ में कथा सुनाएंगे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस इवेंट का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और उन्हें आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद भक्ति के ज़रिए समाज में पॉजिटिव बदलाव लाना है। गौरी शंकर सेवादल गौशाला के श्री विनोद शर्मा ने “एक परिवार, एक गाय” और “एक परिवार, एक पौधा” जैसी पहलों के बारे में बताया, और लोगों को गौशालाओं, पेड़-पौधों और पर्यावरण बचाने में योगदान देने के लिए बढ़ावा दिया। ट्रेस लाउंज के फाउंडर, श्री मुनीश बजाज ने कहा कि भक्तों को गहरा आध्यात्मिक अनुभव देने के लिए यह इवेंट बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। श्री राहुल महाजन ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक ज़िम्मेदारी के महत्व पर भी ज़ोर दिया। 251 कलशों के साथ एक कलश यात्रा निकाली जाएगी, और कथा में लगभग 25,000 भक्तों के आने की उम्मीद है। 16 अप्रैल को तेजस्विनी शर्मा की एक खास भजन संध्या होगी। निमाई पाठशाला के बच्चे इस इवेंट में एक्टिवली हिस्सा लेंगे, जिससे नई पीढ़ी में स्पिरिचुअल एजुकेशन और कल्चरल वैल्यूज़ को बढ़ावा मिलेगा।

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

0

मोहाली। ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन, चंडीगढ़ द्वारा जिला मोहाली के गांव लखनौर में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट, कॉपी, रजिस्टर एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री के साथ-साथ खाने-पीने की वस्तुएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताएं एवं नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनको विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पिछले वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच जसपाल एवं उनकी धर्मपत्नी कुलदीप कौर सहित सहयोगी राजिंदर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी को भी सम्मानित किया गया।संस्था के अध्यक्ष रितेश भाटिया ने बताया कि ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग देना तथा समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है ।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भंडारा आयोजित किया

0

पंचकूला। पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंचकूला के फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में जनसाधारण के लिए 210 वे अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने बताया कि अप्रैल का महीना सामान्यतः वैशाख मास में आता है, जो सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में अन्न दान करना विशेष रूप से अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। ऐसे में लोगों को अन्न भंडारा आयोजित करने का प्रयास करना चाहिए और इस महीने की किसी भी तारिख को यह परोपकारी कार्य करने की योजना बनानी चाहिए। भंडारे के आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों और सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मात-पिता गोधाम में ग्लोबल श्रावण पुरस्कार समारोह 10 अप्रैल को

0

नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़। मात-पिता गोधाम ट्रस्ट द्वारा बनूड़-अंबाला रोड पर गांव खल्लौर, जिला मोहाली में निर्माणाधीन विश्व के प्रथम मात-पिता मंदिर में 10 अप्रैल को 15वें मात-पिता पूजन दिवस के दौरान द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार समारोह 2025 आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी गोचर दास ज्ञान ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुरस्कार समारोह 2025 में मुख्य अतिथि होंगे। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि होंगी। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकुला भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, डेराबस्सी से भाजपा नेता एस गुरदर्शन सिंह सैनी और राजपुरा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश जग्गा विशेष अतिथि होंगे। पुरस्कार समारोह में द ग्लोबल श्रवण पुरस्कार इंडिया, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व महाराष्ट्र कैटेगरी में दिए जायेंगे । गौरतलब है कि दुनिया का पहला मात-पिता मंदिर बनूड़-अंबाला रोड जिला मोहाली पर बन रहा है जिसमे हर वर्ष 10 अप्रैल को मात पिता पूजन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसमे अलग अलग प्रांतों से लोग आते हैं और अपने माता पिता की पूजा करते हैं। बहुत जल्दी विश्व का पहला मात पिता मंदिर समाज को समर्पित होगा। प्रेसिडेंट सुभाष सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा तथा भंडारा दोपहर से अटूट चलेगा । गौचर दास ज्ञान ने यह भी बताया कि मात-पिता मंदिर दुनिया का पहला मंदिर होगा जिसमें अपने माता पिता में ही भगवान होने का अहसास होगा । मात-पिता पूजन दिवस के दौरान अखिल भारतीय गो कथा वाचक चंद्रकांत जी, अंतर्राष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज व सकीर्तन एवं भागवत कथा प्रचारक स्वामी देवकीनंदन दास अपनी कथा व भजन से माता पिता व गौ भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे । प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन व ट्रस्टी कश्मीरी लाल गुप्ता, ट्रस्टी सुरनेश सिंगला, अमरजीत बंसल, जय गोपाल बंसल, मामन राम गर्ग, दीपक मित्तल, प्रेसिडेंट सुभाष सिंगला, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट सुशील बिंदल, वाईस प्रेजिडेंट कपिल वर्मा, सेक्रेटरी सुरेश बंसल व को-कैशियर पंकज जायसवाल , जीवन कुमार बबू इत्यादि मौजूद रहे ।

