पंचकूला। वैशाखी के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ अपना 211वां अन्न भंडारा आयोजित किया। यह कार्यक्रम पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 में ट्रस्ट के संस्थापक और समाजसेवी श्री अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर अमिताभ रूंगटा ने कहा कि वैशाखी सिर्फ फसल का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और मिल-जुलकर रहने का संदेश भी देता है। यह दिन हमें प्रकृति का धन्यवाद करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है। इस दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी या भगवान हनुमान की पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही, जरूरतमंदों के लिए, अन्न भंडारा लगाना बहुत पुण्यदायी होता है। भंडारे के दौरान पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने पूरी लगन और सेवा भाव से लोगों को भोजन वितरित किया।

