Tuesday, September 1, 2026
HomeReligionपुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

पंचकूला । पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 230वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों एवं श्रमिक वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अमिताभ रुंगटा ने कहा कि भारतीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा में अन्न भंडारे को सबसे श्रेष्ठ दानों में माना गया है। किसी व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराना केवल उसकी तत्काल आवश्यकता को पूरा करना नहीं, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से ईश्वर की सेवा करने के समान है। अमिताभ रुंगटा ने कहा कि आज समाज को केवल आर्थिक विकास की नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भावना की भी आवश्यकता है। अन्न भंडारे जैसे सेवा कार्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और जरूरतमंदों के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करते हैं। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अब तक 230वां अन्न भंडारों का आयोजन किया जा चुका है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों तक भोजन पहुंचाया गया है। ट्रस्ट का उद्देश्य निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को सेवा एवं परोपकार से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments