Home Religion श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 135वां अन्न भंडारा

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 135वां अन्न भंडारा

0
306

पंचकूला । श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने पवित्र दिनों के अवसर पर 135वां अन्न भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदू त्योहारों के पवित्र दिनों में अन्न भंडारे के महत्व के प्रति जागरूक करना और पुण्य के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। फाउंडेशन के संस्थापक अमिताभ रुंगटा ने इस आयोजन के महत्व को साझा करते हुए कहा कि पवित्र दिनों में अन्न भंडारा आयोजित करना अत्यंत फलदायक होता है। इस अवसर पर फाउंडेशन के स्वयंसेवक अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह और सुरेश जांगड़ा भी उपस्थित थे। उन्होंने इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सेवाकार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई। रुंगटा ने कहा कि श्री श्याम करुणा फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा और दान की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में शामिल हो सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here