Home Business पंजाब और चंडीगढ़ के जीएसटी प्रैक्टिशनर्स द्वारा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार का...

पंजाब और चंडीगढ़ के जीएसटी प्रैक्टिशनर्स द्वारा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार का गठन

0
2

चंडीगढ़। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे पंजाब और चंडीगढ़ के चार्टर्ड अकाउंटेंट और एडवोकेट्स ने एकजुट होकर जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार (जीएसटीएटी) का गठन किया है। नवगठित बॉडी का उद्देश्य पंजाब और चंडीगढ़ में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रैक्टिस करने वाले प्रोफेशनल्स के कॉमन इंटरेस्ट्स का प्रतिनिधित्व करना है। इस बार का उद्देश्य जीएसटी प्रैक्टिशनर्स और लिटिगेंट्स से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक कॉमन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश होने वाले प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन और कोऑपरेशन को बढ़ावा देना है। ऑफिस बेयरर्स की नियुक्ति के तहत सीए आलोक कृष्ण को सर्वसम्मति से बार का प्रेसिडेंट नॉमिनेट किया गया। वहीं, एडवोकेट चेतन जैन जीएसटीएटी चंडीगढ़ रीजन के सेक्रेटरी और एडवोकेट अमित बजाज जीएसटीएटी जालंधर रीजन के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक के दौरान वर्चुअल हियरिंग्स और अन्य प्रोसीजरल मैटर्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिनका सीधा प्रभाव लिटिगेंट्स और प्रैक्टिस करने वाले प्रोफेशनल्स पर पड़ता है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को संबंधित अथॉरिटीज के समक्ष समय-समय पर रिप्रेजेंटेशंस के माध्यम से उठाया जाएगा और आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की जाएगी, ताकि जीएसटी से जुड़े मामलों में फेयर, ट्रांसपेरेंट और स्पीडी जस्टिस सुनिश्चित किया जा सके। नवगठित बार से जीएसटी प्रोफेशनल्स को एक कॉमन वॉयस मिलने, प्रोफेशनल कोऑपरेशन को बढ़ावा देने और जीएसटी अपीलेट सिस्टम में प्रैक्टिशनर्स तथा लिटिगेंट्स के सामने आने वाली प्रैक्टिकल चुनौतियों के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here