मैक्स हॉस्पिटल ने नी-रिप्लेसमेंट में उन्नत एआई और 3डी तकनीक का प्रदर्शन किया

चंडीगढ़। मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली ने सोमवार को नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी में अपनी उन्नत एआई और 3डी तकनीक का प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए, मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के डायरेक्टर-ऑर्थो और जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ. तरनदीप सिंह गिल ने बताया कि हमने एआई की सहायता से नी रिप्लेसमेंट की 100 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि एआई हमें उस स्तर की सटीकता प्राप्त करने में सक्षम बनाता है जो पहले संभव नहीं थी, जिससे बेहतर कार्यात्मक परिणाम और तेजी से रिकवरी होती है। डॉ गिल ने कहा कि यह तकनीक-आधारित दृष्टिकोण सर्जिकल सटीकता को बढ़ा रहा है, रोगी के परिणामों में सुधार कर रहा है और तेजी से रिकवरी को सक्षम बना रहा है। डॉ गिल ने आगे बताया कि एआई-असिस्टेड प्रणाली प्रत्येक रोगी के लिए एक अत्यधिक व्यक्तिगत सर्जिकल योजना बनाने के लिए उन्नत इमेजिंग और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करती है। रोगी की अनूठी शारीरिक संरचना का विस्तृत मानचित्रण करकेए यह तकनीक सर्जनों को ऑप्टीमल इम्प्लांट स्थिति, सटीक संरेखण और सटीक सॉफ्ट टिश्यू संतुलन प्राप्त करने में मदद करती है, जो घुटने के प्रत्यारोपण प्रक्रियाओं में दीर्घकालिक सफलता के प्रमुख निर्धारक हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक तकनीकों के विपरीत,ए एआई-असिस्टेड सर्जरी वास्तविक समय में ऑपरेशन के दौरान मार्गदर्शन प्रदान करती है, जिससे सर्जन प्रक्रिया के दौरान सटीक निर्णय ले पाते हैं। डॉ गिल ने कहा कि इससे बेहतर स्थिरता, इम्प्लांट की लंबी उम्र, ऑपरेशन के बाद कम असुविधा और तेजी से पुनर्वास संभव होता है, जिससे रोगी की समग्र संतुष्टि में उल्लेखनीय वृद्धि होती है । डॉ गिल ने कहा कि एआई और 3डी-असिस्टेड सर्जरी जैसे इनोवेशन के साथ, हम जॉइंट रिप्लेसमेंट को फिर से परिभाषित कर रहे हैं,ए जिससे प्रक्रियाएं अधिक सुरक्षित, अधिक सटीक और व्यक्तिगत रोगी की जरूरतों के अनुरूप बन रही हैं।

केरौके संगीत से ग्लोबल आर्ट क्रिएशनज़ ने साहिर लुधियानवी को किया याद

चंडीगढ़ । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साहिर लुधियानवी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस महान लेखक और विचारक को अपने चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है, उनके लिखे फिल्मी गीतों को गाकर उनके प्रति एक संगीतमय श्रद्धांजलि ग्लो बल आर्ट क्रिएशन द्वारा अर्पित की गयी। ग्लो बल क्रिएशन आर्ट के संस्थापक डॉ. मनजीत सिंह बल एक बेहतरीन कलाकार है जो अलग-अलग समय पर इस तरह के संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने कार्यक्रम को साहिर लुधियानवी के प्रति समर्पित किया। उनका मानना है कि साहिर के गीत न केवल समाज के प्रति समर्पित हैं बल्कि समाज की और इंसान की कुरीतियों का एक जीवंत आईना है। इस कार्यक्रम में लोगों ने अपने सुरीले अंदाज में साहिर के गीतों को आत्म सात करके गाया । मंच का संचालन बेहद सधे हुए अंदाज में मृदभाषी और शालीन गुलशन सोनी ने किया। अपने संचालन में उन्होंने एक बार भी किसी को यह एहसास होने नहीं दिया कि किसी को तवज्जो नहीं मिली। खून अपना हो या पराया हो, नस्ले आदम का खून है आखिर इन पंक्तियों से डॉक्टर बल ने संगीत के कार्यक्रम की शुरुआत की। एक के बाद एक गायक अपनी-अपनी गायकी से रंग बिखेरते रहे और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। क्रमशः रंग और नूर की बारात-आर.सी. दास; ना तू जमी के लिए-जयदीप सिंह, तुम भी चलो, हम भी चलें-एम. पी. सिंह, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया-केवल सरीन, तदबीर से बिगड़ी हुई- लिली गुप्ता, आगे भी जाने ना तू- गुलशन सोनी, ए मेरी ज़ोहरा ज़बीं-डी.पी. शर्मा, दिल कहे रुक जा रे रुक जा- राम आनंद, पोंछ कर अश्क अपनी आंखों से-स्वामी बागवान, कौन आया कि निगाहों में चमक- सुनीता, मेरे दिल में आज क्या है-विक्की संधू, तुझको पुकारे मेरा प्यार-कँवल बक्शी, किसका रस्ता देखें-ब्रिगेडियर हरजीत पुरी, इतनी हसीन इतनी जवां रात क्या करें- अशोक कुमार, तुम एक बार मोहब्बत का इम्तिहान तो लो-गुरप्रताप सिंह, वो सुबहा कभी तो आयेगी-आर. एन.गुप्ता, ये परबतों के दायरे-किशोर शर्मा व गुलशन सोनी, ने अपनी गायकी से माहौल संगीतमय बना दिया। डॉ मंजीत बल ने लोगों का सहयोग मांगते हुए गाया तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं यूँही मस्त नगमे लुटाता रहुँ, बहुत शानदार इस समारोह की हिस्सा लेने वाले सभी लोगों ने मुक्त कंठ से डॉ बल प्रशंसा की। कार्यक्रम में पहले दूसरे तीसरे स्थान के लिए हिडेन कम्पटीशन भी था, जजों के जजमेंट के मुताबिक, दो पहले इनाम विक्की संधू और अशोक कुमार को, दो सेकेंड प्राइज जय दीप सिंह और स्वामी भगवान, दो थर्ड प्राइज राम आनन्द और रमेश अनेजा जी को जबकि दो कंसोलशन प्राइज महिंदर पाल सिंह और डी पी शर्मा जी को दिए गए। ब्रिगेडियर पूरी और कर्नल चीमा ने प्राइज वितरण किए। कार्यक्रम के पश्चात डॉक्टर बल ने सभी उपस्थित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जल्द ही इसी तरह का एक और संगीतमय प्रोग्राम लेकर आएंगे।